Category: न्यूज़

Your blog category

  • भूसा बनाने की बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक पक्ष से मुकदमा दर्ज

    भूसा बनाने की बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक पक्ष से मुकदमा दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोपरा में भूसा बनाने की बात को लेकर दो पक्ष भीड़ गए, जिसमें से एक पक्ष से एक ब्यक्ति घायल हो गया । तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोपरा निवासी सिब्रन मिश्रा पुत्र पप्पू मिश्रा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार-सोमवार रात्री 1 बजे को हमारे बड़े भाई नीरज मिश्रा सोपरा-देवरीया के सीवान में भूसा बनवा रहा थे, कि गांव के ही इन्द्रेश, महेंद्र पुत्रगण रामकिसुन, लुलई पुत्र बलेश्वर व एक अन्य ने बेवजह भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया ।
    इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि सिब्रन मिश्रा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है । अभी दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नही पड़ी है ।

  • चौराहे पर चाऊमीन खाने निकला किशोर गायब, अनहोनी की आशंका, मुकदमा दर्ज

    चौराहे पर चाऊमीन खाने निकला किशोर गायब, अनहोनी की आशंका, मुकदमा दर्ज

    संवाददाता – एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कुईकोल चौराहे पर चाऊमीन खाने निकला एक 17 वर्षीय किशोर लापता हो गया । अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को तहरीर दिया । जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश में जुटी हुई है।
    थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुईकोल निवासिनी पुष्पा देवी पत्नी संजय चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब हमारा लड़का श्रेयांस उम्र करीब 17 वर्ष घर से चौराहे पर चाऊमिन खाने के लिए गया था, लेकिन शाम तक जब घर वापस नहीं लौटा, तो इधर उधर नाते रिश्तेदारी में काफी खोजबीन किए, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
    पुलिस किशोर की मां पुष्पा देवी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोर श्रेयांस की तलाश में जुटी हुई है।

  • एक्सीडेंट में घायल युवक कि इलाज के दौरान मौत

    एक्सीडेंट में घायल युवक कि इलाज के दौरान मौत

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो पॉइंट पर रविवार की शाम कस्बा पिपरौली बाजार के युवक की वहीं खड़ी जेसीबी से टक्कर हो गई । जिससे वह घायल हो गया था, तथा मेडिकल कालेज में भर्ती था ।सोमवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।
    बताते चले कि कस्बा पिपरौली बाजार का इरशाद अहमद (30) पुत्र शमशाद अहमद त्रिपुरा राज्य में रहकर कपड़े की सिलाई का कार्य करता था । इस समय वह घर आया हुआ था । रविवार की शाम सहजनवां किसी काम से गया था । ग्रामीणों की मांने तो वह नशे में भूत भी था । कालेसर जीरो पॉइंट पर खड़ी जेसीबी से उनकी गाड़ी लड़ गई । जिससे उनके सिर पर भयंकर चोटें आई और वह घायल हो गया । परिजन आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । सोमवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक छह भाई और दो बहन थे । एक बहन कि पहले ही मृत्यु हो चुकी है । मृतक अपने 6 भाईयों ने सबसे बड़ा भी था ।मृतक की 4 वर्ष पहले कुशीनगर में शादी हुई थी, अभी उसकी कोई संतान नहीं है ।

  • पोखरे की भूमि पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

    पोखरे की भूमि पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरसिहा में स्थित सरकारी पोखरे की भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर दर्जन भर की संख्या में ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी सहजनवा को ज्ञापन सौंप कर अवैध कब्जा हटाने की मांग किया है ।
    ग्रामीणों ने आरोप ने लगाया कि गांव में सरकारी पोखरा स्थित है । जिसमें पूरे गांव के लोगो के घरों का पानी आकर गिरता है। वर्तमान समय में पोखरी की भूमि पर गांव के चार लोगों ने शौचालय, नाद, खूंटा, गाड़ कर अवैध कब्जा कर लिए है । जिससे पोखरी सकरी होती जा रही है । ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कब्जा हटाने की मांग किया है ।
    इस संदर्भ में एसडीएम दीपक गुप्ता ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कराकर अवैध कब्जा हटाया जायेगा ।
    प्रदर्शन करने वालो में निर्मल, राम दीहल, सिद्दू, हरकेश, मुरारी, राममिलन, पुरुषोत्तम, अनिता, उर्मिला, मीना, राम प्यारे, छोटेलाल मौजूद थे ।

  • दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

    दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के महदेईया निवासी गणेश कुमार अपनी पुत्री रंजना की शादी 21 नवंबर 2021 में पल्लवित कुमार सूर्य उर्फ पीयूष गुप्ता पुत्र परमात्मा गुप्ता निवासी लूचूई वार्ड 10 के साथ किया था । शादी में स्वजन उपहार में नकद और अन्य सामान दिए थे । ससुराल आने के बाद पति सहित ससुराल के लोग कम दहेज लाने का ताना मारते हुए प्रताड़ित करने लगे, और मायके से और दहेज लाने का दबाव बना रहे थे । मायके के लोगो द्वारा असमर्थता जाहिर करने पर पति और ससुराल के लोग घरेलू हिंसा करने लगे, और मारपीट कर घर से निकाल देते थे, पीड़िता के दो बच्चे भी है । 25 मार्च को पति विदाई कराकर ससुराल लाए । फिर 1 अप्रैल को लोगो ने मारपीट कर घर से निकाल दिया । पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पल्लवित कुमार सूर्य उर्फ पीयूष गुप्ता, ससुर परमात्मा गुप्ता, सास राजेश्वरी, ननद रीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है ।

  • गाड़ी खड़ा करने के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, 7 नामजद सहित कई अज्ञात पर केस दर्ज

    गाड़ी खड़ा करने के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, 7 नामजद सहित कई अज्ञात पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार में विजौवा टोला नचनी निवासी राजेंद्र मौर्य पुत्र राम आसरे मौर्य 4 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे चार पहिया वाहन से परिवार के साथ कही जा रहे थे। बाजार में सड़क के किनारे गाड़ी रोक कर फोन पर किसी से बात करने लगे । उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर दोनों आरोपी गांव के अन्य लोगों को बुला लिया और पीड़ित, बेटे, भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिए । पुलिस ने रंजन तिवारी, विशाल तिवारी, अरविंद तिवारी, शानू तिवारी तथा कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है । वहीं दूसरे पक्ष के अरविंद कुमार तिवारी पुत्र हीरालाल तिवारी निवासी कोडरी उर्फ हंडही जो 4 अप्रैल को घघसरा बाजार में सामान लेने गया था । रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा तो आरोपी गाली गलौज करते हुए चार नामजद और 4 से 5 अज्ञात लोग मारपीट कर घायल कर दिए । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विकास मौर्य, दयानंद मौर्य, राजेंद्र मौर्य तथा 4 से 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

  • सेवानिवृत शिक्षकों की विदाई, बच्चें हुए सम्मानित

    सेवानिवृत शिक्षकों की विदाई, बच्चें हुए सम्मानित

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे):  बडहलगंज प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल में पूर्व प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय धोबौली एवं पूर्व सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल अमरजीत कुमार चौधरी एवं कक्षा 5 के पूर्व छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभी कक्षा के छात्रों को अंक पत्र वितरण किया गया। कक्षा 1 से कक्षा 5 के बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त करने बच्चों को गोल्ड द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सिल्वर एवं कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ब्राज कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।
    विद्यालय परिवार की तरफ से पूर्व प्रधानाध्यापक राम किशुन सिंह व उनकी पत्नी राजकुमारी व दोनों पुत्रों रितेश सिह,व रुपेश सिंह को अंग वस्त्र एवं डायरी पेन,कलम, राम चरित मानस छाता छड़ी प्रतीक चिह्न शाल आदि देकर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता है। शिक्षक आजीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहता है और अपने कर्त्तव्यो के प्रति सदैव तत्पर रहता है।
    इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी राम बहादुर शर्मा कुलदीप सिंह रितेश सिह रुपेश सिंह भोला सिंह मालती देवी सोनमती प्रेमबाला माधुरी पनिता राजकुमारी आदि शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

  • बड़हलगंज के कालेज रोड पर महफिल रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन

    बड़हलगंज के कालेज रोड पर महफिल रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे):  बड़हलगंज स्थानीय उपनगर के फूड बन चुके कालेज रोड पर नव प्रतिष्ठान महफिल कैफे एण्ड डाइनिंग नामक फैमिली रेस्टोरेंट का सोमवार को उद्घाटन हुआ। प्रतिष्ठान का उत्तर भारतीय संघ दादरा, नगर हवेली, दमन एण्ड दीव के संस्थापक अध्यक्ष बच्चा लाल त्रिपाठी ने किया। मौके पर प्रोपराइटर चन्द्रभान तिवारी तिवारी ने बताया कि यहां ग्राहकों के बैठने और खाने की उत्तम व्यवस्था है। उनके प्रतिष्ठान में चाइनीज के साथ चिकन, मशरूम, पनीर चिल्ली, प्लेन फ्राइड राइस के अलावा एग फ्राइड राइस, चिकन और मशरूम राइस भी उपलब्ध होगी, जिसका आनंद लोग सपिरवार बैठ कर उठा सकते हैं। इस अवसर पर प्रमुख बड़हलगंज राम आशीष राय,जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता, भाजपा के जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष बैरिस्टर यादव, दिनेश पाण्डेय, कमलेश सिंह, बृजेश दूबे, टाइगर दूबे, बबलू दूबे, रंजय कन्नौजिया, राजू तिवारी आदि सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, व्यापारी, शिक्षक व पत्रकार उपस्थित रहे।

  • जमीनी विवाद में मनबढ़ों ने महिला को पीटा, पांच पर केस दर्ज

    जमीनी विवाद में मनबढ़ों ने महिला को पीटा, पांच पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र मुस्तफाबाद उर्फ मलउर में जमीनी विवाद को लेकर मनबढ़ों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
    मिली जानकारी से सुजीत शर्मा पुत्र राम आसरे शर्मा दो भाई है। पीड़ित बाहर रहकर स्वजन का भरण पोषण करता हैं। पत्नी नंदिनी घर पर रहती है। आरोपी हमेशा गाली गलौज करते रहते है, जमीन का बटवारा भी दोनों भाइयों में हो चुका है। वहीं शौचालय पीड़ित के हिस्से के जमीन में बना हुआ है, जिस पर आरोपी अपना दावा कर रहे है । रविवार को रात्रि में इसी बात को लेकर आरोपी गाली गलौज करते हुए पत्नी को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए।

    पुलिस ने अजीत शर्मा, संगीता देवी, शुभम शर्मा, संजना, स्वेता के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

  • घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़, आरोपी पर केस दर्ज

    घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़, आरोपी पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने घर में सो रही थी । परिजन गेहूं की मड़ाई करने गए थे । उसी दौरान आरोपी घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा था । महिला के पति के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

    मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शुक्रवार रात्रि में 11.30 बजे अपने घर में सो रही थी । पति और स्वजन गेहूं की मड़ाई करने गए थे । ससुर बरामदे में सो रहे थे । उसी दौरान मौका पाकर गांव का एक मनचला घर में घुस गया, और महिला को घर में अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा । महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया । पीड़िता के पति के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ कोईल पुत्र पन्नेलाल के खिलाफ छेड़छाड़, और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है ।