Category: न्यूज़
Your blog category
-

बड़हलगंज में विकास का महोत्सव..
बड़हलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज नगरपंचायत बड़हलगंज में चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में एक और अत्यावश्यक निर्माण कार्य जलनिकासी हेतु नाले का शिलान्यास किया गया।
-

मनमाना शुल्क लेने के सम्बंध में एसडीएम को दिया गया पत्रक
मनमाना शुल्क लेने के सम्बंध में एसडीएम को दिया गया पत्रक,
नगर पंचायत गोला द्वारा कम शुल्क लेने मे गरीबो को मिलेगी राहत,
गोला। उपनगर गोला के विस्तारित क्षेत्रों में नगर पंचायत द्वारा नक्शा पास कराने के नाम पर मनमाना शुल्क लेने के संबध में पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनानंद यादव के नेतृत्व में नगर वासियों ने एसडीएम को पत्रक देकर शुल्क कम करने की मांग की है। पत्रक में नगर वासियों ने शुल्क कम करने की मांग करते हुये बताया है कि नगर पंचायत द्वारा नक्शा पास कराने के नाम पर 5 रुपये प्रति स्क्वायर फुट शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि गृहकर 50 पैसा प्रति स्क्वायर फुट है, जो मनमाना पूर्ण है। इससे गरीबों के ऊपर एक अतिरिक्त खर्च पड़ेगा।इस लिये नक्शा पास कराने वाले शुल्क को 50 पैसा प्रति स्क्वायर फुट एवं गृहकर को 10 पैसा प्रति स्क्वायर फुट किया जाय ताकि लोगो पर अतिरिक्त खर्च का दबाव न पड़े।पत्रक देने वालों में ,हरिकेश यादव, राजेश कुमार यादव,कमलेश यादव,विपिन मिश्रा , इम्तियाज अहमद,बंशीधर गिरी ,मुरलीधर गिरी, तपेश्वर चौधरी, कैलाशनाथ मौर्या , हरेंद्र यादव, , आदि लोग मौजूद रहे।
-

अधिवक्ता संशोधन बिल से नाराज अधिवक्ताओं ने काला पट्टी बांध दर्ज कराया विरोध
अधिवक्ता संशोधन बिल से नाराज अधिवक्ताओं ने काला पट्टी बांध दर्ज कराया विरोध
महामहिम राष्ट्रपति को जरिये एस डी एम सौपा ज्ञापन
गोला। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल से नाराज वकीलों ने गोला तहसील परिसर में शुक्रवार को हाथ मे काली पट्टी बांध प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। साथ ही अपनी मांगों से संबंधित महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी गोला के नाम से प्रेषित किया।एस डी एम गोला प्रशांत कुमार वर्मा की अनुपस्थिति में तहसीलदार गोला कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने ज्ञापन लेकर महामहिम को भेजने का आश्वासन दिया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गिरिजेश शाही ने बताया कि अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 में प्रस्तावित बहुत से इस तरह के उपनियम प्रस्तावित है। जिससे अधिवक्ताओं के मौलिक अधिकार गम्भीर रूप से प्रभावित हो रहे है। और उनके लागू हो जाने से अधिवक्ताओं के बिधि ब्यवसाय किया जाना दुरूह हो जाएगा। जिसका एसोसिएशन पुरजोर विरोध करता है।उसके वापस लिए जाने तक बार काउंसिल ऑफ उत्तरप्रदेश के नेतृत्व में संघर्ष करने के लिए तत्पर है। महामंत्री शंकरानंद शुक्ला ने कहा इससे अधिवक्ता व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। साथ ही यदि इसमें संशोधन किया गया तो देश के अधिवक्ता पूरी तरह से केंद्र के अधीन हो जाएंगे । इस संशोधन के माध्यम से अधिवक्ताओं के ऊपर अनुचित जुर्माने का प्राविधान संशोधन के माध्यम से जोड़ा जा रहा है जो पूर्णतया अवैधानिक है तथा सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के ऊपर दमनकारी नीति अपनाने व ब्रिटिश काल कानून लाने का प्रयास किया जा रहा है जिसका अधिवक्ता संघ पुरजोर विरोध करता है। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित संशोधन बिल को तत्काल वापस किये जाने की मांग की है। इस अवसर परअधिवक्ता हरिकेश यादव राजेन्द्र भारती श्रीनिवास पांडेय भारद्वाज पांडेय कमलेश यादव इंदुभूषण ओझा ओमप्रकाश ओझा शम्भूनाथ मिश्रा रामलखन राय रवींद्रनाथ दुबे राजेश यादव सत्यप्रकाश शुक्ला श्रीनिवास पांडेय हरिप्रकाश भारती भारतेंदु दुबे आनंद मिश्रा रामनाथ रामजी आनंदस्वरूप पाठक बबन सिंह सहित समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे।
-

महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता धनंजय मुंडे को ‘बेल्स पाल्सी’ नामक बीमारी है
महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता धनंजय मुंडे को ‘बेल्स पाल्सी’ नामक बीमारी है,
◆ इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद दी.
◆ मुंडे ने लिखा, ‘फिलहाल मैं दो मिनट भी ठीक से बोल नहीं पा रहा हूं’.
◆ बता दें कि ‘बेल्स पाल्सी’ में चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी हो जाती हैं.
-

टीबी मरीजों को गोद लेकर मनाई मां की पुण्यतिथि
टीबी मरीजों को गोद लेकर मनाई मां की पुण्यतिथि,
आधा दर्जन टीबी मरीजों को गोद लेकर पहले भी कर चुके हैं मदद,
गोरखपुर । माता और पिता की पुण्यतिथि पर टीबी मरीजों को गोद लेकर उनको स्वस्थ बनाने में मदद करने का सीनियर ट्रिटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) अमित नारायण मिश्र का अभियान जारी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एसटीएस अमित ने अपनी मां विजेश्वरी देवी की चौथी पुण्यतिथि पर बुधवार को दो अन्य नये टीबी मरीजों को गोद लिया। यह दोनों पल्मनरी (फेफड़ों की टीबी) के मरीज हैं। इससे पहले भी वह आधा दर्जन टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी मदद कर चुके हैं।
एसटीएस द्वारा गोद ली गई 28 वर्षीय महिला टीबी मरीज और 46 वर्षीय पुरुष टीबी मरीज ने बताया कि उन्हें पोषण पोटली देकर नियमित दवा सेवन करने के लिए कहा गया है। अमित ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह इलाज चलने तक उनका साथ देंगे और उन्हें यथासामर्थ्य आगे भी पोषण पोटली देते रहेंगे। निक्षय मित्र अमित का कहना है कि टीबी मरीजों को गोद लेकर स्वस्थ बनाने के उनके अभियान को विभाग और समाज से भी लगातार प्रोत्साहित किया जाता रहा है, जिससे उन्हें आत्मसंतोष मिलता है। अपनी क्षमता के अनुसार वह आगे भी टीबी उपचाराधीन मरीजों की मदद करते रहेंगे।
जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ गणेश यादव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति या संस्था स्वेच्छा से निक्षय मित्र बन सकते हैं। निक्षय मित्र बनने के बाद गोद लिये गये टीबी मरीज को यथा सामर्थ्य पोषक सामग्री देनी होती है। समय समय पर मरीज का फॉलो अप करना होता है ताकि बीच में दवा बंद न हो।* टीबी मरीज की दवा बंद होने से जटिलताएं बढ़ जाती हैं और वह ड्रग रेसिस्टेंट (डीआर) टीबी मरीज बन सकता है, जिसका इलाज कठिन है। अगर निक्षय मित्र नियमित हालचाल लेते हैं तो टीबी मरीज का मनोबल बढ़ता है और समाज से उसके प्रति भेदभाव का भाव भी खत्म होता है। बेहतर कार्य करने वाले निक्षय मित्रों को स्वास्थ्य विभाग सम्मानित भी करता है।
डॉ यादव ने बताया कि अगर लगातार दो सप्ताह तक खांसी आए, शाम को पसीने के साथ बुखार हो, सांस फूल रही हो, सीने में दर्द हो या बलगम में खून आए तो टीबी की जांच अवश्य करवानी चाहिए। अगर समय से फेफड़े की टीबी (पल्मनरी टीबी) की पहचान कर इलाज शुरू कर दिया जाए तो उपचाराधीन मरीज से दूसरे लोगों के संक्रमित होने की आशंका भी कम हो जाती है। जिले में इस समय सौ दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान चला कर उच्च जोखिम आबादी से नये टीबी मरीज खोजे भी जा रहे हैं।
-

गर्मी से पहले बिजली विभाग की बड़ी तैयारी
गर्मी के मौसम में बिजली संकट से निपटने के लिए विद्युत विभाग ने कमर कस ली है। देवरिया में 1, महाराजगंज में 3 और कुशीनगर में 2 नए बिजली घर बनाए जाने की योजना तैयार की गई है। इन नए बिजली घरों के निर्माण से विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।
“एक मुश्त समाधान योजना” से शानदार सफलता,
इस योजना के तहत अब तक 2,36,137 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिससे बिजली विभाग को 186 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह योजना बकाया बिजली बिल चुकाने में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे रही है, साथ ही विभाग की वित्तीय स्थिति भी मजबूत कर रही है।
बिजली विभाग की यह पहल गर्मी में राहत देने में कितनी कारगर होगी, यह देखने वाली बात होगी।
-

कैशलेस इलाज की कमियों को लेकर परिषद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
गोरखपुर 18 फरवरी! पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस इलाज में कर्मचारी/पेंशनर और उनके परिजनों को हो रहे परेशानियों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित पत्र उनके कैंप कार्यालय गोरखनाथ मंदिर में दिया। पत्र में कर्मचारी नेताओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी से निम्नवत कमियों को दूर करने की मांग की है।
१. कैशलेश चिकित्सा में ओपीडी,जांच सहित संपूर्ण इलाज शामिल किया जाए।
२. भर्ती प्रक्रिया सरल बनाई जाए और भर्ती मरीज को प्राइवेट रूम दिया जाए।
३. बीमारी निर्धारित होने और सांची संस्थान से भर्ती अनुमोदन आने तक इलाज का अस्पताल प्रशासन द्वारा पैसा लेकर इलाज किया जाता है अनुमोदन के बाद कैशलेश चिकित्सा प्रारंभ किया जाता है इसे समाप्त करते हुए मरीज के अस्पताल पहुंचते ही उसका कैशलेस इलाज प्रारंभ करने की व्यवस्था बनाई जाए।
४. अस्पताल प्रशासन द्वारा कार्डधारकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है इसके लिए सख्त नियमावली बनाई जाए।
५. गंभीर बीमारी में 5 लाख के दायरे को बढ़ाते हुए इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाए।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल इंजीनियर राम समुझ राजेश सिंह इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव पंडित श्याम नारायण शुक्ल राजेश कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।News courtesy : रूपेश कुमार श्रीवास्त, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर
-

फेयरवेल समारोह में इंटर के विद्यार्थियों को दी विदाई
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बडहलगंज कस्बे के मु. पुरानी चकबन्दी स्थित आई. डी. एम. क्लासेज में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आई. डी. एम. क्लासेज के डायरेक्टर राजीव जायसवाल व जसेन्दर सिंह ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्होंने कहा कि इंस्टिट्यूट हमेशा छात्रों के कल्याण के लिए खुला रहेगा साथ ही तैयारी में भी सहयोग करेगा।अध्यापक अवनीश उपाध्याय, शुभम् जायसवाल, विनय, अंकित, व महेश कुमार ने छात्रों को प्रेरणादायक विचार दिए।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों को परीक्षा सामग्री उपहार स्वरूप दी गई। टीका-चंदन लगाकर जलपान के साथ उन्हें विदा किया गया। आई. डी. एम. क्लासेज के सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
-

लेखपाल पर फिर लगा भ्रष्टाचार का आरोप
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, गोरखपुर।
सहजनवा तहसील के चर्चित लेखपाल जीतेन्द्र मिश्रा पर एक बार फिर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है । तहसील क्षेत्र के कूवाबार निवासी छोटेलाल ने उपजिलाधिकारी सहजनवा दीपक गुप्ता को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की साहब 2 वर्ष पूर्व लेखपाल जीतेन्द्र मिश्रा हमारे गाँव के लेखपाल थे, उस समय उन्होने जमीन पट्टा करने के नाम पर हमसे 5500 रुपया लिया और कहा की जमीन तुम्हे पट्टा कर दूंगा । इसके कुछ दिन बाद ही उनका तबादला हो गया । आज 2 वर्षो से तहसील का चक़्कर लगा रहा हूँ लेकिन ना ही जमीन मिली और ना ही पैसा मिल पा रहा है ।
2016 से सहजनवा तहसील मे ही कार्यरत है लेखपाल,
बता दे की अपने भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा चर्चा मे रहने वाला यह लेखपाल लग़भग 9 वर्षो से एक ही तहसील मे कार्यरत है । जिससे क्षेत्र के कुछ जमीन कारोबारियों से सम्बन्ध होने के कारण इसे उन सभी का संरक्षण प्राप्त होता है ।
क्या बोलते है जिम्मेदार,
इस मामले मे सहजनवा तहसील प्रशासन से उपजिलाधिकारी सहजनवा दीपक गुप्ता का कहना है की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है । मामले की जाँच करवाकर उचित कार्यवाही की जाएगी ।
-

प्रशिक्षु द्वारा बच्चों का किया गया निपुण आकलन
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल में प्रशिक्षु द्वारा बच्चों का निपुण आकलन हेतु जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर से निपुण आकलन हेतु डायट प्रशिक्षु रजनीश यादव, एवं रवि प्रकाश द्वारा निपुण आकलन किया गया। जिसमें कक्षा 1 के 12 बच्चों एवं कक्षा 2 में 11 बच्चों का निपुण आकलन भाषा एवं गणित विषय पर आधारित है।
डायट प्रशिक्षुओं के द्वारा एक, एक बच्चों से भाषा एवं गणित से सम्बंधित मोबाइल ऐप के माध्यम से निपुण आकलन किया गया और विद्यालय के सभी बच्चे निपुण हुए।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल अर्चना जायसवाल सरिता देवी आदि शिक्षक उपस्थित थे।









