Category: न्यूज़

Your blog category

  • आरटीओ विभाग:10 बड़े बकायदारों की लिस्ट जारी

    आरटीओ विभाग: 10 बड़े बकायदारों की लिस्ट जारी, 4.52 करोड़ रुपए की बकाया वसूली की कवायद तेज

    गोरखपुर आरटीओ विभाग ने टैक्स न चुकाने वाले 10 बड़े बकायदारों की सूची जारी की है। वीडियो फॉर्मेट में तैयार इस सूची में उन वाहन मालिकों का नाम और उनकी बकाया राशि को दर्शाया गया है, जिन पर कुल 4 करोड़ 52 लाख रुपए का बकाया है।

    3300 व्यवसायिक वाहन मालिकों पर करोड़ों की देनदारी

    एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार के अनुसार, पहले चरण में 10 बड़े बकायदाओं की सूची जारी की गई है। इसके बाद बीते पांच वर्षों में ऐसे 3300 वाहन मालिकों की पहचान की गई है जो वाहन तो चला रहे हैं, लेकिन टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे। इनसे करोड़ों रुपए की वसूली बाकी है। आरटीओ विभाग ने बकायेदारों को फोन कर बकाया जमा करने की सख्त हिदायत दी है।

    वसूली के लिए सख्त कदम

    आरटीओ रामवृक्ष सोनकर के निर्देशन में एआरटीओ अरुण कुमार की अगुवाई में वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभागीय टीमें बकायदारों के पते पर जाकर राशि जमा करने की अपील कर रही हैं। यदि समय से भुगतान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी के माध्यम से रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की जाएगी, जिससे कानूनी कार्रवाई की जा सके।

    विभाग ने साफ किया है कि अब टैक्स चोरी पर सख्ती बरती जाएगी और बकायादारों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

  • डिजिटल इण्डिया के सपनों को साकार करने वाले चयनित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को किया गया सम्मानित

    डिजिटल इण्डिया के सपनों को साकार करने वाले चयनित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को किया गया सम्मानित

    डिजिटल इण्डिया के सपनों को साकार करने वाले चयनित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को किया गया सम्मानित

    विशेष सचिव आईटी और इलेक्ट्रानिक्स नेहा जैन एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता ने सीएससी संचालकों को किया सम्मानित

    गोरखपुर। सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा चलाये जा रहे डिजिटल इण्डिया के सपनों को साकार करने तथा देश के कोने-कोने तक आम जनमानस के मध्य पहुँचाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। इन केन्द्रों के द्वारा देश के आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी डिजिटल सेवा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।उक्त के अगले चरण में अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा डिजिटल इंडिया कॉमन सर्विस सेंटर (DICSC) परियोजना को पाईलेट स्तर पर देश के चयनित 10 जनपदों में लागू किया जा रहा है, जिसमे उत्तर प्रदेश से गोरखपुर तथा पीलीभीत को शामिल किया गया है। सरकार की यह एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर डिजिटल सेवाएं प्रदान करके ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल विभाजन को पाटना है।DICSC योजना के तहत गोरखपुर जनपद में इन केन्द्रों के माध्यम से सेवा के क्षेत्र में विकास किया जा रहा है वित्तीय समावेशन, कैरियर परामर्श, टेली-लॉ, टेली-मेडिसिन, टेली-शिक्षा, टेली-कृषि,बैंकिंग और बी2सी सेवाएँ: खाता खोलना, e-kyc, नकद निकासी, जमा, ऋण, EMI संग्रह, बिल भुगतान, पैन, पासपोर्ट, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार प्रमाणीकरण, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्सः ग्रामीण ई-स्टोर व्यवसायों और कूरियर सेवाओं का विकास के लिए गोरखपुर के चयनित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा जैन (आईएएस) विशेष सचिव आईटी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता उप जिला अधिकारी आरती साहू ने होटल विवेक बैंक रोड के सभागार में चयनित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को सम्मानित किया गया ई-डिस्टिक मैनेजर नीरज श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

  • एमजीयूजी में होगी विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2025 प्रतियोगिता

    एमजीयूजी में होगी विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2025 प्रतियोगिता

    “एमजीयूजी में होगी विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2025 प्रतियोगिता”

    “गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर व कुशीनगर के युवा और विद्यार्थी कर सकेंगे प्रतिभाग”

    गोरखपुर, 3 मार्च। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2025 प्रतियोगिता’ का आयोजन 10 मार्च से 17 मार्च के मध्य कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता में गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर और कुशीनगर के युवा और विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं।

    यह जानकारी देते हुए एमजीयूजी के उप कुलसचिव (प्रशासन) श्रीकांत ने बताया कि ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2025 प्रतियोगिता’ में 1 फरवरी 2025 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले से लेकर 25 वर्ष तक आयु के सभी युवा, विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षिक संस्थानों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। सर्वप्रथम इच्छुक युवा को विषय ‘विकसित भारत’ पर स्वयं के वक्तव्य का एक मिनट का रिकॉर्ड विडियो बनाकर को मेरा युवा भारत पोर्टल (MyBharat portal) पर अपलोड करना होगा। निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से मंडल स्तरीय प्रतियोगता में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा विश्वविद्यालय में जनपद कुशीनगर, महाराजगंज, संकबीर नगर एवं गोरखपुर के प्रत्येक जनपद से 150 युवाओं को मंडल स्तरीय प्रतियोगता में प्रतिभाग करने के अवसर दिया जाएगा।

    मंडल स्तरीय प्रतियोगता में विषय ‘एक राष्ट्र, एक मतदान’ विषय पर युवाओं को तीनमिनट का वक्तव्य देने का समय दिया जाएगा तथा मंडल स्तर प्रतियोगिता से 10 विजेता प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं तीन राज्य स्तरीय विजेताओं को राष्ट्रीय स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट संसद भवन नई दिल्ली में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में MyBharat portal पर पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए mybharat.gov.in पर जाकर देख सकते है। इस प्रतियोगिता के आयोजन कराने का अवसर प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.सुरिंदर सिंह एवं कुलसचिव डॉ.प्रदीप कुमार राव ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है।

  • ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर की मौत,दूसरा घायल

    गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के अतरौलिया में गोरखपुर महराजगंज फोरलेन सड़क पर सोमवार की सुबह ट्रक के चपेट में आने से बाइक चालक 11वीं के छात्र की मौत हो गयी। जबकि बाइक पर बैठे किशोर को गम्भीर चोट लगने से उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है। उसका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बैलों के टोला दलित बस्ती निवासी 11वीं का छात्र कृष्णा उर्फ गोलू व उसका साथी आशीष उर्फ निरहू रविवार को शहर के एक मैरेज हाल में वेटर का कार्य करने गए थे। मैरेज हाल में कार्य समाप्त होने के बाद सोमवार की सुबह करीब तीन बजे बाइक से दोनों वापस घर आ रहे थे। अभी गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन सड़क पर स्थित पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम अतरौलिया के समीप पहुंचे थे कि तेज रफ्तार में आ रही ट्रक उसकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक पर पीछे बैठे आशीष को गम्भीर चोटें आयी है। उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।

    मृतक की मां ने पिपराइच पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

  • चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन सुधांशु सिंह और उनकी टीम को मिली बड़ी सफलता

    चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन सुधांशु सिंह और उनकी टीम को मिली बड़ी सफलता

    “चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन सुधांशु सिंह और उनकी टीम को मिली सफलता”

    “शातिर वाहन चोर को 24 घंटे किया गिरफ्तार सुसंगत धाराओं में आरोपी को भेजा गया जेल”

    “चोरी हुआ ई रिक्शा भी हुआ बरामद”

    गोरखपुर। झरना टोला निवासी नागालैंड पुलिस के पूर्व उप निरीक्षक रामचंद्र निषाद का ई-रिक्शा 24 घंटे पूर्व रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 1 से एक शातिर चोर ने चुरा लिया जिसकी सूचना ई रिक्शा के ड्राइवर ने चौकी पर दिया चोरी की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया इधर शातिर चोर ने ई-रिक्शा को इलाही बाग क्षेत्र में ले जाकर एक कबाड़ी के पास बेचने की कोशिश की पुलिस ने सतर्कता दिखाई और शातिर चोर को सीसीटीवी की मदद से पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की और ई रिक्शा की बरामदगी करवाई

  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग, वार्षिकोत्सव में झूमे विद्यार्थी

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग, वार्षिकोत्सव में झूमे विद्यार्थी

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) :- बड़हलगंज कस्बा स्थित सुदामा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर उपस्थित लोग छात्रों की प्रस्तुति पर झूम उठे।

    कार्यक्रम की शुरूआत सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी सिक्किम के कुलपति प्रो. डा. अजय कुमार मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि शिक्षा विकास की सीढ़ी है। मेहनत व लगन से निर्धारित लक्ष्य मिलना तय है। उन्होंने युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया। सबसे पहले छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व गणेश वंदना प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र के विविध स्वरूप की झलक दर्शाते हुए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें किसानी गीत, हरियाणी गीत, पंजाबी गीत, होली गीत, नाटक, पहाड़ी गीत व नृत्य प्रस्तुति को उपस्थित लोगों द्वारा खूब सराहा गया। प्रबंधक वेदव्रत मिश्र ने आभार व स्वागत प्रधानाचार्य मनीष पांडेय ने किया। महेश उमर, डा. शशांक शुक्ल, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, गोपाल सोनी, ओमप्रकाश, शिखर गुप्ता, रत्नेश पांडेय, किरन पांडेय, पूजा मद्धेशिया, वैशाली, जान्हवी, मधु, शैलेश, दीपक आदि मौजूद रहे।

  • तीस लाख की लागत से बनेगी आरसीसी सड़क व नाली

    तीस लाख की लागत से बनेगी आरसीसी सड़क व नाली

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास कार्यों को लेकर बड़हलगंज नगर पंचायत को नया कीर्तिमान स्थापित कराने में अपना योगदान दे रहीं चेयरमैन प्रीति उमर ने उपनगर के जलेश्वरनाथ नगर में आरसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

    सोमवार को नगर पंचायत के जलेश्वरनाथ नगर में तीस लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि पूर्व के कार्यकाल में नगर पंचायत विकास कार्यों में काफी पीछे रहा है। पुरानी टाउन एरिया होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं की दरकार थी लेकिन अब मगर विकास की तरफ बढ़ चला है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि जलेश्वरनाथ नगर सहित विभिन्न वार्डों में इन दिनों करोड़ों रुपए के विकास परियोजनाओं को संचालित किया जा रहा है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राम समुख, सभासद सुनील यादव, रामदास मद्धेशिया, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर,ऋषि चंद, रवि साहनी,राकेश राय, लक्ष्मण साहनी, नियाज़ कुरैशी, खुर्शीद अहमद, संजय सोनकर, अमूल्य चन्द,जितेंद्र पासवान, सुदीप वर्मा, दीपक गौड़, राजीव मिश्रा,आचार्य प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, राजकुमार निगम, सुरेश उमर, एडवोकेट शिवम गुप्ता ,मनोज, मानस निगम,हिमांशु गौड़ उमेश यादव, विकास गौड़,अमन उमर,कृष्ण कुमार गुप्ता,राजेश जायसवाल, किशन उमर ,मनोज निगम,उमेश यादव , अमलेश कुमार दिनेश मद्धेशिया, अनूप जायसवाल, अमलेश कुमार, अशोक मिश्रा, संजय मौर्य, लक्ष्मीकांत प्रजापति, दिनेश मद्धेशिया, लक्ष्मी जी निगम, प्रभाकर मिश्रा, सोनू श्रीवास्तव, भास्कर वर्मा, रक्षा यादव, लल्लू मिश्रा, अजय मोदनवाल, राजाराम दुबे, अनिकेत, नितेश, चांद मोहम्मद, सुनील , आशीष उमर, सुरेश सोनकर, रवि कनौजिया, संजय सैनी, रोहित जायसवाल, डब्लू उपाध्याय मौजूद रहें।

  • विधायक रामकोला ने गोंड समाज के लोगो को एकजुटता का दिया मूलमंत्र

    विधायक रामकोला ने गोंड समाज के लोगो को एकजुटता का दिया मूलमंत्र

    विधायक रामकोला ने गोंड समाज के लोगो को एकजुटता का दिया मूलमंत्र।

    2 मार्च 2025, रविवार को नेहरू इंटर कॉलेज जैतपुर में गोंड समाज के अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र जारी करने और सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी कैसे तय हो इस पर बृहद चर्चा हुई।

    विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड जी जो कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में समस्या के हल के लिए मुख्यमंत्री जी से मिलकर गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों में में ST का प्रमाण सुगमतापूर्वक जारी हो इस बात को कहा। कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति के रूप में संघ के प्रदेश महासचिव विन्देश्वरी गोंड जी ने भी अपनी बाते रखी। इसके अलावा विभिन्न वक्ताओं जैसे जीत बहाल जी, योगेश जी, धर्मराज जी, सचिन जी, ऋषि जी, संतोष जी, अमित जी, संकेश जी सहित विभिन्न लोगो ने अपने विचार दिए, जिसमें अखिल भारतीय आदिवासी गोंड संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में विश्विद्यालय के छात्र नेता शिवशंकर गोंड जी को गोरखपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं सीताराम गोंड जी को जिला महासचिव मनोनीत किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता नंद गोंड जी ने की और इस कार्यक्रम के आयोजक जैतपुर के ग्राम प्रधान उपेंद्र कुमार गोंड जी थे, जिन्होंने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। इसमें गोंड समाज के शुभम, अंकित, दुर्गेश, अमित, डॉ राजेन्द्र जी, ध्रुव नारायण, विकास, प्रीतम, हरिकेश, रणजीत, राकेश, नितेश, इंद्रेश, भोलाई, दिनेश, अमृत, प्रवीण, प्रमोद, राजू, दीपक, गौतम, सरवन, अरविंद, पिंटू,विकास, अवधेश, विक्रांत आदि उपस्थित थे।

  • भोजपुरी साहित्य के शिखर पुरुष ‘जुगानी भाई’ को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    भोजपुरी साहित्य के शिखर पुरुष ‘जुगानी भाई’ को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    भोजपुरी साहित्य के शिखर पुरुष ‘जुगानी भाई’ को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    रविवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सभागार में लोकभूषण डॉ. रविंद्र श्रीवास्तव ‘जुगानी भाई’ की पुण्य स्मृति में एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई।

    पूर्वांचल हिन्दी-मंच एवं गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं संस्कृतिकर्मियों ने भाग लिया और भोजपुरी भाषा एवं लोकसंस्कृति के इस महान साधक के अविस्मरणीय योगदान को नमन किया।

    डॉ. जुगानी भाई भोजपुरी साहित्य के ऐसे अप्रतिम हस्ताक्षर थे, जिन्होंने लोकजीवन की संवेदनाओं को अपनी सशक्त लेखनी से अभिव्यक्त किया। उनकी कृतियाँ न केवल भोजपुरी भाषा को समृद्धि प्रदान करती हैं, बल्कि लोकसंस्कृति के जीवंत दस्तावेज के रूप में भी स्थापित हैं।

    इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. जुगानी भाई की साहित्य साधना, लोकसंस्कृति के प्रति उनकी निष्ठा और समाज से उनका आत्मीय संबंध सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी अनुपस्थिति साहित्यिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है।

    सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया और यह संकल्प लिया गया कि भोजपुरी साहित्य को समृद्ध करने की उनकी विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा।

  • चांद की सतह पर सफलता के साथ उतरा ‘ब्लू घोस्ट’अर्थात “नीला भूत”

    चांद की सतह पर सफलता के साथ उतरा ‘ब्लू घोस्ट’अर्थात “नीला भूत”

     अमरीका की निजी कंपनी फायर फ्लाई एयरोस्पेस के चंद्रमा मिशन ब्लू घोस्ट ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। यह लैंडिंग चांद के मेयर क्रीसियम क्षेत्र में हुई। यह मिशन तीन बड़े स्पेस मिशन की शुरुआत है, जो चांद के इस न देखे गए हिस्से में उतरेंगे। 15 जनवरी, 2025 को ब्लू घोस्ट मिशन की शुरुआत हुई थी, जब इसे Space X के रॉकेट Falcon-9 से अंतरिक्ष में भेजा गया था। इस अंतरिक्ष मिशन ने करीब एक महीना पृथ्वी की कक्षा में चक्कर काटे। इसके बाद वह चंद्रमा की तरफ रवाना हुआ और 16 दिन चंद्रमा की कक्षा में रहने के बाद कल रात सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरा। फायरफ्लाई एयरोस्पेस कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि ब्लू घोस्ट ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। इसके साथ ही फायरफ्लाई एयरोस्पेस पहली निजी कंपनी बन गई है, जिसके अंतरिक्षयान ने चांद पर लैंडिंग की। यह चांद पर खोज की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। गौरतलब है कि फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने नासा की मदद से इस मिशन को अंजाम दिया। ब्लू घोस्ट मिशन के साथ NASA ने अपने 10 पेलोड भेजे हैं, जो उसके कमर्शियल लूनर पेलोड सर्विस प्रोग्राम का हिस्सा है। इस मिशन से चंद्रमा के वातावरण को लेकर अहम जानकारी जुटाने का लक्ष्य है। ब्लू घोस्ट चांद के आंतरिक हिस्से में गर्मी के बहाव का अध्ययन करेगा, जिससे वैज्ञानिकों के चांद पर गर्मी की उत्पत्ति का पता चल सकेगा। ब्लू घोस्ट मिशन करीब 14 दिनों का है, यह चांद पर एक दिन के बराबर है। फायरफ्लाई एयरोस्पेस के इस सफल मिशन से चांद पर इनसानी पहुंच को बढ़ाने की कोशिशों को बढ़ावा मिलेगा।