Category: न्यूज़
Your blog category
-

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चटकी लाठियां कई घायल
जानकारी के अनुसार, भलुआन के निवासी देवानंद यादव और धनश्याम यादव, जो जनपद जोधपुर के काली गांव के मूल निवासी हैं, अपने गांव में रह रहे थे। इसी दौरान राम सिंह उर्फ गब्बर सिंह, भोनू उर्फ सत्यम सिंह, रविंद्र सिंह, गोलू उर्फ शिवम् सिंह, मोनू सिंह, अमित, शनि सिंह, गौरव, और रमेश सिंह के भांजे समेत दर्जनों लोग इकट्ठा होकर अचानक हमला बोल दिए।
घटना के बाद दोनो पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल पीड़ितों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
-

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटको को दी गई श्रद्धांजली
*न्यू मॉर्डन मोहन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि*
प्रभारी ब्यूरो संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी। गोरखपुर नगर पंचायत उनवल में न्यू मार्डन मोहन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाला कैंडल मार्च।विद्यालय द्वारा कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च विद्यालय से लेकर काली माता स्थान रेहार तक निकाली गयी, जहाँ बच्चों ने भारत माता की जय,पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुवे इस नृशन्स हत्या पर अपना रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अमरनाथ साहनी ,प्रधानाचार्य बालकृष्ण प्रसाद नगरपंचायत के अध्यक्ष महेश कुमार दूबे, समाजसेवी श्रीराम साहनी वार्ड के सभाषद इशवंत साहनी, विद्यालय के शिक्षक अनूप शर्मा, कमलेश साहनी, अमित कुमार दूबे, आदित्य गुप्ता, सतीश कुमार, वंदना दूबे, सृष्टी गुप्ता, पूजा शर्मा, रूपम मिश्रा, सुवाशीनी सिंह, सलोनी त्रिपाठी, वामीनी सिंह के साथ ही सैकड़ो बच्चे, शिक्षक व शिक्षिकाये उपस्थित रहें।
-

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ जताया आक्रोश
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खंड क्षेत्र के डेरवा चौराहे पर पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को ग्राम प्रधान व भाजपा नेता प्रेमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा फूंका व नारेबाजी कर आक्रोश जताया। भाजपा नेता प्रेमप्रकाश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से पनप रहे आतंकवाद का खात्मा अब निश्चित है। प्रधानमंत्री के पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले से आतंकवाद के खात्मे का समर्थन देश से ही नही विदेशो से भी प्राप्त हो रहा है। उपस्थित जनसमूह में हमले को लेकर काफी आक्रोश था। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, मकसुदन यादव, मनीष यादव, मन्नू, परमात्मा, सुशील सिंह, कुनाल, अमन, जयबीर, संजीत, सरवन, करन यादव, हर्ष, लालू, सानू तिवारी आदि लोग मौजुद थे।
-

रिहाइशी झोपड़ी में लगी आग, हजारों के समान जलकर राख
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के रामनगर डुमरी गांव में आग लगने से हजारो का सामान जलकर राख हो गया। छप्पर मालिक ने आग लगने की सूचना तहसील प्रसाशन को दे दिया हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे गांव के लाला यादव के रिहाइशी छप्पर में अज्ञात कारणो से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बगल के शिवशंकर यादव के भी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। दोनो के छप्परो में रखा गेंहू,बर्तन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणो ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्रामीणो के आग पर काबू पाने की वजह से फायर ब्रिगेड को सूचना नही दी गई। आग लगने की सुचना पर हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जल गये सामान का आकलन किया। -

छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम विद्यालय का बढ़ाया मान
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के घोषित परीक्षा परिणाम में ललिता देवी रामयश इंटर कालेज कहला शिवपुर के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष यादव ने बताया कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल की छात्रा पूजा सिंह 94 प्रतिशत, अमृता निषाद 79 प्रतिशत, अनुष्का प्रजापति 78.5 प्रतिशत, स्वीटी निषाद 79 प्रतिशत, स्नेहा निषाद 74 आदर्श सिंह 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इंटर की छात्रा रितिका यादव 77 प्रतिशत नैन्सी तिवारी 75 प्रतिशत रोशनी निषाद 74 प्रतिशत नन्दन निषाद 74 प्रतिशत, गुंजन मौर्य 71 प्रतिशत, प्रतिशत आंचल निषाद 73.4 प्रतिशत, दिव्या निषाद 67 प्रतिशत, अरूण चंद यादव 69 प्रतिशत अल्का कुमारी 66.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
वहीं भारतीय इंटर मीडिएट कालेज तिहामुहम्दपुर बड़हलगंज के हाईस्कूल की छात्र,छात्रा अन्नया जयसवाल 95.5 प्रतिशत, अरूण यादव 90.83 प्रतिशत आस्था यादव 90.83 प्रतिशत शनिका निषाद 76 प्रतिशत, शिखा त्रिपाठी 76 प्रतिशत, रूपा निषाद 76 प्रतिशत सुष्मिता भारतीय 75.5 प्रतिशत, इंटर के छात्र, छात्रा प्रेरणा साहनी 73.4 प्रतिशत लक्ष्मी विश्वकर्मा 71 प्रतिशत मनिषा 69 प्रतिशत आंचल 62 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्था के प्रधानाचार्य संतोष यादव,राजू यादव, डी.के.यादव,ममता यादव,जैनेन्द्र राय,प्रशांत राय,आर.के.यादव, आदि ने हर्ष व्यक्त व्यक्त करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। -

डॉ एसएन पाठक को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े लोग
पीपीगंज। पीपीगंज स्थित भारद्वाज हॉस्पिटल एवं भारद्वाज पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं वरिष्ठ चिकित्स स्व0 डॉ एसएन पाठक की चतुर्थ पुण्यतिथि पर भारी संख्या में पहुँचे लोगों ने परिवार के साथ शोक ज़नवेदन 6 व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बता दे कि पीपीगंज नगर पंचायत स्थित भारद्वाज हॉस्पिटल में संचालक डॉक्टर एसएन पाठक की विगत कोरोना काल के दौरान एक मरीज के इलाज के दौरान कोविड संक्रमित होने के चलते मेडिकल कालेज में असामयिक मौत हो गईं थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी थी।स्व0 डॉ पाठक इस क्षेत्र के पहले एमबीबीएस एमडी चिकित्सक रहे जिन्होंने बड़े शहरों के बजाए गरीबो को बेहतर चिकित्सा सेवा के उद्देश्य से पिपीगंज को अपनी कर्मस्थली बनाया और काफी कम समय में बेहतरीन इलाज के साथ साथ अपनी हंसमुख और मिलनसार शैली के चलते काफी लोकप्रिय रहे।
गुरुवार को भारद्वाज हॉस्पिटल पर उनकी पुण्य तिथि पर आयोजित सुन्दर कांड के पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य कनकेश्वरी नंद गिरी,भरोहिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव रंजन चौधरी,अमित सिंह मोनूविपिन सिंह,बबलू सिंह,गंगा प्रसाद जायसवाल,डॉ डीएन सिंह,डॉ जलाल,डॉ वीके श्रीवास्तव, डॉ हरिकेश मौर्या,डॉ डी कुमार,डॉ वी कुमार, नगर पंचायत के सभाषद शनि मधेशिया,शशांक त्रिपाठी,चन्द्रमौलि त्रिपाठी,राधेश्याम मिश्रा एवं हॉस्पिटल और स्कूल के समस्त कर्मचारियों एवं क्षेत्र के तमाम लोगो ने भारी संख्या में पहुचकर स्व0 पाठक को श्रद्धाजंलि अर्पित की।इस दौरान भारद्वाज पब्लिक स्कूल की निदेशक एवं स्व डॉ साहब की धर्मपत्नी सुनीता पाठक एवं पुत्री रिया पाठक ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।
-

हाईस्कूल में जनपद में अन्नया जायसवाल को मिला दुसरा स्थान
ब्यूरों प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज भारतीय इन्टर कालेज तीहामुहम्मदपुर की हाईस्कूल की छात्रा अन्नया जायसवाल ने 95. 5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दुसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया हैं। अन्न्या ने कहा कि उसका सपना डाक्टर बनना हैं। शुरु से इसी स्कूल में पढ़ रही है। कभी ट्यूशन लिया ही नही। स्कूल व घर पर पढ़ाई की बदौलत दुसरा स्थान प्राप्त किया व अन्न्या के पिता मनोज जायसवाल बड़हलगंज उपनगर में एक छोटी सी गुमटी में रेडिमेड की दुकान चलाते है जबकि मां वर्षा जायसवाल गृहणी हैं।
-

विकास कार्यों का शिलापट्ट तोड़ना विपक्ष की अपराधिक और ओछी मानसिकता – प्रशांत शाही
ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी
गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के डेईडीहा में बनवारपार मार्ग से एसपी मौर्य मेमोरियल स्कूल तक चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी जी द्वारा इसी हफ़्ते बीते मंगलवार को अपने निधि से बनवाये गये रोड का शिलान्यास किया गया था! जिसे मनबढ़ों द्वारा आज तोड़ दिया गया। वहाँ के कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी दी गई, जिस पर विधायक पीआरओ भाजपा नेता प्रशान्त शाही ने रोष व्यक्त किया व कड़ी निंदा की और कहा कि विपक्ष योगी मोदी के नेतृत्व में लोकप्रिय विधायक राजेश त्रिपाठी द्वारा चिल्लूपार में लगातार हो रहे विकास कार्यों से बौखला गया है और उसे अपनी ज़मीन खिसकती हुई नज़र आ रही, जिससे लगातार ऐसी घटनाएँ दुर्भावना से की जा रही है। अभी कुछ दिन पहले भी गोला में रानीपुर सड़क का शिलापट्ट इन्ही लोगो द्वारा तोड़ दिया गया था जिसपर आपत्ति की गई थी। आज फिर डेईडीहा में मंगलवार को किए गये सड़क के उद्घाटन के शिलापट्ट को तोड़ दिया गया, इसे भी दोबारा तोड़ा गया है। पहले शिलान्यास का पत्थर लगा था, जिसे तोड़ दिया गया था। विभाग द्वारा पुनः शिलापट्ट लगा कर उद्घाटन किया गया था। इसे भी मनबढ़ों ने तोड़ दिया। इन लोगो को शुरू से ही सिर्फ़ अपना विकास दिखता है। जनता के विकास से ये बौखला जाते है। अपनी घटिया और अपराधिक मानसिकता को प्रदर्शित करते रहते है। इसी कारण चिल्लूपार की जनता इन्हें बार बार हरा के असलियत से परिचय करा रही लेकिन फिर भी ये जनता को अपमानित करने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ रहे है। इन घटनाओं की जाँच कराई जा रही है, जों भी दोषी होगा सख़्त कार्यवाही होगी और इन्हें जेल भेजा जायेगा।
-

सहजनवा के भीटनी निवासी सुमित सिंह का सिविल सर्विसेज में चयन पर पूर्व चेयरमैन सहित अन्य ने दी बधाई
संवाददाता– एस.पी.सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा विधानसभा के पाली, भिटनी निवासी सुमित सिंह (पुत्र) सुरेन्द्र सिंह का यूपीएससी सिविल सर्विसेज (IAS) में 741वें रैंक प्राप्त होने पर सहजनवा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन नागेंद्र सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कुमार सिंह ने उनके घर पहुंचकर सुमित और उनके परिजनों को बधाई दी है। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि यह मेरे विधानसभा के लिए गर्व का विषय है।
सिविल सर्विसेज में चयनित सुमित सिंह ने अपनी प्रारंभिक परीक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल से की और बाद में कम्प्यूटर साइंस से बीटेक कर सिविल सर्विस में तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने अपनी सफलता का राज सेल्फी स्टडी को बताया, अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण किया। -

पहलगाम हत्याकांड पर पत्रकारों का आक्रोश, निर्णायक कार्रवाई में पी ओ के वापस ले भारत : रत्नाकर
“इजराइल से सबक ले भारत”
“गोजए के नेतृत्व में लगभग 200 पत्रकारों और अधिवक्ताओं ने आज सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री को संबंधित ज्ञापन सौंपा”
गोरखपुर। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के जवाब में भारत को पाकिस्तान से अब निर्णायक कार्रवाई करते हुए गुलाम कश्मीर को पूर्णत: अपने नियंत्रण में लेना चाहिए और पाकिस्तान को इतना करारा सबक सिखाना होगा कि वह भविष्य में कभी भारत की तरफ आंख उठाकर भी ना देख सकें।
इस आशय का एक ज्ञापन गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में गोरखपुर के विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकारों, अधिवक्ताओं ने आज जिला प्रशासन के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट श्री हिमांशु वर्मा के जरिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पास प्रेषित किया। ज्ञापन देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार पहलगाम में कायराना हरकत करते हुए लश्कर-ए- तयबा के मुखौटा संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने 27 मासूम भारतीयों का खून बहाया, उसके एक-एक बूंद खून का बदला भारत को लेना होगा।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार छोटा सा देश इजराइल अपने नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए अपने विरोधियों को उनके घरों में घुसकर सबक सिखाता है, भारत को भी यही करते हुए अब अपने प्यारे कश्मीर के पाक अधिकृत हिस्से को भी अपने में मिलना होगा और पाकिस्तान को जबरदस्त सबक सिखाना होगा. उन्होंने कहा कि अब सर्जिकल स्ट्राइक नहीं अंतिम रण का समय आ चुका है, क्योंकि कंधार कांड संसद पर हमला रघुनाथ मंदिर और अक्षरधाम मंदिर पर हमला पुलवामा हत्याकांड जैसे जगन ने अपराधों के बाद भी भारत ने अत्यंत कठोर का दंडात्मक कार्रवाई नहीं की और उसी का परिणाम अटैक के रूप में सामने आया। भारत की 150 करोड़ जनता मांन चुकी है कि पाकिस्तान की दरिंदगी और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भारत माता के सम्मान को समर्पित इस अवसर पर अरुण सिंह, मनोज श्रीवास्तव गणेश, अंकज द्विवेदी, रितेश मिश्रा, भूपेंद्र द्विवेदी, अजीत सिंह, युसूफ वहाब, बशीर अहमद, राधेश्याम प्रजापति, हरीश पांडे,प्रदीप त्रिपाठी, शशि भूषण ओझा, शैलेंद्र सिंह, मनोज यादव, अरकान, आशीष भट्ट, प्रेमानंद, मृत्युंजय नवल, दीप्ति मान, राजीव पांडे, पंकज श्रीवास्तव, दुर्गेश यादव, संतोष मनी त्रिपाठी, अजय शंकर त्रिवेदी, राहुल श्रीवास्तव, दबीर आलम, आकाश सिंह, श्वेता यादव, दयाराम सोनकर, राकेश रावत सहित लगभग 200 की संख्या में पत्रकार और अधिवक्ता उपस्थित थे।









