केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी : गीडा में सेंट्रल वेयरहाउस का किए लोकार्पण

गोरखपुर। केंद्रीय भंडारण मंत्री प्रहलाद जोशी ने औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए ने गीडा के सेक्टर 26 में बने अत्याधुनिक सेंट्रल वेयरहाउस का लोकार्पण किया। 26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह वेयरहाउस 21 लाख 150 टन की भंडारण क्षमता के साथ उद्यमियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।
इस वेयरहाउस का उद्देश्य न केवल स्थानीय उद्योगों को बेहतर भंडारण सुविधाएं देना है, बल्कि क्षेत्र के व्यापारिक ढांचे को भी मजबत करना है।

“GIDA के उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ”

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) लगातार नए निवेश और सुविधाओं को बढ़ावा दे रहा है। इस वेयरहाउस के शुरू होने से GIDA के उद्यमियों को अपने उत्पादों के भंडारण और वितरण में राहत मिलेगी। इससे लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी, माल की आवाजाही तेज होगी और व्यवसायियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

“मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया सरकार की बड़ी योजना”

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि औद्योगिक विकास सरकार की प्राथमिकता है। इस वेयरहाउस का निर्माण उसी कड़ी का हिस्सा है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा, “हम देश में व्यापार को सुगम बनाने के लिए लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं।
GIDA का यह वेयरहाउस उद्यमियों को भंडारण की आधुनिक सुविधाएं देने के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार देगा।”
इस लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपति, कारोबारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। GIDA के उद्यमियों ने इस सुविधा को लेकर खुशी जताई और कहा कि इससे उनके व्यवसाय को मजबूती मिलेगी। वेयरहाउस की उपलब्धता से उन्हें अपने उत्पादों के भंडारण और वितरण में सहूलियत मिलेगी, जिससे वे अपने व्यापार को अधिक सुचारू रूप से चला सकेंगे।

“औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा”

सेंट्रल वेयरहाउस के संचालन से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे माल ढुलाई तेज होगी, भंडारण की लागत घटेगी और कारोबारी माहौल मजबूत होगा। GIDA के सेक्टर 26 में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय उद्योगपतियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में और भी औद्योगिक सुविधाएं विकसित की जाएंगा।
इस वेयरहाउस के चालू होने से स्थानीय उत्पादकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इससे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी मजबूती मिलेगी। गोरखपुर के व्यापारिक भविष्य को संवारने में यह वेयरहाउस मील का पत्थर साबित होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *