Category: न्यूज़

Your blog category

  • किराना स्टोर में शार्क सर्किट से लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

    किराना स्टोर में शार्क सर्किट से लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

    गोला । गोला उपनगर में पश्चमी चौराहे पर स्थित कपिल किराना स्टोर्स में बीती रात 1 बजे के आसपास शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी।दुकान से जब धुंआ बाहर निकलना शुरू हुआ तो पिकेट डयूटी पर तैनात पुलिस ने धुंआ देख कर अगल बगल के दुकानदारों को सूचना दिया। साथ ही दुकान मालिक को सूचना मिली।सभी लोग मौके पर पहुच गए।दुकान का शटर खोल कड़ी मेहनत कर किसी तरह आग पर काबू मिला।लेकिन आग ने लाखों के समान को जलाकर खाक कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी चौराहे पर मुख्य कॉर्नर पर मोहन अपनी सब्जी की दुकान चलाते हैं।बगल की दुकान में उनका लड़का कपिल किराना स्टोर्स खोल रखा है।

    शनिवार की देर शाम दुकान बंद कर लोग अपने आवास पर चले गए ।रात में समय 1 बजे के आसपास शार्क सर्किट से अचानक आग लग गयी।आग से सामान जलना शुरू हो गया।और उसका धुंआ बाहर आने लगा।चौराहे पर पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिस की नजर पड़ी।वह तुरंत अगल बगल के दुकानदारों को जगाया।और तत्काल कपिल के घर सन्देशा पहुचा।सभी लोग मौके पर आ पहुचे ।और कड़ी मेहनत कर किसी तरह आग पर काबू पाए।लेकिन आग ने किराना स्टोर्स में लाखों का सामान जला कर नष्ट कर दिया।

  • बुद्धा ग्रुप आफ इन्स्टिट्यूशन के प्रांगण में आयोजित हुआ टाॅक-शो ‘‘शून्य से शिखर तक’’

    बुद्धा ग्रुप आफ इन्स्टिट्यूशन के प्रांगण में आयोजित हुआ टाॅक-शो ‘‘शून्य से शिखर तक’’

    आज दिनांक 1 मार्च 2025 को महामहिम राज्यपाल हिमाचंल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल ने बुद्धा ग्रुप आॅफ इन्स्टिट््यूशन के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम ‘‘शून्य से शिखर तक’’ की यात्रा में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनको अनेक जिज्ञासाओं के समाधान के क्रम में अपनी राजनीतिक यात्रा के आरम्भ से शिखर तक के तमाम चुनौतियों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बातचीत की। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होनें कहा कि प्रतिबद्धता, समर्पण लगन और निरन्तरता सफलता की दिशा को स्पष्ट करने और प्राप्त करने में सहयोगी होते हैं। जीवन यात्रा के रास्ते हमेशा सपाट, सरल और सुगम नही होते अपितु अनेक उतार चढ़ाव, दुर्गमता और लम्बे अंधकार से भरे होते हैं। आत्मविश्वास और प्रयास से सफलता की इबारत लिखी जाती है। उन्हानें कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा हमारी प्रेरणा के अविरल श्रोत हैं। भारतीय जीवन दर्शन से मिलने वाली दृष्टि व प्रकाश पुंज है जो जीवन पथ के सन्मार्ग से भटकने नही देती।
    पूर्वाचल विशेषकर गोरखपुर परिक्षेत्र के विकास के मुद्दे पर उन्होनें कहा कि हम अभूतपूर्व बदलाव और क्रांतिकारी परिवर्तन की ओर बढ़ रहें हैं। लगातार किये जाने वाले नीतिगत प्रयास निश्चय ही गोरखपुर को प्रमुख औद्यौगिक तकनीकी शहरों की कतार में खड़े कर देंगे। पलायन और बेरोजगारी जैसे मुद्दे के सामाधान की ओर हम निरन्तर बढ़ रहे हैं।
    उक्त कार्यक्रम में पद्मश्री विभूषित आचार्य विश्वनाथ तिवारी ने शून्य से साहित्य जगत के शीर्ष तक की अपनी यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। साहित्य और समाज के रिश्तों पर बात करते हुए उन्होनें कहा कि साहित्य समाज की वह तस्वीर है जिसमें वह भी पक्ष साफ-साफ दिखायी देते हैं जो सीधी नजर से ओझल हो जाता है। नई पीढ़ी का लेखन की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए परिणाम की चिंता किये बगैर काम करते रहना चाहिए। गुणवत्ता पूर्ण कार्य के परिणाम सदैव अच्छे ही होते हैं।
    शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, उद्योगपति अतुल सर्राफ ने अपनी यात्रा के अनेक चुनौतिपूर्ण पड़ावों समाजिक, राजनीतिक एवं देश के बदलते आर्थिक परिदृश्य के अनुरूप शहरी एवं दूरदृष्टि पूर्व फैसलों के परिणाम स्वरूप मिलने वाले सफलताओं पर गम्भीर चर्चा की इसी क्रम में उन्होनें रियल स्टेट कारोबार के

    उद्यम को अपनी सबसे महात्वाकांक्षी एवं संभावनाओं से भरे उद्यम के रूप में बतातें हुए शहरी आवासीय समस्याओं के सामाधान में निजी क्षेत्र के भूमिका की चर्चा की। और एक दृढ़ रूपरेखा प्रस्तुत किया।
    कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बुद्धा ग्रुप आफ इन्स्टिट्यूशन कार्यकारी अधिकारी डाॅ0रजत अग्रवाल ने शिक्षा के अनेक विधाओं एवं अनुशासनों में बुद्धा ग्रुप आफ इन्स्टिट्यूशन की भूमिका और बढ़ते कदम पर रोशनी डालते हुए कहा कि हम लगातार प्रयासरत हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में शून्य से शिखर तक यात्रा की सफल एवं प्रेरक यात्रा करने वाले प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित कर अपने विद्यार्थियों के लिए जीवंत एवं अविस्मरणीय अवसरों का सृजन करें।

    कार्यक्रम की शुरूआत अतिथि स्वागत एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बुद्धा ग्रुप आफ इन्स्टिट्यूशन के सचिव डा0 आर0ए0 अग्रवाल ने करते हुए अपने भावात्मक उद्गार व्यक्त किये। उन्होनें कहा कि यह उनके लिए अनूठा क्षण है जब कालेज परिसर में एक साथ साहित्य, राजनीति एवं उद्योग जगत की महान हस्तियां एक साथ उपस्थित हैं। हम आप सब का हृदय से स्वागत करते हैं।
    उपर्युक्त कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, निदेशक एच0आर0 संतोष त्रिपाठी, निदेशक बी0आई0टी0 डा0 अरविन्द पाण्डेय, निदेशक फार्मेसी डा0 आशीष सिंह, निदेशक डिग्री काजेल डा0 लतेन्द्र श्रीवास्तव, निदेशक मैनेजमेंट कालेज डा0 अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक डिप्लोमा श्री अभिनव श्रीवास्तव, निदेशक होटल मैनेजमेन्ट मुदित पाण्डेय,, प्रो0 एच0एन सिंह, प्रो0 अवधेश तिवारी, प्रो0 शोभा लााल प्रो0 एच0एन0 सिहं, डा0 राकेश तिवारी, ई0 उज्जवल श्रीवास्तव, सहित सभी सहयोगियो का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा मीडियाकर्मी व छात्र-छात्राएॅ उपस्थित थे।

    उपर्युक्त जानकारी कालेज के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल ने दीं।

     

  • पियक्कड़ों के आतंक से नागरिक परेशान, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कोई कार्यवाही

    पियक्कड़ों के आतंक से नागरिक परेशान, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कोई कार्यवाही

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र में भीटी रावत बाजार वर्तमान में पियक्कड़ों के उत्पात से नागरिकों का जीवन तबाह है, वही दुकानदार भी परेशान है ।

    बाजार में देशी तथा अंग्रेजी शराब की दुकान है, जहां पियक्कड़ों का मजमा दिन रात लगा रहता है, जो आए दिन आपस में मारपीट तथा गाली गलौज करते रहते है । एक तरफ जहां माहौल दूषित हो रहा है, वहीं आम जनमानस गंदी – गंदी गालियों सुनने के लिए भी मजबूर है । वही असामाजिक तत्वों का भी अड्डा बना हुआ है । शाम के समय शरीफों, महिलाओं को देखकर पियक्कड़ फब्तियां कसते है । आए दिन जाम लगना आम बात है ।

    इस बारे में दो माह पहले गांव निवासी सुरेश यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी किया था । लेकिन कार्यवाही शून्य रही। ग्रामीण लोकनाथ, जैसेर, बबलू , आदि का कहना है कि यदि प्रशासन ने समस्या का निराकरण नहीं किया तो गांधीवादी तरीके से विरोध किया जाएगा । इस बारे में थानेदार विशाल उपाध्याय ने कहा कि मामले को देखता हु । किसी भी व्यक्ति को नशे के हालात में हुडदंग करने की छूट नहीं दी जाएगी ।

  • तहसील दिवस में आए कुल 55 मामले, 6 का हुआ निस्तारण

    तहसील दिवस में आए कुल 55 मामले, 6 का हुआ निस्तारण

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवां ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवां तहसील सभागार में 1 मार्च, दिन शनिवार को उपजिलाधिकारी सहजनवां कि अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया । इस दौरान कुल 55 मामले आए, जिसमें राजस्व के 29, पुलिस 5, विकास 7, समाज कल्याण से शून्य, स्वास्थ्य, शिक्षा से शून्य, सहित अन्य 14 मामले थे, जिसमें राजस्व के 6 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया और बाकी राजस्व संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु टीम गठित की गई । वहीं पुलिस सम्बंधित मामले में जल्द निस्तारण का निर्देश दिया गया ।

    इस मौके पर उपजिलाधिकारी सहजनवां दीपक गुप्ता, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक मोती लाल यादव, सहित तहसील क्षेत्र के सभी विभागो के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे ।

  • राष्ट्रीय खोज परीक्षा में छात्रा ने बढ़ाया विद्यालय का मान

    राष्ट्रीय खोज परीक्षा में छात्रा ने बढ़ाया विद्यालय का मान

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, ( गोरखपुर )।

    28 फरवरी को राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, टीकरियांखोर, पाली, गोरखपुर की छात्रा अंशिका पुत्री राजेंद्र यादव ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 35वां रैंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया ।

    विद्यालय परिवार के तरफ से शुभम चतुर्वेदी, सुधा यादव, अभयदीप धर दुबे, कृष्णा नंद, बलवंत सिंह ने छात्रा को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया ।

  • बाल मेले में बच्चों ने स्वच्छता को ध्यान रखते हुए बनाया स्वादिष्ट व्यंजन

    बाल मेले में बच्चों ने स्वच्छता को ध्यान रखते हुए बनाया स्वादिष्ट व्यंजन

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, ( गोरखपुर )।

    कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेकुआपाती सहजनवाँ गोरखपुर में बाल मेला (फूड स्टाल) का आयोजन हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा रहे ।

    कार्यक्रम का अवलोकन समस्त एआरपी सुनील कुमार दुबे, अखिलेश दिक्षित, प्रवीण पाण्डेय, विजेंद्र ग्राम प्रधान, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष महेश शुक्ला, तथा संकुल शिक्षकों ने किया । इनके साथ ही बच्चों के परिजनों और गांव वासियों ने
    बच्चों द्वारा बनाये हुए व्यंजनों का आनन्द लिया ।

    मुम्बई की भेल पुरी, मसाले वाली चाय, राजस्थान की कचौरी, मोमो मैजिक और कुरकुरे समोसे बेहद पसन्द किये गये । छोटे छोटे बच्चों ने बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन बनाये साथ ही स्वच्छता का भी ध्यान रखा ।

    अन्त मे प्रधानाध्यापक व्यास कुमार यादव ने सम्मिलित समस्त लोगों का तथा मीडिया का आभार ज्ञापन किया ।

  • अधिकारी गण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर समस्याओं का जमीनी स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित करें – ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट

    अधिकारी गण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर समस्याओं का जमीनी स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित करें – ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट

    गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजित की गई ज्वाईंट मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि अधिकारी गण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर समस्याओं का जमीनी स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है और जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एंव समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथकिता है। आए हुए मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता नही होनी चाहिए अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। उक्त निर्देश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कही इस अवसर पर सदर तहसील में आयें मामलों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये । ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्र के निस्तारित मामलों के सत्यापन कराकर शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच भी कराया अधिकारी गण स्वयं मौके पर जाकर शिकायतो का निस्तारण कराकर सदर तहसील को रिर्पोट प्रस्तुत करे। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जन शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापरक किया जाये। शिकायतों के गुणवक्तापरक निस्तारण न होन पर कठोर कार्यवाही किया जायेगा। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी नियमित भ्रमण करते रहे। जनता के शिकायतो का निस्तारण स्वयं करे अधीनस्थ पर ना छोडे।

    इस अवसर पर विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी गण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी अपर एसडीएम सदर कुंवर सचिन सिंह तहसीलदार सदर ध्रुवेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव तहसीलदार हिमांशु सिंह नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन कानूनगो लेखपाल अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • नगर के प्रत्येक पटरी पर होगी इंटर लॉकिंग

    नगर के प्रत्येक पटरी पर होगी इंटर लॉकिंग

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज नगर में विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी। नगर के प्रत्येक वॉर्ड के प्रत्येक पटरी पर इंटरलॉकिंग किया जायेगा।

    उक्त बातें बड़हलगंज चेयरमैन प्रीति उमर ने नगर क्षेत्र के तिलक नगर वॉर्ड स्थित भारत टेंट हाउस से पिंक शौचालय तक पटरी पर इंटरलॉकिंग पाथवे निर्माण कार्य का स्थानीय सभासद प्रतिनिधि दुर्गविजय यादव के साथ शिलान्यास करते हुए कही। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत प्राप्त धनराशि से भारत टेंट हाउस से पिंक शौचालय तक 26 लाख की लागत से पाथवे बनाया जायेगा, जिससे सड़क की पटरी सुसज्जित व सुंदर दिखेगी। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, सभासद दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, लक्ष्मण साहनी, राजीव मिश्रा, सुनील यादव, जितेंद्र पासवान, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश राय, ऋषि चंद, संजय सोनकर, अमूल्य चतुर्वेदी, सुदीप वर्मा, अमरनाथ उमर, अष्टभुजा सिंह, पवन यादव, संतोष जायसवाल, दिनेश मद्धेशिया, दिनेश यादव, मोहन मद्धेशिया, कार्तिक त्रिपाठी, कृष्णा गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, सुरेश उमर, मोहन मद्देशिया, अमलेश कुमार, राजेश जायसवाल, अरविंद सिंह, आशीष सिंह, दिनेश निगम, रणधीर भारती, प्रकांत उमर, उदई शाही, बबलू तिवारी, प्रभुनाथ विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, उमेश यादव, हिमांशू गौड़, दीपक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

  • बच्चों ने मॉडल प्रदर्शित कर मनाया विज्ञान दिवस

    बच्चों ने मॉडल प्रदर्शित कर मनाया विज्ञान दिवस

    ब्यूरो प्रभारी : विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज के दक्षिणांचल में स्थित न्यू सेंट्रल एकेडमि महुआपार में बच्चों में वैज्ञानिक अविष्कार की सोच विकसित करने के लिए विज्ञान मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ,स्पर्श हॉस्पिटल से डॉ राम जायसवाल और डॉ रजनीश चौरसिया ने दीप प्रज्वलित करके मेले का उद्घाटन किया। विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन मुख्य अतिथि ने किया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बांध से लाभ, क्राफ्ट, वायुगतिकी, हाइड्रोलिक ब्रिज, चंद्रयान 3, राम मंदिर , वॉटर प्यूरिफिकेशन, डैम, गति के प्रकार, संतुलित आहार, हर्ट, तितली का जीवन चक्र , माइक्रोस्कोप आदि विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। सभी मॉडलों को बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करके कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेश उमर ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला, वैज्ञानिक व्याख्या आदि गतिविधियों का आयोजन करना महत्वपूर्ण है। इसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि जगाने के लिए प्रचार प्रसार करना और उसके लिए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी होती है।

    वहीं डॉ राम ने कहा कि विज्ञान मेला व विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक रुचि को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है और डॉ राम ने विद्यालय में विज्ञान मेला आयोजित करने के लिए विद्यालय के प्रबंधन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सनी आर्या, शिक्षक विनय गुप्ता, जानकी, नीरज, उषा, शिवानी, साक्षी ,लक्ष्मी, आरूही, श्वेता, संजना, सोनम , शिवांगी , इशिका , प्रतिमा, सुजाता ,बबीता , सहयोगी गिरिजा शंकर ,मनोज उर्फ मंटू शाही , ज्ञान शंकर ,सुरेंद्र ,पार्वती समेत बहुत से लोग मौजूद रहे।

  • बुदहट में राज्यपाल ने किया ग्राम सचिवालय का लोकार्पण

    बुदहट में राज्यपाल ने किया ग्राम सचिवालय का लोकार्पण

    संवाददाता– एस.पी. सिंह

    सहजनवा, गोरखपुर ।

    सहजनवा ब्लॉक के दक्षिणांचल में बुदहट ग्राम पंचायत में स्थित नवनिर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय का शुक्रवार को हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने लोकार्पण किया ।

    राज्यपाल ने कहा कि पंचायत सचिवालय का लोकार्पण के बाद गांव की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे अब होने लगेगा । केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से तमाम योजनाएं चलाई जा रही है । जिसका लाभ सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

    इससे पहले पूजा पाठ कर भवन का लोकार्पण किया गया । कहा कि पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को गांव में ही सारी सुविधाएं मिलने लगेगी । इस दौरान ग्राम पँचायत अधिकारी सुषमा चौबे, ग्राम प्रधान संजय शुक्ला, संजयन त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, राघवेंद्र दूबे, सचिव प्रतिमा सिंह, बीडीओ सहजनवा सत्यकाम तोमर, उपजिलाधिकारी सहजनवा दीपक गुप्ता, एपीओ अवधेश वर्मा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।