Category: न्यूज़
Your blog category
-

ऐके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह हुआ आयोजित
ऐके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह हुआ आयोजित,
गोला। गोला तहसील क्षेत्र के झुमिला बाजार ऐके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सोमवार को 10 वीं के छात्रों के लिए गुड लक पार्टी व 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समारोह में छात्र छात्राओं को पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि परीक्षा में समय प्रबंधन ही सफलता की तरफ अग्रसर करता है।
सबसे पहले अपने तरफ से बधाई देना चाहते हैं तो उन्होंने वर्तमान समस्या के ऊपर फोकस करने का काम किया कार्यक्रम विद्यालय में होते रहते हैं जिससे बच्चे सम्मिलित होते है। और अपने परफॉर्मेंस को प्रदर्शित करने का काम किया करते हैं तो पर्सनालिटी डेवलपमेंट सबसे जरूरी होता है।कॉलेज के बाद परिवर्तन बड़ा हो जाता है स्कूल के बाद कॉलेज आ जाता है कॉलेज के बाद परिवर्तन बड़ा होता है। कुछ बच्चे इंजीनियर बनना चाहते है कुछ अधिवक्ता बनना चाहते है कोई बच्चे ऐसे होंगे जो डॉक्टर आदि बनना चाहते है की तैयारी कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते है।प्रबंधक गदाधर दुबे ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उनके सुनहरे सफर के लिए आशीर्वाद दिया और उनके द्वारा प्राप्त उपलब्धियां की सराहना की। अजय दुबे समाजसेवी ने कहा की अब आप सभी जो आगे कालेज से आगे की तैयारी में कठिन मेहनत करने की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्या गीता पांडेय ने कहा कि लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता और समर्पण ही व्यक्ति के सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। इसके उपरांत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें सीनियर छात्रों द्वारा नाट्य मंचन हुक स्टेप्स डायलॉग म्यूजिकल चेयर कुछ विषयों पर आधारित खेल प्रमुख रहे। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर का खिताब लक्की दुबे व मिनाक्षी प्रसाद को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा रोशनी दुबे व प्रियांशी यादव व श्रवण चौरसिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य परमानंद दुबे अरूण तिवारी ब्रह्मजीत दुबे हरे कृष्ण दुबे अखिलेश दुबे रमेश दुबे नितुल दुबे अनिरुद्ध दुबे संतोष दुबे अनिल यादव गौरी मौर्या छोटू नंदू मिश्रा आलोक तिवारी सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राएं और अभिभावक गण मौजूद रहे।
-

मेहनत का दूसरा नाम सफलता : विपिन मिश्र
गोला ।जीवन मे हर आदमी को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिये, बिना लक्ष्य निर्धारण के सफलता नही मिल सकती है।अतः हम सभी लक्ष्य के सापेक्ष मेहनत कर अपने उद्देश्य को प्राप्त करने का कार्य करें। उक्त बातें गोला तहसील क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव निवासी एवं एसएससी परीक्षा में पूरे भारत मे 31 वां रैंक प्राप्त कर लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता बनने वाले विपिन मिश्र को उनकी बेसिक एवं अपर शिक्षा में चार चाँद लगाने वाले गोला के बनकटा स्थित स्व.ज्ञानदास राय इन्टरमीडिएट कालेज में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान कही।उन्होंने कहा कि सफलता,लगन, परिश्रम तथा समर्पण खोजती है।इस लिये सभी को सफलता के लिये मेहनत के रास्ते पर चलना होगा।वैसे भी मेहनत का दूसरा नाम सफलता है।
इससे पहले सम्मान समारोह की शुरुआत प्रबंधक अनिल राय, प्रबंधिका निर्मला राय तथा विद्यालय परिवार द्वारा विपिन का माल्यार्पण कर स्वागत के साथ हुआ।इस दौरान प्रबंधक श्री राय ने कहा कि विपिन की सफलता पर विद्यालय परिवार काफी अभिभूत है और आगे भी हम सभी ऐसे ही हीरे एवं नगीने तराशने का काम करेंगे।संचालन प्रधानाचार्य आशुतोष द्वारा किया गया तथा आभार प्रबंध निदेशक सौरभ राय ने व्यक्त किया।इस अवसर पर पंकज दूबे, रमाकांत राय, शिवशंकर शुक्ल,प्रदीप, राजाबाबू,अरुण,नीरज,मनोज आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।
-
एलडीए जेई ने बिल्डर पर दर्ज कराया मुकदमा, हुसैनगंज कोतवाली में एलडीए अवर अभियंता ने कराया केस
लखनऊ-एलडीए जेई ने बिल्डर पर दर्ज कराया मुकदमा, हुसैनगंज कोतवाली में एलडीए अवर अभियंता ने कराया केस
बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया, बिल्डर ने नियम की अनदेखी कर अपार्टमेंट का निर्माण कराया
नोटिस मिलने के बाद भी निर्माण को नहीं हटाया, राजाजीपुरम सेक्टर-12 निवासी विजय शंकर सिंह ने किया खेल
क्ले स्कवायर कबीर नगर रोड पर बनाया अपार्टमेंट, 4 मंजिला अपार्टमेंट बनाकर 16 फ्लैट बनाकर बेचे गए
17 जून 2011 में ध्वस्तीकरण का आदेश पारित हुआ, वर्ष 2010 में एलडीए में वाद दायर होने के बाद आदेश हुआ था
नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर निर्माण हटाया जाना था, आरोपित विजय ने तय वक्त में निर्माण ध्वस्त नहीं किया
अपार्टमेंट नियम मुताबिक नहीं बना है उसे गिराने का भी आदेश है, जानकारी होने के बाद भी बिल्डर विजय शंकर सिंह ने फ्लैट बेच दिए
हुसैनगंज इंस्पेक्टर राम प्रकाश गुप्ता ने बताया, अवर अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया
-

कुंभ नगरी में लगेगा कर्मचारियों का महाकुंभ
कुंभ नगरी में लगेगा कर्मचारियों का महाकुंभ,
प्रांतीय सम्मेलन में उठेगा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा :रूपेश,
गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 23 और 24 फरवरी को प्रयागराज के संगम तट पर किया जाएगा, उक्त के संबंध में आज जनपद शाखा गोरखपुर की एक तैयारी बैठक परिषद के कैंप कार्यालय तुर्कमानपुर बर्फ खाना पर की गई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया। बैठक के संबंध में नेताद्वय ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष मंत्री सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत करेंगे, दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिवस संगम स्नान तथा कुंभ मेले का भ्रमण तथा द्वितीय दिवस 24 फरवरी को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी इसके संबंध में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त बैठक में पुरानी पेंशन बहाली सहित तमाम लंबित मांगे उठाई जाएंगी उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में लगातार कर्मचारी हित में फैसला ले रही है इसलिए हम सब पूरे जोर-जोर से पुरानी पेंशन का मामला उठाएंगे क्योंकि *यही समय है सही समय है* विगत दिनों माननीय प्रधानमंत्री जी भी लोकमंगल की भावना से संगम में स्थान किए हैं इसलिए हम सब उसी संगम तट पर देश के समस्त महान साधु संन्यासियों का आशीर्वाद लेकर माननीय प्रधानमंत्री से गुहार लगाएंगे कि वह पुरानी पेंशन बहाल करें परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने कहा कि हमें उम्मीद है की सरकार शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाली कोरोना काल में डेढ़ वर्ष के फ्रिज डीए का एरियर तथा प्रदेश की योगी सरकार सभी निलंबित भक्तों को बहाल कर कर्मचारियों की तमाम लंबित मांगों को पूरा करेगी।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल राजेश सिंह पंडित अशोक पांडेय पंडित श्याम नारायण शुक्ल अनूप कुमार राजेश मिश्रा श्रीनाथ गुप्ता इजहार अली फुलई पासवान ओंकारनाथ राय रामधनी पासवान कृष्ण मोहन गुप्ता यशवीर श्रीवास्तव जितेन्द्र कुमार सहित तमाम कर्मचारी नेता उपस्थित रहे। -

दिल्ली व मिल्कीपुर विजय के हर्ष में हुई हवन
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे):-बडहलगंज भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या क्षेत्र के मिल्कीपुर विधानसभा और 27 वर्षों बाद दिल्ली में ऐतिहासिक विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
रविवार को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के नेतृत्व में दिल्ली और मिल्कीपुर विजय की खुशी के उपलक्ष्य में उपनगर बड़हलगंज के सरयू तट स्थित पुरानी हनुमान गढ़ी गायत्री शक्तिपीठ में ईश्वर का आभार प्रकट करने के लिये हवन करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान स्वरूप प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पुरुषोत्तम जायसवाल, जनसेवा महामंत्री संतोष जायसवाल, हरीश जायसवाल, शिवम् गुप्ता एडवोकेट, संजय कसेरा, हरिकेश यादव, विकास गौड़, उमेश यादव, संजय पटवा, रुद्रांश जायसवाल, श्रीमती चंदा जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल आदि मौजूद रहे। -

विदाई समारोह आयोजित, भावुक हुए छात्र-छात्राएं व स्कूल परिवार
विदाई समारोह आयोजित, भावुक हुए छात्र-छात्राएं व स्कूल परिवार,

गोला:गोला तहसील क्षेत्र के उरुवा विकास खंड के अंतर्गत कुशलदेईया गांव में स्थित पीएच इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह में छात्र छात्राएं व विद्यालय परिवार भावुक हो उठे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10 और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए गुड लक पार्टी का आयोजन हुआ। फेयरवेल कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मनोज कुमार उमर वैश्य ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात प्रबंधक श्री उमर वैश्य ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दी विदाई देते हुए भावुक हो उठे। प्रबंधक श्री उमर वैश्य ने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर कक्षा 12 के अमृतेश त्रिपाठी और तलत फातिमा को प्रदान किया तथा अन्य छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका मान बढ़ाया। कार्यक्रम में अंजू गुप्ता,सीता त्रिपाठी,हरि मोहन, जैस्मिन,किशन,फैसल खान और सत्येंद्र गुप्ता ने भाषण और शायरी से छात्र छात्राओं के विदाई समारोह को रोमांचित बना दिया।कार्यक्रम में कक्षा 10 के छात्र छात्राओं ने गीत संगीत भाषण नृत्य प्रस्तुत कर अपने अनुभव साझा करके स्कूल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्री उमर वैश्य ने कहा कि आपका इस स्कूल में शिक्षा का आज अंतिम दिन है।इसके पश्चात सभी नए शिक्षण संस्थानों में अपने शिक्षण का नया अध्याय प्रारंभ करेंगे। आने वाले समय में चुनौतियां वातावरण और संघर्ष सब कुछ नया होगा। स्कूल की प्रबंधिका संगीता गुप्ता ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य विनय त्रिपाठी ने सभी बच्चों को परीक्षा में संयम के साथ प्रश्न पत्र हल करने के नियम बताए और उत्साहवर्धन किया। संचालन शिक्षक सलिल और किशन के साथ छात्रा अरुणिमा,अंतरा और मानवी जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सर्वदानंद,राधिका सिंह,अनामिका,नेहा,जैनब खातून,सीमा,अभिषेक,निशा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं और अभिभावक गण मौजूद रहे।
-

चोरी के वाहन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने आज सुबह वाहन चुराने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर एक स्कूटी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
अनिकेत गुप्ता पुत्र राजेश चन्द्र गुप्ता निवासी भेड़ियागढ़, असुरन चौक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के रूप में हुई, जिसे आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोपहर के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 दुर्गेश कुमार शुक्ला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, उ0नि0 सनी वर्मा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, कां0 मनोज कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर , कां0 मो0 सलमान थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर शामिल रहे।
-

गुरुकुल लाइब्रेरी का विधायक ने किया फीता काटकर उद्घाटन
गोला। शिक्षा और संस्कार एक दूसरे के पूरक होते है।सही अर्थों में बिना शिक्षा के संस्कार और बिना संस्कार के एक योग्य नागरिक की कल्पना नहीं कि जा सकती और इन सब के लिये जरूरी है कि आज की युवा पीढ़ी के साथ सभी लोग अच्छी-अच्छी व्यवसायिक साहित्यिक गीता आदि धर्म ग्रंथो का अध्ययन एवं अवलोकन करें।
उक्त बातें चिल्लूपार के क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी ने गोला कौड़ीराम मार्ग पर स्थित 58 टेबल के गुरुकुल लाइब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त करते हुये कही।उन्होनो कहा कि क्षेत्र में सरकार की मंशा के अनुरूप एवं लोगो की आवश्यकता के मद्देनजर स्थापित इस लाइब्रेरी से जहां बच्चों को दुर्लभ किताबों की उपलब्धता होगी वहीं उनके ज्ञानवर्धन में भी मिल का पत्थर साबित होगी। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कहा कि क्षेत्र एवं कस्बे में इस तरह की लाइब्रेरी होने से बच्चें शिक्षापरक एवं रोजगारपरक किताबों का ज्ञानार्जन कर पाएंगे।
लाइब्रेरी के प्रोपराइटर अनिल दूबे ने आगंतुक अतिथि गणों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि क्षेत्र के छात्र एवं छात्राओं को तकनीकी ज्ञान से लगायत व्यसायिक ज्ञान आदि की जरूरत को ध्यान मे रखकर इस लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है और हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले दिनों में इसे उच्च गुणवत्ता वाले लाइब्रेरी के रूप में विकसित करें ताकि इससे बच्चों के हुनर में वृद्धि हो।इस दौरान आचार्य वेद प्रकाश दुबे, प्रशांत शाही, प्रवीण दूबे, तिलकधारी दूबे, गुलाब दूबे, संजीत दूबे, बृजेश गौड़, ओमप्रकाश बिहारी गुप्ता ,अमित चंद अमरजीत चंद, सिक्कू दूबे, आफताब, मंटू दूबे सहित आदि मौजूद रहे। -

वालीबाल प्रतियोगिता के दौरान सतीश चंद्र शुक्ला को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज /गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) गोरखपुर बेरिंग में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता व सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के गोरखपुर मंडल प्रभारी डाक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता व सम्मान समारोह के संयोजक सत्य प्रकाश जी ने बताया कि इनके द्वारा निरंतर अपनी लेखनी के दम पर समाज के दबे कुचले और सामाजिक समस्याओं को उजागर करने का काम किया जा रहा है। वर्षों से वे निष्पक्ष पत्रकारिता करते चले आ रहे हैं इसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। उनके सम्मानित होने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह सहित क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है।









