Category: न्यूज़

Your blog category

  • 22 मार्च को होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन

    22 मार्च को होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज उनाई साहू समिति के नेतृत्व में आगामी 22 मार्च को होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन उपनगर के वर्धन मैरेज हॉल में आयोजित किया जाएगा।

    गुरुवार की रात्रि नगर पंचायत के सभागार में उनाई साहू समाज की हुई बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्माण लिया गया कि आगामी 22 मार्च को होली मिलन व समाज के 75 वर्ष से अधिक महिला पुरुष, तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा प्रदान कर रहें नए प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम में मनोज मधुर की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। कार्यक्रम में गोरखपुर के प्रख्यात बॉल रोग विशेषज्ञ डॉ बीबी गुप्ता, रुद्रपुर चेयरमैन सुधा निगम, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम सहित अखिल भारतीय उनाई वैश्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता भी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में लक्ष्मीनारायण गुप्ता, गिरजाशंकर गुप्ता, किरत चंद, बृजेश निगम, नागेंद्र गुप्ता, राजकुमार निगम, पन्ना लाल निगम, डॉ विशाल गुप्ता, डॉ श्रीराम गुप्ता, शुभम गुप्ता, विजय निगम, सुरेश निगम, संदीप गुप्ता, मुरारी लाल, दीपचंद, छोटेलाल, प्रमोद सहित अन्य कई लोग मौजूद रहें।

  • चालीस लाख की लागत से मुक्तिपथ नगर में बनेगी सड़क व नाली

    चालीस लाख की लागत से मुक्तिपथ नगर में बनेगी सड़क व नाली

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मुक्तिपथ नगर वॉर्ड स्थित बहुप्रतीक्षित मछली हट्टा से आगे की तरफ जाने वाले मार्ग का चालीस लाख की लागत से आरसीसी सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा, जिसका चेयरमैन प्रीति उमर ने सभासद सुमित्रा देवी के साथ विधिवत् भूमि पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया।

    शुक्रवार को चेयरमैन प्रीति उमर ने मुक्तिपथ नगर के मछली हट्टा से आगे की तरफ जाने वाले मार्ग का विधिवत् पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि 270 मीटर लंबे इस रास्ते का मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत प्राप्त धनराशि से ढक्कन युक्त नाली व आरसीसी सड़क का निर्माण होगा। इस दौरान ईओ राम समुख, सभासद लक्ष्मण निषाद, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, राकेश राय, सुनील यादव, जितेंद्र पासवान, अमूल्य चतुर्वेदी, नियाज़ कुरैशी, रामदास मद्धेशिया, सुदीप वर्मा, ऋषि चंद, वीरेंद्र गुप्ता, संजय सोनकर, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, अमरनाथ उमर, मनमोहन पटवा, पिंटू राय, सुरेश उमर, राजकुमार निगम, हरिकेश यादव, चंद्रप्रकाश गुप्ता, मनोज निगम, नीरज पाल, राजू पांडेय, कृष्णा गुप्ता, सुनील मद्धेशिया, धर्मराज निषाद, अरविंद सिंह, लिपिक सुनील कुमार, विपुल, नियाज़, हिमांशु गौंड, विकास गौंड, उमेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहें।

  • पिपराइच में जमीनी विवाद को धार्मिक रंग देने की साजिश, रोहिंग्या घुसपैठ के दावे पर उठे सवाल

    पिपराइच में जमीनी विवाद को धार्मिक रंग देने की साजिश, रोहिंग्या घुसपैठ के दावे पर उठे सवाल

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। पिपराइच बाईपास कबाड़ रोड स्थित एक जमीनी विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपमा आर्या और उनके पति मुरारी लाल ने रोहिंग्या मुसलमान का नाम जोड़कर विवाद को भड़काने की साजिश रची। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    *पीड़ित पक्ष का दावा – धार्मिक एंगल देकर किया जा रहा उत्पीड़न*

    इस मामले को लेकर गणेश कुमार अग्रवाल ने शास्त्री चौक स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुरारी लाल ने उनके साथ हुए जमीनी विवाद को धार्मिक रंग देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जांच में रोहिंग्या मुसलमान होने का कोई प्रमाण नहीं मिला, फिर भी एटीएस मामले की जांच कर रही है।

    गणेश अग्रवाल के अनुसार, उन्होंने पिपराइच बाईपास कबाड़ रोड पर 45 डिसमिल जमीन बैनामा कराई थी और उसकी बाउंड्री करवा रहे थे, तभी पूर्व चेयरमैन अनुपमा आर्या, उनके पति मुरारी लाल और अन्य लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान एक मुस्लिम युवक ने उनकी मदद की, जिसे अब रोहिंग्या बताकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, विवादित भूमि आराजी नंबर 619 (0.117 हेक्टेयर) की है, जिस पर कई पक्षकार दावा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस जमीन पर पूर्व चेयरमैन और उनके पति का अवैध कब्जा है और इसे बेचने का खेल चल रहा है। गणेश अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

    *धमकी और रंगदारी मांगने के आरोप*

    गणेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि मुरारी लाल ने उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उन्होंने कहा, “अगर पैसा दे देते, तो कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन अब फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।”

    *पूर्व में भी दर्ज हो चुके हैं गंभीर मुकदमे*

    सूत्रों के अनुसार, 2019 में मुरारी लाल और अनुपमा आर्या के खिलाफ धारा 506, 504, 406, 354, 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 2025 में भी एक नया मामला सामने आया, जिसमें आराजी नंबर 619 पर निर्माण कार्य रोकने के लिए दबंगई की गई।

    *मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग*

    पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष जांच करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के चलते अवैध कब्जा, भ्रष्टाचार और खरीद-फरोख्त का खेल जारी है। नगर पंचायत और जिला प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

  • भाईचारे के त्यौहार को सौहार्दपूर्ण मनाए : एसपी सिटी

    भाईचारे के त्यौहार को सौहार्दपूर्ण मनाए : एसपी सिटी

    “होली और रमजान के मद्देनजर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर दिया जोर”

    “तेज आवाज में डीजे बजाने पर होगी कार्यवाई, डीजे होंगे जब्त_ सिटी मजिस्ट्रेट”

    “शांति समिति के सदस्य एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का दिया आश्वासन”

    गोरखपुर। आगामी त्यौहार होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक नगर व सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक एनेक्सी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है, और इसे किसी भी प्रकार की अफवाहों या गलतफहमियों से प्रभावित नहीं होने देना चाहिए।

    सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा ने सभी नागरिकों से सौहार्द और एकता बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा हमारे यहां गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है, और हमें इसे बनाए रखना है। सभी धर्मों के लोग प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाएं। एसपी सिटी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। होली के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, और रमजान के मद्देनजर धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्य एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की प्रतिबद्धता जताई। शांति समिति के सदस्यों ने तेज आवाज में डीजे बजाने से बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में परेशानी तथा त्योहारों पर अनावश्यक हुड़दंग न हो इस हेतु तेज आवाज में डीजे बनाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की जिस पर पुलिस प्रशासन को सख्त कार्यवाई कर डीजे जब्त करने के निर्देश दिए।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से बचें और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

    इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिशिर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह उप जिला अधिकारी अमित जायसवाल एसडीएम गोला रोहित मौर्य सीओ कोतवाली ओंकार तिवारी सीओ कैंट योगेन्द्र सिंह सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह साहित जनपद की अन्य एसडीम का थाना प्रभारी पीस कमेटी के सम्मानित सदस्य जनप्रतिनिधि पार्षद मौजूद रहे।

  • इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर ने निर्धन कन्या के विवाह हेतु किया उदार सहयोग

    इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर ने निर्धन कन्या के विवाह हेतु किया उदार सहयोग

    गोरखपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर ने परोपकार एवं मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक निर्धन कन्या के विवाह हेतु बहुमूल्य योगदान प्रदान किया। क्लब की इस सहृदय पहल ने नवविवाहित दंपति के जीवन को सुखद व सुगठित बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    क्लब के सदस्यों के सामूहिक सहयोग से कन्या को सोफा सेट, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, साइड टेबल, डबल बेड, सेंटर टेबल, लहंगा-चुनरी, स्वर्ण आभूषण (गोल्ड प्लेटेड), घड़ी, रजत नथ, रत्नजटित पायल, मांग टीका, पेंडेंट सेट, आवश्यक बर्तन, परिधान (सूट एवं साड़ी), कंबल, कालीन, चादर सहित अनेक आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं।

    यह सार्थक एवं प्रेरणादायक आयोजन क्लब सदस्य ऋचा त्रिपाठी के निवास पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव रीना त्रिपाठी, जोनल प्रमुख सरोज अग्रवाल, हनी, सीमा, साधना अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने इस आयोजन को और अधिक विशिष्ट बना दिया।

    इनरव्हील क्लब की इस सहृदय समाजसेवा की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। यह निःस्वार्थ सेवा एवं सहयोग की अनुपम प्रेरणा देते हुए समाज को परोपकार के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित करता है।

  • कार दुर्घटना मे मारे गए चार व्यवसायियों की मनाई पुण्यतिथि

    कार दुर्घटना मे मारे गए चार व्यवसायियों की मनाई पुण्यतिथि

    बड़हलगंज/गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे)। बडहलगंज चिल्लूपार संघर्ष समिति के तत्वावधान मे बड़हलगंज कार दुर्घटना मे मारे गये चार व्यवसायियों की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम मे मृतक व्यवसायियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समिति के अध्यक्ष बबलू राय ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व आज ही के दिन कस्बे के चार युवा व्यवसायियों क्रमशः टेल्हू सोनकर, श्रवण पटवा, धर्मबीर सोनकर व विवेक जायसवाल की देवरिया जनपद मे कार दुर्घटना मे मौत हो गयी थी। जिसके चलते कस्बा कई दिनों तक शोक में डूबा रहा।अभिषेक सोनकर ने कहा कि मृतक आत्मा की शान्ति के लिए हर वर्ष उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया जाता हैं। पूर्व सभासद लालजी सोनकर ने कहा कि टेल्हू सोनकर एक ऐसे नेता थे जो गरीबों के हित की लड़ाई लड़ते रहे। इस दौरान संदीप सोनकर, राजू सोनकर, माखन सोनकर ,पिंटू कनौजिया, गोपाल साहनी, रामनिवास प्रजापति, गोलू सोनकर, प्रदीप सोनकर, अजय सोनकर, दिनेश सोनकर, उमेश सोनकर, साकेत पटवा, सतीश पांडेय, गोविंद पांडेय, आशीष सोनकर, रोहित सोनकर सहित आदि उपस्थित रहे।

  • कोका कोला एजेंसी का चेयरमैन प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    कोका कोला एजेंसी का चेयरमैन प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) । बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी के साथ क्षेत्र के वभनौली स्थित कोका कोला एजेंसी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़हलगंज क्षेत्र व्यापार की दृष्टि से काफी तेजी से वृद्धि कर रहा है।

    गुरुवार को वभनौली में कोको कोला एजेंसी के उद्घाटन करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि पहले व्यापार की दृष्टि से बड़हलगंज पीछे था लेकिन चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में बड़हलगंज क्षेत्र काफी तेजी से विकसित हो रहा है, और यही वजह है कि व्यापार की दृष्टि से भी बड़हलगंज क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। इस दौरान प्रोपराइटर नंदलाल जायसवाल, करण जायसवाल, नितिन जायसवाल, हरीशचंद सोनी, मनोज निगम, शुभम गुप्ता, उमेश यादव, विकास गौंड सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

  • कुकरी, बेकरी और खाद्य संरक्षण के प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

    कुकरी, बेकरी और खाद्य संरक्षण के प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)। बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में राजकीय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ.प्र. के अधीन कार्यरत राजकीय खाद्य प्रशिक्षण विज्ञान केंद्र,गोरखपुर के सहयोग से दस दिवसीय कुकरी,बेकरी एवं खाद्य संरक्षण प्रशिक्षण का विभिन्न व्यंजनों के रसास्वादन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.परितोष कुमार त्रिपाठी ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी और उनके आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम की प्रशंसा की। डॉ त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आप लोगों ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जो व्यंजन बनाने की कला सीखी है, उसके पीछे आप सभी को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की सोच है।

    डॉ. योगेंद्र तिवारी ने प्राचीन काल में व्यंजनों के प्रकारों का वर्णन करते हुए उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का वर्णन किया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. अर्चना दूबे कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को पिछले दस दिनों से प्रशिक्षण देना एक बड़ी चुनौती थी। इन बच्चों को कुकरी,बेकरी और खाद्य संरक्षण से सम्बन्धित लगभग हर तरह का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों की सीखने की ललक ने हमारी चुनौतियों को आसान बना दिया। आज बच्चों के चेहरे की खुशी और दिख रहा आत्मविश्वास हमें और हमारी पूरी टीम को संतोष दे रहा है। यह संतोष ही हमारी और हमारी टीम का पुरस्कार है। इन बच्चों का जीवन इन लजीज व्यंजनों की तरह महकता रहे। यही इन्हें हमारी टीम का आशीर्वाद है। डॉ. दूबे कॉलेज के प्राचार्य प्रो.राकेश कुमार पाण्डेय के रचनात्मक व्यक्तित्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह कार्यशाला असम्भव थी।

    इस अवसर पर प्रशिक्षक जैनुल आब्दीन खां साहब, कार्यक्रम की प्रभारी त्रय डॉ. खुशबू राज,डॉ. वैशाली, डॉ. रुचिका सहित डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. अजय मिश्र,डॉ.मुकेश चौबे,डॉ. ब्रजेश तिवारी,डॉ. अखण्ड चंद,डॉ. विश्वजीत, डॉ. प्रतीक आदि बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहें।

    कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधीर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा तैयार किये गए व्यंजनों का उपस्थित सभी लोगों ने लुफ्त उठाया।

  • बच्ची पैदा होते ही पति ने विवाहिता को दहेज के लिए कर रहा प्रताड़ित

    बच्ची पैदा होते ही पति ने विवाहिता को दहेज के लिए कर रहा प्रताड़ित

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के कोड़री उर्फ हड़ही निवासी विवाहिता को बच्ची पैदा होते ही पति द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया । पीड़िता ने पति, जेठ, और ननद के खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई हैं ।
    मिली जानकारी से स्थानीय थाना क्षेत्र के कोडरी उर्फ हड़ही निवासी शशिकला पुत्री राम अवध की शादी 21 मई 2023 को ओम प्रकाश पुत्र जयराम निवासी गंगा देवरिया जिला संतकबीरनगर के साथ हुआ था । शादी में उपहार के रूप में नकदी और सामान दिया था । जिसकी लागत 5 लाख के करीब थी । ससुराल में रहते हुए बच्ची पैदा हुई जो मानसिक रोगी है । इसके बाद पति घर से निकालने की धमकी देते हुए प्रताड़ित करने लगा और बच्ची को मायके में छोड़ आया, और घर से मारपीट कर निकालने के बाद दूसरी शादी करने की धमकी दें रहा है । इसके अलावा जेठ और ननद द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है । पीड़िता ने आरोपी पति, जेठ, ननद के खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न की तहरीर दिया है ।
    इस संदर्भ में थाना प्रभारी धनश्याम उपाध्याय ने कहा कि तहरीर मिली है । जांच कराकर कारवाई की जायेगी ।

  • युवती ने ट्रेन के आगे कुद कर की खुदकुशी

    युवती ने ट्रेन के आगे कुद कर की खुदकुशी

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के भरपुरवा निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने उज्जिखोर के पास ट्रेन के आगे कुद कर खुदकुशी कर लिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    प्राप्त जानकारी से स्थानीय थाना क्षेत्र के भरपुरवा निवासी राम नगीना की पुत्री मंजूषा 18 वर्ष को पिता ने बुधवार को रात्रि में किसी बात को लेकर फटकार लगाया था । भोर में युवती कमरे से निकल कर उज्जिखोर स्थित रेलवे ट्रैक पर आ गई और गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेन के आगे कुद कर खुदकुशी कर ली । सुबह स्वजन उसे ढूंढने लगे तो जानकारी मिली की एक युवती ट्रेन से कटी हुई । स्वजन पहुंचे तो युवती का पहचान किया, और पुलिस को जानकारी दी । पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।