बडहलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ ।
समापन कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन, स्काउट गीत,राष्ट्रगान के साथ हुआ। स्वयंसेवकों ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को लेकर जनजागृति हेतु शहर में प्रभात फेरी निकाली और इससे संबंधित नारे लगाते रहे। रोवर्स -रेंजर्स ने थीम आधारित रंगा-रंग कैंपों का निर्माण किया। जिसका निरीक्षण कॉलेज के आचार्यगणों और प्रशिक्षण देने आई टीम के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर रोवर्स रेंजर्स ने विभिन्न प्रकार के पकवानों का रूचिकर ढंग से निर्माण कर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कॉलेज के रोवर्स-रेंजर्स के प्रभारी डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने स्वयंसेवकों का आवाहन किया कि जो भी प्रशिक्षण आपको प्राप्त हुआ है,उसको अपने दैनिक जीवन में व्यवहार में लाये। प्रशिक्षण की यही सफलता और प्रासंगिकता है। रोवर्स-रेंजर्स की अन्य प्रभारी डॉ. पूजा नायक ने अपने प्रशिक्षणार्थियों से अपेक्षा की कि त्याग-सेवा के आदर्श को अपने जीवन में बनाए रखेंगे और जरूरत पड़ने पर मिले प्रशिक्षण का लाभ समाज और जरूरतमंद लोगों को देंगे। कार्यक्रम के समापन सत्र में ट्रेनिंग देने आए सूरज कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान मिले अपने अनुभवों को संतोषजनक बताया और बताया कि बच्चों ने बड़े मनोयोग से प्रशिक्षण को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन को सफल बनाने में उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य आचार्यगण डॉ बृजेश तिवारी, डॉ.चंद्रमौलि,डॉ राजेंद्र दुबे,डॉ. रुचिका श्रीवास्तव, डॉ. रफी, डॉ. प्रतीक,डॉ. नवीन पांडेय,डॉ. अमित द्विवेदी, डॉ.प्रेमचंद,डॉ. विश्वजीत सहित कॉलेज के अन्य आचार्यगण उपस्थित रहे।
Leave a Reply