Category: न्यूज़
Your blog category
-

अधूरे विकास कार्यो पर विफरे बीडीओ
“अधूरे विकास कार्यो पर विफरे बीडीओ”
“जीयोटैग, अधूरे आवास, जीरो पावर्टी व अन्य विकास कार्यो को तय समय पर पुरा करने का दिया अल्टीमेटम”
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास खंड में मनरेगा कर्मियो की साप्ताहिक बैठक ब्लाक सभागार में बुधवार को हुई। बैठक में आवास, जीरो पावर्टी, मनरेगा जीयोटैग, सृजित मानव दिवस आदि विकास कार्यो की समीक्षा खंड विकास अधिकारी बड़हलगंज घीषम प्रसाद ने किया। खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। रोजगार सेवको को चेताया कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा पर अधूरे कार्य पुरे नही किये गये तो कार्रवाई तय है। उन्होनें कहा कि वित्तीय वर्ष में मनरेगा मजदूरों को सौ दिन का रोजगार देना अनिवार्य है, हीला हवाली बर्दाश्त नही कि जायेगी। जीरो पावर्टी में वापस आये फोटो को तत्काल अपलोड कर दिया जाय। मनरेगा, आवास जीयो टैग व अन्य कार्य जल्द से जल्द पुरा कर लिया जाय। आगामी वित्तीय वर्ष में कराये जाने वाले कार्यो का ठोस प्लान तैयार कर लिया जाय जिससे विकास कार्यो में बाधा न उत्पन्न हो। गायघाट, खजूरी पान्डेय गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चो के पानी के लिए मोटर, टंकी व अन्य व्यवस्थाएं जल्द से जल्द करने के लिए मातहतो को निर्देश दिया। बैठक में लेखाकार ओमप्रकाश, जेई जयराम तिवारी, आशीष कुमार, कैलाशपति, अनुप सिंह, दयानंद यादव, निर्भय पांडेय, अनीता दुबे, दुर्गेश कुमार, नीता सिंह, रंजना यादव, मनीष, अजीज, राजकिरन, नीतु चौहान, आशीष मिश्र, राजु, कंचन मिश्रा, मनोज, देवेन्द्र, कृष्णमोहन, उमेश, अमिताभ आदि लोग मौजुद थे।
-

वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने नृत्य प्रस्तूत कर सबका मन मोहा
“वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने नृत्य प्रस्तूत कर सबका मन मोहा”
“गोपाल शिशु मंदिर गोला में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव”

गोला। उपनगर गोला के वार्ड नं 17 में स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित गोपाल शिशु मंदिर पर बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर देश की सतरंगी छटा बिखेरी। विभिन्न प्रकार के नृत्य नाटक भाषण और प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर संघ चालक मनोज कुमार उमर वैश्य और अतिथिगणों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री उमर वैश्य ने कहा कि छात्र छात्राएं शिक्षा के मन्दिर से कुशल शिक्षकों द्वारा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आगेे बढ़ते हैं। और आगे कहा कि शिक्षा का उद्देश्य है देश के लिए योग्य नागरिक बनाना। योग्य नागरिक ही देश समाज और परिवार के लिए उपयोगी होता है। विशिष्ट अतिथि सभासद प्रतिनिधि डॉ राजेश जायसवाल ने कहा कि विकसित भारत का सपना बच्चों के ही कंधे पर है। सभी छात्र छात्राएं अच्छी शिक्षा से ही देश को विकसित बना सकते है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य रविशंकर पाठक ने अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया। छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को अतिथि गणों ने देखकर सराहना किया।इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं और अभिभावक गण मौजूद रहे।
-

किशोरी को बहला फुसला कर भगाया, केस दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी रविवार को रात्रि में 8 बजे के करीब घर से बाहर गई थी । उसी दौरान पड़ोस गांव का युवक उसे बहला फुसला कर भगा ले गया । किशोरी के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चंदन निषाद, निवासी कोल्हुई के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है ।
-

तहसील गेट के सामने खड़ी पल्सर चोरी
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
सहजनवा तहसील के मुख्य गेट के सामने खड़ी पल्सर मंगलवार को चोरी हो गई । पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है ।
मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र के कोडरीकला निवासी राजेश कुमार पुत्र हौसला प्रसाद मंगलवार को दिन में 11 बजे के खरीब किसी कार्य से तहसील मुख्यालय आया हुआ था । एक दुकान के सामने पल्सर खड़ा कर फोटो कापी कराने चला गया था । जैसे ही लौटा देखा पल्सर गायब है । खोजबीन के बाद पता नहीं चला, तो पीड़ित ने 112 पर फोन कर पुलिस बुलाया और अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दिया । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
-

अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में सहजनवा के वकीलों का प्रदर्शन
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
केंद्र सरकार के प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 के प्रविधान के विरोध में वकीलों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया । तहसील परिसर से पैदल मार्च निकाल सहजनवा चौराहे पहुंचे वकीलों ने कानूनमंत्री के खिलाफ नारेबजी करते हुए हाइवे को रोकने की कोशिश किया । अधिवक्ताओं का कहना है कि संवैधानिक व मौलिक अधिकारों के विपरीत प्रस्तावित किया गया है, जो कि भविष्य में अधिवक्ताओं की एकता एवं अखंडता को खंडित करने वाला है । सेंट्रल बार एसोसिएशन के आह्वान पर जुटे वकीलों ने प्रस्तावित संशोधन बिल को वापस लेने की मांग की । तहसीलबार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णकान्त त्रिपाठी का कहना है कि प्रस्तावित बिल अधिवक्ताओं के हितों के विपरीत है ।
इस दौरान बार मंत्री राधवेंद्र सिंह, भूपेश तिवारी, रंगनाथ पांडेय, विनोद मिश्र, गणेश प्रसाद, श्याम बिहारी, यशवंत भारती, जी एन सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, संतोष केसरी, सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे । -

मनबढ़ो ने भूमि कब्जा करने की नीयत से चारदीवारी गिरा कर सामान चुराया, केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ में स्थित एक भूमि को भूमाफियों ने कब्जा करने की नीयत से पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी चारदीवारी गिरा दिया, और अंदर रखा हुआ समान भी चुरा ले गए । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।
मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी बल्लभ सहाय पुत्र सतेंद्र नाथ के बड़े भाई अनुराग धर दुबे के नाम नौसढ़ में आराजी संख्या 314 और 314 ख में भूमि है । उस भूमि पर चारदीवारी चला कर कब्जा भी किया है । रविवार को अपनी निजी भूमि पर निर्माण करा रहे थे । उसी दौरान ढाई दर्जन की संख्या में भूमाफिया आए और गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी देते हुए चारदीवारी को गिरा दिया और अंदर रखा सामन भी चुरा ले गए । पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने सात ज्ञात सहित 20 से 25 अज्ञात मनबढ़ो के खिलाफ बलवा, जान से मारने की धमकी, तोड़फोड़ का केस दर्ज कर लिया है ।
-

सभासदों ने तिरंगा लाइट खरीद में किए गए धांधली को लेकर चेयरमैन से मिले
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
नगर पंचायत सहजनवां कार्यालय में मंगलवार को विकास कार्यों और नगर पंचायत में लगाए के तिरंगा लाइट न जलने तथा, किए गए विभागीय स्तर पर धांधली को लेकर सभासदों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह से मिला गया । 14 वार्डो के सभासदों ने एक सुर में आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र के थाना चौराहा, रेलवे स्टेशन के डिवाइडर पर वित्तीय वर्ष 2022- 23 में करीब 82 लाख लागत से तिरंगा लाइट लगाया गया था । जो कुछ दिन जलने के बाद खराब हो गया । वर्तमान में लगे लाइट केवल शोपीस बने हुए है । इसमें बड़े स्तर पर विभागीय धांधली की गई है । सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से जांच कराकर कारवाई कराने की मांग किया है ।
इस दौरान इंदु, प्रज्ञा, मनोज सिंह, प्रियंका सिंह, रविंद्र कुमार, अजय कसेरा, बृजेंद्र प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, मनोज जायसवाल, विजेंद्र कुमार, लक्ष्मण कुमार, नीलम यादव, मिश्रावती देवी शामिल थे । -

पोखरे के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : प्रीति उमर
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज उपनगर के हृदय में बसे एतिहासिक शिव मंदिर बाबा जलेश्वरनाथ के पोखरा सुंदरीकरण के हो रहे कार्य का चेयरमैन प्रीति उमर ने निरीक्षण किया और ठेकेदार को फटकार लगाई।
ऐतिहासिक बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर के पोखरा सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची चेयरमैन प्रीति उमर ने ठेकेदार को अतिशीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने व कार्य की शिथिलता को लेकर फटकार लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर के पोखरे के सुंदरीकरण को लेकर काफी लंबे समय से जनता की मांग थी जिसको देखते हुए नगर पंचायत अपना कार्य कर रहा है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रामसमुख जी, स्थानीय सभासद सुनील यादव, दीपक शर्मा, अमूल्य चंद चतुर्वेदी, सूरज सोनकर, जितेंद्र पासवान, रवि साहनी, खुर्शीद अहमद, लक्ष्मण साहनी, ऋषि चंद, संजय सोनकर, सुदीप वर्मा, राजिव मिश्रा, रामदास, लिपिक सुनील कुमार ,सुरेश उमर,दिनेश मद्धेशिया, हिमांशु गौड़, विकास, उमेश यादव, लक्ष्मीकांत प्रजापति, कार्तिक त्रिपाठी, रचित उमर, किशन उमर, मानस उमर, अन्य संख्या में लोग उपस्थित रहे।
-

पति के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने किया आत्महत्या
पति के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने किया आत्महत्या, गोला थाना क्षेत्र के ऊंचागांव का मामला
गोला। थाना क्षेत्र के ऊंचागांव में एक महिला ने अपने पति के प्रताड़ना से आजिज आकर देर रात घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मायके वालों की सूचना पर पहुँची गोला पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद लाश को पीएम के लिये भेज दिया है।बेलघाट थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी संतोष पुत्र स्व.शंकर ने अपनी बहन की मौत पर कानूनी कार्यवाही करने के संबंध में गोला थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरी बहन संदीपा उम्र 27 वर्ष की शादी गोला थाना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी शत्रुघ्न उर्फ गब्बर पुत्र रामप्रसाद से कुछ वर्षो पूर्व हुई थी।शादी के बाद इससे तीन बच्चे भी हुए आरोप है कि उसके बाद बीतते समय के साथ यह मेरी बहन को बात-बात पर गाली देने जान से मारने पीटने की धमकी देने तथा कम दहेज लाने एवं समहू का पैसा निकालने एवं उसको जमा करने आदि को लेकर हर वक्त झगड़ा करता रहता था।जिसके कारण मेरी बहन हमेशा मानसिक टेंशन में रहती थी और अक्सर इन सब के नाते मायके में भी रहती थी।सोमवार की देर रात मेरी बहन पति के प्रताड़नाओं से आजिज आकर घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।उधर उसका पति आत्महत्या के बाद घर छोड़कर फरार हो गया है।गोला पुलिस आवश्यक कार्यवाही के बाद लाश को पीएम के लिये भेज दिया है।










