Category: न्यूज़
Your blog category
-

टीचर्स सेल्फ केयर टीम के द्वारा शिक्षक को दिया गया दुर्घटना सहायता राशि का चेक
गोरखपुर।उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षकों की संस्था टीचर सेल्फ केयर टीम है,जो दिवंगत शिक्षकों के परिवार को एवं दुर्घटना में घायल शिक्षकों का आर्थिक सहयोग करती है।अब तक यह संस्था दिवंगत शिक्षक के परिवारों को सौ करोड़ से अधिक की सहायता कर चुकी है।
-

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी : गीडा में सेंट्रल वेयरहाउस का किए लोकार्पण
गोरखपुर। केंद्रीय भंडारण मंत्री प्रहलाद जोशी ने औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए ने गीडा के सेक्टर 26 में बने अत्याधुनिक सेंट्रल वेयरहाउस का लोकार्पण किया। 26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह वेयरहाउस 21 लाख 150 टन की भंडारण क्षमता के साथ उद्यमियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।
इस वेयरहाउस का उद्देश्य न केवल स्थानीय उद्योगों को बेहतर भंडारण सुविधाएं देना है, बल्कि क्षेत्र के व्यापारिक ढांचे को भी मजबत करना है।“GIDA के उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ”
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) लगातार नए निवेश और सुविधाओं को बढ़ावा दे रहा है। इस वेयरहाउस के शुरू होने से GIDA के उद्यमियों को अपने उत्पादों के भंडारण और वितरण में राहत मिलेगी। इससे लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी, माल की आवाजाही तेज होगी और व्यवसायियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
“मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया सरकार की बड़ी योजना”
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि औद्योगिक विकास सरकार की प्राथमिकता है। इस वेयरहाउस का निर्माण उसी कड़ी का हिस्सा है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा, “हम देश में व्यापार को सुगम बनाने के लिए लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं।
GIDA का यह वेयरहाउस उद्यमियों को भंडारण की आधुनिक सुविधाएं देने के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार देगा।”
इस लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपति, कारोबारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। GIDA के उद्यमियों ने इस सुविधा को लेकर खुशी जताई और कहा कि इससे उनके व्यवसाय को मजबूती मिलेगी। वेयरहाउस की उपलब्धता से उन्हें अपने उत्पादों के भंडारण और वितरण में सहूलियत मिलेगी, जिससे वे अपने व्यापार को अधिक सुचारू रूप से चला सकेंगे।“औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा”
सेंट्रल वेयरहाउस के संचालन से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे माल ढुलाई तेज होगी, भंडारण की लागत घटेगी और कारोबारी माहौल मजबूत होगा। GIDA के सेक्टर 26 में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय उद्योगपतियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में और भी औद्योगिक सुविधाएं विकसित की जाएंगा।
इस वेयरहाउस के चालू होने से स्थानीय उत्पादकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इससे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी मजबूती मिलेगी। गोरखपुर के व्यापारिक भविष्य को संवारने में यह वेयरहाउस मील का पत्थर साबित होगा। -

समाधान दिवस पर 17 मामलो में 3 का हुआ निस्तारण
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम प्रशान्त वर्मा व क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान उनके समक्ष कुल 17 मामले आए। जिसमें मौके पर 03 मामले का निस्तारण किया गया। शेष 14 मामले संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। नायब तहसीलदार जयप्रकाश, थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, कस्बा इंचार्ज आदित्य उपाध्याय, संजय पाल, कानूनगो राजेश सिंह, लेखपाल महेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
-

चेयरमैन ने किया सीसी सड़क व नाली का शिलान्यास
“30लाख की लागत से बनेगी नाली व सड़क”
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): नगर पंचायत बड़हलगंज में विकास कार्यों की श्रृंखला को निरन्तर आगे बढ़ाने की कड़ी में एक और विकास कार्य नाली सहित सीसी रोड का शिलान्यास चेयरमैन प्रीति उमर ने अपने पति भाजपा नेता महेश उमर के साथ किया।
शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 में वार्डवासियों को जलनिकासी व आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये नरसिंह सोनकर के घर से लाल जी सोनकर के घर से होकर मेनरोड पर रामधारी कटरा तक जाने वाले सीसी रोड व नाली का शिलान्यास चेयरमैन प्रीति उमर व सभासद सुमित्रा निषाद ने विधिवत पूजनोपरांत किया।
इस अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि चिल्लूपार के यशस्वी विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में चल रहे चिल्लूपार के विकास उत्सव की कड़ी में वार्डवासियों को सीसी रोड व नाली की यह सौगात अभी शुरुआत है, आगे भी विकास का महोत्सव चलता रहेगा।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, सभासद सुनील यादव, रवि साहनी, दीपक शर्मा, दीपक गौड़, नियाज कुरैशी, राकेश राय, जितेंद्र पासवान, सुदीप वर्मा, राजीव मिश्रा, सूरज सोनकर, सभासद प्रतिनिधि लक्ष्मण साहनी, अमूल चंद चतुर्वेदी, रामदास मद्धेशिया, ऋषि चंद, संजय सोनकर,
विधायक मीडिया प्रभारी व भाजपा मण्डल बड़हलगंज अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, नरहरपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा, नगर पंचायत लिपिक सुनील कुमार, हरिकेश यादव, अरविंद सिंह,रमेश शाही, अतुल शाही, सागर शाही, विनय तिवारी, अनूप जायसवाल, कृष्ण गुप्ता, अमरनाथ उमर, सुरेश उमर, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, विकास गौड़, अजय कुमार, पप्पू यादव, सुरेश सोनकर, विष्णु गुप्ता, रवि कनौजिया, पवन यादव, अमलेश कुमार, डब्लू सोनकर, अमित मद्धेशिया, प्रकांत उमर, शोभित उमर, अमलेश कुमार, राजेश जायसवाल, सोनू श्रीवास्तव, भुवाल सोनकर, पारस सोनकर, विष्णु गुप्ता, आदि मौजूद थे। -

विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
“जल संरक्षण मे जन सहभागिता जरूरी”
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विश्व जल दिवस के अवसर पर विकास खंड बडहलगंज के बैरीया खास स्थित सियाराम जू श्री राधा माधव बाल विद्या मन्दिर मे नेहरू युवा केंद्र गोरखपुर की जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी विद्यालय के डायरेक्टर सीताराम यादव ने उपस्थित सभी बच्चों को मानव जीवन में जल की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा किया।
कार्यक्रम आयोजक त्रिपुरारि मिश्र ने विश्र जल दिवस 2025 का मुख्य विषय ग्लेशियर संरक्षण पर बच्चों का ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि वृक्षों की कटाई रोकना जरूरी है। ज़न सहभागिता से अधिक अधिक वृक्षारोपण करके पर्यावरण को हरा भरा महत्त्वपूर्ण है।
इस दौरान आयोजक ने विद्यालय परिसर में छायादार चितवन का पौधा रोपित किया।
कार्यक्रम मे स्वयंसेवक सोनू गुप्ता आकाश तिवारी
सीताराम यादव, रामनाथ यादव (प्रधानाचार्य ) ,दीनदयाल साधु जी,सोनू गुप्ता जी ,महिमा,सुधा देवी,अंशु साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। -

लिटिल बुद्धा स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
लिटिल बुद्धा स्कूल, गोरखपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ । वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रसिद्व चिकित्सक डा० शिखा मुखीजा एवं डा० नूतन जीना द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । सर्वप्रथम छात्र एवं छात्राओं द्वारा श्री गणेष व श्री सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी ।
नन्हे बच्चों के द्वारा प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथि, अभिभावक सहित सभी का मन मोह लिया बच्चों की प्रस्तुति इतनी षानदार थी कि उपस्थित जनसमूह कुर्सी से खड़े होकर बारम्बार उत्साहवर्धन कर रहे थे ।
मुख्य अतिथि डा० शिखा मुखीजा ने कहा कि बच्चों की मंच प्रस्तुति को देखकर बचपन के दिन याद आ गये इस उम्र में न चिन्ता, न फिक्र, ना अपना, ना पराया बस केवल मस्ती और मौज कुल मिलाकर यही है बचपन ।
डा० नूतन जीना ने कहा कि मंच पर आना प्रस्तुति देना यह कहीं न कहीं आपकी झिझक को दूर करता है और आपमें आत्मविष्वास पैदा करता है ।
लिटिल बुद्धा स्कूल की प्राचार्य शाहिस्ता सलीम खान ने अतिथि एवं समस्त अभिभावकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया । नजमा मिर्जा, ममता मिश्रा, तसलीम खातून, प्रिया भारती, नेहा यादव, फरहीन बानों, दरक्षा खातून सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे । -

नव निर्मित एक कक्षीय एवं बाल वाटिका कक्ष का विधायक ने किया लोकार्पण
संवाददाता – एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खिरीडांड़ के नव निर्मित एक कक्षीय एवं बाल वाटिका कक्ष का लोकार्पण विधायक प्रदीप शुक्ल के केन्द्रीय मंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण सभासद मनोज जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा रहे। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विजय कुमार एवं विद्यालय के सभी अध्यापक सभी ए.आर.पी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, मंत्री अच्युतानंद त्रिपाठी, सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । इस अवसर पर रेशमा रावत इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न पाल तथा अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज राय ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
-

राष्ट्र के विकास के लिए जरूरी है नवाचार : डॉ.उदय प्रताप सिंह
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बडहलगंज गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में संचालित एनएसएस की ‘द्रोण’ इकाई के सप्तदिवसीय शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवकों द्वारा चयनित गांव भयसौली में श्रमदान किया गया। साथ ही स्थानीय प्राथमिक विद्यालय की साफ सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने वहां के बच्चों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और उनसे बातचीत की और उन्हें पढ़ने के लिए और स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। बौद्धिकी सत्र के वक्ता डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कहा की किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर नवाचार होते रहना चाहिए। सरकार नवाचारों को प्रोत्साहित कर रही है,उसका हम सभी को लाभ उठाना चाहिए। 2047 तक विकसित भारत का आधार नवाचार बनेगा। दूसरे वक्ता और कार्यक्रम अधिकारी डॉ त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने किताबों के पढ़ने पर बल देते हुए कहा कि किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती है। हमें नई-नई किताबों को पढ़ते रहना चाहिए। इससे दिमाग में नए और प्रासंगिक विचार आते रहते हैं। जो व्यक्तित्व के विकास में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक आनंद शर्मा,श्वेत प्रकाश,आयुष सिंह, रमन मिश्रा,पुष्कर जी आदि ने व्यवस्था संचालन में महती भूमिका का निर्वहन किया।
-

गीडा पुलिस ने तीन गौ तस्करों के खिलाफ किया गैंगस्टर की कारवाई
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा पुलिस ने सक्रिय गैंग बना कर गौ तस्करी करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कारवाई कि है । बताते चले कि सलीम पुत्र मकबूल निवासी बंजारनपुरवा, महरूमूर्तिया पूर्व, थाना हरदत्त नगर, गिरनट, जिला श्रावस्ती, इस्तखार शाह उर्फ बांके पुत्र अब्दुल माजिद, नियागंज, मनियारपुर थाना बंधुत्वकला, जिला सुल्तानपुर, कमलू पुत्र हजारी, बंजारनपुरवा, महरूमूर्तिया पूर्व, थाना हरदत्त गिरनट जिला श्रावस्ती, जो सक्रिय गैंग बना कर 4अप्रैल 2024 को वाहन पर पशुओं को लाद कर बिहार गौकशी के लिए ले जा रहे थे । जिसे पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से वाहन पर लदे 11 गौवंश को बरामद किया था । इसके बाद भी लगातार इनका गैंग गौकशी में सक्रिय था, और अवैध धन अर्जित करने में लगे थे । जिसको देखते हुए गीडा पुलिस ने इन तीनों गौ तस्करो के खिलाफ गैंगस्टर की कारवाई किया है ।
-

ज्वेलर्स मालिक ने डेढ़ लाख का वसूला 13 लाख, महिला का जेवर भी हड़पा
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवां क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक ज्वेलर्स मालिक पर गंभीर आरोप लगाए है । महिला का आरोप है कि ज्वेलर्स मालिक ने डेढ़ लाख के बदले 13 लाख रुपए जबरन वसूला लिया, साथ ही जेवरात भी ले लिया है । इसके बाद भी अभी धन देने के लिए दबाव बना रहा है और नहीं देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है । पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है ।
सहजनवां नगर में लुचुई निवासी पूनम सिंह पत्नी जितेन्द्र सिंह का कहना है कि पैसों की आवश्यकता होने पर कस्बे के पोस्ट आफिस के सामने स्थित एक ज्वेलर्स के यहां एक सोने का हार, अंगूठी व एक सोने की चेन गिरवी रख कर डेढ़ लाख रुपए ब्याज पर ली । आरोप है कि नियमित रकम दी और बीच में ब्याज भी दी । कुछ समय बीतने के बाद गलत तरीके से हेराफेरी व उत्पीड़न करने के आशय से देनदारी कुल रकम डेढ़ लाख की जगह 13 लाख कर दी गयी व चुकाने का अनुचित दबाव बनाया जाने लगा । देने में असमर्थता जताने पर झांसे में लेकर व बेईमानी पूर्ण आशय से एक्सिस बैंक में खाता खुलवाकर लोन दिलाया गया । आरोपितों ने 4 ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करा कर कुल धनराशि निकाल ली गई । इसके अलावा करीब 9.20 लाख रुपए ऑनलाइन लिया गया । शिकायत पर 95 हजार रुपए चुकाने का समझौता किया गया । लेकिन वह भी देने के बाद भी 13 लाख रुपए की मांग की जा रही है । एक दिन दुकान के बगल में एक गैलरी में खींच ले गये तथा लात व घूसों से बुरी तरह मारने पीटने लगे । चीख पुकार सुनकर कुछ राहगीरों के इकठ्ठा हो जाने की वजह से जान किसी तरह बच सकी ।
वहीं इस बाबत एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकरण की जानकारी नहीं है । मामले की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी ।









