Category: न्यूज़
Your blog category
-

बिना डूग्गी मुनादी कराए तालाब का पट्टा कराने का आरोप
संवाददाता– एस.पी. सिंह
तहसील क्षेत्र के तिलौरा निवासी सुरज कुमार पुत्र शिवपूजन ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के गांव बड़गो में आराजी संख्या 142 है। इसकी नीलामी के लिए 24 मार्च 2025 समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया गया था। बिना गांव में ड़ूग्गी मुनादी कराए भैसला निवासी एक व्यक्ति के नाम से तालाब की नीलामी कर दिया गया है। पीड़ित ने पट्टा निरस्त कराने की मांग किया है।
-

120 लाख की विकास परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास की नई इबारत लिख रहे नगर पंचायत बड़हलगंज में विभिन्न वार्डों के 120 लाख रुपए के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर द्वारा किया गया।
शनिवार को उपनगर के संत रविदास में आयोजित शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम में चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रीति उमर व विभिन्न सभासदों के साथ लगभग 120 लाख की लागत से हनुमान नगर वॉर्ड के आरसीसी सड़क व नाला, अब्दुल कलाम नगर में आरसीसी सड़क व नाला, संत रविदास नगर में इंटरलॉकिंग सड़क व नाला तथा सत्यदेव शास्त्री नगर वॉर्ड में काली मंदिर प्रांगड़ में इंटरलॉकिंग सड़क, रंगाई पुताई तथा स्टील रेलिंग आदि कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में बड़हलगंज नगर पंचायत ने जिस तरह विकास को गति दिया है, वह बहुत ही काबिले तारीफ है। उन्होंने चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी से बारिश से पूर्व सभी नाली व नालों की सफाई करने का भी निर्देश दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि राज्य वित्त आयोग तथा सीवरेज व जल निकासी योजना अंतर्गत उक्त विकास के कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा। चेयरमैन प्रीति उमर ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान ईओ राम समुख, सभासद जितेंद्र पासवान, दीपक गौंड, रवि साहनी, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, राकेश राय, ऋषि चंद, वीरेंद्र गुप्ता, सुनील यादव रामदास मद्धेशिया, सुदीप वर्मा, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, राजकुमार निगम, विनय तिवारी, रमेश शाही, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, संजय यादव, अष्टभुजा सिंह, कृष्णा गुप्ता, अनूप जायसवाल, अमरनाथ उमर, अमलेश कुमार, अरविंद सिंह, शैलेन्द्र सिंह, हरिकेश यादव, संजय मौर्य, राजू शर्मा, आकाश पटवा, छोटू उमर, रणधीर भारति, मोहन मद्धेशिया, प्रेम नारायण राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
-

किशोरी को बहला फुसला कर भगाया, केस दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को उसी गांव का एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया है। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 28 अप्रैल की रात्रि में परिजन के साथ घर अन्दर चटाई पर सो रही थी। इसके साथ 16 वर्षीय किशोरी भी थी। रात्रि में 11.30 बजे के करीब गांव का एक युवक उसे बहला फुसला कर भगा ले गया। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक प्रवीन पुत्र महेंद्र निवासी सिसई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कराया एग्रीमेंट, 1.20 लाख हड़पा
“एसडीएम ने सीओ गीडा को जांच कराकर कारवाई कराने का दिया आदेश”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सिधौली में कूटरचित दस्तावेज तैयार करा कर भूमि का एग्रीमेंट कर 1.20 लाख रुपया हड़प लिया है। पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी सहजनवा से शिकायत किया। मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने सीओ गीडा को जांच कर कारवाई कराने का निर्देश दिए।
मिली जानकारी से हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मनोज कुमार सिंह पुत्र रामसजन सिंह ने आरोप लगाया है कि, सिधौली निवासी एक व्यक्ति को रूपये की जरूरत थी। वह अपना आराजी संख्या 138 और 205 बेचना चाहता था, जिसका सौदा तय हुआ, और 3 वर्ष के लिए एग्रीमेंट हुआ। जिसके एवज में 1.20 लाख रुपया दिया। 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे जब चारदीवारी का निर्माण कराने पहुंचा। तो विपक्षी गाली गलौज, मारपीट पर आमादा हो गए। और मोबाइल छीन कर तोड़ दिए, तथा गले से सोने की चैन छीन कर फरार हो गए थे। पीड़ित ने जब काश्तकार का कागजात देखा तो होश उड़ गए। जो कूटरचित तरीके से तैयार किया गया था।
इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी सहजनवा दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि सीओ गीडा को जांच कराकर कारवाई कराने का निर्देश दिया गया।
-

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए 82 मामले, 5 का हुआ निस्तारण
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी अमित कुमार राठौर ने किया। इस दौरान 82 मामले आए थे। जिसमें 5 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। राजस्व 58, पुलिस 9, विकास 3, शिक्षा 1,अन्य 11 मामले आए थे। राजस्व संबंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित की गई है। पुलिस के मामले की जांच कराकर कारवाई कराने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
-

सगी बहन ने धोखे से सम्पत्ति का करा लिया वसीयत, थाने पर शिकायत
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा थाना क्षेत्र के भरसाड में एक सगी बहन ने पिता को गुमराह कर धोखे से सम्पत्ति का वसीयत कारा कर पूरी सम्पत्ति पर कब्जा कर रही है। पीड़ित बहनों ने गीडा थाने में शिकायत दर्ज कराकर कारवाई कराने की मांग किया है।
मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र के भरसाड निवासी शंभूनाथ की छः पुत्रियां आशा, उषा, निशा, पूनम, विजयलक्ष्मी, मीरा देवी है। मां और बाप बुजुर्ग हो चुके थे। सभी बहने मां, पिता की देखभाल करती रहती थी। एक बहन ने बुजुर्ग पिता को धोखे से दवा कराने के बहाने तहसील में लाकर पूरी सम्पत्ति का वसीयत करा लिया था। 8 दिसंबर 2024 को पिता की आकस्मित मौत हो गई थी। जब अन्य बहने अपने गांव पर परिवार के साथ रहने पहुंची तो आरोपी बहन गाली गलौज, मारपीट पर आमादा हो गई। जब वसीयत कराने की जानकारी अन्य बहनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित बहनों ने सगी बहन के खिलाफ धोखे से पिता की संपत्ति वसीयत करा लेने का तहरीर थाने में दिया है।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक गीडा ने कहा कि शिकायत की जांच कराकर कारवाई की जायेगी।
-

पढ़ाई के साथ बच्चों की सेहत के प्रति भी संवेदनशील है योगी सरकार
“डिप्थीरिया व टिटनेस से बचाने के लिए सभी स्कूलों में चल रहा टीकाकरण का विशेष अभियान”
“कक्षा 5 से 10 तक के (10 से 16 वर्ष) स्कूली बच्चों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों को जारी किए दिशानिर्देश”
“स्कूलों में जाने के लिए लगाई गईं स्वास्थ्य विभाग की टीमें, 10 मई तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान”
“जिले के 2962 स्कूलों में सत्र लगा कर छूटे हुए बच्चों को लगेंगे दोनों टीके”
“55 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 41 हजार बच्चों-किशोरों को लग चुकी वैक्सीन”
गोरखपुर । स्कूली बच्चों की बेहतर पढ़ाई सुनिश्चित कराने के साथ ही योगी सरकार उनके सेहत के प्रति भी बेहद संवेदनशील है। स्कूली बच्चों को कृमि (पेट के कीड़े)से मुक्ति दिलाने के लिए दवा खिलाने के अभियान बाद अब सरकार ने स्कूली बच्चों-किशोरों को डिप्थीरिया (गलघोटू) और टिटनेस जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया है। गोरखपुर में सभी तरह के विद्यालयों (शासकीय, शासकीय सहायता प्राप्त और निजी) में यह अभियान 10 मई तक चलेगा और इसके तहत 2962 स्कूलों 55 हजार से अधिक स्कूली बच्चों-किशोरों को टीकाकृत किया जाएगा। इस लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 41 हजार से अधिक बच्चों-किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
डिप्थीरिया और टिटनेस से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने सभी स्कूलों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अंतर्गत कक्षा 5 से 10 तक के (10 से 16 वर्ष) स्कूली बच्चों-किशोरों को टीका लगाया जाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा के मुताबिक टीकाकरण का यह अभियान 24 अप्रैल से शुरू है और 10 मई तक इसे पूर्ण किया जाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में टीमें लगा रखी हैं। सीएमओ ने बताया कि कक्षा पांच में पढ़ने वाले दस वर्ष के बच्चों को टीडी दस और कक्षा दस में पढ़ने वाले सोलह वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को टीडी सोलह वैक्सीन लगाई जा रही है। टीडी वैक्सीन उन्हें डिप्थीरिया और टिटनेस जैसी जानलेवा बीमारियों के प्रति प्रतिरक्षित करेगा। अभियान के दौरान दस वर्ष तक के कक्षा पांच के 30213 बच्चों और सोलह वर्ष के कक्षा दस के 25549 किशोर-किशोरियों को उनके स्कूल में टीका (वैक्सीन) लगाया जाना लक्षित है। अब तक दस वर्ष के 25840 बच्चों को तथा सोलह वर्ष के 15838 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सीएमओ के अनुसार वैक्सीन लगने के बाद कुछ बच्चों में बुखार और इंजेक्शन वाली जगह पर लालिमा या सूजन की दिक्कत हो सकती है । यह सामान्य प्रतिक्रिया है। इससे परेशान की आवश्यकता नहीं है। इससे बचाव के उपाय बताने के साथ-साथ टीकाकरण अभियान में बुखार की दवा भी दी जा रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार डिप्थीरिया (गलघोटू) संक्रामक रोग है जो संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आने के दो से पांच दिन में फैलता है। गले में खराश और बुखार के लक्षणों के साथ यह धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेता है। इसके कारण सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है और ह्रदय की मांसपेशियों में सूजन और नुकसान, गुर्दे में समस्या और प्लेटलेट कम होने से खून निकलने लगता है। ह्रदय गति असामान्य हो सकती है और पक्षाघात की भी आशंका रहती है। मरीज के खांसने और छींकने के दौरान निकलने वाले श्वसन बूंदों से यह फैलता है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मिलने वाली इसकी तीन खुराकों के साथ साथ बचपन और किशोरावस्था के दौरान तीन बूस्टर खुराक भी आवश्यक है। इसी प्रकार टिटनेस भी एक तीव्र संक्रामक रोग है, जो नवजात शिशुओं और गर्भवती के लिए ज्यादा गंभीर है । क्लोस्ट्रीडियम टेटानी नामक जीवाणु के बीजाणुओं के साथ इसका संक्रमण किसी कट या घाव के कारण होता है। इसके अधिकांश मामले संक्रमण के चौदह दिन के भीतर होते हैं। जो लोग टिटनेस से ठीक हो जाते हैं उनके दोबारा भी संक्रमित होने की आशंका रहती है और इसीलिए इसका टीकाकरण आवश्यक है।
*अभिभावकों को पत्र भेज रहे स्कूल*
डिप्थीरिया और टिटनेस के विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर कई स्कूलों ने अभिभवकों को पत्र भी भेजा है। इसमें अभिभावकों से टीकाकरण के लिए सहमति य असहमति व्यक्त करने की अपेक्षा की है। पत्र पर प्रतिक्रिया न मिलने की दशा में स्कूल प्रबंधन यह मान लेगा की अभिभवक अपने पाल्य का वैक्सिनेशन कराने के लिए सहमत है।
-

खजनी तक नहीं पहुंची विकास की उजली किरणें
“खजनी – खुटभार को गोद लें चुकें थें योगी जी”
“स्थानीय लोगों में भी हैं खजनी की उपेक्षा का दर्द”

ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी, गोरखपुर।
उनवल/खजनी। देश और प्रदेश में चारों तरफ विकास की लहर चल रही है, लेकिन जिले की खजनी तहसील का खजनी खूटभार कस्बा विकास की इन उजली किरणों से महरूम है।
यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र के निवासी रहें पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के असामायिक निधन के बाद यहां की सभी विकास योजनाऐं ठप पड गई। सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की स्थिति यह है कि गोरखपुर जिले की सीमा से महज 12 किमी दूर स्थित खजनी कस्बा आज तक विकास कार्यों में अपेक्षाकृत काफी पीछे है।
इस क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों ने यहां की जन समस्याओं को पत्रकारों साथ साझा करते हुए बताया है कि ;
समाजसेवी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब सांसद थे तब उस समय खुटभार – खजनी को गोद लिया था, जिसका अब तक अपेक्षित विकास नहीं हुआ। वर्षों पहले खजनी कस्बे और तहसील से रेलवे स्टेशन तक सस्ते किराए वाली सिटी बसें चलती थीं, आज प्राइवेट डग्गामार सवारी वाहनों, आटो और जीप के अलावा कोई नियमित सरकारी सार्वजनिक सेवा का वाहन यहां से जिले तक जाने के लिए नहीं मिलता है। बड़ी मुश्किल से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हुई, लेकिन वह भी नियमित नहीं है। 90 फीसदी लोग निजी या प्राइवेट वाहनों से धक्के खाते हुए जिले तक की यात्रा करते हैं, जिनमें विद्यार्थी, व्यापारी, शिक्षक तथा अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी कर्मचारी प्रमुख हैं, जबकि पहले यहां पर रोडवेज का बस स्टैंड और टिकट घर भी था परन्तु वर्तमान में ऐसी कोई सुविधा यहां पर नहीं है।
रुद्रपुर खजनी के युवा व्यवसायी मंगलम भरतीया ने बताया कि कस्बे की सड़क ऊंची हो गई है और जल निकासी के लिए सड़क के किनारे बनी नालीयां पट चुकी है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी के निस्तारण के लिए लोग वर्षों से नरकीय स्थिति में रह रहे हैं। बरसात में तो यह स्थिति और भी बुरी हो जाती है। जन प्रतिनिधि स्थानीय लोगों की समस्याओं को नहीं सुनते हैं।
प्रिन्स शुक्ला ने बताया कि तहसील क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विषयों के अध्ययन के लिए क्षेत्र में कोई शिक्षण संस्थान नहीं हैं। इन विषयों की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों को मजबूर होकर परिवार के साथ किराए पर कमरा लेकर शहर में निवास करना पड़ता हैं।
समाजसेवी अमित सिंह मंझरिया ने बताया कि जिले में सिर्फ खजनी तहसील और कस्बा ही है जो कि नगर पंचायत नहीं है, जबकि अन्य सभी तहसीलें नगर पंचायत क्षेत्र हो चुकी हैं। खजनी की उपेक्षा की इससे बड़ी मिसाल और क्या होगी?
शशिशेखर सिंह एडवोकेट ने बताया कि खजनी तहसील में दीवानी न्यायालय की मांग वर्षों पुरानी है। पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की योजना भी थी और वें खजनी में दीवानी न्यायालय की स्थापना चाहते थे, परन्तु उनके जाने के बाद यह मामला ठंडा पड़ गया और आज तक खजनी में दीवानी न्यायालय तथा ग्राम न्यायालय की स्थापना नहीं हो पाई है। वादकारियों को बांसगांव और गोरखपुर जाना पड़ता है, जिसमें अतिरिक्त समय और धन खर्च होता है। उन्होंने बताया कि खजनी तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 739 राजस्व गांव हैं तथा यह 5.5 लाख से अधिक आबादी वाली जिले की सबसे बड़ी तहसील है। यहां पर दीवानी न्यायालय की स्थापना की मांग भी बहुत पुरानी है।
रुद्रप्रताप सिंह, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष, ने बताया कि खजनी का एकमात्र उद्योग कंबल का कारखाना पूरी तरह से बंद हो गया है। पूर्व केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री महावीर प्रसाद ने उसे रायबरेली में स्थापित करा दिया था। साथ ही वीर बहादुर सिंह के द्वारा हरिहरपुर में प्रस्तावित जैव अनुसंधान केंद्र और फर्टर्लिटी सेंटर का निर्माण भी आज तक नहीं हुआ। खजनी क्षेत्र के सांसदों और विधायकों ने भी यहां के लिए कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं किया है। गोरखपुर शहर का विकास मेडिकल काॅलेज रोड, सोनौली रोड,पिपराइच रोड, तारामंडल, सिक्टौर रोड, सहजनवां, गीडा, डोमिनगढ और नौसढ़ हर दिशा में हुआ, मगर खजनी कस्बा शहर के करीब हो कर भी आजतक उपेक्षा का शिकार है।
संगम उर्फ राहुल त्रिपाठी, ग्राम प्रधान रुद्रपुर, ने कहा कि किसी की भी निगाह नहीं गई खजनी की बदहाली की ओर,
नहीं तो खजनी कस्बा भी गोरखपुर महानगर क्षेत्र का हिस्सा होता।आपको बता दें कि खजनी को नगर पंचायत क्षेत्र बनाने के लिए 3 वर्ष पहले अधिसूचना जारी हुई थी। तत्कालीन एसडीएम के द्वारा भी 3 बार सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजा जा चुका है। किंतु अभी तक खजनी को नगर पंचायत क्षेत्र या टाउन एरिया का दर्जा नहीं मिला है।
-

मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत का विरोध
यूपी, मुजफ्फरनगर। धक्का–मुक्की, पगड़ी सिर से गिरी, सिर पर लाठी मारने का भी आरोप है। पुलिस ने टिकैत को सुरक्षित निकाला।
दरअसल, आज पहलगाम हमले के विरोध में शहर बंद था। हिंदू संगठनों ने जुलूस निकाला। फिर सभा हुई। यहां टिकैत पहुंचे तो विरोध हुआ।
आरोप है कि राकेश टिकैत ने पिछले दिनों पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक प्रतिक्रिया दी थी और सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे। हिंदू संगठन इस बयान से आक्रोशित थे।
-

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर पॉइंट्स मैन एवं एसी मैकेनिक कर्मचारियों की समस्याओं पर की गई सभा
ट्रेनों में इंजन के पीछे जनरल कोच लगाए जाने पर एसी कर्मचारियों को कार्य करने में असुविधा हो रही है तथा प्वांइट्समैन कर्मचारियों की समस्याएं लखनऊ मंडल में काफी दिनों से व्याप्त है इसके लिए प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक, मुख्य विद्युत इंजीनियर से बात की गई है समस्याओं का निराकरण शीघ्र होगा विनोद राय – महामंत्री पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ,
आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित कर्मचारी सभा में ए सी मैकेनिक कर्मचारियों तथा पॉइंट्स मैन कर्मचारियों ने महामंत्री विनोद राय से मिलकर उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। एसी मैकेनिक कर्मचारियों ने बताया कि इंजन के ठीक बाद पावर कार के बाद जनरल कोच लगा देने से एसी मैकेनिक कर्मचारियों को कार्य करने में असुविधा हो रही हैं उन्हें फैलियर अटेंड करने तथा पूरी गाड़ी में विद्युत सप्लाई बहाल करने में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है एवं यात्री शिकायत की संख्या बढ़ रही है शिकायत की संख्या बढ़ने पर एसी मैकेनिक कर्मचारियों को दंडित किया जा रहा है। पॉइंट्स मैन कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं संघ के महामंत्री विनोद राय के समक्ष रखा जिस पर महामंत्री विनोद राय ने प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिक इंजीनियर मुख्य विद्युत इंजीनियर से बात कर इन समस्याओं को तुरंत हल करने का निवेदन किया। अधिकारियों ने उपरोक्त समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर महामंत्री विनोद राय ने कहा कि ए सी मैकेनिक तथा प्वांइट्समैन कर्मचारियों की समस्याएं वाजिब हैं जिस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इन समस्याओं को तत्काल दूर किया जाना आवश्यक है। इस हेतु रेलवे बोर्ड पी एन एम मुद्दे में एसी मैकेनिक एवं प्वांइट्समैन कर्मचारियों की समस्याओं को रखा जाएगा, जो कर्मचारी तथा रेल हित में है।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ मुख्यालय मंडल के मंडल मंत्री श्री फिरोजुल हक, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री ओ पी सिंह,दीपक चौधरी, के एम मिश्रा, लक्ष्मी श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, कारखाना मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर, मंडल मंत्री श्री कुलदीप मणि त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, बृजपाल सिंह कौशल कुमार सिंह, देवेश सिंह, अवध बिहारी पांडेय, अजय त्रिपाठी, दीपक प्रजापति, अंशुमाल पाठक, अभिषेक गुप्ता, हरकेश बहादुर सिंह, नूर आलम, योगेंद्र पाल, दिनेश शर्मा, प्रभाकर वर्मा, सनी सिंह, दिनेश मल, बद्री विशाल दुबे, अविनाश सिंह सिद्धांत सिंह रोहित कुमार, मनीष चौधरी, संजय श्रीवास्तव , रामप्रसाद, कृष्णा, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, अखिलेश ,सुधीर गौतम, प्रदीप शिव कुशवाहा, राकेश कुमार संजय कुमार ,कंचन लाल, विजय भारती, विजय सिंह, वैभव पांडे नित्यानंद पांडे इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










