उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा माननीय कुलपति प्रो जे पी सैनी के नेतृत्व में आज दिनांक 7 मार्च 2025 को ‘पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्र मामले प्रो वी के गिरि, अधिष्ठाता विस्तार गतिविधियां प्रो पी के सिंह, छात्र क्रिया कलाप परिषद् के अध्यक्ष प्रो बी के पांडेय, एवं सह अधिष्ठाता विस्तार गतिविधियां डॉ अवधेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्वान्ह 11 बजे से 12 बजे तक विश्वविद्यालय के 56 व्याख्यान कक्षों, केंद्रीय पुस्तकालय, सहित सभी सेमिनार कक्षों में साथ बैठ कर सामूहिक रूप से पुस्तकों का अध्ययन किया। इसके साथ ही समस्त विभागों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा भी अपने अपने विभागों में सामूहिक रूप से पुस्तकों का अध्ययन किया गया।
Leave a Reply