विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

“जल संरक्षण मे जन सहभागिता जरूरी”

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विश्व जल दिवस के अवसर पर विकास खंड बडहलगंज के बैरीया खास स्थित सियाराम जू श्री राधा माधव बाल विद्या मन्दिर मे नेहरू युवा केंद्र गोरखपुर की जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी विद्यालय के डायरेक्टर सीताराम यादव ने उपस्थित सभी बच्चों को मानव जीवन में जल की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा किया।
कार्यक्रम आयोजक त्रिपुरारि मिश्र ने विश्र जल दिवस 2025 का मुख्य विषय ग्लेशियर संरक्षण पर बच्चों का ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि वृक्षों की कटाई रोकना जरूरी है। ज़न सहभागिता से अधिक अधिक वृक्षारोपण करके पर्यावरण को हरा भरा महत्त्वपूर्ण है।
इस दौरान आयोजक ने विद्यालय परिसर में छायादार चितवन का पौधा रोपित किया।
कार्यक्रम मे स्वयंसेवक सोनू गुप्ता आकाश तिवारी
सीताराम यादव, रामनाथ यादव (प्रधानाचार्य ) ,दीनदयाल साधु जी,सोनू गुप्ता जी ,महिमा,सुधा देवी,अंशु साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *