Category: न्यूज़

Your blog category

  • IPS अनुराग गुप्ता बने नये DGP

    IPS अनुराग गुप्ता बने नये DGP

    झारखंड के नए DGP के रूप में अनुराग गुप्ता की नियुक्ति की गई है। राज्य सरकार ने उन्हें नियमित DGP बनाया है। IPS अनुराग गुप्ता का कार्यकाल दो साल का होगा। वे झारखंड कैडर के 1990 बैच के IPS अफ़सर हैं। इससे पहले वे CID के नियमित DG थे। उनके पास डीजीपी व डीजी एसीबी का अतिरिक्त प्रभार था।

  • ATV न्यूज़ के रिपोर्टर दुर्गेश वर्मा जी की माता जी का दुखद निधन

    ATV न्यूज़ के रिपोर्टर दुर्गेश वर्मा जी की माता जी का दुखद निधन

     

    बड़हलगंज। ATV न्यूज़ के सम्मानित रिपोर्टर दुर्गेश वर्मा जी की माता जी श्रीमती रामावती देवी जी का हृदय गति रुकने से कल देर रात लगभग 1:00 बजे निधन हो गया। माता जी रामवती देवी जो कि 51 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12:00 बजे मुक्तिपथ शमशान घाट पर संपन्न हुआ, जहां उनके पिता श्री जयराम वर्मा जी ने मुखाग्नि दी। इस दुखद घटना से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम संस्कार के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के मंडल अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला, तहसील गोला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, तहसील अध्यक्ष प्रदीप यादव, विपिन पांडे, दीनानाथ यादव, अमरनाथ यादव, रामनिवास यादव, सुरेश राजभर सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाज और पत्रकारिता जगत ने श्रीमती रामावती देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और श्री दुर्गेश वर्मा जी के परिवार को ईश्वर इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना का तृतीय चरण शुरू

    विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना का तृतीय चरण शुरू

    विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना का तृतीय चरण शुरू, 15 फरवरी तक अंतिम मौका।

    बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए राहत योजना का अंतिम चरण शुरू।

    लोकेन्द्र बहादुर सिंह, अधिक्षण अभियन्ता, गोरखपुर ने आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि ” विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के बिजली बिल संबंधी बकाया निपटाने के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना (OTS) का द्वितीय चरण समाप्त हो चुका है। इस चरण में लक्षित 82,000 उपभोक्ताओं में से लगभग 54% उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिलों का निपटारा किया।

    अब योजना का तृतीय और अंतिम चरण शुरू हो चुका है, जो 15 फरवरी तक चलेगा। विद्युत विभाग ने उन बचे हुए उपभोक्ताओं से अपील की है, जिन्होंने अभी तक योजना का लाभ नहीं उठाया है, कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया बिल का भुगतान कर योजना का लाभ उठाएं।

    यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उपभोक्ताओं द्वारा बकाया जमा नहीं किया जाता है, तो विद्युत विभाग उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा, जिसमें बिजली कनेक्शन विच्छेद करना और कानूनी प्रक्रिया शुरू करना शामिल होगा।

    बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए यह अंतिम अवसर है, क्योंकि योजना समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी। विभाग सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध करता है कि वे समय रहते योजना का लाभ उठाएं और संभावित कानूनी व तकनीकी कार्रवाई से बचें। “

  • ब्लाक प्रमुख ने भूमि पूजन करा आरंभ कराया अंत्येष्टि स्थल का निर्माण

    ब्लाक प्रमुख ने भूमि पूजन करा आरंभ कराया अंत्येष्टि स्थल का निर्माण

    रिपोर्ट: अरविन्द कुमार

    नौतनवा : तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजरहा स्थित अंत्येष्टि स्थल का सोमवार को ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया द्वारा विधि पूर्वक भूमि पूजन करा निर्माण कार्य को आरंभ कराया गया।

    ब्लाक प्रमुख ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल की समस्या से ग्रामीणों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इसका निर्माण हो जाने से अंतिम संस्कार की विधि के दौरान क्षेत्र वासियों को कोई समस्या नहीं होगी।

    एडीओ योगेश मद्धेशिया, प्रदीप पांडेय, प्रदीप सिंह, राजेश यादव, ग्राम प्रधान कैलाश, विनय सिंह, अनिल वर्मा, दुर्गेश पासवान, त्रिलोकी, प्रभुनाथ त्रिपाठी, आनंद मिश्र, छोटू, धनंजय, विनय, अशोक, संजय मौजूद रहे।

  • अखिल भारतीय मुस्लिम पसमांदा मंच ने पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में अपने पदाधिकारी के नाम घोषित किया

    अखिल भारतीय मुस्लिम पसमांदा मंच ने पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में अपने पदाधिकारी के नाम घोषित किया

     अखिल भारतीय मुस्लिम पसमांदा मंच ने पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में अपने पदाधिकारी के नाम घोषित किया।

    गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद वाजिक उर्फ शिबू ने आज एक लिस्ट जारी करके यह बताया कि पूर्वांचल की विभिन्न जिलों में अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारी की एक लिस्ट सार्वजनिक कर दी गई है साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष जी की अनुमति से नए पदाधिकारी को संगठन में मौका दिया गया है ताकि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की देश को विकास की पथ पर ले जाने वाली योजनाओं से आम लोगों को अवगत कराई और उसका प्रचार प्रसार करें |

    साथ ही साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष ने यह भी बताया कि गोरखपुर देवरिया/संतकबीरनगर /बस्ती/ कुशीनगर आदि जिलों में पदाधिकारी के नाम घोषित कर दिए गए हैं |

  • बीजेपी सांसद विजय दुबे ने कि दिल्ली चुनाव में ताबड़तोड़ चार जनसभाएं, उमड़ा अपार जनसैलाब

    बीजेपी सांसद विजय दुबे ने कि दिल्ली चुनाव में ताबड़तोड़ चार जनसभाएं, उमड़ा अपार जनसैलाब

    कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने दिल्ली में एक के बाद एक चार जनसभाएं को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट मांगा।

    दिल्ली चुनाव में सांसद विजय दुबे की जनसभाओं में जनता का भारी जैन सैलाब उमड़ पड़ा, इसमें युवाओं के साथ साथ वरिष्ठ नगरिक यहां तक की स्त्रियों की भी भारी भागीदारी रहीं। सांसद कुशीनगर की इन जनसभाओं में जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था।

    दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा के कुँवर सिंह नगर मे भाजपा प्रत्याशी डॉ. पंकज सिंह के पक्ष मे सांसद विजय दुबे ने वोट माँगा। साथ मे मिथलेश सिंह, आरती सिंह, विजय सिंह, बी. के सिंह, नीरज बिष्ट, अरविन्द कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहें। 

    ल्ली के नांगलोई विधानसभा मे भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार शौक़ीन के पक्ष मे वोट माँगा, जहां साथ मे उपस्थित रहे रविंदर गुप्ता, उमेश जायसवाल, चन्द्र भान, राम अवतार गुप्ता, नन्दलाल गुप्ता, मोनू प्रजापति, रवि प्रजापति, नीरज बिष्ट तथा अरविन्द कुमार ।

    दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा के वीर बाजार रोड, गुप्ता इंकलेव मे कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. पंकज सिंह के पक्ष मे वोट माँगा, जहां इनके साथ मे सुनील गुप्ता, विजय सिंह, अनिल जी, बी. के सिंह, नीरज बिष्ट और अरविन्द कुमार उपस्थित रहें।

    दिल्ली के नांगलोई विधानसभा मे भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार शौक़ीन के पक्ष सांसद विजय दुबे ने जनता से वोट माँगा और इनके साथ मे रविंदर गुप्ता, उमेश जायसवाल, चन्द्र भान, राम अवतार गुप्ता, नन्दलाल गुप्ता, मोनू प्रजापति, रवि प्रजापति, नीरज बिष्ट, अरविन्द कुमार इत्यादि समर्थक भी उपस्थित रहें।

  • मान्यता सम्बंधित फाईलों का निस्तारण आखिर कब तक

    मान्यता सम्बंधित फाईलों का निस्तारण आखिर कब,

    निदेशक ‌की हीलाहवाली और प्रदेश पदाधिकारियों पर गंभीर रोष,

    आजमगढ़ ।पिछले दिनों हाईकोर्ट ने पत्रकारों के सम्मान को सुरक्षित करने के उद्देश्य से बताया कि पत्रकार स्वतंत्र है उनके साथ गलत व्यवहार करने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो हाई कोर्ट की इस‌ टिप्पणी बाद पीएम और सीएम का भी बयान आया और पत्रकारों से अभद्रता करने पर रु 50000 का जुर्माना और पत्रकारों से बदसलूकी करने पर 3 साल की कठोर कारावास का प्रावधान होगा पत्रकारों को धमकाने वाले लोगों को 24 घंटे के अंदर जेल भी जाना पड़ सकता है पत्रकारों को धमकी देने वाले को आसानी से जमानत भी नहीं मिल पाएगी पत्रकारों के काम में बाधा डालने वालों पर अब होगी कठोर कार्यवाही ।
    हाई कोर्ट के इस टिप्पणी के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने पत्रकार हित में कितने सकारात्मक कार्य किये इस तरह का कोई शासन से आदेश पारित किया गया या पत्रकारों के हित में सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को क्या सम्यक निर्देश दिए गए इसकी जानकारी आधी अधूरी और पुष्ट नहीं प्रतीत हो रही है बता दें कि आए दिनों पत्रकारों के साथ हो रही घटनाएं शासन प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं जिस पर प्रभावी रूप से अमल किए जाने की जरूरत है योगी सरकार में तमाम जनहित कार्य हुए हैं लेकिन पत्रकारों की सुरक्षा संरक्षा संबंधित निर्णय की फाइल शासन स्तर पर किस गति से चल रही है इसका क्रियान्वयन अभी तक जिलों में नहीं दिखाई पड़ रहा है आए दिन पत्रकारों का उत्पीड़न और हत्याएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कितने पत्रकारों को पत्रकारिता के जोखिम भरे काम में अपनी जान गंवानी पड़ी यह विचारणीय प्रश्न है सरकार को पत्रकारों के हित में ठोस निर्णय लेने की जरूरत है जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती मिल सके और शासन सत्ता और सरकार के बीच पत्रकारों का ताल मेल बेहतर बना रहे पत्रकारों के बीमा के लिए शासन स्तर पर भी कार्रवाई लंबित है जिस पर भी विचार करने की आवश्यकता है।

    एक विचारणीय प्रश्न यह है कि निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में प्रदेश भर के पत्रकारों की मान्यता सम्बंधित फाईलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है और जिलों के सूचना कार्यालय में फाईलें धूल फांक रही है ।बता दें कि पिछले पांच छः सालों से मान्यता सम्बंधित कोई बैठक आहूत ही नहीं की गई जिससे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में बैठे लोगों पर सवालिया निशान उठने लग गया है इसकी पूरी वजह वर्चस्व की लड़ाई एवं आपसी खींचातानी बताया जा रहा है निदेशालय के इस रवैये से तमाम पत्रकारों में गंभीर रोष व्याप्त है ।

  • विदेश भेजने के नाम पर रकम ठगी क़ा आरोप

    विदेश भेजने के नाम पर रकम ठगी क़ा आरोप

    रिपोर्ट : अरविंद कुमार

    सोनौली : नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवा भोज गांव निवासी दिनेश कुमार ने सोनौली पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर 25 हजार रुपया ठगी करने क़ा आरोप लगाया है। दी गई तहरीर में लिखा है कि मकसूद निवासी भगवानपुर ने उससे विदेश में नौकरी के नाम पर 25 हजार रुपए लिए। विदेश नहीं भेजा। रकम वापस मांगने पर मारपीट की धमकी दे रहा है। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है बजट : अमित तिवारी

    विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है बजट : अमित तिवारी

    बजट विश्लेषण: विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है बजट : अमित तिवारी,

    पीपीगंज।(सत्य प्रकाश त्रिपाठी की विशेष बातचीत)
    केंद्र सरकार द्वारा जारी किए बजट 2025- 26 को लेकर जिस प्रकार मध्यम वर्गीय और टैक्स पेयर को विशेष सहूलियत दी गयी है उसको लेकर आये जानते है विशेषग्यों की राय।
    अमित तिवारी बताते है कि कुल ₹47.16 लाख करोड़ का व्यय अनुमानित किया गया है, जिसमें ₹10.18 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय शामिल है। सरकार ने इस वर्ष के लिए ₹31.47 लाख करोड़ कुल प्राप्ति का अनुमान लगाया है, जिसमें ₹25.57 लाख करोड़ की टैक्स प्राप्ति है।
    इस बजट में सरकार ने राजकोषीय घाटे को 4.8% करने का लक्ष्य रखा है, और अगले साल 4.4,% तक इसे कम करने का लक्ष्य रखा गया है। यह दर्शाता है कि सरकार आर्थिक प्रगति के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के प्रतिबद्ध है।
    यह बजट विकसित भारत के नींव की संकल्पना पर टिका है। सरकार ने इस मूल मंत्र के साथ कि “देश केवल वहां की मिट्टी से नहीं बल्कि वहां के लोगों से बनता है” यह बजट प्रस्तुत किया है।
    यह बजट गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी के विकास को ध्यान में रखकर कई प्रावधान लेकर आया है।
    कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना को प्रारंभ किया गया है जिसके माध्यम से देश के 100 जिलों और 1.7 करोड़ किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत दी जाने वाली अल्पकालिक ऋण राशि को बढ़ाकर 5 लाख किया गया है जिसका लाभ 7.7 करोड़ किसानों, फिशरमैन तथा दुग्धोत्पादकों को मिलेगा। बिहार में मखाना बोर्ड बनाने सहित विभिन्न प्रावधान कृषि और कृषकों के सुधार हेतु किए गए है।
    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र के विकास के लिए इस क्षेत्र में किए जाने वाले निवेश मापदंड को बदला गया है। अब तक 1 करोड़ तक निवेश वाले क्षेत्र को सुक्ष्म में रखा जाता था जिसे अब 2.5 करोड़ तथा लघु के लिए निर्धारित निवेश सीमा 10 करोड़ को बढ़ाकर 25 करोड़ तथा मध्यम उद्योग के लिए निवेश सीमा 50 से बढ़ाकर 125 करोड़ कर दिया गया है।
    विनिर्माण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं के निर्माण, कुशल श्रमिकों की व्यवस्था सहित भारत में व्यवसाय को आसान बनाने की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखा गया है।
    लोगों की जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए देश के हर जिला अस्पताल में डे केयर कैंसर इकाई की स्थापना, आंगनवाडी केंद्रों के माध्यम से हर व्यक्ति तक पोषण पहुंचाने सहित विभिन्न प्रावधान किए गए है।
    लोगों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार ने अप्रत्यक्ष तथा प्रत्यक्ष करो में छूट का प्रावधान इस बजट में किया है।
    अप्रत्यक्ष करो में शामिल 36 जरूरी दवा को टैक्स के दायरे से बाहर किया गया है।
    7 प्रकार के लगने वाले अप्रत्यक्ष करो को हटाया गया है।
    प्रत्यक्ष कर में नए टैक्स रिजिम में टैक्स स्लैब में बदलाव कर 4 लाख तक की आय को कर मुक्त तथा 4 से 8 लाख तक की आय पर 5% तथा 8 से 12 लाख तक की आय पर 10% , 12 से 16 लाख की आय पर 15%, 16 से 20 लाख आय पर 20% , 20 से 24 लाख आय पर 25% तथा 24 लाख से ऊपर की आय पर 30% टैक्स लगाने की बात की गई है।
    इस बजट में क्रमशः विभिन्न क्षेत्रों पर व्यय इस प्रकार किया गया है – रक्षा पर (491732 करोड़), ग्रामीण विकास(266817 करोड़), गृह मामले(233211 करोड़), कृषि और संबंधित क्षेत्र(171437 करोड़), शिक्षा (128650 करोड़) इत्यादि पर किया गया है।
    यह बजट विभिन्न प्रावधानो के साथ विभिन्न चुनौतियां साथ लेकर आया है। शिक्षा पर प्रावधानित व्यय को पिछले वर्ष की तुलना में 20 करोड़ कम किया गया है। सरकार ने इस बजट के माध्यम से लगभग सभी क्षेत्रों तक पहुंचने का प्रयास किया है परन्तु क्या यह प्रावधानित राशि विकसित भारत के उद्देश्यों को पूरा करने हेतु पर्याप्त है? यह सबसे बड़ी चुनौती इस बजट के समक्ष है। बजट 2025-26 भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ हर वर्ग के लिए राहत और अवसरों का विस्तार करने वाला है। गरीब, युवा और महिलाओं के लिए कई योजनाओं के जरिए सरकार ने यह संकेत दिया है कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। यह बजट विशेष रूप से मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यवसाय और छात्रों के लिए आशा की किरण है, जो इसे अपनी उम्मीदों को पूरा करने का एक अवसर मान रहे हैं।

  • 8 दिन बीतने के बाद भी नहीं हो सका सहजनवा डबल मर्डर का खुलासा

    8 दिन बीतने के बाद भी नहीं हो सका सहजनवा डबल मर्डर का खुलासा

    संवाददाता : सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के भक्सा गांव में हुए डबल मर्डर का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। इस घटना को 8 दिन बीत चुके हैं। कई पहलुओं पर जांच करते हुए पुलिस कुछ संदिग्धों की पहचान करने में कामयाब रही है। उनमें से एक से पूछताछ भी हुई है लेकिन अभी तक कुछ ऐसा हाथ नहीं आया, जिससे खुलासा हो सके। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 7 टीमों को खुलासे के लिए लगाया है।
    बताते चलें कि भक्सा गांव के खेत में 24 जनवरी को दो किशोरों की लाश मिली थी। दोनों ममेरे भाई थे। एक दिन पहले साइकिल लेकर शौच के लिए निकले थे लेकिन वापस नहीं आए। उनकी हत्या काफी बर्बरता से की गई थी। पुलिस ने पहले कुछ दिनों तक हर पहलू की छानबीन की लेकिन कुछ नहीं मिला। इस काम में थाने की पुलिस के साथ ही एसओजी, क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम, सर्विलांस, डाग स्क्वायड, फोरेंसिंग टीम एवं सादी वर्दी में पुलिस को लगाया गया है।

    बांधे गए थे हाथ-पैर, मुंह में ठूंसा था कपड़ा,

    हत्या से पहले दोनों किशोरों को खेत में लगे बिजली के खंभे से बांधा गया था। उसके बाद उनका गला रेतकर हत्या की गई थी। दोनों की लाश सरसो के खेत में एक-दूसरे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर फेंकी थी। उन्हीं के कपड़े से उनके हाथ व पैर बांधे गए थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। पहले दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की गई थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस आशंका को निर्मूल साबित किया था।
    पुलिस ने इस जांच के दौरान घटना स्थल से 4 किलोमीटर की परिधि में 800 मोबाइल फोन नंबरों को खंगाला। फोन नंबर के आधार पर ही 3 संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। खोजी श्वान ने भी उनके घरों के सामने भौंका था। वे गांव से चले गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस दिल्ली, महराष्ट्र और प्रयागराज पहुंचकर जांच की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनमें से एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

    एक पर पहले से दर्ज है दुष्कर्म का केस,

    जिन युवकों पर पुलिस को संदेह है। उनकी उम्र औसतन 20 वर्ष है। इनमें से एक पर वर्ष 2024 में दुष्कर्म का मामला दर्ज था। बाल सुधार गृह से वह जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस इस मामले में जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है।