टीचर्स सेल्फ केयर टीम के द्वारा शिक्षक को दिया गया दुर्घटना सहायता राशि का चेक

 संवाददाता : सूर्य प्रकाश ओझा

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षकों की संस्था टीचर सेल्फ केयर टीम है,जो दिवंगत शिक्षकों के परिवार को एवं दुर्घटना में घायल शिक्षकों का आर्थिक सहयोग करती है।अब तक यह संस्था दिवंगत शिक्षक के परिवारों को सौ करोड़ से अधिक की सहायता कर चुकी है।
संस्था अपने सदस्यों से समिति के खाते में मात्र 50 रुपये वार्षिक ऐच्छिक व्यवस्था शुल्क लेती है,जिससे मार्ग दुर्घटना में घायल शिक्षक सदस्य के इलाज का खर्च एक लाख से अधिक होने पर 25 हजार व 1.50 लाख से अधिक होने पर 50 हजार का आर्थिक सहयोग समिति के खाते से करती है। इसी क्रम में उरूवा ब्लॉक के प्रा.वि.भिटहा पाण्डेय में तैनात शिक्षक प्रवीन कुमार मल्ल जी विद्यालय से आते समय मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थें। जिसमें उनके पैर की हड्डी टूट गई थी।जिसका इलाज सिसोदिया हॉस्पिटल गोरखपुर में हुआ था।
जिसके क्रम में जिला संयोजक श्रीमती ज्योती राय के नेतृत्व में जिला टीम श्री प्रवीन कुमार जी के आवास पर जाकर कुशल क्षेम जाना व संस्था की ओर से दिया गया सहायता राशि का चेक सौंपा गया।
इस दौरान जिला आईटी सेल प्रभारी पप्पू पासवान,जिला सह-संयोजक सत्य प्रकाश उपाध्याय,मनीष कुमार सिंह सिंह,अनिल कुमार,संदीप कुमार पाण्डेय जी उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *