Category: न्यूज़

Your blog category

  • राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन

    राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन

    “सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान”

    *सेवा, अनुशासन और समर्पण से सशक्त होगा समाज”

    गोरखपुर, 26 मार्च 2025। गंगोत्री देवी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी प्रभावी रूप से प्रतिध्वनित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक आशुतोष मिश्र उपस्थित रहे, उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन से स्वयंसेविकाओं को प्रेरित किया।
    समारोह का शुभारंभ श्री मिश्र द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान सरस्वती वंदना दिव्या द्वारा एवं स्वागत गीत प्रियंका भारती द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।
    अपने प्रेरक उद्बोधन में श्री मिश्र ने कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह युवा मन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और परोपकार की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। जब युवा शक्ति समाज की भलाई के लिए समर्पित होती है, तो राष्ट्र प्रगति के पथ पर द्रुत गति से अग्रसर होता है। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं की भूमिका केवल घरेलू दायरे तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। आत्मनिर्भरता, सेवा-भावना और अनुशासन का समन्वय ही व्यक्ति को सशक्त बनाता है। इस शिविर के माध्यम से छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों को समझने, जागरूकता फैलाने और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में कार्य किया है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।”
    उन्होंने यह भी कहा कि “युवा यदि अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें, तो वे न केवल अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।”

    महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. पूनम शुक्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्राएँ न केवल सामाजिक सरोकारों से जुड़ती हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सेवा-भावना का भी समावेश होता है।

    कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने सप्तदिवसीय विशेष शिविर की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान महिला सशक्तिकरण, नशा उन्मूलन, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रैलियाँ एवं संगोष्ठियाँ आयोजित की गईं। स्वयंसेविकाओं ने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न रचनात्मक तरीकों का प्रयोग किया, जिससे जनसामान्य में सकारात्मक प्रभाव पड़ा। समापन समारोह में छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें मनमोहक नृत्य, नाट्य प्रस्तुतियाँ एवं गीत-संगीत शामिल थे। इन कार्यक्रमों ने समूचे वातावरण को जीवंत कर दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वयंसेविकाओं को मुख्य अतिथि आशुतोष मिश्र व प्राचार्य डॉ. पूनम शुक्ला द्वारा पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने पुरस्कृत छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “सच्ची सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के प्रति योगदान ही वास्तविक उपलब्धि है।

    कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका अर्पिता ने कुशलता से किया, जबकि आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी प्रत्या उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

    राष्ट्रीय सेवा योजना के इस विशेष शिविर ने छात्राओं में सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं उत्तरदायित्व बोध के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। यह शिविर इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि युवा शक्ति यदि सेवा, नैतिकता और अनुशासन के पथ पर आगे बढ़े, तो न केवल स्वयं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित कर सकती है, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

  • इनर व्हील क्लब गोरखपुर होराइजन ने दिया सामाजिक कार्य में योगदान

    इनर व्हील क्लब गोरखपुर होराइजन ने दिया सामाजिक कार्य में योगदान

     

    इनरव्हील क्लब गोरखपुर होराइजन द्वारा  अभूतपूर्व सामाजिक कार्यों को करने की  हमेशा से एक परम्परा जैसी रही है, इसी क्रम में, क्लब ने विजय चौक के पास CP Dryfruits के पास एक वाटर कूलर लगवाया, जिसका उद्घाटन क्लब की एसोसिएशन प्रेसिडेंट आशा जी ने किया। इस मौके पर क्लब की प्रेसिडेंट स्वाति गोयल, अल्पना जैन, प्रीति गुप्ता और दीपाली अग्रवाल मौजूद रहीं।

     

    इसके अलावा, क्लब की जनरल मीटिंग रॉयल रेजिडेंसी में आयोजित की गई, जिसमें क्लब और क्लब के सदस्यों ने एक जरूरतमंद लड़की की शादी में मदद की। उन्होंने उसे बिस्तर, अलमारी, कपड़े, बर्तन आदि दान किए। इस चैरिटी कार्य के लिए एसोसिएशन प्रेसिडेंट आशा ने क्लब की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।

    मीटिंग के दौरान क्लब की संपादक त्रिशला मंजानी ने प्रेसिडेंट स्वाति गोयल के सहयोग से क्लब का छह महीने का न्यूज़लेटर प्रकाशित किया, जिसका विमोचन एसोसिएशन प्रेसिडेंट आशा द्वारा किया गया। आशा ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में प्रेसिडेंट स्वाति गोयल, सचिव प्रीति गुप्ता, विजेता सिंघानिया, संपादक त्रिशला मंजानी, पूर्व प्रेसिडेंट दीपाली, अल्पना जैन, निशा जिंदल, और क्लब के अन्य सदस्य प्रीति, शिखा, ऋतु आदि उपस्थित रहे।

    यह क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है और आगे भी ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित है।

  • कुशीनगर में पुराने घर से 5 विशालकाय कोबरा निकलने से मचा हड़कंप

    कुशीनगर में पुराने घर से 5 विशालकाय कोबरा निकलने से मचा हड़कंप

    रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में एक घर से पांच विशालकाय कोबरा सांप निकलने से इलाके में दहशत फैल गई। घर के मालिक ने तुरंत सर्प मित्र को फोन किया, जिन्होंने सांपों को सुरक्षित पकड़कर हटा दिया।

  • ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय गोरखपुर की बदहाली पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ में आक्रोश

    ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय गोरखपुर की बदहाली पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ में आक्रोश

    ” कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन “

     “रेलवे हॉस्पिटल गोरखपुर में कर्मचारी परेशान हो रहे हैं आए दिन कर्मचारी अपनी परेशानी लेकर संघ के पास आते हैं।कई बार संघ द्वारा उच्च अधिकारियों को समस्याएं बताई गई हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। रेलवे बोर्ड पीएनएम में इन समस्याओं को उठाया जाएगा-विनोद राय”

    आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय की समस्याओं को लेकर तमाम कर्मचारी महामंत्री विनोद राय से मिले।

    कर्मचारियों ने बताया कि सरवर की कनेक्टिविटी ना होने की वजह से घंटो लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है डॉक्टर को दिखा नहीं पा रहे हैं।
    एक कर्मचारी ने बताया कि हाथ में फ्रैक्चर को दिखाने पर रेलवे हॉस्पिटल में ऑपरेशन बताया गया, जबकि बाहर सिर्फ प्लास्टर से काम चल गया। कर्मचारियों ने बताया कि रेलवे हॉस्पिटल में जाने में डर लग रहा है यदि डॉक्टर के बंगले पर नहीं दिखाया गया तो इलाज नहीं हो पाएगा।रेलवे चिकित्सालय में स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की कमी है एवं गंभीर मरीजों को रेफर करने में आनाकानी की जा रही है यदि कोई डॉक्टर रेफर भी कर दे रहा है तो उसे कैंसिल कर दिया जाता है। रेलवे चिकित्सालय की दुर्व्यवस्था से कर्मचारियों में रोष है। संघ के पदाधिकारियो ने रेलवे अस्पताल की दुर्व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त किया। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री विनोद राय ने बताया कि “कर्मचारियों का गुस्सा कभी भी विकराल रूप ले सकता है। रेलवे अस्पताल की समस्याओं के प्रति सभी अधिकारी आंखें बंद किए हुए हैं। यदि रेलवे अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ जी एम ऑफिस पर प्रदर्शन करेगा एवं रेलवे बोर्ड पीएनएम में इन मुद्दों को उठाया जाएगा।”

    महामंत्री विनोद राय के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री ओपी सिंह, फिरोज़ उल हक, शमशाद अहमद, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, देवेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, लक्ष्मी श्रीवास्तव ,अवध बिहारी पांडे, हरिमोहन जी,अखिलानंद पांडे,दिनेश कुमार,संजीव धर,विजय सिंह, अभिषेक गुप्ता, हरकेश बहादुर सिंह, संतोष श्रीवास्तव ,अनिल, शशि भूषण सिंह, योगेंद्र पाल, नवनीत , राजकुमार गुप्ता , विजय सिंह, , इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन

    राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन

    गोरखपुर, 25 मार्च। दिविजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के राजनीति विज्ञान विभाग में विभागीय संगोष्ठी “राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका” विषय पर आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

    विभाग के प्रभारी श्री इन्द्रेश पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। मानव कल्याण की भावना, कर्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए महिलाओं ने इस जगत में मां के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका को निभाते हुए राष्ट्र निर्माण और विकास में अपने विशेष दायित्वों का निर्वहन किया है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का महत्व इसलिए भी सर्वोपरि है कि महिलाएं बच्चों को जन्म देकर उनका पालन पोषण करते हुए उनमें संस्कार एवं सद्गुणों का उच्चतम विकास करती हैं,और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी को सुनिश्चित करती है, जिससे राष्ट्र निर्माण और विकास निर्बाध गति से होता रहे। वीर भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, विवेकानंद जैसी विभूतियों का देश हित में अवतार माँ के लालन-पालन की ही देन है। जीजाबाई, जयंताबाई, पन्ना धाय जैसी अनेक माताओं को त्याग समर्पण और त्याग की गाथा से इतिहास के पन्नों भरे पड़े है। माताएं ही हैं जो बहुआयामी व्यक्तित्व का निर्माण और विकास करती है। मूलतः माताएं ही राष्ट्र निर्माण की सशक्त सूत्रधार होती है।

    समाज के सांस्कृतिक धार्मिक भौगोलिक ऐतिहासिक और साहित्यिक जगत में महिलाओं का दिव्य स्वरूप प्रस्फुटित हुआ है और जिसके फलस्वरूप राष्ट्र ने नई नई ऊंचाइयों को भी शिरोधार्य किया है। सभ्यता, संस्कृति ,संस्कार और परंपराएं महिलाओं के कारण ही एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित होती हैं ।अतः महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक कार्य शक्ति ही परिवार तथा समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाते हैं।

    विभाग के सहायक आचार्य डॉ शैलेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश के नागरिकों का चरित्र उस देश की दशा और दिशा तय करती है जिसमें महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संस्कार माँ के गर्भ से ही पैदा होता है इस हेतु महिलाओं की भूमिका और बढ़ जाती है। एक महिला अकेले त्रिदेवों की भूमिका का निर्वहन करती हैं। आज आवश्यकता इस बात है कि हम महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास करें जिससे कि एक सशक्त और सफल राष्ट्र का निर्माण हो सके।

    कार्यक्रम का संचालन डॉ॰ प्रियंका सिंह एवं आभार ज्ञापन डॉ अखिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    News courtesy: डॉ॰ शैलेश कुमार सिंह, प्रभारी सूचना एवं जनसंपर्क संपर्क, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर।

  • युवती का वीडियो बनाने से मना करने पर मनबढ़ो ने भाई पीटा, केस दर्ज

    युवती का वीडियो बनाने से मना करने पर मनबढ़ो ने भाई पीटा, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत टोला चकिया निवासी अमन पुत्र स्व अर्जुन की बहन का महुआपार गांव का एक युवक ईस्ट्राग्राम से फोटो निकाल कर वीडियो बना रहा था। लड़की के भाई द्वारा ऐसा न करने के लिए युवक को समझाया गया । लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया । सोमवार को युवती का भाई शाम 6 बजे अपने चाचा विकास के साथ जा रहा था । उसी दौरान रास्ते में रोक कर चार की संख्या में मनबढ़ो ने चाचा भतीजा को पीट कर घायल कर दिया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गौतम निषाद, बलिराम, अरुण, विकास निवासी महुआपार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

  • डॉ श्रीराम बने उनाई साहू समाज के अध्यक्ष

    डॉ श्रीराम बने उनाई साहू समाज के अध्यक्ष

    “शुभम गुप्ता महामंत्री व विजय निगम बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष”

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज अखिल भारतीय उनाई साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता के अनुमोदन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम ने बड़हलगंज उनाई साहू समाज के कार्यकारिणी की घोषणा की। डॉ श्रीराम गुप्ता को सर्वसम्मति से संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

    उपनगर के वर्धन मैरेज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शिरकत करते हुए अखिल भारतीय उनाई साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता के अनुमोदन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम ने बड़हलगंज कार्यकारिणी की घोषणा की। डॉ श्रीराम गुप्ता को अध्यक्ष, विजय निगम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पत्रकार शुभम गुप्ता को सचिव/महामंत्री, डॉ विशाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा संदीप कुमार गुप्त को उपसचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही विनोद निगम, संदीप गुप्ता, डॉ अशोक, सुशील व प्रेमचंद को उपाध्यक्ष, बृजेश निगम, डॉ अभिषेक, संदीप गुप्त, निखिल गुप्ता को मंत्री, आलोक निगम को संगठन मंत्री, पवन व दिनेश निगम को प्रचार प्रसार मंत्री, शैलेश निगम को आडिटर तथा डेढ़ दर्जन लोगों को कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है। इन सभी के मनोनय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, छट्ठेलाल निगम, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, अनंत नारायण गुप्ता, गुलाब चंद, नागेंद्र गुप्ता, मोतीलाल निगम आदि ने बधाई देते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही है।

  • टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवकों की मौत

    टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवकों की मौत

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर । चिलुआताल इलाके के जंगल कौड़िया कालेसर फोरलेन पर ट्रेलर ने बाइक सवार युवको को टक्कर मार दी जिससे दोनो युवको की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर पहुंची मजनू चौकी पुलिस शव को पी यम के लिये भेज दिया|

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर कुशहरा गाँव के सामने बाइक से जा रहे दो युवको को ट्रेलर ने जोर दार टक्कर मार दिया जिससे दोनों युवक ट्रेलर के निचे आ गये और मौके पर ही दोनों क़ी दर्दनाक मौत हो गई और ट्रेलर छोड़ कर का ड्राइवर फरार हो गया ।|मृतक युवकों क़ी पहचान साहिल पुत्र इलियास उम्र18 वर्ष निवासी ग्राम भिटनी थाना चिलुआताल व अरबाज खान पुत्र खुर्शीद अहमद उम्र 19 वर्ष निवासी गेहूआसागर(क़ज़ाकपुर)थाना रामगढ़ताल गोरखपुर के रूप मे हुई|युवको की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • प्राथमिक विद्यालय, राजाबारी में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन

    प्राथमिक विद्यालय, राजाबारी में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर । प्राथमिक विद्यालय, राजाबारी विकास खंड भरोहिया,में वार्षिक समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ गोविंद राय, विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष कुमार श्रीवास्तव (ARP) एवं विकास कुमार पाण्डेय (ARP) उपस्थित रहे। साथ ही, कविता सेन, कृष्ण कुमार साहनी एवं सचिंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

    कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं वंदना पासवान, शालिनी सिंह एवं खुशबू कुमारी द्वारा किया गया। समारोह में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:

    नाटक: पहला नाटक “सोशल मीडिया के अधिक उपयोग के दुष्प्रभाव” पर प्रस्तुत किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया गया। दूसरा नाटक “शिक्षा का महत्व” विषय पर आधारित था, जिसने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया।

    नृत्य कार्यक्रम: विद्यार्थियों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    फैंसी ड्रेस रैंप वॉक: छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस रैंप वॉक आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

    इसके अतिरिक्त कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें केबीसी (कौन बनेगा चैंपियन) में कक्षा 5 की छात्रा संजना ने बिना किसी लाइफ लाइन का उपयोग किए सभी दस प्रश्नों का सही उत्तर देकर खिताब जीता।

    कविता प्रतियोगिता में प्रिंस यादव एवं श्रद्धा, सुंदर लेखन प्रतियोगिता में स्नेहा, सोनाक्षी एवं अर्चना , भाषण प्रतियोगिता में अर्चना एवं संजना , पुस्तक वाचन प्रतियोगिता में अमित, अभय एवं स्नेहा तथा खेल प्रतियोगिता (मेढ़क दौड़) में सक्षम विजेता बने ।

    इसके अलावा, सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन में समस्त ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे और सभी को अपने बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने के लिए प्रेरित किया गया।
    विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापिका वंदना पासवान द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

  • न० पं० गोला के कूड़े बढ़ा रहे सरयू नदी तट की शोभा

    न० पं० गोला के कूड़े बढ़ा रहे सरयू नदी तट की शोभा

    “सरयू तट वार्ड नं 18 को ही बना दिया गया कूड़ा डंपिंग जोन “

    “दुर्गंध व प्रदूषण से लोगों की बढ़ी दुश्वारियां”

    गोला। एक तरफ जहां जल संचय व नदियों को बचाने के लिए सरकार मुहिम चला रही है तो वहीं दूसरी तरफ नदियों में कूड़ा कचरा फेंके जाने के कारण नदियों का जल दूषित हो रहा है। हालात यह है कि नदियों में जगह-जगह कचरों का अंबार लगने से इसमें से निकलने वाली दूषित गैस एवं हानिकारक तत्व जल को प्रभावित कर रहा है और नदियों से सिंचाई का साधन होने से यह फसल को भी प्रभावित कर रहा है।

    मालूम हो कि छोटी अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध उपनगर गोला से गुजरने वाली मां सरयू नदी के किनारे नगर पंचायत और लोगों द्वारा घरों का गंदा कूड़ा गिराया जा रहा है और इस कूड़ा की वजह से सरयू नदी के किनारे कूड़ा डंपिंग जोन बन गए हैं। और हालात यह है कि नगर में यदि आप देखेंगे तो अनेकों जगहों पर गंदगी और कूड़े का अंबार दिखाई देगा ऐसे में नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े़ होना लाजिमी है।
    सरयू नदी के तट पर भी कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। इन दिनों सीधे सरयू नदी के तट पर यह किया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा खुलेआम कूड़ा डाला जा रहा है। सरयू घाट स्थित वार्ड नं 05 और 18 शहीद स्थान बिसरा रोड नदी किनारे कचरा निस्तारण और उसमें लगाई गयी आग से उठने वाले धुओं के कारण अगल-बगल बसे और उस रास्ते गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार इन सबसे बेपरवाह होकर दिन रात कस्बे के कचड़ा को सरयू नदी में धकेलने में लगे हैं। इसकी बानगी नपं गोला के सहीद स्थान, बिसरा रोड,गोला-उरूवा मार्ग के कोल्ड स्टोर के सामने,बेवरी श्याम घाट,वार्ड 03 और 17 स्थित पक्का घाट,राम बाग,वार्ड नं 06 चिकनियां आदि अन्य सार्वजनिक जगहों पर देखी जा सकती है।

    नमामि गंगा अभियान संचालित होेने के बाद भी ऐसा हाल है। सरयू नदी के किनारे बिखरा कूड़ा नदी की सुंदरता को दाग लगा रहा है। बिखरे कूड़े के ढेर पर लावारिस जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे दुर्गंध और प्रदूषण फैल रहा है।
    सरयू नदी के किनारे कूडे़ के ढेर व प्रदूषण मुक्त करने के लिए किसी तरह का कोई प्रयास नगर पंचायत व जनप्रतिनिधियों के द्वारा नहीं किया जाना चिंता का विषय है। नदियों के दूषित जल में आक्सीजन की कमी हो जाती है जिसके कारण यह जलीय जीवों के साथ-साथ जैव विविधता के लिए भी अत्यधिक घातक सिद्ध होता है। इसमें उपस्थित विभिन्न औद्यौगिक रासायन सिंचाई के माध्यम से कृषि भूमि की उर्वरा क्षमता को भी घटा देते हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अख्तियार करती है।

    “लोगों ने किया विरोध,फिर भी कार्यवाई नहीं”

    उपनगर के युवा समाजसेवी साहिल विक्रम तिवारी,सूरज कुमार पाण्डेय,पूर्व सभासद दीपक जायसवाल व प्रमोद ऊर्फ मुन्ना दूबे
    ने कहा कि पूज्यनीय मां सरयू नदी किनारे या सार्वजनिक जगहों पर नपं द्वारा कूड़ा-कचरा गिराये जाने का बार-बार विरोध किये जाने के बावजूद ऐसे पवित्र स्थान को कचरा,अपशिष्ट डाल कर गंदा किया जाना कतई उचित नहीं है। इसके लिए नपं एवं संबंधित अधिकारियों को उचित कदम उठाने की जरूरत है।