बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): नगर पंचायत बड़हलगंज में विकास कार्यों की श्रृंखला को निरन्तर आगे बढ़ाने की कड़ी में एक और विकास कार्य नाली सहित सीसी रोड का शिलान्यास चेयरमैन प्रीति उमर ने अपने पति भाजपा नेता महेश उमर के साथ किया।
शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 में वार्डवासियों को जलनिकासी व आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये नरसिंह सोनकर के घर से लाल जी सोनकर के घर से होकर मेनरोड पर रामधारी कटरा तक जाने वाले सीसी रोड व नाली का शिलान्यास चेयरमैन प्रीति उमर व सभासद सुमित्रा निषाद ने विधिवत पूजनोपरांत किया।
इस अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि चिल्लूपार के यशस्वी विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में चल रहे चिल्लूपार के विकास उत्सव की कड़ी में वार्डवासियों को सीसी रोड व नाली की यह सौगात अभी शुरुआत है, आगे भी विकास का महोत्सव चलता रहेगा।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, सभासद सुनील यादव, रवि साहनी, दीपक शर्मा, दीपक गौड़, नियाज कुरैशी, राकेश राय, जितेंद्र पासवान, सुदीप वर्मा, राजीव मिश्रा, सूरज सोनकर, सभासद प्रतिनिधि लक्ष्मण साहनी, अमूल चंद चतुर्वेदी, रामदास मद्धेशिया, ऋषि चंद, संजय सोनकर,
विधायक मीडिया प्रभारी व भाजपा मण्डल बड़हलगंज अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, नरहरपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा, नगर पंचायत लिपिक सुनील कुमार, हरिकेश यादव, अरविंद सिंह,रमेश शाही, अतुल शाही, सागर शाही, विनय तिवारी, अनूप जायसवाल, कृष्ण गुप्ता, अमरनाथ उमर, सुरेश उमर, हिमांशु गौड़, उमेश यादव, विकास गौड़, अजय कुमार, पप्पू यादव, सुरेश सोनकर, विष्णु गुप्ता, रवि कनौजिया, पवन यादव, अमलेश कुमार, डब्लू सोनकर, अमित मद्धेशिया, प्रकांत उमर, शोभित उमर, अमलेश कुमार, राजेश जायसवाल, सोनू श्रीवास्तव, भुवाल सोनकर, पारस सोनकर, विष्णु गुप्ता, आदि मौजूद थे।
Leave a Reply