Category: न्यूज़
Your blog category
-

प्रशिक्षु आईपीएस आशना चौधरी ने संभाला गीडा थाने का कार्यभार
2023 बैच की आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी ने गीडा थाना प्रभारी का पदभार संभाला ।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए किसी भी समस्या को लेकर उनके द्वार हमेशा खुले हैं, लेकिन अपराध जगत से जुड़े अपराधी या तो क्षेत्र छोड़कर चले जाए वरना अपराध का अंजाम भुगतने को तैयार रहें ।
-

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया
“महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया”
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली में संयुक्त रूप अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़हलगंज मनोजीत राव के द्बारा ग्राम प्रधान भीटी बाल श्रीमती शीला राय एवं ग्राम प्रधान धोबौली श्रीमती बन्दना देवी एवं 25 बच्चों के अभिभावकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुषो व स्त्रियों में किसी प्रकार का भेदभाव नैसर्गिक नहीं है वे लोग धन्य हैं जिन्हें मां का स्नेह मिलता है। प्रकृति ने नारियों को असीम क्षमता प्रदान की है कि मानव के साथ पशु पक्षियों में भी मां की बड़ी भूमिका है। मां की ममता जीनकी उदार वृत्तियां यथा, छाया , माया ममता व करुणा आदि सब गुण महिलाओं में पाया जाता है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बताया कि रेड इण्डिया दीप पर एक शोध हुआ इसमें तीन संस्कृति अध्ययन में पाया गया कि शम्बुगी संस्कृति में जितने कठिन कार्य घर के अन्दर के घर के कार्य स्त्रियां करती है और स्त्रियां घर के बाहर का भी काम करती है। आज महिलाये किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। बस जरूरत है तो उनको उचित अवसर व साधन देकर उनकी प्रतिभा को निखारने की और यह तभी सम्भव होगा जब हम पर्दारुपी बंधन से बाहर निकाले की आजादी देंगे। महिलाएं केवल चूल्हा चौका तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि शिक्षा, सेना व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। और अपने देश के सर्वोच्च पद पर आज महिला ही देश का सम्मान बढ़ा रही हैं।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद, प्रधानाध्यापक राम किशुन सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धोबौली रंजय कन्नौजिया सरिता देवी प्रियंका मौर्या नितेश मौर्या मयंक राय भरत कुमार आदि शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होने वालीं महीलाए ग्राम प्रधान भीटी बाल श्रीमती शीला राय, ग्राम प्रधान धोबौली श्रीमती वन्दना देवी सोनमती प्रेमबाला मालती देवी सरिता देवी प्रियंका मौर्या सुशीला देवी प्रेमशीला विन्दू अनिता शर्मा चन्दा देवी राजकुमारी गुड़िया नीतू शर्मा पूजा शर्मा धर्मशीला मीना देवी नन्दनी सुनीता तारा शर्मा आदि बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। -

मातृ आंचल सेवा संस्थान की संस्थापिका पुष्पलता सिंह अम्मा को राज्यपाल ने किया सम्मानित
गोरखपुर। आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है।आज अपने कार्य क्षेत्र में लगन एवं निष्ठा से कार्य करने वाली महिलाओं की तमाम संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भी पूरे उत्तर प्रदेश के कर्मठी महिलाओं का सम्मान करने हेतु राजभवन लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया।इस सम्मान की कड़ी में गोरखपुर की मातृ आंचल सेवा संस्थान गोरखनाथ गोरखपुर की संस्थापिका पुष्पलता सिंह अम्मा को भी राजभवन से बुलावा आया।और राजभवन में पुष्पलता सिंह अम्मा को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर राज्यपाल ने सम्मानित किया।पुष्पलता सिंह अम्मा इस पुरस्कार की हकदार भी हैं। बताते चले कि पुष्पलता सिंह अम्मा समाज सेवा हेतु अपना पूर्ण जीवन समर्पित कर चुकी हैं।वो एकल जीवन जीते हुए अपना शरीर एवं अंग दान कर चुकी हैं। देहदानी एवं अंगदानी होने के साथ साथ समय समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करती हैं।इनके द्वारा रोड पर अक्षम, बेसहारा, लावारिश,बीमार ,घायल मानव एवं जंतुओं की सेवा करते देखा जा सकता है।इनके द्वारा रक्तदान के साथ साथ भोजन दान एवं वस्त्र दान भी किया जाता है।अब तक कई सौ गायों एवं गौ वंशों तथा कुत्तों का इलाज करवा चुकी हैं।इनकी सेवा से प्रभावित होकर भाजपा कार्यालय से भी इन्हें सम्मानित करने हेतु नामित किया गया था।परन्तु राजभवन से आमंत्रण पर उन्हें लखनऊ राजभवन जाना पड़ा।जहां उन्हें राज्यपाल ने सम्मानित किया।इनके इस कृत से गोरखपुर गौरवान्वित हुआ।जानकारी मिलने पर सभी लोगों ने बधाई देने लगे।
-

चोरी का आरोपित गिरफ्तार कब्जे से माल बरामद
गोरखपुर। चिलुआताल थाना पुलिस ने शनिवार को सुबह चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 2 अदद सफेद धात की पायल बरामद हुई गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज कुमार सोनकर पुत्र स्व0 रामनगीना सोनकर निवासी सिक्टौर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के रूप में हुई जिसे आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोपहर बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, उप निरीक्षक सज्जन मिश्रा उप निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव, कांस्टेबल प्रदीप वर्मा शामिल रहे।
-

सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण से आहत ग्रामीणों ने थाना समाधान दिवस पर लगाई फरियाद
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )।
सार्वजनिक रास्ते पर एक व्यक्ति द्धारा अतिक्रमण कर लिया गया हैं । जिसके विरोध मे थाना समाधान दिवस पर गीडा थाना परिसर मे पहुंच सार्वजनिक रास्ते से अवरोध हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया । थाना समाधान दिवस के अवसर पर अध्यक्षता कर रही प्रशिक्षु आईपीएस/थाना अध्यक्ष आसना चौधरी ने तुरंत मातहतों को मामले को संज्ञान मे लेते हुए मौके पर जाकर देखने को कहा ।
बताते चले की पिपरौली दक्षिण मोहल्ला स्थित रामजानकी मंदिर के बगल से कोईराना टोला होते हुए पूरब मोहल्ले को जाता हैं । सूर्य भान मौर्य ने बताया राजेश निगम वगैरह रास्ते मे ढ़ाई फुट दिवाल खडा कर रहे, और मना करने पर धमकी दे रहे है । जब की रास्ता पहले से चला आ रहा था । वही पूर्व प्रधान द्धारा खडंजे पर इंटरलॉकिंग भी लगाया गया हैं, अब उसे बंद करने से आने जाने मे काफी परेशानी होगी ।जिसके विरोध मे थाना समाधान दिवस पर फरियाद किया गया हैं ।
-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित – नीलम सिंह राना, अध्यक्ष नगर पंचायत नगर

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र की 15 महिलाओं को नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती राना ने कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। समाज के अन्तिम पायदान से आने वाली द्रोपदी मुर्मू आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति हैं। आज महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ाने से लेकर अंतरिक्ष यात्रा में भी अग्रणी है। उन्होंने सभी को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि गांव सभा से लेकर लोक सभा तक भारत में महिलाओं का डंका बज रहा है। विधायिका में तैंतीस प्रतिशत आरक्षण लागू होने के बाद महिलाओं की भागीदारी लगभग बराबर हो जाएगी। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में अपनी उपयोगिता सिद्ध करने की अपील किया। गरीब विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन क्लास चलाने वाली आकांक्षा पाण्डेय ने अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए सभी को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने की अपील किया। सम्मानित होने वालों में मीरा देवी, अरुंधती यादव, मिथलेश, श्याम कली, कृष्णावती, बिमला देवी, मीरा, पूर्णिमा शुक्ला, मनीषा द्विवेदी, आकांक्षा पाण्डेय, शालू देवी, रीता देवी, ममता देवी, सावित्री देवी शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालय अटल बिहारी उपाध्याय ने लिया। समारोह में सभासद राज कुमार चौधरी, विंदू लाल, संजय सोनकर, डॉ प्रमोद सिंह,अम्बिका प्रसाद पाण्डेय, विंदेश्वरी प्रसाद मिश्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डेन नीलम पाण्डेय, राकेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को विमला देवी, मीना पाण्डेय, प्रमोद त्रिपाठी ने भी संबोधित किया ।
-

सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत
“फोर लेन बाईपास पर पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर”
संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर । चिलुआताल थाना क्षेत्र के फोर लेन बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान बेलीपार थाना क्षेत्र के चनऊ गांव के निवासी अभिषेक व राजन के रूप में हुई है। दोनों भाई अपने मौसी के घर पीपीगंज जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार दोनो भाई बाइक से अपनी मौसी के घर जा रहे थे। जैसे ही जमुआर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
-

जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
आज 8 मार्च को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अजय राय जी के निर्देशानुसार सांसद राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के आह्वाहन में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस की नेत्री आदरणीय तलत अजीज की के आवास पर उनको सम्मानित करते हुए, इसी क्रम में महिला कांग्रेस सेवा दल की वरिष्ठ नेत्री निर्मल वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी की कर्मठ और जुझारू जिला सचिव निर्मला गुप्ता जी, कुसुम पांडे को सम्मानित करती हुई वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्रियों का मनोबल बढ़ाया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। आज महिलाएं आजादी से देश के निर्माण में बढ़ चढ़कर भागीदारी की है और अपनी शक्तिशाली नेतृत्व क्षमता को साबित किया है। आज महिलाओं की भूमिका व भागीदारी को और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है लेकिन इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं सरकार की पोल खुल चुकी है, कहीं महिलाएं मार के फेंकी जा रही है, तो कहीं महिलाओं के पैर में किल ठोके जा रहे हैं। आदरणीय तलत अजीज जी ने कहा कि पूरे देश में आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। आज उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हम जैसे लोगों को सम्मानित करवाया है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष निर्मला पासवान ने हमारे आवास अबू बाजार पर आकर सम्मानित किया, इस तरह का कार्यक्रम और आयोजन हो रहा है, इससे महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और कांग्रेस पार्टी ऐसे आयोजनों पर हमेशा फोकस करती रही है,इससे महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। आदरणीय प्रियंका गांधी जी कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा, महिलाओं को सम्मान आदरणीय प्रियंका गांधी जी द्वारा मिला। इसी क्रम में डॉ अजीत साहब, जिला उपाध्यक्ष नि वर्तमान तौकीर आलम जी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र निषाद जी , महेंद्र नाथ मिश्रा, हेमराज चौहान,अमरीश गुप्ता जी पंकज पासवान, सुभाष दास विपिन मिश्रा राजकुमार यादव , ध्रुव पासवान,सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
News courtesy: जिला अध्यक्ष: निर्मला पासवान, जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर।
-

पुलिस महानिदेशक के जनसम्पर्क अधिकारी आरके गौतम को प्रोन्नति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक ,पुलिस महानिदेशक के जनसम्पर्क अधिकारी आरके गौतम को प्रोन्नति प्राप्त करने पर नयी रैंक का बैज लगाकर अलंकृत किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक स्थापना राहुल मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय साधना सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिकायत प्रकोष्ठ प्रज्ञा मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम द्वारा प्रमोशन हेतु DGP प्रशांत कुमार का आभार व्यक्त किया गया।
-

गवर्नर की प्रेरणा से पढ़े विश्वविद्यालय
उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा माननीय कुलपति प्रो जे पी सैनी के नेतृत्व में आज दिनांक 7 मार्च 2025 को ‘पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्र मामले प्रो वी के गिरि, अधिष्ठाता विस्तार गतिविधियां प्रो पी के सिंह, छात्र क्रिया कलाप परिषद् के अध्यक्ष प्रो बी के पांडेय, एवं सह अधिष्ठाता विस्तार गतिविधियां डॉ अवधेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे तक विश्वविद्यालय के 56 व्याख्यान कक्षों, केंद्रीय पुस्तकालय, सहित सभी सेमिनार कक्षों में साथ बैठ कर सामूहिक रूप से पुस्तकों का अध्ययन किया। इसके साथ ही समस्त विभागों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा भी अपने अपने विभागों में सामूहिक रूप से पुस्तकों का अध्ययन किया गया।










