बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज विकास खंड क्षेत्र के भाजपाईयो ने गांवो में जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर बड़हलगंज ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने शनिवार को बैरियाखास, खोहियापट्टी, मुन्डेरा आदि गांव में पहुंच कर सेवा, सुशासन और सुरक्षा को समर्पित प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यो को विस्तार से बताया। प्रमुख ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में जब से सरकार बनी हैं तबसे लगातार विकास कार्य हो रहे है, भाजपा सरकार का उद्देश्य समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे लोगों तक योजनाओं के लाभ को पहुंचाना है। योगी सरकार में लोगो को सुरक्षा की गारंटी मिली है। सरकार के आठ वर्ष पुर्ण होने पर उन्होंने जनता को सरकार के विकास कार्यो से संबंधित बुकलेट भी सौंपा। इस अवसर पर किसान मोर्चा नरहरपुर के मण्डल अध्यक्ष संजय यादव, राजन सिंह, कुलदीप कुमार गौड़, आशुतोष राय, सुनील पासवान आदि उपस्थित थे।
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज नगर के समस्त क्षेत्र का चौमुखी विकास का सपना अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। ट्रिपल इंजन की सरकार होने से सभी वार्डों में विकास कार्य को गति मिली है। मुक्तिपथ नगर की भी सभी गलियां धीरे धीरे सुदृढ़ होंगी।
शनिवार को चेयरमैन प्रीति उमर ने उपनगर के मुक्तिपथ नगर में पटना चौराहे के नीचे जानकी प्रसाद के हाता से प्रियंका सिंह के घर के मोड़ तक बनने वाले सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का सभासद सुमित्रा निषाद के साथ शिलान्यास करते हुए कहा कि स्थानीय वार्ड के लोगों को सड़क खराब होने से काफी दिक्कत होती है, बारिश में परेशानी काफी बढ़ जाती थी लेकिन अब यह समस्या खत्म हो जाएगी।
चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत प्राप्त धनराशि में से लगभग चालीस लाख रुपए से इस सड़क नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान ईओ राम समुख, लिपिक सुनील कुमार, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, सभासद लक्ष्मण साहनी,दीपक शर्मा, वीरू गुप्ता, रवि साहनी, सूरज सोनकर, रामदास मद्धेशिया, राजू मिश्रा, दीपक गौड़, जितेंद्र पासवान, अमूल्य चतुर्वेदी, सुदीप वर्मा, ऋषि चंद, राजकुमार भारती, श्रीभागवत यादव, विनय पांडेय, आनंद त्रिपाठी, अरविंद सिंह, विजय निगम, दिलीप निगम, बृजेश उमर, भुसावल सोनकर, संतोष जी, हरिओम मद्धेशिया, कृष्णा मोदनवाल, राजेश जायसवाल, सोनू श्रीवास्तव, प्रकांत उमर,अमलेश कुमार, हिमांशु गौड़ विकास गौड़, उमेश यादव, विजय शर्मा, छोटू उमर कार्तिक त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, पप्पू यादव, अजय कुमार।
दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा 28 एवं 29 मार्च, 2025 को मुंबई में “भारतीय पारंपरिक कला एवं संस्कृति में रोजगार के अवसर” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी में गोरखपुर निवासी श्रीमती स्वर्णलता देवी एवं हरीराम शुक्ल के पुत्र रमा शंकर शुक्ल को मुख्य के रूप में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया।
उक्त संगोष्ठी में श्री शुक्ल को दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) सम्मानित किया गया।
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर व प्रभारी डॉ. अनिता कुमारी के नेतृत्व में सत्र 2024-25 के एकेडमिक ऑडिट का आयोजन डॉ आर.पी. यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राणि विज्ञान विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के निर्देशन में संपादित किया गया।
डॉ यादव ने महाविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के समस्त अभिलेखों की जांच करते हुए आवश्यक सुझाव दिया, जिन्हें भविष्य में क्रियान्वित करने का निश्चय किया गया। इसके साथ ही उन्होंने जूलॉजिकल सोसाइटी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्र-छात्राओं के अकादमिक व व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इसके साथ ही दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा डॉ. अनिता कुमारी के निर्देशन में पूर्णकालिक पी.एच.डी स्कॉलर आवंटित होने पर डॉ. अनिता कुमारी को बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने हेतु यह मिल का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने प्राणि विज्ञान विभाग के कार्यों की प्रशंसा के साथ भविष्य में और बेहतर कार्यों के लिए सुझाव दिया। गौरतलब है कि महाविद्यालय के बीएससी बायो तृतीय वर्ष (2023-24) की छात्रा ऋचा पांडे ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा कराए जाने वाली एम.एस.सी जूलॉजी प्रवेश परीक्षा (2024) में प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया हैं।
डॉ अनीता कुमारी ने मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विभागीय कार्यों के सकुशल संपादन में श्री हिमांशु यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राणि विज्ञान विभाग व राजेंद्र शर्मा का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। इस अकादमी लेखा परीक्षण कार्यक्रम में प्रदीप कुमार यादव व प्राणी विज्ञान विभाग के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
“बैंक आफ बड़ौदा के शाखा उरुवा समेत जनपद भर में पी पी ए द्वारा पी एफ एम एस से भूगतान का हाल बेहाल”
गोरखपुर। प्रदेश से लगाय जनपदों में सरकारी स्कूलों में रंगाई पुताई एवं मरम्मत हेतू आने वाले कम्पोजिट ग्रान्ट के तहत बैंक आफ बड़ौदा में स्कूलों कर खाता खोलवा दिया गया। परिषदीय स्कूलों में आये कम्पोजिट गान्ट के भुगतान हेतु पी एफ एम एस जनरेटेड प्रिन्ट पेमेन्ट एडवाईस वीआरसी से कराकर सम्बन्धित बैंक आफ बड़ौदा के शाखाओं में जमा कर दिया, लेकिन सप्ताह भर बीत गये, फिर भी भूगतान नहीं हो पाया। जब कि पी एफ एम एस के जरिये भूगतान की अन्तिम तिथि 31 मार्च है। भूगतान आये या ना आये गुरु जी लोग तो इस लिए परेशान हैं कि अपने-अपने विद्यालयों की रंगाई पोताई एवं कुछ रिपेयरिंग कार्य कराना शुरू करा दिए । पेन्ट, रंगाई पुताई करने वाले मजदूरों की मजदूरों व पेंट समेत अन्य सामानों का भूगतान दुकानदार मांगना शुरू कर दिया है। ऐसे में गुरुजी लोग परेशान हैं।
इस बाबत बैंक आफ बड़ौदा शाखा उरुवा का हाल बेहाल है। बैंक कर्मी भी कुछ कर पाने में अक्षम है। पी एफ एम एस भुगतान के खातों को ठेका जैसे व्यवस्था के तहत सिर्फ एक ही बैंक में खोलवा कर बोझ बढ़ा दिया गया, लेकिन सिस्टम में सुधार नहीं हो पाने से 31 मार्च तक की भुगतान की कवायद में कही’ फेल’ ना हो जाय। यदि फेल हुआ तो सैकड़ों गुरुजी लोगों को अपने वेतन से रकम भरना पड़ेगा।
फिलहाल सरकारी तन्त्र भुगतान की इस जटिल प्रक्रिया को जनरेट करने की जुर्रत क्यों पड़ी। वह भी भूगतान हेतु धन मार्च माह में ही क्यों भेजा जाता। वैसे तमाम सवालों के बीच सरकारी तन्त्र का यह खेल व ठेका का रूप है। परिषदीय शिक्षकों को परेशान करने जैसे पी पी ए जनरेट कराने व उसको प्रति बैंक शाखा में जमा करने हेतु बैंक दौड़ाया जाता है।
मजे की बात तो यह है कि इस मनायोजक ठेका के खेल की परंपरा व प्रक्रिया ऐसे ही रही तो करोडो रुपया कम्पोजिट मद का 31 मार्च के बाद उन्ही बादशाहों के व्यवस्था तन्न तन्त्र में वापस चला जायेगा।
चूंकि पहले तो यह बजट सीधे स्कूलों के खुले एस एम सी खातों, जो विभिन्न बैंकों में होते थे, उसमे जाता रहा है। लेकिन बड़ा तालाब बडी मछली के बाजारू रणनीति के तहत ओहदेदार आधिकारियों ने बैटिंग कर सरकार को गुमराह किया और प्रदेश भर के परिषदीय स्कूलों का एस एम सी का खाता बैंक आफ बडौदा में खोलवा कर बड़ा खेल खेलते हुए शिक्षकों पर दबाव बनाने व स्कूल छोड़ कर वीआरसी बैंक का चक्कर लगाने की जुगत में दे डाला गया है, जिसके नाते स्कूल के बच्चों का पठन-पाठन भी डिस्टर्ब या कराने की सोच दिखाई देती है।
गोरखपुर, 27 मार्च। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के समाजशास्त्र विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ से पूर्व प्रकृति संरक्षण के भाव को लेकर महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य द्वारा आंवले का पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारा महाविद्यालय एक उत्सवधर्मी संस्था है। जहॉ कक्षाओं में गुणात्मक व ज्ञानवर्धक माहौल प्रदान किया जाता है। भारतीय दर्शन परम्परा का लक्ष्य है विरूद्धों में सामंजस्य, जो आज के स्वागत व विदाई समारोह में परिलक्षित होता है। जो अवसर की अवहेलना करता है उसपर समय दण्ड प्रहार करता है इसलिए हमें सदैव अवसर को पहचानते हुए जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. अर्चना सिंह ने कहा कि हमारे विद्यार्थी अपनी रूचि के क्षेत्र में आगे बेहतर और अपेक्षित योगदान दें तो इस देश की प्रगति में सम्यक प्रयास होगा।
कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए अपनी गीत, संगीत, धार्मिक गीत और नृत्य से सम्पूर्ण माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें आयुषी मोदनवाल, रिशु कुमारी, सृष्टि श्रीवास्तव, नम्रता कुमारी, तृप्ति, राज, विग्नेश, अदिति विश्वकर्मा, नन्दनी आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शिवम पाण्डेय को मिस्टर फ्रेशर एवं रीतिका शुक्ला को मिस फ्रेशर चुना गया। इसके साथ ही रोशन शर्मा को मिस्टर फेयरवेल एवं शिवांशी पाण्डेय को मिस फेयरवेल चुना गया।
कार्यक्रम का संचालन रीतिका शुक्ला ने किया। इस अवसर पर डॉ. निधि राय, विवेकानन्द शुक्ल, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. समृद्धि सिंह, श्री आशुतोष दूबे सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहें।
News courtesy : (डॉ.) सुनील कुमार सिंह,सह-प्रभारी, सूचना एवं जनसम्पर्क।
“बालवाटिका प्ले स्कूल का चेयरमैन एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया शुभारंभ”
नौतनवा । नगर स्थित बनैलिया मंदिर चौराहा के पास खुले बालवाटिका प्ले स्कूल का बुधवार को चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भूतपूर्व सैनिक दीपक त्रिपाठी ने ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ किया। मौके से मौजूद लोगों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रसाद ग्रहण किया। चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि अच्छी शिक्षा का आधार ही बच्चों के बेहतर और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। इसके लिए शुरुआती दौर से ही बच्चों की नींव मजबूत करने की जरूरत है।
विद्यालय के प्रबंधक सन्नी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक नौतनवा धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुख्य पुजारी जितेंद्र पांडेय, यमलाल लम्साल, प्रधानाचार्य वर्षा गुप्ता, अनिल गुप्ता, ज्वाला शुक्ला, सभासद अनिल जायसवाल, धर्मात्मा जायसवाल, राहुल दुबे, सुरेंद्र बहादुर, संजय मौर्य, मनोज राना, अशोक गुप्ता, सूरज जायसवाल, अखिलेश, मनोहर मद्धेशिया, विनीत जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, डा. दिलीप यादव, नीरज मौजूद रहे।
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में भारतीय वैश्विक परिषद,नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित और राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी विषय- “वर्तमान समय मे भारत-बांग्लादेश सम्बन्ध: चुनौतियों और संभावनाएं” के विदाई सत्र का शुभारम्भ परंपरागत तरीके मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन,सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण,अंगवस्त्रम् और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. राकेश पांडेय ने दी। मुख्य अतिथि डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह,लखनऊ विश्वविद्यालय ने कहा भारत और बांग्लादेश के संबंधों का समाधान केवल आर्थिक व्यापार से ही नहीं हो सकता,यद्यपि व्यापर प्रमुख है। सांप्रदायिकता,मानवाधिकारों का उल्लंघन आदि इन समस्याओं का भी समाधान जरूरी है। इनके बीच के संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए व्यापार के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के डॉ. अमित उपाध्याय ने बांग्लादेश के निर्माण और भारत के साथ उसके सम्बन्धों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अन्य वक्ता डॉ. महेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय संगोष्ठी के विषय ‘भारत बांग्लादेश संबंध: चुनौतियां और संभावनाएं’ विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
प्राचार्या,उदित नारायण पडरौना डॉ. ममता मणि ने कहा कि भारत-बांग्लादेश का सम्बन्ध सदैव से साझेदारी और सहयोगी रहा है और भारत इस भूमिका का निर्वहन करता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छपरा विश्वविद्यालय के प्रो.राजेश नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांस्कृतिक अस्मिता बांग्लादेश के जन्म का आधार बना। एक छात्र आंदोलन वह था, जिसने बांग्लादेश को जन्म दिया और एक छात्र आंदोलन 2024 का है ,जिसने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया। इसके पीछे वजह बांग्लादेश का इस्लामीकरण है। यह भारत के लिए चिंता का विषय है। इसके लिए समग्र रणनीति बनाने की जरूरत है।
अन्त में,आभार ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ. पूजा नायक ने किया। विदाई सत्र के कार्यक्रम का संचालन डॉ.सुधीर कुमार शुक्ला ने किया।
इससे पहले राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन के प्रथम सत्र (तकनीकी सत्र) का संचालन डॉ त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने किया। इस सत्र में अमीषा श्रीवास्तव, हेक्टर टेलीन,देवराज मिश्रा,दीपिका उपाध्याय,उमंग ने ऑफलाइन मोड में शोध पत्रों का वाचन किया। प्रथम सत्र (तकनीकी सत्र) की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में बताया कि किसी राष्ट्र के लिए सबसे जरूरी चीज राष्ट्र की सुरक्षा है और यह राष्ट्रीय हितों पर निर्भर करती है। द्वितीय सत्र (तकनीकी सत्र) में ऑनलाइन मोड में शोधपत्रों का वाचन शिवम पांडेय, डॉ.चंद्रमौली पांडेय, विदुषी, डॉ. सुनीता( ऑफलाइन) ने किया। इस तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ उमाशंकर सिंह ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारत बांग्लादेश के संबंधों पर प्रकाश डाला। इस सत्र का संचालन डॉ. अजय मिश्र ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी आचार्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा शोधार्थी उपस्थित रहे।
देसी स्टार समर सिंह एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों के जरिये करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। उनका जब भी कोई गाना आता है तो वह फुल धमाल मचा देता है। ऐसे में समर सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी नई भोजपुरी फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ का ट्रेलर लॉन्च यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसे अल्ट्रा म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। निर्माता व निर्देशक अतुल कुमार मिश्रा निर्देशित यह फ़िल्म 28 मार्च से बिहार के सिनेमाघरों में भव्य पैमाने पर रिलीज की जा रही है। फ़िल्म का ट्रेलर रोमान्च, रोमांस और मारधाड़ सहित मनोरंजन से भरपूर है। इस सफल और हिट फिल्म में हो होना चाहिए, वह सब इस फ़िल्म में परोसा गया है जो कि ट्रेलर में दिख रहा है। ट्रेलर देखकर लोगों की प्रतिक्रिया भी बहुत अच्छी मिल रही है। लोगों का कहना है कि जब ट्रेलर में इतना जबरदस्त मसाला है तो फुल मूवी में बिग धमाल होगा ही।
गौरतलब है कि ब्लू हॉक एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित की गई फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ के निर्माता अतुल कुमार मिश्रा, सैयद जीशान अहमद, गजेंद्र सिंह हैं। निर्देशक अतुल कुमार मिश्रा हैं। लेखक: वीरू ठाकुर, संगीतकार छोटे बाबा, अनुज तिवारी हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार समर सिंह, आयुषी तिवारी, विपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, धीरज तिवारी, जेपी सिंह, नीलू यादव आदि हैं। टाइटल सांग में अभिनेत्री महिमा गुप्ता ने जलवा बिखेरा है। इस फ़िल्म के डीओपी विजय मंडल, फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, कला निर्देशक रवीन्द्रनाथ गुप्ता, कार्यकारी निर्माता (ईपी) योगेश डी. पांडेय और अरशद शेख पप्पू हैं। प्रोडक्शन राहुल शर्मा ने किया है। पोशाक डिजाइनर विद्या और विष्णु का है।
गौरतलब है कि इस फ़िल्म के ट्रेलर को मिल रहे बेस्ट रिस्पांस को लेकर समर सिंह ने अपने फैंस और सभी आडियंस को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। साथ ही अपने नजदीकी सिनेमाघरों में फ़िल्म देखने की अपील किया है।’