Category: न्यूज़

Your blog category

  • हत्या के प्रयास और तोड़फोड़ के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    हत्या के प्रयास और तोड़फोड़ के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर बुदहट पुलिस ने सोमवार को हत्या के प्रयास और तोड़फोड़ के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया। मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के झकही निवासी आलोक सिंह को भेलाखरग निवासी एक मनबढ़ ने जान मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, तथा बाइक को भी तोड़ दिया था। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त कृष्ण मोहन शुक्ल पुत्र गणेश शुक्ल के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ का केस दर्ज कर अभियुक्त के तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को थानेदार मदन मोहन मिश्र, उपनिरीक्षक विजय कुमार गोंड, कास्टेबिल धर्मराज सोनकर, अखंड प्रताप सिंह संदिग्ध और वारंटियों की तलाश में गस्त पर निकले हुए थे। तभी जानकारी मिली कि वांछित अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • जमीन दिलाने के नाम पर जालसाज ने 7 लाख रुपए हड़पा, एडीजी से शिकायत

    जमीन दिलाने के नाम पर जालसाज ने 7 लाख रुपए हड़पा, एडीजी से शिकायत

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा थाना क्षेत्र के नगवा निवासी एक व्यक्ति को जिला महराजगंज के एक जालसाज ने जमीन दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपया हड़प लिया है। पीड़ित ने एडीजी से मिलकर जालसाज के खिलाफ कारवाई करने की मांग किया है।
    मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र के नगवा निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र स्व हरिराम यादव को एक जमीन की जरूरत थी। पीड़ित की मुलाकात हरपुर तिवारी बैरिया थाना श्यामदेउरवा जिला महराजगंज के एक जालसाज से हुई। उसने जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ित उसके झांसे में आकर एडवांस में जालसाज के बैंक खाते में ऑनलाइन चार लाख एक हजार आठ सौ रुपया भेजा तथा नकद दो लाख अनठानबे हजार दो सौ रुपया 20 अक्टूबर 2024 को दिया। लेकिन जालसाज रुपया लेने के बाद जमीन नहीं दिला सका। रुपया मांगने पर गाली गलौज कर मारपीट, और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एडीजी से मिलकर जालसाज के खिलाफ कारवाई करने की मांग किया है।

    इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक गीडा ने कहा कि शिकायत पत्र आने के बाद जांच कराकर कारवाई की जायेगी।

  • युवक के हत्या के तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    युवक के हत्या के तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के ढड़ौली में 18 अप्रैल को रात्रि को 9.30 बजे के करीब बदमाशो ने लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिया था। पुलिस यूट्यूबर शिल्पा यादव की तहरीर पर रामसिंह सिंह सहित अन्य अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था,जिसके बाद पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी।

    सोमवार को थानेदार महेश कुमार चौबे, एसआई धनश्याम उपाध्याय, एसआई विनोद कुमार, एसआई संदीप चौधरी, एसआई रमेश यादव, एसआई मृत्युंजय कुमार, कास्टेबिल विकास यादव, रुद्र सिंह, सुरेंद्र रावत, संदिग्ध और वारंटियों की तलाश में गस्त पर निकले हुए थे, तभी जानकारी मिली कि हत्या में शामिल तीन अभियुक्त मुस्तफाबाद नहर पुलिया के पास मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान हिमांशु सिंह पुत्र सतेंद्र प्रताप सिंह, निवासी मुस्तफाबाद उर्फ मलउर के खिलाफ सहजनवा और गीडा थाने में दो केस दर्ज है। बृजेश यादव पुत्र जनार्दन यादव, निवासी बस्तीदेवा, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जिला संत कबीरनगर, बृजेश पुत्र महेंद्र प्रसाद, निवासी धर्मदासपट्टी, थाना सहजनवा के रूप में हुई है।

    पुलिस ने अभियुक्तों के निशानदेही पर तीन रक्तरंजित डंडा, पल्सर बाइक, बरामद किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय कटसहरा के बच्चों द्वारा निकला गया स्कूल चलों अभियान रैली

    प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय कटसहरा के बच्चों द्वारा निकला गया स्कूल चलों अभियान रैली

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सोमवार को प्राथमिक विद्यालय कटसहरा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटसहरा के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर ग्राम वासियों को जागरूक किया गया और अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। रैली का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटसहरा की हेडमास्टर संध्या भारती ने हरी झंडी दिखाकर किया।

    इस अवसर पर अध्यापक कमलेश कुमार, अंजलि श्रीवास्तव, ममता गुप्ता, अमृता दूबे, जयमाला गौतम, अंकित गुप्ता, रिंकू देवी, प्रीति वर्मा, शैल प्रभा सिंह, सुशीला देवी, सहित 150 की संख्या में बच्चे व रसोईया, ग्राम प्रधान इत्यादि उपस्थित रहें।

  • रविवार रात बड़ा सड़क हादसा, 6 की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

    रविवार रात बड़ा सड़क हादसा, 6 की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

    बिग ब्रेकिंग कुशीनगर। कुशीनगर में रविवार रात बड़ा हादसा, 6 की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

    *पडरौना पनियहवा मार्ग पर कार सवार बाराती पेड़ से टकराए*

    *रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव से नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव में आई थी बारात*

    *मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस, सीओ भी मौके पर पहुंचे*

    *स्थानीय लोग और राहगीर शवों और घायलों को निकालने में जुटे थे*

    *लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से शवों को कार से बाहर निकाला*

  • आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

    आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के भरसाड़ में आबादी की भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। और एसडीएम सहजनवा दीपक कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही लीलावती ने कहा कि गांव के दलित बस्ती में आबादी की खाली पड़ी भूमि है। जिसमें ग्रामीण शादी विवाह तथा अन्य कार्यक्रम में इस स्थान का प्रयोग करते है। वर्तमान समय में गांव का एक मनबढ़ इस खाली भूमि में अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहा है। विरोध करने पर गाली गलौज, मारपीट पर आमादा है और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटाने की मांग किया है।

    इस दौरान एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। नायब तहसीलदार को जांच कर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है।

    प्रदर्शन करने वालो में बृजेश कुमार, पारसनाथ, राकेश कुमार, रमेश, महेंद्र, सीमा देवी, इंद्रावती देवी, दुर्गावती, सरिया, पूनम, ममता, केतली, श्रीभागवत, गलीचा, विंद्रावती, सतीश कुमार, राममिलन, अनिता, झींक शीला, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

  • घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर महिला और पति को पीटा, केस दर्ज

    घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर महिला और पति को पीटा, केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला जो घर थी, गांव का एक मनबढ़ अकेला देखकर घर में घुस गया। और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी महिला को मारपीट कर फरार हो गया। इसके बाद उसके सहयोगी घर पर आए और महिला और उसके पति को भी पीट दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला घर में अकेली थी। पति बाहर गया था। घर में अकेला देखकर गांव का एक मनबढ़ घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर वह मारपीट कर फरार हो गया है। पति जब घर आए और पूरा मामला सुना तो उलाहना देने जा रहा था। तो मनबढ़ो ने महिला और पति को भी पीट कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

  • भव्य रूप में निकाली गई कलश यात्रा, सभी कथाओं में सर्वश्रेष्ठ कथा है भगवतकथा–स्वामी धरणीधर

    भव्य रूप में निकाली गई कलश यात्रा, सभी कथाओं में सर्वश्रेष्ठ कथा है भगवतकथा–स्वामी धरणीधर

    पीपीगंज। भव्य एवं पारंपरिक वेश में शनिवार को नगर पंचायत पीपीगंज के तिघरा में श्री मद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।

    अयोध्या के महान संत धरणी धर जी महाराज के नेतृत्व में यजमान एन डी त्रिपाठी के आवास पर कथा आयोजन स्थल से पवित्र जलस्त्रोत से जल भरने के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे श्रद्धालु शामिल रहीं। यह कलश यात्रा आयोजन स्थल से शुरू हो कर दुर्गा मंदिर,हनुमान मन्दिर, काली मंदिर होते हुये पितेश्वरनाथ शिव मंदिर के सरोवर से पवित्र जलस्त्रोत कलश को भर कर लाने के बाद कथा आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित किया गया। आरती के साथ शुरू किए गए श्रीमद् भागवत कथा में संत धरणीधर महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर कोई सात तक किसी व्यवस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकालें। तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है।

    शास्त्री ने बताया कि इस कथा को सबसे पहले अभिमन्यु के बेटे राजा परीक्षित ने सुना था, जिसके प्रभाव से उसके अंदर तक्षक नामक नाग के काटने से होने वाली मृत्य़ु का भय दूर हुआ और उसने मोक्ष को प्राप्त किया था।

    कलश यात्रा में मुख्य रूप से प्रमुख यजमान डॉ0एन डी त्रिपाठी,अवनींद्र त्रिपाठी रिंकू,टिंकू त्रिपाठी,श्लेश्वर त्रिपाठी,शनि त्रिपाठी,बंटू त्रिपाठी,इंद्रजीत मिश्रा, सभाषद राघवेन्द्र सिंह मंटू, सत्यनरायन सिंह,आशुतोष सिंह,हरिराम मिश्रा, संतोष पाठक,ईश्वर चन्द्र मौर्या, रन्धा सहानी,हरिनारायण यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

  • युवकों के साथ मारपीट कर छीना मोबाइल व रुपये

    युवकों के साथ मारपीट कर छीना मोबाइल व रुपये

    खजनी थाने के अंतर्गत पल्हीपार गैस गोदाम के पास बारात से वापस आ रहे युवक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने रुपये व मोबाइल फोन छीना,

    प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    मिली जानकारी के अनुसार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक शैलेंद्र साहनी उम्र 25 वर्ष, दीपक उम्र 27 वर्ष, राजकुमार उम्र 28 वर्ष निवासी तारामंडल स्थित रामपुर गोरखपुर के है, जो बीती रात कुरी बाजार से वापस अपने घर के लिए जा रहे थे, तभी रात लगभग 12.30 के आस पास पल्हीपार गैस गोदाम के पास सिकरीगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी सवार ओवर टेक कर गाड़ी आगे पीछे कर रहे थे, जिसपर पीड़ित ने विरोध किया तब पिकअप में सवार 8 से 10 अज्ञात लोग गाड़ी रोक कर नीचे उतरे और पन्च और बेल्ट से हमला कर बुरी तरह मारे पीटे, जिससे शैलेंद्र साहनी का सर फट गया और साथ मे बदमाशों ने पीड़ित की गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि वें लोग मारने पीटने के बाद मेरा मोबाइल और तीन हजार रुपये जबरन छीन कर खजनी कि तरफ भाग गए। ये सारा मामला सीसी फुटेज में कैद है।
    इस घटना कि सूचना मैंने तत्काल 112 पर दी। उक्त घटना को संज्ञान में लें सुबह पीड़ित को खजनी थाने पर बुलाया गया और युवक का मेडिकल कराकर खजनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

  • परिवारवादियों को स्वीकार्य नहीं, “सबका साथ-सबका विकास”: सीएम योगी

    परिवारवादियों को स्वीकार्य नहीं, “सबका साथ-सबका विकास”: सीएम योगी

    *एक प्रमुख मीडिया समूह के कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री*

    *तानाशाही और अधिनायकवादी अंतःकरण वाले नहीं देख पा रहे विकास : मुख्यमंत्री*

    *खुद और परिवार तक सीमित रहीं पिछली सरकारें, नतीजा यूपी के सामने था पहचान का संकट : सीएम*

    गोरखपुर, 19 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के कई नेताओं का नाम लिए बिना उन पर करारा शाब्दिक प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों के अंतःकरण में तानाशाही और अधिनायकवादी भाव है वह विकास को पनपते हुए, आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। ऐसे लोग अपना और अपने परिवार का विकास चाहते हैं और इन लोगों को “सबका साथ-सबका विकास” स्वीकार्य नहीं है। ऐसी विचारधारा के लोगों ने 1975 में आपातकाल लागू कर मीडिया पर सेंसर लगाया था और आज भी समय-समय पर मीडिया के विरोध लेकर फतवे जारी करते रहते हैं।

    रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित एक होटल के सभागार में सीएम योगी शनिवार सुबह एक प्रमुख मीडिया समूह के ‘उत्सव अभिव्यक्ति का’ कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने खुद को परिवार तक सीमित रखा। अपना और परिवार का ही विकास किया। उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास को प्राथमिकता नहीं दी। इसका नतीजा यह हुआ कि यूपी के नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया। पिछली सरकारों में किसान आत्महत्या करने को मजबूर रहे, गरीब भूख से मरते रहे, महिलाओं और व्यापारियों को असुरक्षा का शिकार होना पड़ा था।

    आज का यूपी देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार में सबके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हुए आज का उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था के लिए ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले तक यूपी को बीमारू राज्य और विकास में बैरियर माना जाता था, जबकि आज यह विरासत और विकास की शानदार यात्रा का एक बेहतरीन मॉडल बन गया है। सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 तक आजादी के बाद की 70 सालों की यात्रा में यूपी की अर्थव्यवस्था 12.75 लाख करोड़ रुपये थी। जबकि डबल इंजन सरकार में महज 8 वर्ष में यूपी की अर्थव्यवस्था 30 लाख करोड़ रुपये की हो गई है। इसी प्रकार 2017 में प्रति व्यक्ति आय 46 हजार रुपये थी। यह बढ़कर 1.10 लाख रुपये हो गई है। विरासत के संरक्षण, जनकल्याण और विकास की यूपी की यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

    पिछली सरकारों ने दिया वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया, अब वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज,

    मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन सरकारों ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया दिया जबकि 2017 के बाद आई डबल इंजन सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज देकर इस राज्य की पहचान को बहाल कराया है।

    तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है उत्तर प्रदेश,

    सीएम योगी ने कहा कि अर्थव्यवस्था की सामान्य भी जानकारी रखने वालों को पता होगा कि जब देश आजाद हुआ था तब उत्तर प्रदेश टॉप की अर्थव्यवस्था था लेकिन आजादी के बाद सरकारों के रवैये से इसकी अर्थव्यवस्था नीचे गिरती गई। 1947 से 50 के आसपास यूपी की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से अधिक थी लेकिन 2017 में यह राष्ट्रीय औसत के एक तिहाई पर आ गई। 2017 से सरकार ने प्रयास शुरू किए तो आज उत्तर प्रदेश की पहचान देश की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2017 के पूर्व एक एक्सप्रेसवे था जबकि आठ सालों में छह एक्सप्रेसवे बन गए हैं और सात पर काम चल रहा है। 2017 के पहले सिर्फ एक सिटी में मेट्रो ट्रेन थी, आज छह शहरों में मेट्रो की सेवा है। हाइवे का सबसे बड़ा नेटवर्क आज यूपी में है। इंटर स्टेट कनेक्टिविटी बेहतरीन है। पहली रैपिड रेल और पहले इनलैंड वाटरवे की सेवा यूपी ने शुरू की है।

    पहचान का संकट इस कदर को मंत्री को लौटना पड़ा था बैरंग,

    सीएम योगी ने 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश की चर्चा करते हुए कहा कि तब पहचान का संकट इस कदर था कि यूपी के कई जिलों के नाम पर बाहर धर्मशाला में कमरा तक नहीं मिलता था। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में यूपी के एक मंत्री विदेश दौरे पर गए थे। यूपी के नाम पर जांच-तलाशी के लिए एयरपोर्ट पर उन्हें नंगा करके खड़ा कर दिया गया। उन्हें बैरंग वापस आना पड़ा था।

    सिर्फ नारा, सामर्थ्य का मंत्र है “सबका साथ-सबका विकास”,

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए सबका साथ-सबका विकास सिर्फ नारा नहीं बल्कि सामर्थ्य का मंत्र है। समग्र विकास की यात्रा के लिए साथ-साथ चलना होगा।

    दो वर्ष में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था होगा भारत,

    सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। जब वह पीएम बने थे तब भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था है जबकि आज उनके नेतृत्व में पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। अगले दो वर्ष में यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक पीएम मोदी ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत की जो संकल्पना की है, उसके लिए सामने आने वाली चुनौतियों का सामना मिलकर करना होगा।

    गोरखपुर अब बदनाम नहीं, सशक्त पहचान वाला जिला,

    सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पूर्व के गोरखपुर के सामने पहचान का संकट था। कनेक्टिविटी का अभाव था, युवाओं के सामने पलायन की मजबूरी थी, अव्यवस्था का दौर था, उद्योग बंद हो रहे थे, जिला बाढ़ और मलेरिया-इंसेफेलाइटिस जैसी तमाम बीमारियों की चपेट में था। एक दौर वह भी था जब गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश माफिया के गैंगवार की चपेट में था। जबकि 2017 के बाद इसकी पहचान इतनी सशक्त हो चुकी है कि आज कोई भी गोरखपुर को माफिया से जोड़कर बदनाम नहीं कर सकता है। कोई अब गोरखपुर को बीमारी का अड्डा नहीं बोलता है। यहां अब नौजवानों के पलायन की बात नहीं होती है। आज गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवान पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज के गोरखपुर की पहचान देश और दुनिया में है।

    गोरखपुर की पहचान अब शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के केंद्र के रूप में,

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर की पहचान अब मच्छर, माफिया, मलेरिया या इंसेफेलाइटिस से नहीं है। अब इसकी पहचान शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के केंद्र के रूप में है।

    अब माफिया नहीं, भव्य महाकुंभ से प्रयागराज की चर्चा,

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बदले उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की चर्चा अब किसी माफिया के कारण नहीं बल्कि महाकुंभ 2025 की दिव्यता, भव्यता, सुव्यवस्था और आतिथ्य सत्कार को लेकर होती है। उन्होंने कहा महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में लघु भारत का सामर्थ्य देखा गया। 45 दिनों के महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक लोग आए और यहां की व्यवस्था और आतिथ्य सत्कार से अभिभूत होकर गए। सीएम ने दक्षिण भारत से आए श्रद्धालुओं के एक गांव में हुए अद्भुत आथित्य सत्कार का उल्लेख किया और कहा कि कानून व्यवस्था के बारे में तो कहना ही क्या। इतने लोगों के आने के बावजूद लूट, अपहरण, छेड़खानी, अव्यवस्था जैसी एक भी घटना नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श व्यवस्था तब संभव होती है जब सब लोग एक साथ मिलकर सोचते और उसके अनुरूप कार्य करते हैं।

    2014 के पूर्व किसानों की आत्महत्या और गरीबों की भुखमरी से मौत बनते थे अखबारों के बैनर,

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पूर्व किसानों की आत्महत्या और गरीबों की भुखमरी से मौत अखबारों में बैनर न्यूज बनती थी। 2003-04 में कुशीनगर में मुसहरों की भूख से मौत की अखबारों में प्रकाशित समाचार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तब अपने संसदीय क्षेत्र का मामला न होने के बाद भी वह मौके पर गए और मुसहरों के हक के लिए आंदोलन किया। इसी प्रकार 2017 तक नागरिक अधिकारों से वंचित वनटांगिया समुदाय के लिए भी आवाज उठाई। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार बनने पर मुसहर, वनटांगिया, थारू, कोल, सहरिया, बुक्सा आदि अनुसूचित जाति-जनजाति को जमीन का पट्टा देख, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन आदि उपलब्ध कराकर शत प्रतिशत संतृप्तिकरण का अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि किसान अब आत्महत्या नहीं करता है। गरीब भूख से नहीं मरता है। देश में 80 करोड़ और प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। देश में 4 करोड़ तथा प्रदेश में 60 लाख लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। यह इसलिए संभव है कि इस सरकार में करने की इच्छाशक्ति है जबकि पूर्व की सरकारें सिर्फ अपने और अपने परिवार तक सीमित रहीं।

    लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ के रूप में मीडिया की भूमिका स्वतः स्फूर्त,

    मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र को समृद्ध करने में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि संविधान में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का ही सांविधिक रूप से उल्लेख हुआ लेकिन मीडिया ने स्वतः स्फूर्त लोकतंत्र में चतुर्थ स्तम्भ की भूमिका बनाई। कहा कि आपातकाल में संवैधानिक संस्थाओं के साथ ही मीडिया को भी प्रहार झेलना पड़ा। तब मीडिया ने ब्लैंक पेज प्रकाशित कर यह संदेश दिया कि आवाज दबाने की कोशिश पर वह चुप नहीं बैठने वाली। उन्होंने कहा कि गत 20 वर्षों में मीडिया के स्वरूप में बदलाव आया है। प्रिंट के बाद विजुअल और अब डिजिटल व सोशल मीडिया भी है। सोशल मीडिया को आप बेलगाम घोड़ा कह सकते हैं। डीप फेक, कट-पेस्ट से कैसे तबाही मचाई जा सकती, यह भी सभी लोग देख रहे हैं।

    सिद्धांतहीन व्यक्ति, संगठन खुद में समस्या,

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 90 के दशक में जब राम मंदिर आंदोलन चल रहा था, तब अधिकांश अखबारों के संपादकीय पेज पर राष्ट्रीयता के जुड़ाव वाले लेख होते थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने एक बार कहा था कि सिद्धांतहीन व्यक्ति, संगठन और संस्थान अपने आप में समस्या हैं। पेंडुलम की तरह उनका कोई लक्ष्य नहीं होता है। व्यक्ति हो या संस्थान, उसे अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता प्रकट करनी होगी। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद और समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य जन उपस्थित रहे।