Category: न्यूज़

Your blog category

  • पत्रकारिता निष्पक्ष हो तभी उसका समाज को लाभ: दिलावर सिंह

    पत्रकारिता निष्पक्ष हो तभी उसका समाज को लाभ: दिलावर सिंह

    पूरे प्रदेश में संगठन से जुड़ रहे पत्रकार:डाॅ सतीश चन्द्र

    बडहलगं/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)। गोला पत्रकारिता निष्पक्ष हो तभी इसका लाभ समाज को मिलता है और पत्रकार का प्रयास सार्थक सिद्ध होता है।’ उक्त बातें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहीं। वे बृहस्पतिवार को नगर के कसौंधन मैरेज हॉल के प्रांगण में संगठन के मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। इस अवसर पर संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष डाक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला ने अपने सम्बोधन में बताया कि हम सभी के प्रयास से पत्रकार हितों के किये जा रहे कार्यो के चलते पूरे प्रदेश में हमसे मीडिया के साथी जुड़ते जा रहे हैं।
    कार्यक्रम के आयोजक तहसील अध्यक्ष प्रदीप यादव ने अपने सम्बोधन में सभी के प्रति आभार जताते हुए सभी को एकजुट होने की अपील की और अगले महीने इससे भी शानदार कार्यक्रम कराने की घोषणा की। इस अवसर पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष शेखर गुप्ता ने अपने सम्बोधन में संगठन की प्रशंसा करते हुए हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
    आयोजन में सर्वश्री संगमनाथ तिवारी, अशोक कुमार, चंद्रभान, सिद्धार्थ शुक्ला, प्रमोद पाण्डेय, शैलेंद्र कुमार दुबे, अमिय नाथ मिश्रा, राकेश दुबे, नरसिंह प्रजापति, दिव्यांश यादव, अजय जायसवाल, महताब खान, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एचडी शर्मा, आकाश सिंह सहित दर्जनों पत्रकारों ने निष्पक्ष पत्रकारिता पर अपने अमूल्य विचार रखें।

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, आग लगने से बुरी तरह झुलस गई थीं

    पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, आग लगने से बुरी तरह झुलस गई थीं

    पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, आग लगने से बुरी तरह झुलस गई थीं..

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं डॉ गिरिजा व्यास का गुरुवार (1 मई) को निधन हो गया।

     आग लगने की घटना में बुरी तरह झुलस गई थीं और उनका इलाज चल रहा था।

    उनके निधन से राजस्थान में शोक की लहर है।

    सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

  • बड़हलगंज सभासद पर जान लेवा हमला सटाया पिस्टल

    “देर रात हुई घटना की एफआईआर दर्ज, पुलिस तफ्तीश में जुटी”

    गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)। बड़हलगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12, लक्ष्मीबाई नगर के सभासद दीपक शर्मा को बीती रात उपनगर के पटना चौराहा स्थित मॉडल शॉप के मालिक ने अपने साथियों के साथ मिल कर बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना सभासद ने स्थानीय पुलिस को दे दी है, जिस पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
    सभासद द्वारा पुलिस को दिये गए प्रार्थना पत्र के अनुसार बुधवार की रात क़रीब 10.30 बजे किसी निमंत्रण में जा रहा था, इसी बीच पटना चौराहे के समीप स्थित मॉडल शॉप के सामने खड़े मनबढ़ चक्रधारी सोनकर ने घेर कर मार पीट करने के साथ गाली गलौज करते हुये किसी को फोन किया, जिसके बाद मॉडल शॉप के मालिक विशाल राय कई लोगों के साथ दो गाड़ियों में पहुंचे और अपने साथ के लोगों को जान से मार डालने के लिये कहते हुए पिस्टल की बट से मेरे सर पर मार दिया इसी बीच चक्रधारी सोनकर ने गला दबा दिया जिसकी वजह से दीपक बेहोश हो गया।
    सभासद को मरा जान कर हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे नगर पंचायत कर्मी उमेश यादव व अन्य किसी तरह दीपक को लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
    सभासद ने बताया कि उस पर जानलेवा हमले की घटना पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल के उकसावे पर की गई है, हमलावरों में से एक चक्रधारी सोनकर ने घटना के बाद पूर्व चेयरमैन को फोन पर सूचना देते हुए कहा भी कि आपका कार्य कर दिये है, दीपक को मार डाले हैं।
    पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

    आरोपी ने भी कोतवाली में दिया तहरीर…..

    गुरुवार को चक्रधारी सोनकर ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कल रात 10 बजे करीब पटना चौराहे पर स्थित माडल शाप पर सभासद दीपक शर्मा आए और जाति सूचक गाली देते हुए कहा कि मैं सभासद हूं मुझे एक बीयर पिला दो। इसी बात को लेकर मेरा कालर पकड़ कर मार रहे थे। तो वहां पर कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ।

  • रतनपुर में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को किया गया सील

    रिपोर्ट: अरविंद कुमार

    नौतनवा । जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालय को सील किया। नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर गांव में एक मानक विहीन निजी विद्यालय को सील किया गया यह विद्यालय बिना मान्यता के वर्षों से संचालित हो रहा था और बच्चों से मनमाने ढंग से शुल्क वसूल रहा था।
    टीम ने जांच के बाद पाया कि विद्यालय न तो किसी भी बोर्ड से मान्यता प्राप्त है और न ही एनसीईआरटी की मान्य पुस्तकें पढ़ाई जा रही थीं। साथ ही विद्यालय में शैक्षिक और भौतिक संसाधनों की भारी कमी पाई गई। जांच के बाद टीम ने विद्यालय को सील कर दिया और वहां की समस्त गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गईं।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने बताया कि प्राइवेट विद्यालयों को लेकर कई शिकायती पत्र प्राप्त हुए थे। जो शासन के मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे थे। ऐसे में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को सील कर दिया गया है।

  • आटों से आ रही महिला का उचक्कों ने नकदी सहित गहने चुराए, केस दर्ज

    आटों से आ रही महिला का उचक्कों ने नकदी सहित गहने चुराए, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    थाना बांसगांव क्षेत्र की गुआर निवासी एक महिला जो नौसढ़ से आटो पर बैठकर सहजनवा आ रही थी, बगल में पर्स रखी थी। ऑटो में सवार महिला का उचक्कों ने पर्स में रखें नकदी और गहनें चुरा कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात उचक्कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी से, थाना बांसगांव के गुआर निवासी गुड्डी देवी पत्नी हरिश्चंद जो मंगलवार को अपराह्न 1.30 बजे के करीब नौसढ़ से आटों पर बैठ कर सहजनवां आ रही थी। आटो में दो महिलाएं बैठी थी, पीड़ित महिला अपने बगल में पर्स रखी थी, उसमें रखा 4 हजार नकद, सोने की चैन, तीन मंगलसूत्र, चांदी का पायल चुरा कर फरार हो गई। पीड़िता आटो से जब उतरी तो देखा कि नकदी और गहने चोरी हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

  • आकाशीय बिजली की चपेट में आने एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल

    आकाशीय बिजली की चपेट में आने एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल

    “अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से डाक्टर गायब, एसडीएम ने जमकर लगाई फटकार”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।

    बिजली गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी सहजनवां से जिला अस्पताल किया गया रेफर।

    सहजनवां थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव के सत्येंद्र पुत्र महेंद्र (12 वर्ष) और सौरव पुत्र शत्रुध्न (13 वर्ष) आज सुबह बारिश के दौरान गांव के बगीचे में आम बीनने गए थे। काफी देर होने पर जब घर वाले खोजबीन किए तो, पता चला कि बगीचे में दोनों अचेत अवस्था में पड़े हुए है। आना फानन में परिजन दोनों को सहजनवां सीएचसी लेकर आए। जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ (13 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल बच्चे सतेंद्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि तेज आवाज के साथ बिजली गिरी है उसी के चपेट में दोनों बच्चों आ गए है। घटना की जानकारी मिलने पर सीएचसी सहजनवां के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे एसडीएम तो देखा कि तैनात डॉक्टर गायब है। जिस पर उन्होंने देर से पहुंचे डाक्टर की जमकर क्लास ली। और हिदायत दिए कि इस तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।

  • विनोद राय एसी कोच मैकेनिक की समस्याओं को लेकर के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर से कर्मचारियों के साथ मुलाकात किया

    विनोद राय एसी कोच मैकेनिक की समस्याओं को लेकर के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर से कर्मचारियों के साथ मुलाकात किया

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री और सहायक महामंत्री एनएफआईआर विनोद राय एसी कोच मैकेनिक की समस्याओं को लेकर के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर से कर्मचारियों के साथ मुलाकात किया और कर्मचारियों ने स्वयं अपनी परेशानियों को बताया कर्मचारियों ने बताया की पावर कार और एसी कोच के बीच में जनरल कोच लग जाने के कारण बहुत परेशानी हो रही है। अचानक अगर पावर कार में कोई गड़बड़ी हो जाती है या एससी कोच में गड़बड़ी होती है तो अचानक ठीक होने में दिक्कत आएगी क्योंकि गाड़ियां जब रुकेगी तभी उतार कर जा पाया जाएगा। वैसे इंटरकनेक्ट रहता है तो तुरंत अटेंड किया जाता है।

    महामंत्री विनोद राय ने प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर से बिंदुवार समस्याओं पर बात किया कर्मचारियों को बैठने की जगह भी नहीं रहती है। 20 किलो का टोल लेकर के चलना पड़ता है। उसके बाद वहां पहुंचने पर गंतव्य स्थान पर खाने के लिए भी व्यवस्था नहीं है। शुरू से लास्ट तक जो कर्मचारी जाता है और आता है, उसके लिए कोई जगह नहीं है ट्रेन में और जनरल कोच लगाए जाने से कर्मचारी एकदम परेशान हैं। अपने मुखिया से बात कह कर के अपनी समस्याओं को अवगत करा लोगों ने उन्होंने आश्वासन दिया कि यह बात रेलवे बोर्ड को बताई जाएगी और इसका हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड का आदेश है, इस नाते इसको किया गया है लेकिन समस्या को देखते हुए हम लोग बोर्ड को बताने का काम करेंगे महामंत्री विनोद राय ने कहा रेलवे बोर्ड की पी न यम 5 6 7 तारीख को बोर्ड के मीटिंग में इस बात को उठाया जाएगा और समस्या को हल कराया जाएगा महामंत्री विनोद राय के साथ सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे

  • नायब तहसीलदार के निरीक्षण में शिक्षिका मिली अनुपस्थित

    नायब तहसीलदार के निरीक्षण में शिक्षिका मिली अनुपस्थित

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    शासन ने परिषदीय विद्यालय की स्थित का जायजा लेने के लिए जिम्मेदारों से माहवार रिपोर्ट मांग रही है।

    बुधवार को नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने प्रेरणा पोर्टल के तहत तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किए। जिसमें रंदौली उर्फ मठिया, भरपही, महराबारी, कुसमौल तथा मुहम्मदपुर शामिल है। सभी विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम थी। मौजूद शिक्षकों से बच्चों की तादात बढ़ाने का निर्देश दिए। वहीं मुहम्मदपुर परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षिका अनुपस्थित पाई गई। जिन्हें अनुपस्थित कर दिए।

    इस संदर्भ में नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने कहा कि जो भी कमी मिली है उसकी रिपोर्ट बीएसए को भेज दी गई है।

  • युवक ने लगाई फांसी मौत, मां बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ

    युवक ने लगाई फांसी मौत, मां बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुचडेहरी में बुधवार को अपराह्न दो बजे के करीब एक 18 वर्षीय युवक मोहित कन्नौजिया पुत्र स्व.अंगद कन्नौजिया ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं जब इसकी जानकारी स्वजनों को हुई तो घर मे मौजूद मृतक की मां कौशिल्या देवी और बहन सुप्रिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां बेटी को अस्पताल भेजवाया और मृतक मोहित कन्नौजिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई।

    मृतक मुम्बई कमाता था, वह अभी अविवाहित था। उंसके पिता की मृत्यु 10 वर्ष पहले हो चुकी थी, युवक की मौत और मां बेटी के जहर खाने से गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

  • नाबालिग लड़की को लेकर हुआ फरार, रिपोर्ट दर्ज

    नाबालिग लड़की को लेकर हुआ फरार, रिपोर्ट दर्ज

    “नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर रिश्तेदारी में आया युवक लेकर हुआ फरार लगाया आरोप”

    ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी, गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर चौकी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपने गांव में रिश्तेदारी में आए संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के काली कोदवट गांव के निवासी युवक पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
    खजनी थाने में दी गई नामजद तहरीर में महिला ने बताया कि आज सुबह 8 बजे बेटी स्कूल जा रही थी उसी समय बहला-फुसला कर युवक उसे अपने साथ हैदराबाद लेकर चला गया। महिला ने बताया कि युवक ने व्हाट्स एप पर फोन काॅल करके बताया कि में लड़की को अपने साथ लेकर हैदराबाद जा रहा हूं।
    महिला ने बताया कि गांव में अपनी रिश्तेदारी में आने जाने वाला युवक पहले भी मेरी लड़की से फोन पर बातचीत किया करता था।
    नाबालिग लड़की से जुड़े महिला अपराध के मामले को पूरी तरह से गंभीरता से लेते हुए थाने की प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दी है।