Category: न्यूज़

Your blog category

  • शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का सामान जल कर खाक

    शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का सामान जल कर खाक

    रिपोर्ट: पुनीत वर्मा

    नौतनवा : पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ललाइन पैसिया बाजार में बीती रात भीषण आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। आग बाजार में स्थित एचवीएसी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

    एचवीएसी इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर जुबेर अहमद ने बताया बड़ी संख्या में रखे एयरकंडीशनर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत सभी इस्पेयर पार्ट्स के सामान में आग की चपेट में आ गया। जिससे सभी सामान जल कर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि रात के समय दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि उनके दुकान में आग लग गई है। स्थानीय लोगों ने जब दुकान से धुआं उठते देखा तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
    सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जल कर खाक हो चुका था।
    सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
    थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि सूचना मिली है, आग पर काबू पा लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

  • जगतगुरु शंकराचार्य ने योगी आदित्यनाथ को सम्मानित किया

    जगतगुरु शंकराचार्य ने योगी आदित्यनाथ को सम्मानित किया

    संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव

    गोरखपुरः योगी आदित्यनाथ सृंगेरी मठ के जगदगुरु शंकराचार्य के उपदेश को सुना, और उसके बाद जगतगुरु शंकराचार्य ने योगी आदित्यनाथ को शाल से सम्मानित किया और उनको स्मृति चिन्ह भी दिया

  • बस्ती पहुंचे देश के नामचीन कवि, देर रात तक लगे ठहाके

    बस्ती पहुंचे देश के नामचीन कवि, देर रात तक लगे ठहाके

     

    बस्ती। शहर से सटे पटेल चौक के हेरिटेज लॉन में मंगलवार को आयोजन हुआ। इसमें देश के कई नामचीन कवियों ने कविता का वाचन किया। साहित्य, श्रृंगार, वीर रस के कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। श्रोताओं ने देर रात तक कविता का आनंद लिया। सामाजिक, राजनीतिक विसंगतियों पर किए गए व्यंग से संदेश देने का कार्य हुआ।
    कवि सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पा अर्चन कर किया। पहले कवि के रूप में मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने… बरसाए जो वह नयन चाहिए, कर दे पुलकित हृदय वह छुअन चाहिए, राग हो कृष्ण की बांसुरी सा मगन, प्रेम में राधिका जैसा मन चाहिए सुनाकर खूब तालियां बटोरी। वीर रस के कवि शिव कुमार व्यास ने… तन से ही कमजोर लेकिन मन शिवाला है, लीक से हटकर चलन का शौक पाला है, भीख में ले रोशनी मैं चांद सा दिखता नहीं, हूं भले जुगनू मगर अपना उजाला है सुनाकर श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। कवयित्री कृपा संगम ने… मैं रहती गांव में हूं पर मेरा वह घर नहीं मिलता सुनाकर लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया। संचालन कर रहे हास्य व्यंग के कभी विकास बौखल ने भारत पाकिस्तान, राजनीति और सामाजिक जीवन से जुड़े तमाम व्यंग प्रस्तुत कर लोगों को खूब हंसाया। युवा कवि स्वयं श्रीवास्तव ने… मुश्किल थी संभालना ही पड़ा घर के वास्ते, फिर घर से निकलना ही पड़ा घर के वास्ते, मजबूरियों का नाम हमने शौक रख दिया, हर शौक बदलना पड़ा फिर घर के वास्ते सुनाया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि प्रियांशु गजेंद्र ने… कहीं प्रशंसा कहीं पे ताली कहीं भरा मन कहीं से खाली, जैसे तैसे उम्र बिता ली मैंने तेरे प्यार में, रात रात भर तुमको गया सुबह छपे अखबार में सुनाया। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक विसंगतियों से जुड़ी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। आयोजक अनूप खरे ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
    इस दौरान प्रमुख रूप से कार्यक्रम के संयोजक नितेश शर्मा, दिव्यांशु खरे, कौशलेंद्र पांडेय, अमित गुप्ता, प्रदीप चौधरी, अश्वनी श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अमित कुमार वर्मा, के के दुबे, प्रदीप पांडेय, वरुण सिंह, अभिनव उपाध्याय, सीमा खरे, अमित श्रीवास्तव, पल्लव, राजन, जटाशंकर शुक्ल, दुष्यंत विक्रम सिंह, अमित सिंह, श्रीराम पांडेय, श्रेयम श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह सिंकू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • ससुराल में महिला की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    ससुराल में महिला की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पिपराहेमा ग्राम पंचायत के सुरसिया टोले पर बीती मंगलवार रात 12 बजे एक 35 वर्षीय महिला बंदना पत्नी दुर्विजय मौर्य की तबियत बिगड़ गयी । सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने अपनी गाडी से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया । जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद परिजन उसे घर लेकर चले आये, ससुर ने इसकी सूचना हरपुर बुदहट पुलिस को दिया । जिसके बाद बुधवार सुबह हरपुर बुदहट पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।
    बताते चले कि दुर्विजय पुत्र बहादुर निवासी पिपराहेमा (सुरसिया) थाना हरपुर बुदहट की शादी वर्ष 2018 में संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासिनी वंदना मौर्या के साथ हुई थी, दोनों के दो बच्चे हिमांशी 5 साल और हिमांश साढ़े 3 वर्ष है । पति दुर्विजय जम्मू कश्मीर में रहकर काम धंधा करते है, मृतका अपने ससुराल (सुरसिया ) में अपने सास, ससुर, ननद और बच्चो के साथ रहती थी । मंगलवार रात 12 बजे महिला वंदना की अचानक तबियत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसके ससुर ने ग्राम प्रधान पिपरा उमेश यादव की गाड़ी से बहु बंदना को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर लेकर गए, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बंदना की मौत से उसके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
    इस सम्बंध में थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट महेश चौबे ने बताया कि सुरसिया गांव में महिला की तबियत बिगड़ने से उसकी मौत की सूचना मिली जिसपर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया है ।

  • उत्तर प्रदेश के विकास में उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए पीएनबी एमएसमी लोन करा रहा है उपलब्ध

    उत्तर प्रदेश के विकास में उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए पीएनबी एमएसमी लोन करा रहा है उपलब्ध

    उत्तर प्रदेश के विकास में उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए पीएनबी एमएसमी लोन करा रहा है उपलब्ध,

    13 फरवरी को बैंक रोड स्थित पीएनबी के पास एक्सपो 2025 लोन मेले का हो रहा आयोजन -आनंद कुमार राय (मंडल प्रमुख पीएनबी),

    रिपोर्ट : फ़ैयाज़ अहमद

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां प्रदेश का चहुँओर विकास कर रही है और उद्यमियों को प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा उद्योग उत्तर प्रदेश में लगे और और प्रदेश की जनता को रोजगार मिला जिसके लिए सरकार सुविधा भी उपलब्ध करा रही है । वहीं बैंकिंग क्षेत्र में काम कर रहे बैंक के अधिकारी उद्यमियों और उपभोक्ताओं के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वृहद स्तर पर एक्सपो 2025 मेले का आयोजन करके उद्यमियों को कम ब्याज पर करोड़ों रुपए का लोन उपलब्ध करा रही है। इसी को लेकर गोरखपुर के बैंक रोड स्थित पीएनबी के पास 13 फरवरी को पीएनबी एमएसमी लोन एक्सपोज 2025 का आयोजन हो रहा है जिसमें मंडल भर से उद्यमी यहां पर आएंगे।

    मंडल प्रमुख आनंद कुमार राय ने खास बातचीत के दौरान बताया कि पीएनबी देशभर में उद्यमियों और अपने ग्राहकों को लोन उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें पीएनबी जीएसटी एक्सप्रेस, एसएसमी प्राइम प्लस, पीएनबी ट्रेड ग्रोथ आदि विभिन्न प्रकार की स्कीमें में लेकर आया है जिसमें उपभोक्ता को अपने उद्योग को बढ़ाने के लिए बैंक ने कम समय में और पेपरलेस माध्यम से लोन उपलब्ध करा रहा है इसको लेकर 13 फरवरी को गोरखपुर में बृहद एक्सपो मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उपभोक्ताओं को लोन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। एक्सपो लोन मेला को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें प्रमुख रूप से उप मंडल प्रमुख बृजेश कुमार वर्मा, मार्केटिंग अधिकारी अमित कुमार यादव मौजूद रहे।

  • एसटीएफ की नींव रखने वाले पूर्व आईपीएस का निधन

    एसटीएफ की नींव रखने वाले पूर्व आईपीएस का निधन

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में STF की नींव रखने वाले 1966 बैच के IPS अफ़सर अजय राज शर्मा का 80 साल के उम्र में निधन हो गया है वह दिल्ली के पहले पुलिस कमिश्नर भी रह चुके है उन्हें मौजूदा गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी यूपी से दिल्ली ले गए थे IPS अजय राज शर्मा ने ही UP में एनकाउंटर की शुरूआत की थी पहली बार उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर चंबल के डाकुओं का एनकाउंटर IPS अजय राज शर्मा के ही नेतृत्व में हुआ था जिसके बाद इसी IPS के नेतृत्व में STF का गठन किया गया जब श्री प्रकाश शुक्ल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मारने की सुपारी ली थी वह मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले बहुत मिलनसार अफ़सर थे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इन्होंने ग्रेजुएशन किया था वह BSF में DG रैंक से रिटायर हुए थे काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे।

  • बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान महाकुंभ प्रयागराज में संगम स्नान करके अनेक संतों का आशीर्वाद ले रही है

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान महाकुंभ प्रयागराज में संगम स्नान करके अनेक संतों का आशीर्वाद ले रही है

    बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान महाकुंभ प्रयागराज में संगम स्नान करके अनेक संतों का आशीर्वाद ले रही है।

    पूर्व मिस इंडिया जानी-मानी अभिनेत्री फिल्म” जन्नत” से सुर्खियों में आई इमरान हाशमी की हीरोइन, सनातन को बहुत करीब से समझने का प्रयास कर रही है । व्यापारी समाजसेवी लालू मित्तल ने पूछने पर बताया की सोनल चौहान पिछले 2 दिनों से प्रयागराज में विश्व प्रसिद्ध सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजरआचार्य विनोद ओझा के यहां प्रवास कर रही है। संगम में आस्था की डुबकी लगाने के अलावा कैलाशआनंद गिरि से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं वहीं पर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। प्रयागराज कुंभ मेले के सेक्टर 5 में जाने-माने अघोर सन्यासी बाबा आशीष जी महाराज से उनके आश्रम में मिलकर अपने अनेक प्रश्नों और जिज्ञासाओं के बारे में जानने का प्रयास किया।  कुंभ क्षेत्र आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशनंद जी, अवधेशानंद जी, अघोर आश्रम, दिव्या ज्योति जागृती संस्थान के शिविर की भव्यता, वैभव और कुंभ की दिव्यता देखकर आश्चर्यचकित है ।देर रात तक आचार्य विनोद, लालू मित्तल, श्वेता मित्तल व मुंबई, पुणे, इंदौर से आए मित्र जनों के साथ मेला क्षेत्र में घूमते फिरते नजर आई थी । आज वह मुंबई के लिए प्रस्थान कर गई।

  • एलआईसी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बड़हलगंज शाखा पर किया प्रदर्शन

    एलआईसी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बड़हलगंज शाखा पर किया प्रदर्शन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :- बडहलगंज भारतीय जीवन बीमा निगम बड़हलगंज शाखा के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मध्यावकाश में जोरदार प्रदर्शन किया।
    मंगलवार को ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर एल.आई.सी. शाखा बड़हलगंज के क्लास-3 और क्लास-4 के कर्मचारियों ने मध्यावकाश में शाखा गेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शाखा के यूनियन अध्यक्ष कामरेड के.के.मिश्रा ने कहा कि उनकी यूनियन काफी समय से नए कर्मचारियों की भर्ती की मांग कर रही है पर प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। शाखा के उपाध्यक्ष कामरेड उपेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नई भर्ती के अभाव में शाखाओं में कर्मचारी काम के बोझ तले दबे हुए हैं। महामंत्री कामरेड दिव्या सिंह ने उनकी यूनियन ए.आई.आई.ई.ए. को तत्काल प्रभाव से मान्यता देने की मांग की। संयुक्त मंत्री कॉमरेड श्रीमती नीलम तिवारी ने संयुक्त रूप से पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द पुनः लागू करने की मांग रखी। प्रदर्शन में शाखा से कॉमरेड बाबू लाल, कॉमरेड जिउत राम, कॉमरेड अमरेंद्र सिंह राठौर , कॉमरेड राजीव दुबे, कॉमरेड अमरेंद्र सिंह राठौर, कॉमरेड आकाश शुक्ल, कॉमरेड श्रीमती अंकिता राय, आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

  • दोहरी घाट नगर पंचायत मे विकास की बड़ी सौगात

    दोहरी घाट नगर पंचायत मे विकास की बड़ी सौगात

    दोहरी घाट नगर पंचायत मे विकास की बड़ी सौगात,

    नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने 38 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) दोहरी घाट नगर पंचायत में लगभग 38 करोड की कई परियोजनाओं का आज शिलान्यास,लोकार्पण नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया। और उनके साथ चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी एवं नगर पंचायत बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ आसपास की आधा दर्जन नगर पंचायतों के अध्यक्ष गण मौजूद थे।
    इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने बड़हलगंज में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी लेने के साथ विकास की गति को और तेज करने का आश्वासन देते हुये कहा कि मोदी और योगी की सरकार विकास और विरासत को सजाने संवारने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। हम गांवों को विकसित कर नगर की तरह सजाना ही नहीं ग्रामीण युवाओं को उनके क्षेत्र में ही रोजगार मुहैया कराने के साथ कूड़ा कचरा मुक्त स्वस्थ, सुन्दर बनाने के लिये कार्य कर रहे हैं।
    आगंतुक सभी अतिथियों का नगर पंचायत दोहरीघाट की तरफ से अध्यक्ष विनय जायसवाल ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकताओं के साथ आम जन के तमाम लोग मौजूद थे।मौजूदगी थी।

  • क्रियाशील रखें ऊंचे भवनों में अग्नि सुरक्षा यंत्र: एडीएम वित्त

    क्रियाशील रखें ऊंचे भवनों में अग्नि सुरक्षा यंत्र: एडीएम वित्त

    क्रियाशील रखें ऊंचे भवनों में अग्नि सुरक्षा यंत्र: एडीएम वित्त,

    अग्निशमन यंत्र संचालन विधि जानना है जरूरी: एडीएम वित्त,

    आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग तथा जेसीआई (स्वराज) के संयुक्त तत्वाधान में बसंत एनक्लेव, राजेंद्र नगर गोरखनाथ में अग्नि सुरक्षा विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होने को है और बढ़ते तापमान के दृष्टिगत अग्निकांड की घटनाएं घटित होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऊंचे भवनों में अग्निकांड की घटना होने पर व्यापक रूप में जनधन की हानि होती है।

    ऊंचे रियासी भवनों में यदि किसी फ्लैट में अग्निकांड की दुर्घटना घटित होती है तो उसके कारण निवास कर रहे हैं अन्य व्यक्तियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उक्त की दृष्टिगत विशेष रूप से महिलाओं को अग्निशमन यंत्र संचालन तथा गैस सिलेंडर में लगने वाली आग पर किस तरह नियंत्रण किया जाए के संबंध में प्रयोगात्मक विधि के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    श्री सरोज कुमार सिंह फायर स्टेशन ऑफीसर गोरखपुर ने महिलाओं को अग्निशमन यंत्र संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोरखपुर से राणा सिंह ने अग्निकांड के दौरान क्या करें क्या ना करें कि संबंध में समस्त को अवगत कराया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरिता करवानी, मंशा गुप्ता, त्रिशला, पूजा, अर्चना, प्रीति आदि 41 महिलाओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।