लिटिल बुद्धा स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन

संवाददाता– एस. पी. सिंह

सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

लिटिल बुद्धा स्कूल, गोरखपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ । वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रसिद्व चिकित्सक डा० शिखा मुखीजा एवं डा० नूतन जीना द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । सर्वप्रथम छात्र एवं छात्राओं द्वारा श्री गणेष व श्री सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी ।
नन्हे बच्चों के द्वारा प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथि, अभिभावक सहित सभी का मन मोह लिया बच्चों की प्रस्तुति इतनी षानदार थी कि उपस्थित जनसमूह कुर्सी से खड़े होकर बारम्बार उत्साहवर्धन कर रहे थे ।
मुख्य अतिथि डा० शिखा मुखीजा ने कहा कि बच्चों की मंच प्रस्तुति को देखकर बचपन के दिन याद आ गये इस उम्र में न चिन्ता, न फिक्र, ना अपना, ना पराया बस केवल मस्ती और मौज कुल मिलाकर यही है बचपन ।
डा० नूतन जीना ने कहा कि मंच पर आना प्रस्तुति देना यह कहीं न कहीं आपकी झिझक को दूर करता है और आपमें आत्मविष्वास पैदा करता है ।
लिटिल बुद्धा स्कूल की प्राचार्य शाहिस्ता सलीम खान ने अतिथि एवं समस्त अभिभावकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया । नजमा मिर्जा, ममता मिश्रा, तसलीम खातून, प्रिया भारती, नेहा यादव, फरहीन बानों, दरक्षा खातून सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *