Category: न्यूज़

Your blog category

  • होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: इंस्पेक्टर अर्चना सिंह

    होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: इंस्पेक्टर अर्चना सिंह

    आगामी त्यौहार ईद, होली व महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक ,

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी/ गोरखपुर

    खजनी थाना परिसर सहित उनवल नगर पंचायत के सभागार में आगामी ईद-उल-फितर, होली और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक मंगलवार की शाम 1:30 बजे शुरू हुई, जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    बैठक में उपस्थित लोगों ने त्योहारों में आने वाली विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
    खजनी थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में प्रशासन के साथ आम लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। अराजक तत्वों द्वारा समाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश विभिन्न तरिकों से की जाती है। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले भ्रामक दुष्प्रचार पर विश्वास ना करें। सोशल मीडिया पर सेल के द्वारा नजर रखी जा रही है। होलिका दहन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए की किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत या सरकारी सम्पत्ती का नुकसान न हो। होलिका वहां न जलाया जाए जहां उपर विद्युत तार हों।अराजक तत्वों की सूचना पुलिस को तुरंत दें। पुलिस के द्वारा अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। खजनी थाना क्षेत्र में 136 जगहों पर होलिका जलाई जाएगी। वहीं शिवरात्री पर विभिन्न शिवमंदिरों पर पुलिस की तैनाती रहेगी।
    बैठक में मौजूद रहे। एस एस आई बलराम पांडे, चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश कुमार दुबे, विमलेश कुमार (समाजसेवी),अजीत राम त्रिपाठी (जोगी),हाजी सहाबुद्दीन मौलाना औरंगजेब हाजी,अजीत सिंह,हाफिज निजामुद्दीन,
    साहबजादा सिंह, अकबर अली,
    रवि शंकर त्रिपाठी, उनवल चौकी इंचार्ज राजिव कुमार तिवारी, कांस्टेबल सचिन कुमार, विनय बजरंगी, मनोनीत पूर्व सभासद शिवकुमार शाह, अतुल पाण्डेय ,समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

     

  •  प्रधान के भाई की मुंबई में करेंट लगने से हुई मौत

     प्रधान के भाई की मुंबई में करेंट लगने से हुई मौत

    संवाददाता– एस.पी सिंह

    सहजनवा, गोरखपुर ।

    पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदपुर द्वितीय के ग्राम प्रधान राशिकरन‌ निषाद के छोटे भाई गंगाराम (40 वर्ष) की सोमवार को करेंट लगने से मौत हो गई । जो मुम्बई मे पेंट पालिश का कार्य कर जीवन यापन कर रहे थे‌ । राशिकरन निषाद ने बताया की दिन मे करेंट के चपेट के आ जाने से गंभीर रुप से घायल हो गये और उनकी मौत हो गयी है । इनके निधन से पूरे गांव मे शोक फैल‌ गयी और परिवार रो रोकर बुरा हाल है ।

     

  • अधिवक्ताओं ने किया बिल संशोधन का विरोध काला कानून वापस लेने की मांग

    अधिवक्ताओं ने किया बिल संशोधन का विरोध काला कानून वापस लेने की मांग

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर

    खजनी / गोरखपुर। खजनी अधिवक्ताओं ने अधिनियम 2025 में संशोधन करने के विरोध में 6 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार अपनी कठपुतली बनाकर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अधिवक्ता संघों को खत्म कर बर्बाद करने का षड्यंत्र रचने का चक्र चल रही है।बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) अधिवक्ता अधिनियम
    2025 के बिरोध मे आज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर मे पूरी तरह से काम बन्द कर सरकार के विरुद्ध लड़ाई का ऐलान किया तथा सभी सरकारी कार्य भी ठप रहा अधिकताओं ने इस काले कानून को वापस लेने के लिए सरकार को मजबूर करने की बात कही इस अवसर तहसील मे पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा और कोई भी दस्तावेज पंजीकृत नही हुआ।अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन के बाद एक पत्रक बिधि मन्त्री को सम्बोधित उपजिलाधिकारी खजनी को सौपा प्रदर्शन के दौरान कहा कि सरकार हमारे उपर जो काला कानून थोपने का काम करना चाहती है उसको हम कभी स्वीकार नही करेंगे तथा इसके लिए जनआन्दोलन चलाया जायेगा हम लोग अंग्रेजी हुकुमत को उखाड़ फेक सकते है तो इस सरकार मे क्या रखा है। सरकार अधिवक्ताओं का ही धन उन्हे नही देना चाहती है जो हम लोगो द्वारा वकालतनामा व टिकट के माध्यम से जमा कराते है उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके परिवार के लिये एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्राविधान अब तक नही किया गया।बल्कि हमारे अस्तित्व को ही समाप्त करने पर तुली है जिससे हम लोगो न्याय दिलाने मे भी परेशानी का सामना करना पड़े। पूरे प्रदेश के अधिवक्ता विशेषकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल मांग करती है कि प्रदेश के अधिवक्ताओं का 10 लाख का मेडिकल क्लेम व मृत्यु होने पर 10 लाख की बीमा राशि प्रदान की जाये।।केन्द्र सरकार द्वारा रेगुलेशन बनाने की जो बातें कही गयी हैं, उसे तुरन्त समाप्त किया जाये। साथ ही किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता न होने के कारण हम अमेंडमेंट बिल-2025 के पूरे संशोधन को निरस्त करते हैं।
    अधिवक्ता गण पूरे देश में इस लड़ाई को मजबूत बनाने पर बाध्य होंगे।धरना प्रदर्शन मे अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह,मन्त्री कामेश्वर प्रसाद,पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, महेश प्रसाद दूबे, रामप्रीत यादव,पलटराज, गिरजेश राय,कृष्ण कुमार मिश्र,दयानाथ दूबे,ईश्वरचन्द्र सिंह,,अनूप सिंह,विनोद कुमार पाण्डेय राजनाथ दूबे , चन्द्रभान शुक्ला, सुबाषचन्द, यदुवंशलाल,आनन्दचन्द, संजय पाण्डेय, उमेशदूबे, मदनमोहन, रामसहाय चतुर्वेदी, गौतम यादव, राणाप्रताप सिंह,रामअशीष यादव, के एन गुप्ता, कमलेश कुमार,रामबृक्ष यादव,रामप्रवेश,अभय सिंह, रामसिंह,,बलजीत,सुनील कुमार, रामकृष्ण दूबे,सन्तोष कुमार सिंह,कृष्णानन्द शुक्ल,संजय कुमार ,अनिल कुमार,बिजेंद्र यादव,लालबहादुर यादव,राजदेव प्रियदर्शी,दिनेश,बृजलाल प्रसाद,सूर्यनाथ मौर्य आदि समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

     

  • ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना ही‌ प्राथमिकता – सचिन वर्मा

    ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना ही‌ प्राथमिकता – सचिन वर्मा

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज कस्वा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थानांतरित शाखा का सोमवार को उद्घाटन हुआ ।
    क्षेत्रीय प्रमुख सचिन वर्मा व क्षेत्रीय उपप्रमुख संतोष कुमार ने फीता काटकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन किया ।
    उद्घाटन के दौरान उपस्थित सभी बैंक कर्मचारियों के साथ वार्ता में क्षेत्रीय प्रमुख ने कहा कि ग्राहक को हर समय बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करना चाहिए ।
    ग्राहक के सन्तुष्टि पर ही बैंक का व्यवसाय बढ़ता है ।
    इस दौरान शाखा प्रबंधक अतीकुर्रहमान संयुक्त शाखा प्रबंधक सुंदरम कुमार ऋण अधिकारी कौशल सिंह हेड कैशियर अभिषेक यादव शेषनाथ हिमांशु आदि ने क्षेत्रीय प्रमुख व उप प्रमुख का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया ।
    बैंक के उद्घाटन के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर अभय रॉय डॉ फ़ैयाज़ अहमद अनिल बर्नवाल दृग्विजय रॉय संतोष जायसवाल जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव कमल उपाध्याय रवि रॉय अवधेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

     

  • डीपीआरओ ने मझौरा में भूमि पूजन के साथ बहुद्देशीय पँचायत भवन की रखी आधारशिला

    डीपीआरओ ने मझौरा में भूमि पूजन के साथ बहुद्देशीय पँचायत भवन की रखी आधारशिला

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा ब्लॉक के दक्षिणांचल में स्थित मझौरा ग्राम पंचायत में सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत राज अधिकारी गोरखपुर नीलेश प्रताप सिंह ने गाव में स्वीकृत बहुद्देशीय पँचायत भवन की भूमि पूजन के साथ आधारशिला रखी ।
    इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डीपीआरओ ने कहा कि मझौरा गाव की जनता की समस्या के निस्तारण के लिये ग्राम सचिवालय का निर्माण कराया जा रहा है । जिससे ग्रामवासियों को गाव में एक छत के नीचे बैठकर अपनी समस्या से ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान को आसानी से अवगत कराया सके । यह पँचायत भवन बहुद्देशीय होगा । जिससे ग्राम पंचायत के बैठक के अलावा शादी विवाह में इसका प्रयोग किया जा सके। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मझौरा सत्यप्रकाश कन्नौजिया ने बताया कि बहुद्देशीय पँचायत भवन का कुल बजट 31 लाख रुपये है। जिसमे जिले से डीपीआरओ के द्वारा (बीपीबी) के मद से 17 लाख 46 हजार रुपये स्वीकृत किये गए है।और बाकी मंनरेगा और 15वे वित्त से होगा ।
    शिलान्यास कार्यक्रम में मझौरा ग्राम प्रधान जयप्रकाश कन्नौजिया, हरपुर ग्राम प्रधान मदनमुरारी गुप्ता, ग्राम प्रधान बैजलपुर राजकुमार, कटया प्रधान सुशील सिंह, पूर्व प्रधान कूचडेहरि रामबेचन सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे ।

     

  • राजघाट पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को किया सुपुर्द

    राजघाट पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को किया सुपुर्द

    गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को किया सुपुर्द।

    कल रविवार को राजघाट पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ की 4:00 बजे के आसपास एक बच्ची खेलते समय लापता हो गई है। बच्ची की उम्र लगभग 6 वर्ष है, जो अपने रिश्तेदार के यहां आयी थी, खेलते खेलते कहीं चली गयी । उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए थाना राजघाट पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्ची को तत्परता के साथ सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनो ने गोरखपुर पुलिस को कोटि-कोटि बधाई दिया।

     

  • जिला अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद गोरखपुर इकाई का गठन

    जिला अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद गोरखपुर इकाई का गठन

    गोरखपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद गोरखपुर इकाई की एक आवश्यक बैठक मंडल प्रभारी बी.पी.मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में मॉडर्न हेरिटेज एकेडमी,कृष्णा नगर प्राइवेट कॉलोनी ,बशारतपुर गोरखपुर में आहूत की गई ।जिसमें विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष ,विद्यालय प्रबंध तंत्र के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य, वरिष्ठ पत्रकार , संपादक, ब्यूरो प्रभारी उपस्थित थे।मंडल प्रभारी बी.पी. मिश्रा ने बताया कि आज सभी पत्रकारों को एकजुट होना बहुत जरूरी है। हम किसी भी संगठन में कार्य करें, लेकिन हमें आपस में एकता और सद्भाव बनाए रखना आवश्यक है ।पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें पत्रकार भाइयों के बच्चों के लिए शिक्षा एवं चिकित्सीय सुविधा, टोल प्लाजा पर छूट,दिन प्रतिदिन पत्रकारों का उत्पीड़न, सरकारी बसों और ट्रेनों में नि:शुल्क यात्रा, पत्रकारों के लिए मासिक भत्ता एवं पेंशन पर विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी ने बताया की बड़े हर्ष की बात है कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय महा अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह 28 फरवरी 2025 को चौधरी चरण सिंह सभागार सहकारिता भवन लखनऊ में हो रहा है, जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सी.एम. मा.बृजेश पाठक सादर आमंत्रित हैं। यह कार्यक्रम आप सभी का है। हम तो निमित्त मात्र हैं ,आप सभी लोग तन ,मन से सहयोग करते हुए कार्यक्रम को संपन्न कराएं। पूर्वांचल राज्य ब्यूरो चीफ सुनील मणि त्रिपाठी ने बताया कि ,आज हमें एकजुट और संगठित होने की आवश्यकता है तभी हम अपने समाज में एकता और सद्भाव कायम रख सकते हैं ,क्योंकि पत्रकार को चौथा स्तंभ माना जाता है. समाज का सजग प्रहरी होता है। शोषित ,वंचित लोगों की आवाजों को अपने पत्र, पत्रिकाओं में लिखता है। हम लोगों का दायित्व है कि, अपने कलम की ताकत को पहचाने। हमारे पास कलम जैसा हथियार है, जिससे हम समाज में क्रांति ला सकते हैं। आज आवश्यकता इस बात है कि हम एकजुट होकर एक सशक्त भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करे। हम किसी भी संगठन में कार्य करें, लेकिन हमें समाज के दायित्वों को भी संभालना होगा।इस अवसर पर सजग सर्वजन मासिक पत्रिका के संपादक सुशील कुमार सिंह,परफेक्ट मिशन के मंडल प्रभारी सुनील कुमार पाण्डेय, मेडीवर डिजिटल हॉस्पिटल के संचालक रामेश्वर मिश्रा ,मॉडर्न हेरिटेज स्कूल के प्रबंधक के. के. मिश्र, सुधा संस्मृति संस्थान के अध्यक्ष रामकृष्ण मोहन त्रिपाठी,वरिष्ठ पत्रकार आदर्श कुमार श्रीवास्तव, स्मार्ट एंटरप्राइजेज एवं तारा फाउंडेशन के डायरेक्टर विशाल सिंह, शक्ति सिंह,महेश श्रीवास्तव ,साकिब, सद्दाम, जय सिंह,के.के.श्रीवास्तव,वशिष्ठ मुनि पाण्डेय,के.के त्रिपाठी ,शक्ति सिंह, सुरेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार तिवारीआदि सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। सभा का संचालन सुनील मणि त्रिपाठी ने किया।

     

  • प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

    प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

    प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा ,

    हाटा के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई घटना, मौत के बाद रेफर कर दिया गोरखपुर ,

    कुशीनगर। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की देर शाम प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। अस्पताल संचालकों ने हालत गंभीर बताकर गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन प्रसूता को लेकर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दो घंटे पहले मौत होने की जानकारी दी। इससे नाराज तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवजात बच्ची परिजनों के पास है।

    यह है मामला ,

    हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह गांव निवासी सुमन देवी (26) की शादी मई में अहिरौली थाना क्षेत्र के नवापार गांव निवासी निरंजन के साथ शादी हुई थी। वह मुंबई में रहता है। घर पर सिर्फ सुमन और इसकी सास थी। प्रसव का दिन नजदीक आया तो सुविधा के लिए सुमन अपने मायके आकर रहने लगी। बृहस्पतिवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई तो मायके वालों ने आशा कार्यकर्ता तुलसी प्रसाद को सूचना दी और दोपहर में हाटा सीएचसी पर लेकर पहुंचे। कुछ घंटे इलाज के बाद अस्पताल की स्टाफ नर्स ने सुमन की हालत गंभीर बताते हुए किसी अच्छे अस्पताल में लेकर जाने की बात कही। इसके बाद आशा कार्यकर्ता हाटा कस्बे में हाईवे के किनारे संचालित एक निजी हास्पिटल में बेहतर इलाज का झांसा देकर प्रसूता को लेकर चली गई। सुमन की सास और मां के अनुसार शाम करीब पांच बजे सुमन की अचानक सांसें चलनी बंद हो गई। शोर मचाने पर प्रसूता को गंभीर हालत बताते हुए अस्पताल संचालक ने एंबुलेंस से गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भेज दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने जांच की तो पता चला कि प्रसूता की मौत दो घंटे पहले हो चुकी है।

    वहां सुमन को उतारने के बाद एंबुलेंस लेकर चालक फरार हो गया। निजी एंबुलेंस कर परिजन शव लेकर हाटा कस्बा स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला बढ़ता देख संचालक और अस्पताल के कर्मचारी मेन गेट पर ताला बंद कर फरार हो गए।

  • नायब तहसीलदार के अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

    नायब तहसीलदार के अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

    नायब तहसीलदार के अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस,

    समाधान दिवस पर आठ आवेदन,एक का मौके पर हुआं निस्तारण,

    ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर।

    खजनी/ गोरखपुर । खजनी थाना परिसर में फरवरी माह के चौथे शनिवार को थाना दिवस अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार राम सूरज प्रसाद एवं खजनी थाना ए एस आई बलराम पाण्डेय के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल आठ आवेदन आए सभी मामले राजस्व संबंधित रहे।

    समाधान दिवस में आए हुए मामले ,

    अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण, खंड द्वितीय, गोरखपुर के पत्रांक के माध्यम से तहसील दिवस पर अवगत कराया गया कि ग्राम मंझरिया में विद्युत विभाग द्वारा टावर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं और निर्माण नहीं होने दे रहे हैं, जिसका समाधान करवाया जाए। उस संबंध में नायब तहसीलदार ने बताया की मौके पर जाकर इसका समाधान कराया जाएगा।
    इस अवसर उपनिरीक्षक कृष्णानंद कुशवाहा, उप निरीक्षक ओमप्रकाश बिंद, राजस्व निरीक्षक गंगा प्रसाद मिश्रा, राजस्व निरीक्षक बलिकरन यादव,के अलावा कई राजस्व विभाग के कर्मचारी रहे मौजूद।

  • गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल, एसपी जीआरपी संदीप कुमार मीणा ने दिए कड़े निर्देश

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल, एसपी जीआरपी संदीप कुमार मीणा ने दिए कड़े निर्देश

    गोरखपुर। प्रयागराज जीव महाकुंभ 2025 में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में प्रतिदिन उमड़ रही है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से मुस्तैद हैं। इसी क्रम में गोरखपुर एसपी जीआरपी संदीप कुमार मीणा ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान एसपी जीआरपी ने प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया समेत अन्य स्थानों पर भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण के लिए अलर्ट मोड में रहने को कहा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी।

    इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर कई जरूरी उपाय करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

    गौरतलब है कि महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।