Category: न्यूज़

Your blog category

  • महिला ने लगाया असलहे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप

    महिला ने लगाया असलहे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत में महिला के पति के बाहर जाते ही दरिंदे ने उसे अकेला पाकर असलहा सटा कर कई बार दुष्कर्म किया है । पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तीन दिन पूर्व थाने में तहरीर दिया है । लेकिन पुलिस कोई कारवाई न करते हुए तहरीर लेकर घूम रही है ।

    मिली जानकारी से भीटी रावत निवासी एक महिला एक बच्चे की मां है इसका पति ऑटो चालक है । आरोप था कि पति के घर से बाहर जाते ही दरिंदा असलहा लेकर घर में घुस जाता और असलहा सटा कर जान मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता था । पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी और आरोपी के खिलाफ असलहे के बल दुष्कर्म करने की तहरीर दिया है ।

    इस संदर्भ में थाना प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है । फिर भी जांच करा रहा हूं ।

  • विकसित भारत बनाने को लेकर जनजागरण हेतु रोवर्स रेंजर्स ने प्रभात फेरी निकाली

    विकसित भारत बनाने को लेकर जनजागरण हेतु रोवर्स रेंजर्स ने प्रभात फेरी निकाली

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बडहलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ ।

    समापन कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन, स्काउट गीत,राष्ट्रगान के साथ हुआ। स्वयंसेवकों ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को लेकर जनजागृति हेतु शहर में प्रभात फेरी निकाली और इससे संबंधित नारे लगाते रहे। रोवर्स -रेंजर्स ने थीम आधारित रंगा-रंग कैंपों का निर्माण किया। जिसका निरीक्षण कॉलेज के आचार्यगणों और प्रशिक्षण देने आई टीम के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर रोवर्स रेंजर्स ने विभिन्न प्रकार के पकवानों का रूचिकर ढंग से निर्माण कर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कॉलेज के रोवर्स-रेंजर्स के प्रभारी डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने स्वयंसेवकों का आवाहन किया कि जो भी प्रशिक्षण आपको प्राप्त हुआ है,उसको अपने दैनिक जीवन में व्यवहार में लाये। प्रशिक्षण की यही सफलता और प्रासंगिकता है। रोवर्स-रेंजर्स की अन्य प्रभारी डॉ. पूजा नायक ने अपने प्रशिक्षणार्थियों से अपेक्षा की कि त्याग-सेवा के आदर्श को अपने जीवन में बनाए रखेंगे और जरूरत पड़ने पर मिले प्रशिक्षण का लाभ समाज और जरूरतमंद लोगों को देंगे। कार्यक्रम के समापन सत्र में ट्रेनिंग देने आए सूरज कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान मिले अपने अनुभवों को संतोषजनक बताया और बताया कि बच्चों ने बड़े मनोयोग से प्रशिक्षण को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन को सफल बनाने में उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य आचार्यगण डॉ बृजेश तिवारी, डॉ.चंद्रमौलि,डॉ राजेंद्र दुबे,डॉ. रुचिका श्रीवास्तव, डॉ. रफी, डॉ. प्रतीक,डॉ. नवीन पांडेय,डॉ. अमित द्विवेदी, डॉ.प्रेमचंद,डॉ. विश्वजीत सहित कॉलेज के अन्य आचार्यगण उपस्थित रहे।

  • ट्रेलर गाड़ी बेचने के नाम पर 3 लाख रुपया हड़पा, एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज

    ट्रेलर गाड़ी बेचने के नाम पर 3 लाख रुपया हड़पा, एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा सेक्टर 22 स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर द्वारा ट्रेलर बेचने के नाम पर थाना पीपीगंज निवासी एक व्यक्ति से एडवांस में लिए गए 3 लाख रुपया हड़प लिया गया है । पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाया था । एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर पर रुपया हड़पने का केस दर्ज कर लिया है ।

    मिली जानकारी से पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी शिव प्रसाद यादव पुत्र रामभवन यादव से गीडा सेक्टर 22 स्थित श्रीनेत्र ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर से एक 16 चक्का ट्रेलर खरीदने की बात हुई । सौदा 25 लाख में तय हुआ । एडवांस में 2.50 लाख आरटीजीएस तथा 8 दिसंबर 2024 को 25 हजार, 17 दिसंबर 2024 को 25 हजार रुपया ट्रांसफर किया । रुपया मिल जाने के बाद 27 लाख रुपए की डिमांड करने लगे । इसके बाद पीड़ित ने ट्रेलर लेने से इंकार कर दिया । प्रोपराइटर रुपया वापस करने से इंकार कर दिया और बार बार दौड़ाता था । थाने से कोई कारवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत किया । एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी श्रीनेत्र ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर कामाख्या सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

  • चौपाल में ग्रामीणों की सुनी गई समस्या, निस्तारण का दिया गया निर्देश

    चौपाल में ग्रामीणों की सुनी गई समस्या, निस्तारण का दिया गया निर्देश

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मिनवा में चौपाल का आयोजन किया गया । जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताया । चौपाल का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी, किसानों की समस्याएं, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद,स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर जागरूकता बढ़ाना था ।

    चौपाल में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रंजन सिंह, विपणन निरीक्षक पवन पाल व प्रदीप वर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व समाधान सुझाए । चर्चा के दौरान प्रमुख बिंदु पर विचार-विमर्श किया गया ।

    ग्रामीणों ने इस चौपाल को उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकता है । कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया । इस दौरान ग्राम प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल, भाजपा नेता कमलेश प्रजापति, संजय, फूलमती, कुसुम, नंदलाल, सरोज, चंद्रिका, विजय के साथ कई लोग मौजूद रहे ।

  • डॉ अवधेश कुमार राय को आचार्य नंददुलारे वाजपेई पुरस्कार (स्वर्ण) से सम्मानित किया गया

    डॉ अवधेश कुमार राय को आचार्य नंददुलारे वाजपेई पुरस्कार (स्वर्ण) से सम्मानित किया गया

    गोला। ‘महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी -2024-25’ का पुरस्कार वितरण समारोह में कौड़ीराम क्षेत्र के ग्राम सभा लालपुर के निवासी डॉ अवधेश कुमार राय को चिंतन के विविध आयाम के लिए अकादमी का आलोचना विधा का आचार्य नन्द दुलारे बाजपेई पुरस्कार (स्वर्ण) से सम्मानित किया गया, जिसमें शाल, प्रस्तति पत्र, स्मृति चिह्न और ७५,००० रुपए की राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के साहित्य प्रेमी उपस्थित थे। इनके इस उपलब्धि पर पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय, राजेंद्र राय,प्रेम सागर राय, अनूप राय सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया।

     

     

     

  • बच्चों को अपना लक्ष्य अर्जुन जैसा बनाना चाहिए :तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह

    बच्चों को अपना लक्ष्य अर्जुन जैसा बनाना चाहिए :तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। हमारे बच्चे हमारा गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत भरोहिया ब्लॉक में आज राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल आठ विद्यालयों के 11 छात्रों तथा इंस्पायर अवार्ड में चयनित नौ विद्यालयों के 10 छात्रों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

    राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों को अगले4 वर्ष तक प्रत्येक वर्ष ₹12000 की दर से कुल 48000 अपनी शिक्षा को जारी रखने के लिए सरकार द्वारा छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किया जाएगा। वहीं इंस्पायर अवार्ड में चयनि lत छात्रों को उनके आइडिया को मूर्त रूप देकर मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने के लिए ₹10000 उनके खातेमेंप्रेषित किया जा चुका है। जिसका उपयोग कर वे जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम मेंअपना मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

    छात्रों को संबोधित करते हुए तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिह ने कहा कि गुरुओं का स्थान तथा उनका मार्गदर्शन सबसे श्रेष्ठ है।आपके गुरुओं ने द्रोणाचार्य की भांति अपना कर्तव्य कर दिया है अब आपको अर्जुन की भांति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना पड़ेगा।
    खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार ने छात्रों को प्राप्त सफलता को आगे भी जारी रखने के लिए निरंतर परिश्रम करतेरहनेके लिए कहा।
    खंड शिक्षा अधिकारी नीलम ने छात्रों को अपने जीवन के लिए लक्ष्य निर्धारित कर अभी से उसकी प्राप्ति के लिए पूर्ण मनोयोग से लग जाने का संदेश दिया। साथ ही शिक्षकों से आगामी परीक्षाओं में अधिकाधिक आवेदन और सफलता का आश्वासन लि या।डॉ गोविन्द राय ने विद्यालय परिवार तथा छात्रों की मेहनत और समन्वित प्रयास को सफलता की कुंजी बताया और कहा कि कि सफलता सदैव सामूहिक प्रयास से ही मिलती है। ए आर पी विकास कुमार पाण्डेय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के सहयोग के लिए आभार जताया।

    इस सम्मान समारोह में तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिह, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार खंड शिक्षा अधिकारी नीलम ब्लॉक संयोजक/ जिला उपाध्यक्ष डॉ गोविन्द राय, ए आर पी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय जंगल बिहुली के आदित्य ,अंश ,कंपोजिट विद्यालय मखनहा से विवेक निषाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़नी से कुमारी दुर्गा शर्मा , नीतीश कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नयनसर से सत्यम जायसवाल, प्रियंका साहनी ,उर्मिला साहनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भांभौर से कुणाल शर्मा , कंपोजिट विद्यालय बुढ़ेली से राजू अरोरा ,अखिलेश , कंपोजिट विद्यालय करमहाकलां से कु0गुंजा, कंपोजिट
    विद्यालय रमवापुर से श्रेया विश्वकर्मा, कंपोजिट विद्यालय राखूखोर से करण शर्मा , पूर्व माध्यमिक विद्यालय पीपीगंज से आसनी यादव, कंपोजिट विद्यालय डिहवा बुजुर्ग सेरहीबुन, कंपोजिट विद्यालय कल्याणपुर से साक्षी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोपलापुर से रिमझिम, कंपोजिट विद्यालय मझौना स्नेहा कुमारी, कंपोजिट विद्यालय कोल्हुआ से अंजलि कन्नौजिया को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में सुलेख प्रतियोगिता के प्रतिभागीयों दुर्गा शर्मा ,सुंदरम, प्रियंका साहनी,अंकिता,आदर्श,अरविन्द को भी सम्मानित किया गया।

     

  • परिषद ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर ईद नवरात्रि के पूर्व वेतन की मांग: रूपेश

    परिषद ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर ईद नवरात्रि के पूर्व वेतन की मांग: रूपेश

    गोरखपुर। 20 मार्च राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक भोजनावकाश में की गई, जिसमें कर्मचारियों द्वारा यह सुझाव दिया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी को ट्वीट नवरात्रि और ईद के पूर्व वेतन दिलाने की मांग की जाए किसी के क्रम में इसी के क्रम में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने माननीय मुख्यमंत्री वित्त मंत्री को ट्वीट कर ईद और नवरात्रि के पूर्व प्रदेश के सभी कर्मचारियों,शिक्षकों, पेंशनरों, नगर निकाय के कर्मचारी और मानदेय कर्मियों को वेतन/पेंशन दिए जाने की मांग की है।

    नेतागण ने कहा कि मार्च के महीने में ही होली का त्यौहार होने के कारण कर्मचारियों का बजट बिगड़ गया है इस महीने में किसानों को खेती की कटाई मड़ाई आदि का भी कार्य करना है और महीने के अंतिम दिनों में नवरात्रि और ईद का त्यौहार है इसलिए हम माननीय मुख्यमंत्री जी से यह गुहार लगाते हैं कि वह 30 तारीख तक हर हाल में वेतन और पेंशन दिलाने की कृपा करें।

    इस अवसर पर गोविंद जी राजेश सिंह पंडित श्याम नारायण शुक्ल कनिष्क गुप्ता अनिल द्रिवेदी इजहार अली आफाक अहमद यशवीर श्रीवास्तव जितेन्द्र कुमार फुलई पासवान ओंकार नाथ राय जामवंत पटेल कृष्ण मोहन गुप्ता वरूण बैरागी आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

     

  • उपद्रव करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मारपीट तोड़फोड़ का केस

    उपद्रव करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मारपीट तोड़फोड़ का केस

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के महदेइया में 13 मार्च को एक परिवार के साथ उपद्रव करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज कर जांच कर रही है ।
    मिली जानकारी से बालेंद्र गुप्ता पुत्र नेबुलाल गुप्ता 13 मार्च को रात्रि में 10.30 बजे अपने दरवाजे पर स्वजन के साथ बैठे थे । उसी दौरान गांव के चार की संख्या में उपद्रवी ईट पत्थर चलाने लगे । जो पीड़ित के बाबा भी को लगा और टीनशेड भी टूट गया । इस मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों को पाबंद भी किया । जैसे आरोपी जमानत करा कर आए तो पीड़ित को गाली गलौज और मारने पीटने की धमकी देने लगे । पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है ।

  • एनएचआई और पुलिस के मौजूदगी में चला अतिक्रमण अभियान

    एनएचआई और पुलिस के मौजूदगी में चला अतिक्रमण अभियान

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा तहसील क्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा के आसपास फोरलेन पर के दोनों पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुधवार को हटा दिया गया, जिससे आवागमन सुचारु रूप से चलना शुरू हो गया है।

    तेनुआ टोल प्लाजा के आसपास फोरलेन के दोनों पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण से अक्सर जाम की स्थित बनी रहती थी, जिससे पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए एनएचआई 28 के कर्मचारियों और पुलिस बल के मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया, जो करीब दो घंटे तक चला। टोल प्लाजा के दोनों पटरियों से अवैध अतिक्रमण पूरी तरह हटा दिया गया है।  इस दौरान एनएचआई और पुलिस के जवान मौजूद थे।

  • सीएम के पहल पर सहजनवा में बनेगा फ्लाईओवर, केन्द्रीय मंत्री से मिले सासंद व विधायक

    सीएम के पहल पर सहजनवा में बनेगा फ्लाईओवर, केन्द्रीय मंत्री से मिले सासंद व विधायक

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा,गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहल से सहजनवा में फ्लाईओवर बनेगा, जिसको लेकर सदर सांसद रविकिशन शुक्ल व सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल ने बुधवार को दिल्ली में सङक एवं केन्द्रीय सङक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात किया। हाइवे पर बोक्टा से सहजनवा तक फ्लाईओवर बनाने के लिए पत्रक भी सौंपा। केन्द्रीय मंत्री ने जल्द ही मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। फ्लाईओवर निर्माण से हाइवे पर आवागमन सुलभ हो जायेगा।

    सीएम योगी के नेतृत्व में सहजनवा विधान सभा विकास पर विकास कर रहा है। सीएम के प्रयास से सहजनवा में जल्द फ्लाईओवर का निर्माण भी शुरू होगा, जिसके तहत सासंद व सहजनवा विधायक ने केन्द्रीय मंत्री से मिलकर पत्रक सौंपकर बताया कि, गोरखपुर के सहजनवाँ में एन.एच. 27 गोरखपुर से लखनऊ को जाती है । एन.एच. 27 के दोनों तरफ पूर्वाचल का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र गीडा बसा हुआ है । हाइवे के दोनों तरफ कई डिग्री कालेज, महिला डिग्री कालेज, सहजनवाँ बाजार, ट्रांसपोर्ट नगर, अनेक बड़े होटल, मिनी स्टेडियम और अटल आवासीय विद्यालय आदि स्थित है, जिसके कारण प्रतिदिन लाखों लोगों का आवागमन रहता है। यहाँ अनेक बड़ी-बड़ी अन्तराष्ट्रीय कम्पनियाँ कार्यरत है। सेक्टर 22 में ट्रांसपोर्टनगर होने के कारण स्थानों पर आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसके कारण हमेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काफी दिनों से जीरो प्वाइंट से सहजनवा तक सभी कट बन्द होने से स्थानीय व बाहरी लोगों व शिक्षक एवं विद्यार्थीयों को आठ दस किलोमीटर घूमकर लेन बदलना पङता है। परिवहन मंत्री को सासंद व विधायक ने फ्लाईओवर निर्माण की मांग करते हुए पत्रक सौंपा, जिसपर मंत्री ने जल्द उनकी मांग पूरी करने आश्वासन दिया।