Category: न्यूज़
Your blog category
-

न्यू माडर्न मोहन पब्लिक स्कूल उनवल ने वार्षिक रिपोर्ट कार्ड और पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित हुए बच्चे
ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

खजनी/गोरखपुर। न्यू माडर्न मोहन पब्लिक स्कूल उनवल में बुधवार को वार्षिकोत्सव, वार्षिक रिपोर्ट कार्ड और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं शिक्षकों शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने मेधावियों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान किया।
संरक्षक अमरनाथ साहनी, प्रधानाचार्य बालकृष्ण प्रताप ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के संरक्षक अमरनाथ साहनी ने सभी कक्षाओं में प्रथम आने वाले छात्र एवं छात्राओं को सिल्डं देकर पुरस्कृत किया। द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त अध्यापक, अध्यापिका तथा समस्त अभिभावक उपस्थित रहें ।
-

दुकान से सामान लेकर घर जा रही युवती के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी । उसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए मनचले लड़के ने उसे पकड़ कर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया था । शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया । पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है ।
मिली जानकारी से, गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शाम को दुकान पर सामान लेने गई थी । सामान लेकर बसवारी के पास पहुंची तो, आरोपी पहले से घात लगाकर बैठा था । जैसे ही युवती को देखा उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा । युवती ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया । पीड़िता की तीन बहने घर पर रहती है । भाई बाहर काम करता है । बहन घटना की जानकारी भाई को दी । पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी दीपेश कुमार पुत्र सिलोचन के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है ।
-

वर्चस्व की लड़ाई में सार्वजनिक शौचालय में लटक रहा ताला
“प्रधान ने तैनात केयरटेकर को हटाकर दूसरी महिला को रखने की किया साजिश”
“विवाद में दोनों महिलाओं ने जड़ा ताला”
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाहिलपार में वर्चस्व की लड़ाई में सार्वजनिक शौचालय में ताला लटक रहा है । जिससे ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर है । ग्रामीणों ने शौचालय में ताला लटकने का पूरा ठीकरा प्रधान पर फोड़ा है ।
बताते चले कि करीब 5 वर्ष पूर्व सार्वजनिक शौचालय की देखरेख के लिए गांव की महिला आसमा खातून की तैनाती की गई थी, जो जिम्मेदारी से अपने कार्य को निपटा रही थी । वर्तमान समय में यह महिला गांव के राजनीत का शिकार होने लगी । प्रधान ने उसे हटाकर गांव के एक दूसरी महिला को केयरटेकर के रूप में रख लिया है । जब की इस महिला का विभाग से कोई अनुमोदन भी नहीं मिला है । दोनो महिलाओं ने वर्चस्व की लड़ाई में सार्वजनिक शौचालय में ताला जड़ दिया है,जिससे ग्रामीण खुले में शौच जा रहे है और ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है ।इस संदर्भ में बीडीओ बृजेश कुमार यादव ने कहा कि प्रकरण की जानकारी मिली है । तत्काल सार्वजनिक शौचालय का ताला खुलवाया जायेगा ।
-

सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत बच्चों ने निकाली रैली
सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत बच्चों ने निकाली रैली
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली क्षेत्र बड़हलगंज जनपद गोरखपुर में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सर्व प्रथम विद्यालय में बच्चों के प्रथम दिन के आगमन पर विद्यालय परिवार के द्बारा बच्चों को तिलक लगाकर विद्यालय परिसर को रंग बिरंगे गुब्बारो से मुख्य द्वार पर स्वागत करते हुए छात्रों के उपर पुष्प वर्षा करते हुए विद्यालय परिसर में प्रवेश कराकर स्वागत किया गया और कक्षा 1 में छः बच्चों को तिलक लगाकर माला पहनाकर मिष्ठान खिलाकर, कापी ,पेन, देकर नये सत्र में नामांकन किया गया।
सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत रैली निकाली गई। रैली को पूर्व प्रधानाध्यापक राम किशुन सिंह एवं प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय प्रांगण से निकलकर पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए रैली में शामिल बच्चे अपने हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।
हम बच्चों का नारा है शिक्षा का अधिकार हमारा है। , पढ़ेंगे पढ़ायेंगे उन्नत देश बनायेंगे।, पापा सुन लो विनय हमारी पढ़ने की है उम्र हमारी।, मम्मी पापा हमें पढ़ाओं स्कूल जाकर नाम लिखाओ।, आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली पूरे ग्राम सभा का भ्रमण करते हुए विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। इसके पूर्व रैली को हरी झंडी दिखाकर पूर्व प्रधानाध्यापक राम किशुन सिंह ने अभिभावकों, शिक्षकों व बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्बारा सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत छात्रों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें मुफ्त यूनिफार्म बैग जूता मोजा किताब आदि का 1200 सौ रुपया अभिभावकों के खाते में सरकार द्बारा भेजा जा रहा है। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को अपने नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन कराये अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय अवश्य भेजें क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी संतोष कुमार प्रियंका मौर्या रीता सिंह मालती देवी सोनमती प्रेमबाला नितेश मौर्या पनिता माधुरी उर्मिला भोला सिंह राम बहादुर शर्मा अभिषेक अजय कुमार जयप्रकाश रीता देवी आदि शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। -

चोरों ने खिड़की का ग्रील तोड़कर नकदी और लाखों के जेवर की चोरी
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के लुचई, वार्ड 10 में चोरों ने बंद पड़े घर में खिड़की का ग्रील तोड़कर घर में रखे नकदी और लाखों के गहने चुरा कर फरार हो गए । पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है ।
मिली जानकारी से अजय सिंह पुत्र जवाहिर सिंह निवासी वार्ड 10, लुचई जो गीडा सेक्टर 26 एक फैक्ट्री में कार्य करते है । 31 मार्च को वह 6 बजे मकान में ताला बंद कर ड्यूटी पर चले गए । उसी रात में चोरों ने खिड़की का ग्रील तोड़कर कमरे के अंदर घुस कर कमरे में रखा लाखों के गहने और 92 हजार तथा अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए । पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
इस संदर्भ में थानेदार विशाल उपाध्याय ने कहा की अज्ञात चोरों की खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा । -

भूमि बैनामा कराने के नाम पर 1.50 लाख रुपया हड़पा
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )गीडा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी एक व्यक्ति से जालसाज ने भूमि बैनामा कराने के नाम पर 1.50 लाख रुपया हड़प गया है । पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है ।
मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी सुरज कुमार उपाध्याय पुत्र शिव प्रकाश उपाध्याय को सहजनवा थाना क्षेत्र का एक जालसाज ने लुचूई रोड पर भूमि बैनामा कराने को कहा था । 15 लाख रुपए में सौदा तय हुआ और 2 लाख रुपया ट्रांजेक्शन के द्वारा जालसाज के बैंक खाते में भेजा था । शेष रुपया बैनामा होने के बाद देने का वादा हुआ था । रूपये की व्यवस्था हो जाने के बाद जब भूमि बैनामा कराने की बात आई तो जालसाज ने कहा कि उक्त भूमि बिक चुकी है, दूसरी भूमि दिला देंगे । लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भूमि का बैनामा नहीं कराया, न ही रुपया वापस किया। दबाव बनाने के बाद जालसाज ने 50 हजार रुपया वापस किया । लेकिन शेष धन वह देने के लिए कतराता रहा । 21 अक्टूबर 2024 को आरोपी के घर शेष रुपया मांगने गया तो आरोपी और फौजदारी पर आमादा हो गए । पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है ।इस संदर्भ में थानेदार विशाल उपाध्याय ने तहरीर मिला है जांच कराकर कारवाई की जायेगी ।
-

सड़क पर अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरौली में सार्वजनिक रास्ते में किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर दर्जन भर ग्रामीणों ने प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया । तथा तहसीलदार सहजनवा को ज्ञापन सौंपकर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग किया है ।
प्रधान ने आरोप लगाया है कि गांव के लोगो को आने जाने के लिए सार्वजनिक रास्ता बना हुआ है । इस रास्ते पर गांव का एक मनबढ़ हैंडपंप गाड़ने के साथ शेष भूमि पर पक्का निर्माण कार्य करा रहा है । जिससे रास्ता पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में आ चुका है । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है । रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जाय ।प्रदर्शन करने वालो में सरोजा देवी, अवधेश, कमलेश, यशवंत सिंह, मेघनाथ सिंह, सुजीत कुमार, ज्ञानमती, गीता, सोलिया देवी, धर्मवाती देवी, मंजू, कुसुम मौजूद थे ।
-

स्थगन आदेश के बाद भी मनबढ़ो ने रास्ते को खोदा, शिकायत
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसला में सार्वजनिक रास्ते की भूमि को गांव के मनबढ़ो ने कोर्ट के स्थगन आदेश के बाद भी रास्ते को खोद कर नष्ट कर दिया गया है । जिससे ग्रामीणों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है । प्रधान सुरेश गुप्ता ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर सड़क का मरम्मत कराने की मांग किया है ।
प्रधान ने आरोप लगाया है कि आराजी संख्या 342ख, 343ख और 349ख नाम से भूमि है । उक्त नंबरान पर सिविल कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन के साथ स्थगन आदेश पारित है और 343ख में सार्वजनिक रास्ता है। सार्वजनिक रास्ते को मनबढ़ो ने 30 मार्च को 6.30 बजे के करीब जेसीबी लगाकर खोद दिया है । जिससे ग्रामीणों का रास्ता रुका हुआ है । आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा । प्रशासन से सड़क पटाने की मांग किया है ।
इस संदर्भ में एसडीएम सहजनवा दीपक गुप्ता ने कहा कि लेखपाल से जांच रिपोर्ट मांगी गई है । रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई की जायेगी ।
-

स्कूल चलों अभियान व संचारी रोग नियंत्रण को लेकर निकाली रैली
“शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान, बांटी गईं पुस्तकें छात्राओं को नए सत्र की पुस्तकें भी दी गईं”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा रुद्रपुर में स्थित बीआरसी कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण जन जागरूकता रैली बच्चों ने निकाली रैली ब्लॉक प्रमुख खजनी अंशु सिंह ने स्कूल चलो अभियान के तहत हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ रैली के माध्यम से बच्चों और शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण के बावत जन-जन को जागरूक किया।
रैली के दौरान बच्चे स्लोगन लिखी दफ्तियां पढ़ी-लिखी नारी घर की उजियारी, शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे, दीप से दीप जलाएंगे शिक्षित समाज बनाएंगे, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिससे चलती पीढ़ी है, सर्व शिक्षा का कहना पढ़ने जाए हर भाई बहना, बच्चे मांगे प्यार दो शिक्षा का अधिकार दो नारे के साथ शिक्षा के प्रति सभी को जागरूक किया।
इसी प्रकार सौ रोगों की एक दवाई घर में रखो साफ सफाई, एक व्यक्ति से दूसरे में फैल जाते हैं जब हम गंदगी फैलाते हैं, वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे संचारी रोगों को भगाएंगे, स्वच्छ भारत है एक अभियान सब मिलकर करें अपना योगदान आदि नारों के साथ संचारी रोगों के बचाव के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया। जन जागरूकता रैली ग्राम सभा रुद्रपुर में स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर खजनी कस्बे भ्रमण करने के पश्चात विद्यालय में आकर समाप्त हुई।
ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक एजुकेशन अफसर सावन कुमार ने बताया कि समाज उत्थान के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए शिक्षा के प्रति सभी अभिभावक जागरूक होकर अपने-अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें।
प्रदीप त्रिपाठी चिकित्सा प्रभारी खजनी ने बताया-संचारी रोग कैसे फैलते हैं। संक्रामक रोग, जिन्हें संक्रामक रोग भी कहा जाता है, वे रोग हैं जो बैक्टीरिया, वायरस, कवक और परजीवी जैसे रोगजनकों के कारण होते हैं। वे सीधे संपर्क, हवा में मौजूद बूंदों, दूषित भोजन या पानी, मच्छरों जैसे वाहक और यौन संपर्क सहित विभिन्न तरीकों से फैलते हैं। इससे बचने के उपाय स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, टीकाकरण कराना, साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता बनाए रखें।
जागरूकता रैली में सावन कुमार दुबे खंड शिक्षाधिकारी, चिकित्सा प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी, ग्राम प्रधान रुद्रपुर राहुल उर्फ संगम त्रिपाठी, सुरेंद्र बहादुर सिंह प्रधानाध्यापक,राजेश पांडे ब्लॉक अध्यक्ष,सुषमा त्रिपाठी सहायक अध्यापिका, अंशुमान धर द्विवेदी, संजय सिंह, शक्ति सिंह, शालिनी सिंह अध्यापिका, हेमंत कुमार, राकेश सिंह, मुरारीलाल, सत्यप्रकाश राय,किरन त्रिपाठी शिक्षामित्र आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।










