Category: न्यूज़

Your blog category

  • बी.आई.टी. टाॅक-शो में गणमान्य बतायेंगे शून्य से शिखर तक की अपनी यात्रा

    बी.आई.टी. टाॅक-शो में गणमान्य बतायेंगे शून्य से शिखर तक की अपनी यात्रा

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, गोरखपुर ।

    बुद्धा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी, गीडा, द्वारा 1 मार्च, दिन शनिवार को शाम 4 बजे से बुद्धा टाॅक-शो ( शून्य से शिखर तक की यात्रा ) का आयोजन संस्थान के परिसर में किया जा रहा है । इस टाॅक-शो में गोरखपुर की धरती पर पैदा हुए, पली-बढ़ी ऐसी शख्सियत जिन्होंने गोरखपुर ही नही वरन उत्तर प्रदेश व पूरे भारत वर्ष में नाम रोशन किया है । उन्हीं में से शिव प्रताप शुक्ल, राज्यपाल हिमांचल प्रदेश, पद्मश्री आचार्य विश्वनाथ तिवारी व अतुल सर्राफ चेयरमैन एस्प्रा ग्रुप द्वारा भारत के क्षितिज में अपना महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर गोरखपुर को गौरवान्वित किया ।

    बुद्धा टाॅक-शो में गणमान्यजनो द्वारा अपनी संधर्षमयी जीवन यात्रा के प्रत्येक पहलूओं से अवगत कराया जायेगा । बी.आई.टी. संस्थान के छात्रों द्वारा उन प्रश्नों को पूछा जायेगा जिनके उत्तर में गणमान्यजनों की सफलता की कहानी समायी है । साथ ही गणमान्यजनों के संबोधन के द्वारा उपस्थित जनमानस को मार्गदर्शन व सफलता प्राप्ति के सूत्र भी प्रदान किया जायेगा ।

    टाॅक-शो के प्रारम्भ से पूर्व गणमान्यजनों के जीवन पर आधारित डाक्यूमेन्ट्री फिल्म की प्रस्तुति की जायेगी ताकि डाक्यूमेन्ट्री फिल्म के माध्यम से छात्र व उपस्थित जनमानस को प्रेरणा प्राप्त हो सके । कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए संस्थान के सचिव डा. रजत अग्रवाल ने कहा कि यह हम सबके प्रेरणा के श्रोत हैं इनके संधर्ष व कार्यशैली छात्रों व जनमानस के लिए अनुकरणीय है । ये हमारे आदर्श हैं जिनसे हमें जीवन पर्यन्त बहुत कुछ सिखने को प्राप्त होता है ।

  • एक चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते : डा. लाल रत्नाकर सिंह

    एक चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते : डा. लाल रत्नाकर सिंह

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, गोरखपुर ।

    पशु अस्पताल के फार्मासिस्ट उग्रसेन सिंह को पशु अस्पताल के सभा कक्ष में स्वास्थ्य कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी । वे 28फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए हैं ।

    पशु अस्पताल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लाल रत्नाकर सिंह ने कहा कि एक चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते, बल्कि सेवानिवृत्त होने के बाद समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है । इस दौरान उन्होंने उग्रसेन सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

    पिपरौली के पशु चिकित्सक डा. बी. के. सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और इससे एक दिन सभी कर्मी को गुजरना पड़ता है । लेकिन उस व्यक्ति द्वारा किए गए कार्य याद रह जाते हैं । इस मौके पर डा. नरेंद्र चौधरी, डा. डी.पी. सिंह, डा. आर.पी. सिंह, डा. निलेश, डा.सतेंद्र चौधरी, अनिल सिंह, नितेश सिंह, वरुण वर्मा वैरागी, विनय सिंह, के.पी. सिंह, अविनाश सिंह, मनीष सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

  • ब्लाक संसाधन केंद्र पर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

    ब्लाक संसाधन केंद्र पर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

    गोरखपुर। बांसगांव ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 17 फ़रवरी से लेकर 28 फ़रवरी तक आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन बैच का लगातार प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शून्य से 6 वर्ष के बच्चो की पढ़ाई के साथ साथ पोषण की भी आवश्यकता है। हर बैच मे 100 आगनबाडी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। गर्भवती महिलाओ की देखभाल,पोषण ट्रैकर का अंकन कैसे करे,समावेशी शिक्षा को कैसे बच्चो मे लागू करे आदि विषयो पर विस्तार पूर्वक चर्चा परिचर्चा कराया गया।

    प्रशिक्षण मे नाश्ता लंच की व्यवस्था बेहतरीन रही। यह प्रशिक्षण बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय कुमार के देख रेख मे सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण दाता के रूप में मुख्य सेविका बेबी पाण्डेय,सुनीता शुक्ला,कुसुम श्रीवास्तव ब्लॉक कोआर्डिनेटर अनुप्रिया सिंह ने अपने कर्त्तव्यों का पालन सुचारु रूप से किया।इस प्रशिक्षण मे सहयोगी के रूप में राकेट लर्निंग से विशाल राय यूनिसेफ से मनीष शुक्ल एवं बेसिक शिक्षा से ए आर पी अमित सिंह ने प्रतिभाग किया।

  • राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

    राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, गोरखपुर।

    28 फरवरी को राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ । जिसमें कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, टेकुआपाती, सहजनवाँ, गोरखपुर से पाँच विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण होकर विद्यालय परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया । जिसमें छात्रा खुशी को 25वीं रैंक, रमन को 28वीं रैंक, श्वेता को 34वीं रैंक, अनामिका को 38वीं रैंक, रोशनी को 41वा रैंक मिला , जिसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया ।

  • 6 साल से वंचित चल रहे व ₹25000 का इनामी बदमाश ने किया पुलिस के सामने सरेंडर

    6 साल से वंचित चल रहे व ₹25000 का इनामी बदमाश ने किया पुलिस के सामने सरेंडर

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। चिलुआताल थाने से वांछित व छह साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश कुतुबुद्दीन ने एनकाउंटर के डर से पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

    जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर चिलुआताल अतुल श्रीवास्तव,
    बरगदवा चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी मय हमराही क्षेत्र में जुर्म जरायम विवेचना गस्त को लेकर मामूर थे की जरिए मुखबिर सूचना मिली कि 25 000 रुपए का इनामिया बदमाश जो 6 साल से फरार चल रहा है महराजगंज जिले के मोहनापुर चौराहा पुरन्दरपुर में मौजूद है अगर जल्दबाजी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है, सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम जैसे ही वहां पहुंची तो वहां खड़ा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया । पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्त की पहचान कुतुबूद्दीन (37) उर्फ अंश पुत्र हदीश निवासी धरौली बंजारा टोला पुरन्दरपुर जिला महराजगंज के रूप में हुई कुतुबूद्दीन उर्फ अंश के खिलाफ चिलुआताल थाने में 2019 में धारा 307 आई पी सी 3 5 A 8 गोवध अपराध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें फरार रहा था।

  • दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल वालो ने विदाई से किया इनकार

    दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल वालो ने विदाई से किया इनकार

    रिपोर्ट: अरविंद कुमार

    सोनौली। सोनौली थाना क्षेत्र के परसा सोमाली गांव में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जहां विवाहिता को ससुरालवालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर घर ले जाने से इनकार कर दिया। पीड़िता के पिता ओमप्रकाश सहानी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
    पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र लिखा हैं पुत्री का विवाह 28 अप्रैल 2016 को संदीप निवासी सीकरी चौराहा थाना मोहाना जिला सिद्धार्थनगर से हुआ था। शादी में 80,000 रुपये नकद एक भैंस व एक साइकिल और अन्य सामान दिया गया था। बावजूद इसके ससुरालवालों ने 60,000 रुपये की अतिरिक्त मांग की जिसे किसी तरह पूरा किया गया।

    इसके बाद भी वर पक्ष का लालच खत्म नहीं हुआ और उन्होंने दो लाख रुपये व एक कार मांगना शुरू कर दिया। जब यह राशि देने में असमर्थता जताई गई तो ससुरालवालों ने विवाहिता की विदाई से इनकार कर दिया।

     

  • रामगढ़ ताल के किनारे बाईपास रोड तक बन रहे सड़क के मुआवजे के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय पर सैकड़ो की तादाद में धरना

    गोरखपुर। शहर में रामगढ़ ताल के किनारे आर के बी के से लेकर देवरिया बाईपास रोड तक सड़क का निर्माण हो रहा है जिसमें महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 1 और ताल रामगढ़ के काश्तकारों की जमीन जा रही है, मुआवजा देने के लिए माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने आदेश भी पारित किया है कि मुआवजा देकर ही रोड का निर्माण किया जाए परंतु गोरखपुर विकास प्राधिकरण जबरदस्ती बिना मुआवजा दिए को रोड का निर्माण कर रहा है जिससे यहां के काश्तकारों का जो आपके वोटर और सपोर्टर है और हमेशा आपको अपना मार्गदर्शक, अभिभावक व संरक्षक मानते रहे है परंतु गोरखपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा इस बेश कीमती जमीन का मुआवजा मात्र 370 रुपए वर्ग फीट के हिसाब से दे रही है जो की बहुत ही कम है और हम लोगों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है, क्योंकि आप हमारे विधायक हैं और उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भी है और गोरखनाथ के मठाधीश के रूप में हम लोगों के गार्जियन भी है शासन प्रशासन ‌द्वारा जो अन्याय हम लोगों के साथ हो रहा है उसके लिए हम आपसे गुहार लगाने के लिए मजबूर है।

    आज सैकड़ो की तादाद में लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और साथ में ज्ञापन भी दिया ताकि उनकी मांग पूरी हो और मुआवजे की रकम देखकर हम सभी के साथ न्याय किया जाए यह गुहार करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है

    अतः महाराज जी आपसे अनुरोध है कि हमारी परेशानियों को देखिए, हम लोगों ने बहुत महंगा जमीन खरीद कर किसी तरह एक आशियाना बनाने का सपना देखा है जो की इस प्रोजेक्ट में जमीन जाने से अधूरा रह जाएगा, कम से कम जो नियम है सर्किल रेट का 2 गुना उस हिसाब से जो भी मुआवजा बन रहा है, वह हमें दिलाने के लिए अपने स्तर से आदेश करें। यहां का मिनिमम सर्किल रेट 12600 है अगर उसे सर्किल रेट के हिसाब से हमें मुआवजा मिलता है तो हम लोग खुशी-खुशी अपनी जमीन आपके इस प्रोजेक्ट के लिए देने को तैयार है और उतना मुआवजा मिलने के बाद हम सभी एक आशियाना बनाने के बारे में सोच सकते हैं।

    फिलहाल आज सैकड़ो की तादाद में लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और साथ में ज्ञापन भी दिया ताकि उनकी मांग पूरी हो और मुआवजे की रकम देखकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण अपने सड़क का निर्माण करें।

     

  • विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में विद्यार्थी परिषद का हल्ला बोल

    विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में विद्यार्थी परिषद का हल्ला बोल

    विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में विद्यार्थी परिषद का हल्ला बोल

    परीक्षा एजेंसी द्वारा अंकपत्र त्रुटि के रूप में अवैध वसूली और घूसखोरी बंद हो – मयंक राय

    गोरखपुर, 25 फरवरी। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व घोर अनियमितता के विरोध व उनसे सम्बंधित दोषियों पर कार्यवाही को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और 10 सूत्रीय ज्ञापन कुलपति को सौंपा। साथ ही सप्ताह दिन का समय देकर ये चेतावनी दी कि अगर निश्चित समय पर सम्बंधित दोषियों पर कार्यवाही और विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद वृहद आंदोलन को बाध्य होगी तथा आगामी प्रस्तावित राजयपाल महोदया का कार्यक्रम का विरोध करेगी।

    अभाविप के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में होने वाली अनियमितताओं, शैक्षिक शुल्क में अत्यधिक वृद्धि, और छात्रों के अधिकारों की लगातार उपेक्षा पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया तथा गोरखपुर विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण पर विद्यार्थियों के हितों को गंभीरता से ना लेने, विश्वविद्यालय द्वारा नामित एजेन्सी के लापरवाही, नाथ चन्द्रावत छात्रावास में छात्रों की जगह पीएससी पिछले कई वर्षों से रह रही है, गोरखपुर विश्वविद्यालय के किसी भी संकाय में पेयजल की सुचारु व्यवस्था नहीं है तथा विश्वविद्यालय व सम्बंधित सभी महाविद्यालयों में चौपट शिक्षा व्यवस्था के विषयों को लेकर घेरा।

    अभाविप प्रांत मंत्री श्री मयंक राय ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक पारदर्शिता में भारी कमी है। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है और विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विगत 4 वर्षों से विश्वविद्यालय के प्रमुख एनसी छात्रावास से विद्यार्थियों को निकाल कर पीएसी को दे दिया है, साथ ही विश्वविद्यालय की परीक्षा एजेंसी (ऑनलाइन सेल) द्वारा जानबूझकर अंकपत्रों में त्रुटि कर के अवैध वसूली की जारी है जो शर्मनाक है, जिसपर अविलंब कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

    अभाविप गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में ना ही छात्रों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण है,ना ही उचित मूल्यांकन व्यवस्था और ना ही पारदर्शी प्रशासनिक ढांचा। यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय परिसर में छात्र हितों की रक्षा के लिए आयोजित किया गया है और यदि अभाविप की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो और उग्र रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    अभाविप गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई मंत्री निखिल राय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का भविष्य संकट में है। विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्रों के हितों की अनदेखी कर रहा है और शिक्षा के नाम पर एक बड़ी लूट मचाई जा रही है। हम इस भ्रष्टाचार का डटकर विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल इसे सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए।

    उक्त अवसर पर प्रान्त सह मंत्री अर्पित कसौधन, निखिल गुप्ता,ओमकार मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री राजवर्धन, संपदा द्विवेदी, शुभम गोविन्द राव,शिवेंद्र ध्वज सिंह दिव्या पांडेय, प्रिया मिश्रा, रमेश सिंह, सम्पदा द्विवेदी,आदित्य प्रताप सिंह, दीपक पांडेय, सात्विक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    News courtesy: शिवम पांडेय, प्रान्त मीडिया सह संयोजक,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद।

     

  • ग्राम चकिया शुक्ल में समाजसेवी अंगद शुक्ला की अनूठी पहल, स्वर्गीय परिजनों की स्मृति में सार्वजनिक शौचालय का कराया निर्माण

    ग्राम चकिया शुक्ल में समाजसेवी अंगद शुक्ला की अनूठी पहल, स्वर्गीय परिजनों की स्मृति में सार्वजनिक शौचालय का कराया निर्माण

    रिपोर्ट: अरविंद कुमार

    नौतनवा। गोरखपुर जिले के विकासखंड जंगल कौड़िया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकिया शुक्ल में समाजसेवी अंगद शुक्ला ने अपने बाबा स्वर्गीय चंद्रभान शुक्ला, ब्रह्मा प्रसाद शुक्ला एवं भाई स्वर्गीय श्याम नारायण शुक्ला की पावन स्मृति में समय माता मंदिर पर एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया।
    दिनांक 25 फरवरी 2025 मंगलवार को इस शौचालय का उद्घाटन भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी सुरेश प्रसाद त्रिपाठी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर गांव वासियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए समाजसेवी अंगद शुक्ला का आभार प्रकट किया और कहा कि यह पहल क्षेत्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
    समाजसेवी अंगद शुक्ला ने कहा मैं गांव के हर गरीब परिवार के साथ खड़ा रहूंगा और उनके सुख-दुख में हमेशा उपस्थित रहूंगा। मेरे रहते गांव के किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी।
    इस दौरान अजितेश शुक्ला, सुभाष शुक्ला, सरवन शुक्ला, गोलू शुक्ला, राहुल शुक्ला, प्रियांशु शुक्ला, प्रिंस शुक्ला, निखिल शुक्ला, अनिका शुक्ला, बरखा शुक्ला, राम अवतार तिवारी, विक्रम तिवारी, मंटू तिवारी, विनय तिवारी, बलराम शुक्ला, नवरत्न शुक्ला, विवेक शुक्ला, छोटकू तिवारी, विकास दुबे और क्रम तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

     

  • वित्तिय साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    वित्तिय साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बडहलगंज भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गाइड लाइन के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर द्वारा बड़हलगंज के अम्बेडकर चौक के ग्राहक सेवा केंद्र पर वितीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें वित्तिय समावेशन प्रबंधक रणविजय सिंह संयुक्त शाखा प्रबंधक सुंदरम कुमार ने उपस्थित ग्रामीण समूह की महिलाओं को डिजीटल लेन देन सहित अन्य समाजिक जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया ।
    कार्यक्रम में बीसी सखी विद्यावती तिवारी बीसी सुशील कुमार सुपरवाइजर त्रिपुरारी मिश्र श्री राम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।