Category: न्यूज़
Your blog category
-

‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर जिले को निपुण बनाने के लिए प्री प्राइमरी शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमीकरण किया जाना है. इस महत्वपूर्ण उद्देश्य की प्राप्ति के लिए, गोरखपुर जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के गोरखनाथ हाल में ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाइट प्राचार्य अभिषेक पांडे ने कहा कि बच्चों को निपुण बनाने के लिए आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक शिक्षा को सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा. इसके लिए सरकार प्री प्राइमरी के सार्वभौमीकरण के लिए सार्थक प्रयास कर रही है, जिसके तहत ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक प्रशिक्षण गोरखपुर कर रहे थे. कार्यक्रम में प्री प्राइमरी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सुपरवाइजर, स्कूल रेडीडनेस के नोडल शिक्षक, शिक्षक संकुल, प्रत्येक ब्लॉक से दो निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया.
-

नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

बस्ती। नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जे० पी० नगर वार्ड के बकैनिया द्वीप अंबेडकर पार्क में हुए कार्यकम में जहां स्थानीय लोगों को योग के गुर सिखाए गए, वहीं दो वृद्ध लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य लिए नियमित योग और व्यायाम आवश्यक है। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन संस्कृति का हिस्सा बताते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया योग और प्राणायाम को अपना रही है। उन्होंने समाज के बूढ़े बुजुर्गों को प्रत्यक्ष देवी देवता की संज्ञा देते हुए कहा कि घर के वृद्ध जन हमारे लिए आदर्श हैं। उन्होंने इसे सनातन सभ्यता का अनूठा उदाहरण बताते हुए कहा कि पारिवारिक समरसता के लिए घर में बड़ी उम्र के लोगों का खुशहाल रहना अपरिहार्य है। योग शिविर के समापन अवसर पर पूर्व प्रमुख राना ने वार्ड के 82 वर्षीय नन्दू राम और 85 वर्षीय संवारी देवी को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। इसके बाद दोनों को अंग वस्त्र प्रदान कर आरती उतारी और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। प्रातः हुए इस समारोह में सबसे पहले मुख्य अतिथि राना दिनेश प्रताप सिंह ने तथागत बुद्ध और बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर सभासद संदीप कुमार, राज कुमार चौधरी, राजेश कुमार पाण्डेय, रणविजय गौतम, मकरंद पाण्डेय रंजीत राव,,राकेश पाण्डेय, हनुमान प्रसाद, राम किशुन,राम धनी, खजांची, सुनील, राम अवध, राजेश कुमार,चंद्र मणि मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, रणजीत सिंह, अमर नाथ, गंगोत्री पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, सुनील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।
-

ब्लॉक कैम्पस में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
“रंगारंग कार्यक्रम में प्रधान कर्मचारियों ने लगाए ठुमके, खूब उड़े गुलाल”
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज मंगलवार को ब्लाक कैम्पस में कर्मचारियों द्वारा रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित प्रधानों व कर्मचारियों ने जमकर ठुमके लगाए व खूब गुलाल उड़ाए। मंगलवार सुबह से ही होली मिलन समारोह की तैयारी शुरू हुई। कैम्पस में बने पार्क में टेंट,कुर्सी के साथ स्टेज बनाए गए। लगभग ग्यारह बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। उपस्थित प्रधान व कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। फिर आए पुरुष व महिला गायकों ने होली गीत गा शमां बांध दिया। होली गीत पर प्रधान,सचिव व सफाई कर्मी जमकर ठुमके लगाए व गुलाल उड़ाए। प्रमुख व बीडीओ की उपस्थिति ने सभी को भरपूर ऊर्जा प्रदान की। दूर दराज से ब्लाक पर अपने काम से आए लोग भी इस कार्यक्रम का आनन्द लिए। बाद में सभी ने एक साथ लजीज व्यंजन का आनन्द उठाया। कार्यक्रम में प्रमुख राम आशीष राय, बीडीओ घीसम प्रसाद, प्रधान संघ अध्यक्ष बैरिस्टर यादव, जिला उपाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह, बृजेश दूबे, रंजय कन्नौजिया, संजय राना, राजेश निषाद, धर्मराज निषाद, योगेंद्र सरोज प्रभारी ए डी ओ पंचायत, अशोक सिंह, राहुल गुप्त, योगेश त्रिपाठी, अजय पाण्डेय, जयराम त्रिपाठी आदि सहित तमाम ब्लाक कर्मी, सफाई कर्मी व दर्जनों प्रधान उपस्थित रहे।
-

सेना में सुबेदार का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के मरकड़ी गांव निवासी आर्मी सेना में सुबेदार रहे ज्ञानेश्वर यादव की ड्युटी के दौरान ह्दयगति रुकने से सोमवार को मौत हो गई । बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ सुबेदार का अंतिम संस्कार किया गया।
मरकड़ी गांव निवासी मृत्तक ज्ञानेश्वर यादव राजस्थान प्रान्त के अलवर में सूबेदार के पद पर तैनात थे। उनका शव मंगलवार को सुबह पैतृक गांव पहुंचा। घर पर बुढ़े माता पिता रहते है। सुबेदार का परिवार अहमदाबाद रहता था। सुबेदार का शव घर पहुंचते ही क्षेत्र के लोगो ने श्रद्धांजलि दिया। -

कॉस्मेटिक दुकान का चेयरमैन प्रीति उमर ने किया उद्घाटन
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज उपनगर के अब्दुल कलाम नगर में कॉस्मेटिक शॉप का चेयरमैन प्रीति उमर ने व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी व अपने पति भाजपा नेता महेश उमर के साथ फीता कांटकर उद्घाटन किया।
चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि यह दुकान महिलाओं को उनके साजो सज्जा का ध्यान रखते हुए किफायती दरों में अच्छा प्रोडक्ट उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि बड़हलगंज नगर का तेजी से हो रहे विकास के कारण अब हर प्रकार की दुकानें नगर में खुल रही हैं, जिससे आप लोगों को अब शहरों की तरफ रुख नहीं करना पड़ रहा है। इस दौरान पूर्व सभासद रफीक अहमद, राजू निगम, सुधा निगम, विकास, हिमांशु, उमेश आदि लोग मौजूद रहे।
-

सीतापुर पत्रकार हत्याकांड को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।जनपद सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मंगलवार को सहजनवां तहसील में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष हरिगोबिन्द चौबे के नेतृत्व में पत्रकारों ने पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सहजनवां दीपक गुप्ता को सौंपकर दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है । साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए एवं पत्रकार राघवेंद्र की पत्नी को आजीविका चलाने हेतु सरकारी नौकरी देने की मांग की है । वही हरिगोबिन्द चौबे ने कहा की पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है । यह घटना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला मानी जा रही है । पत्रकारों पर आए दिन हो रही घटनाओं के मद्देनजर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए तथा पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराया जाए । पत्रकारों के साथ आए दिन हो रही पुलिसिया उत्पीड़न को रोकने के लिए कारगर उपाय करने की आवश्यकता है । ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों को 60 साल के बाद पेंशन बीमा एवं नए पत्रकारों को सरकार के माध्यम से मानदेय प्रदान करने की मांग की गई । इस दौरान प्रधान प्रवासी, बेचन शर्मा, अशोक चौधरी, सुखदेव पांडेय, नितेश शुक्ला, रामसेवक, रवि निषाद, विवेक पांडेय, संतराज यादव, उर्मिला सिंह, राघवेंद्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, कन्हैया यादव, अस्कन्द गिरी, यादवेंद्र यादव, राजकुमार मिश्रा, गौरव सिंह, समेत सैकड़ो पत्रकार मौजूद रहे ।
-

काहे भौजी जाअ-लु नइहरवा, छोड़ के होली के बहार…‘फगुआ’ बिना अधुरी है होली
“बिहारी बोलिया ना बोल पपीहा मोर अंगनवा ना पिया मोर अंगनवा लेती गोदिया उठाई”
“पनिया भरन जान जो जुलम डंका ना बजाओ निहुरी घड़ा जानी भरहु छबीली लचक जाए तोर पतली कमरिया कटीली”
ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर
खजनी। रुद्रपुर खजनी हनुमान मठ पर फगुहारों ने ढोल झाल के साथ चौताल डेढ़ताल बैसवाड़ा उलारा आदि गीतों को गाकर फगुनहटा बेआर बहाया। विलुप्त हो रहे परंपरागत होली गीतों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से गांव में बचे कुछ पुराने फगुआ गीतों को गाने वालों को जुटाकर ग्रामसभा रुद्रपुर के हनुमान मठ खजनी में आधी रात तक होली गीत गाए गए।
विमलेश त्रिपाठी आयोजक ने बताया कि, तकरीबन एक दो दशक पहले फागुन महीने में गांवों में समूह बनाकर गाए जाने वाले फगुआ गीत व गाने वालों की टोलियां अब बहोत कम दिखाई दे रही। ये अब पुराने दिनों की बातों के साथ सिर्फ यादें बनकर रह गई है। गांवों की मिट्टी से भारतीय संस्कृति पर आधारित फगुआ गीतों की धुन अब कही-कही सुनाई देती है। हमारी लोक परंपरा को समाहित किए हुए ये फगुआ गीत अब लगभग विलुप्त होने के कगार पर है।
गोरख राम त्रिपाठी ने बताया कि, कुछ वर्ष पूर्व फागुन महीने की शुरुआत होते ही गांवों में ढोल नगाड़े की धुन पर फगुआ गीत गाने वालों की लंबी टोलियां दिखाई पड़ती थी। कई दर्जन लोगों की टोलियां प्रमुख प्रमुख स्थानों के साथ दरवाजे दरवाजों पर फगुआ गीत गाते देखे जाते थे। इस अवसर पर सारे द्वेष कटुता को भूल अपने आप को एक टोली में समाहित कर लोग आपसी भाईचारा का संदेश देते थे। इसी के साथ पीछे की पीढि़यों को भी एक मिल जुलकर रहने वाले संदेश का यह फगुआ आमंत्रण देता था। वहीं इन गीतों में भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक तथा पारंपरिक सछ्वाव रीति-रिवाजों का झलक देखने को मिलता था। ये गीत हमारी लोक संस्कृति की पहचान होते थे, लेकिन इधर विगत कई वर्षों से गांवों में ढोल मजीरे की आवाज बहुत कम सुनने व दिखने को मिल रही है। महज होली के रस्म अदायगी के तौर पर यह गीत कहीं कहीं सुनने को मिलते हैं। रात भर सुनाई देने वाले ये फगुआ गीत अब पुराने दिनों की बात हो गए हैं।
विजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आज के आधुनिक जमाने में ऐसे गायको के ना तो पूछ है और ना ही युवाओं की रुचि है । अब गांव में बचे एक्का दुक्का लोग ही ऐसे कार्यक्रमों को महत्व देते हैं जबकि इस विरासत को बचाना हम सभी का फर्ज है, ऐसा ना हो की कहीं ए विधा विलुप्त हो जाय । पहले के समय में बसंत पंचमी के दिन सम्मत गाड़ने के दिन से ही फगुआ गीतों की शुरुआत हो जाती थी जिसमें ढोल नगाड़े टिमकी का बड़ा महत्व होता था लेकिन इस समय टिमकी नगाड़े बजाने वाले हैं ही नहीं किसी तरीके से गांव में भजन कीर्तन में ढोल बजाने वाले लोग हैं और उन्हीं से काम चल रहा है।
गिरीश चन्द्र त्रिपाठी कि ने बताया इस चकाचौंध दुनिया में डीजे को प्रमुखता देकर उसके कानफोड़ू आवाज पर थिरकने वालों के बीच इस तरीके से परंपरागत होली गीत हो रहा है तो यह बड़ी बात है । ऐसी विलुप्त होती विधाओं को बचाने, इसका संरक्षण व संवर्धन करने के लिए पूरे समाज को आगे आना चाहिए।कार्यक्रम में फगुहारों,गोरख राम त्रिपाठी,दलदल राम त्रिपाठी,बृज किशोर राम त्रिपाठी, प्रेम शंकर मिश्र पूर्व प्रधान,
महामाया राम त्रिपाठी,रुद्र प्रताप सिंह,राहुल त्रिपाठी ग्राम प्रधान, हरिनारायण शर्मा,नथुनी पांडेय, मनोज कुमार त्रिपाठी, विजय कुमार त्रिपाठी, श्यामानंद त्रिपाठी,बिल्लू राम त्रिपाठी, गंगेश्वर राम त्रिपाठी, प्रिंस शुक्ला, उत्तम मिश्रा,मंगलम भरतीया,गया प्रजापति,राम भवन चौहान,इंद्रेश चौहान,दुर्बल चौहान,लालदेव प्रसाद,अर्जुन जायसवाल,अजीत राम त्रिपाठी जोगी, डबलू राम त्रिपाठी,ऋषभ त्रिपाठी,वृषभ त्रिपाठी,हाजी शहाबुद्दीन,मौलाना औरंगज़ेब, रवि शंकर त्रिपाठी,अश्विनी राम त्रिपाठी,सुधीर त्रिपाठी,निखिल कुमार गौड़,संजय चौहान,
अमीत चौहान,राजगुरु गुप्ता सदानंद यादव एवं अन्य उपस्थित श्रोतागण। -

महिलाओं को अपने के लिए आगे आना होगा- संजू सिंह
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।हमारी महिला बहनों को सशक्त होने की आवश्यकता है । हम महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आना होगा । उक्त बाते नगर पंचायत अध्यक्ष सहजनवा संजू सिंह ने सहजनवा ब्लाक परिसर में डिजिटल सखी और उद्यमी महिलाओं को संबोधित करते हुए कही, तथा परियोजना के उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की ।
सभी 20 डिजिटल सखियों के द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई और सभी ने अपनी-अपने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किए और एक अलग आत्मविश्वास के साथ महिलाओं को सशक्त करने की अलख जगाई गयी । महिला उद्यमियों के साथ विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी कराई गई । सभी डिजिटल सखियों और महिला उद्यमियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डिजिटल सखी एवम महिला उधमियो को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी दिये गए । कार्यक्रम के अंत में प्रोजेक्ट कलस्टर कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा ने अपनी संस्था बायफ लाइवलीहुड के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।
-

वैवाहिक जोड़ो को दी बधाई : नीलम सिंह राना,अध्यक्ष नगर पंचायत नगर
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में आज बतौर विशिष्ट अतिथि कलवारी पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने वैवाहिक जोड़ो को बधाई देते हुए राज्य सरकार का आभार जताया।

श्रीमती राना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों का भला हो रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए नव युगल जोड़ो के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।जनसमुदाय से अपील किया कि ऐसे आयोजनों से आम लोगों को जोड़कर पात्रों को लाभान्वित कराएं।
-

पूर्व चेयरमैन ने पोखरी निर्माण मे मानक व गुणवत्ता पर उठाया सवाल
“मंडलायुक्त व डीएम को दिया पत्र, सड़क पर उतरने के लिए दी चेतावनी”
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल ने मंडलायुक्त व डीएम को पत्र देकर बड़हलगंज में नगर पंचायत द्वारा दुकानों के ऊपर कर निर्धारित करने पर आपत्ति व जलेश्वर नाथ मंदिर के पोखरा निर्माण में मानक के विपरीत तथा गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की हैं।
दिए गए पत्र को अपर आयुक्त वित्त को सौंपते हुए पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल ने स्थाई-अस्थाई दुकानदारों के ऊपर भारी, भरकम कर लगाने पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में बोर्ड द्वारा प्रस्ताव लाया गया था कि किसी प्रकार का गृह या दुकानों पर कर तब तक नहीं लगाया जायेगा जब तक कि नये सिरे से नगरपंचायत का पूर्ण रूप से बंदोबस्ती न करा लिया जाए। वर्तमान चेयरमैन द्वारा अधिनियम 1916 के अंतर्गत नगर पंचायत की आम जनता के ऊपर भारी-भरकम कर लगाया जा रहा हैं। यह निर्णय आम जनता के शोषण उत्पीड़न के अलावा कुछ नहीं है। साथ ही श्री जायसवाल ने बाबा जलेश्वर नाथ मंदिर पोखरे के निर्माण में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग व मकान व दुकान के ऊपर कर लगाने के आदेश को वापस लें। अन्यथा आगामी दिनों में जनता के साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होना पड़ेगा।











