सार्वजनिक रास्ते पर एक व्यक्ति द्धारा अतिक्रमण कर लिया गया हैं । जिसके विरोध मे थाना समाधान दिवस पर गीडा थाना परिसर मे पहुंच सार्वजनिक रास्ते से अवरोध हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया । थाना समाधान दिवस के अवसर पर अध्यक्षता कर रही प्रशिक्षु आईपीएस/थाना अध्यक्ष आसना चौधरी ने तुरंत मातहतों को मामले को संज्ञान मे लेते हुए मौके पर जाकर देखने को कहा ।
बताते चले की पिपरौली दक्षिण मोहल्ला स्थित रामजानकी मंदिर के बगल से कोईराना टोला होते हुए पूरब मोहल्ले को जाता हैं । सूर्य भान मौर्य ने बताया राजेश निगम वगैरह रास्ते मे ढ़ाई फुट दिवाल खडा कर रहे, और मना करने पर धमकी दे रहे है । जब की रास्ता पहले से चला आ रहा था । वही पूर्व प्रधान द्धारा खडंजे पर इंटरलॉकिंग भी लगाया गया हैं, अब उसे बंद करने से आने जाने मे काफी परेशानी होगी ।जिसके विरोध मे थाना समाधान दिवस पर फरियाद किया गया हैं ।
Leave a Reply