Category: न्यूज़
Your blog category
-

दर्जनों दरोगाओं को नौकरी से हटाने का आदेश निरस्त
हाईकोर्ट ने मेरठ, शाहजहांपुर, बरेली, फिरोजाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़ और बलिया में तैनात दरोगाओं को राहत देते हुए उन्हें नौकरी से निकालने का आदेश रद्द कर दिया है। कोर्ट ने सभी दरोगाओं को सभी परिणामी लाभ सहित सेवा में बहाली का निर्देश दिया है।
-

श्वेता सरगम और उजाला यादव का मगही गीत ‘यरवा खा लेलकौ जहरवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
पॉपुलर सिंगर श्वेता सरगम और क्यूट एक्ट्रेस उजाला यादव की जोड़ी में मगही गीत ‘यरवा खा लेलकौ जहरवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। इस गाने को सुरीली आवाज में गाकर श्वेता सरगम ने सबका दिल जीत लिया है। वहीं इस गाने में अदाकारा उजाला यादव अपने मनमोहक अदाकरी से सबको दीवाना बना रही हैं। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। यह मगही सांग प्रेमी-प्रेमिका पर आधारित है, जिसमें प्रेमी को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर बहुत मारा पीटा जाता है, जिसकी वजह से वह जहर पीकर अपनी जान दे देता है।
इस सांग को लेकर सिंगर श्वेता सरगम ने कहा कि ‘मेरी आवाज में गाया हुआ मगही गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है, जिसे लेकर मैं बहुत खुश हूं। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को वेरी-वेरी थैंक्यू सो मच, उनकी पहल से अब भोजपुरी के साथ-साथ मगही में भी मेरी आवाज में श्रोताओं को गाना सुनने को मिलेगा। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं एक्ट्रेस उजाला यादव ने कहा कि ‘मगही में आया मेरा यह सांग मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने में अदाकारी करके मुझे बहुत अच्छा लगता है। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। अब मगही के ऑडियंस भी मुझसे कनेक्ट हो जायेगें। इस गाने को अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू!’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत मगही गीत ‘यरवा खा लेलकौ जहरवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर श्वेता सरगम ने गाया है। इस गाने में अदाकारा उजाला यादव ने अदायगी करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके प्रेमी की भूमिका अभिनेता अवनीश आर्या ने निभाया है। इस गाने को गीतकार ओमकांत जी ने लिखा है, जबकि संगीतकार अंकित अहीर ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

पीएम आवास सर्वे में लापरवाही पर बीडीओ ने लगाई फटकार
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज प्रधानमंत्री आवास के सर्वे तय समय के अन्दर हो जाने चाहिए। आवास के पात्र लाभार्थी आवास से वंचित नही रहना चाहिए। उन्हें हर हाल में आवास मिलना है। सरकार गरीबो को आवास देने के लिए ढृढ़ संकल्पित हैं। यह बातें बड़हलगंज विकासखंड के सभागार में खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने कर्मचारियो की समीक्षा बैठक में गुरुवार को कही। बीडीओ आवास प्लस, मनरेगा, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र, जीयो टैग आदि कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। आवास सर्वे में लेट लतीफी पर उन्होंने मातहतो को फटकार लगाई। लक्ष्य के सापेक्ष कम सर्वे होने पर वीडीओ ने आवास सर्वे में तेजी लाने का निर्देश दिया। मनरेगा के तहत कराये जाने वाले कार्यो की गति बढ़ाने का सख्त हिदायत दी। उन्होनें अधूरे जीयो टैग को पुरा करने का निर्देश दिया। बैरियाखास, महुआपार, शनिचरापट्टी दूबे, भीटी बाल, पिड़हनी गांव में बनने के लिए आये आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जगह ढूंढ कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश सचिवो को दिया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम ने कहा कि मनरेगा के तहत सभी गांव में कार्य प्रारंभ हो जाने चाहिए। इस दौरान सचिव कृष्णानंद शर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, राहुल गुप्ता, अजय पान्डेय, योगेश तिवारी, दीपक मौर्य, जेई जयराम तिवारी, रामबहाल, किशोरीलाल जायसवाल, बृजेंद्र दूबे, अनुप सिंह, कैलाशपति, मनीष, दुर्गेश, अजीज, संजू, रंजना, आशीष मिश्र, लेखाकार ओमप्रकाश, सालिकराम आदि लोग मौजुद थे।
-

खाना खिलाने की बात को लेकर दम्पति की पिटाई, पति-पत्नी पर केस दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बड़हरा निवासिनी उषा देवी देवी ने हरपुर बुदहट थाने पर अपने पड़ोसी दम्पति पर बुधवार को बीएनएस की धारा 115 (2), 352, 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
पिड़िता उषा देवी पत्नी दिनेश शुक्ला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि, बुधवार को पड़ोसी दम्पति राजू शुक्ला और उनकी पत्नी पूजा शुक्ला को जब उन्होंने अपने घर पर खाना खाने की बात कही तो दोनों ने मिलकर मुझे और मेरे पति दिनेश शुक्ला और मेरे पुत्र आदित्य शुक्ला को लाठी, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिये।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मारपीट के आरोपी पति पत्नी पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
-

प्रेमिका को वीडियों कॉल कर फंदे पर लटका युवक:बोला- “मैं मर रहा हूं”
“प्रेमिका ने प्रेमी को उकसाया तो वीडियो कॉल कर बोला- मै जान दे रहा हूं ,फिर फांसी के फंदे पर लटक गया प्रेमी मृतक के घर वालों ने लगाए गंभीर आरोप”
प्रभारी ब्यूरो – संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर चौकी अंतर्गत डोमरघाट निवासी मंजीत निषाद पुत्र छोटेलाल निषाद उम्र लगभग 20 वर्ष ने अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी।
परिजनों ने बताया कि सुबह होने पर जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो खिड़की रास्ते घर वाले देखे तो वह फंदे से लटका दिखा तब उसे दरवाजा तोड़कर परिवार शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर खजनी पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
वहीं मृतक के पिता छोटे लाल निषाद एक स्कूल में देख-रेख करते हैं और उनकी पत्नी दाई का काम करती है। मृतक चार भाई एवं एक बहन हैं। तीन भाई बाहर कमाते हैं बहन की शादी हो गई है। मृतक भाई बहन मे सबसे छोटा था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंजीत निषाद किसी अज्ञात लड़की से लगभग 3 साल से बात कर रहा था। आए दिन दोनों में झगड़ा भी हो ता रहता था। 2 दिन पूर्व शाम को जब वह खाना खा रहा था। तभी लड़की से बात करते-करते खाना फेंक दिया। बीती रात को भी युवक ने खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया, तब रात को 11 बजे के लगभग अपने प्रेमिका से बात करने लगा, बातों बातों में एक दूसरे से पुनः नोक झोंक होने लगा। तभी युवक ने बोला हम फांसी लगा लेंगे, प्रेमिका ने कहां लगा लो, खुदकुशी से पहले युवक ने अपनी प्रेमीका को वीडियों कॉल कर कहा कि “देख मैं जान दे रहा हूं और फंदे पर झूल गया।”
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की जा रही है।
इस संदर्भ मे खजनी पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
-

19 अप्रैल नहीं 09 मई को होगा, जनसेवा का सामूहिक विवाह, पूर्व प्रस्तावित तिथि को लग्न न मिलने के चलते हुआ निर्णय
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज उपनगर के चरणपादुका कुटी पर जनसेवा संस्था द्वारा आगामी 19 अप्रैल को पूर्व घोषित सामूहिक विवाह समारोह स्थगित कर दिया गया है।
मंगलवार को जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल ने उक्त जानकारी देते हुयें बताया कि सामूहिक विवाह की सारी तैयारियां सुचारू रूप से चल रही है, तिथि को लेकर संस्था से जुड़े विद्वान आचार्यों ने बताया कि 19 अप्रैल को दिन में विवाह का मुहूर्त नहीं है। चूंकि की संस्था द्वारा गरीब परिवार की बेटियों का विवाह अपने खर्चे पर पूरी तरह रीति-रिवाजों का पालन करते हुए कराया जाता है।
अतः विद्वान आचार्यों के सुझाव पर विवाह की तिथि को आगे बढ़ाते हुये 09 मई को कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि विवाह के लिये जिन युगलों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उन्हें सूचित किया जा चुका है। विवाह के इच्छुक अन्य जोड़े भी अभी रजिस्ट्रेशन करा सकते है। समारोह में सभी धर्मों की बेटियों का विवाह उनकी धर्म, आस्था और परंपरा को ध्यान में रखते हुयें कराने की व्यवस्था बनाई गई है।
-

दूसरे शहरों में भी हमले की साजिश रच रहा था तहव्वुर राणा
“तहव्वुर राणा,देशभर में घुमाएगी NIA”
18 दिन की हिरासत के दौरान एनआईए तहव्वुर राणा को अलग-अलग जगहों पर ले जाएगी। यह पता लगाने की भी कोशिश की जाएगी कि तहव्वुर ने मुंबई के अलावा और किन जगहों में हमला करवाने की साजिश की थी।
-

दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वागत एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन
गोरखपुर। 12 अप्रैल दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के द्वारा विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बी.कॉम. प्रथम एवं बी.कॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बी. कॉम तृतीय वर्ष तथा एम.कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थीयों द्वारा एम.कॉम अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति देकर सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय में पठन-पाठन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होना आवश्यक है तथा विद्यार्थियों को परम्परा का संरक्षण करते हुए आधुनिकता को अपनाना चाहिए उन्होंने कहा कि वाणिज्य विषय बहुत ही प्रासंगिक है वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियो के लिए विभिन्न क्षेत्रो जैसे बैंकिंग, मार्केटिंग, फाइनेंस, डिजिटल मार्केटिंग, ई.कॉमर्स में रोजगार के अवसर उपलब्ध है।
मिस्टर फ्रेशर अंकित मद्धेशिया और मिस फ्रेशर आराधना बी.कॉम प्रथम वर्ष एवं मिस्टर फेयरवेल आदर्श सिंह और मिस फेयरवेल अनीशा बी.कॉम तृतीय वर्ष एवं मिस्टर फ्रेशर सत्यव्रत विश्वकर्मा और मिस फ्रेशर दिव्यांशी एम.कॉम प्रथम वर्ष एवं मिस्टर फेयरवेल रमन शुक्ला और मिस फेयरवेल ग्रेसी मिश्रा एम.कॉम अंतिम वर्ष को चुना गया। आभार ज्ञापन वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ संजीव कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. विवेक शाही, अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. दीपक सिंह, शिक्षा शास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. निधि राय एवं विभाग के शिक्षक डॉ अखंड प्रताप सिंह डॉ. त्रिभुवन मिश्रा डॉ श्याम सिंह, डॉ. कुलदीप पाण्डेय एवं वाणिज्य विभाग के शिक्षक डॉ संजय कुमार त्रिपाठी, डॉ. चंडी प्रसाद पांडे, श्री दीपक कुमार साहनी, डॉ. अभय कुमार मालवीय एवं डॉ. सुभाष कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।News courtesy: (डॉ.) शैलेष कुमार सिंह
प्रभारी, सूचना एवं जनसम्पर्क -

चार आरोपियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के हरिचंद्र पुत्र स्व भगौती, 9 अप्रैल को घघसरा बाजार से घर आ रहा था। घर पर पहुंचा तो आरोपी गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से घर के बच्चे को मारना पीटना शुरू कर दिए। जिसमें पत्नी मंजु देवी, संजना, गुंजन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अभिषेक, विशाल तथा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-

युवक को बंधक बना कर पीटा, चार पर केस दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा नगर पंचायत वार्ड 10 लूंचुई निवासी राज गुप्ता पुत्र रामजतन को सरैया, सहबाजगंज निवासी दोस्त ने रात्रि में 12 बजे अपने घर पर बुलाया, जब उसके घर पर पहुंचा तो आरोपी घर से बाहर नहीं आया। फिर रात्रि में लगभग 1.30 बजे आरोपी अपने दो अज्ञात दोस्तो के साथ आकर मुझे घेर लिया और पकड़ कर हाथ पैर बंधकर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी निहाल पांडेय, पंकज पांडेय, दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।








