Category: न्यूज़
Your blog category
-

पुलिस ने हत्यारोपी पिता को भेजा जेल
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज क्षेत्र के चौतिसा गांव में पुत्र के हत्या के आरोपी पिता हरि यादव को लाइसेंसी दो नाली बन्दूक व दो अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए जेल भेज दिया।
कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मृतक अनूप की पत्नी नीतू यादव ने पुलिस को दिये तहरीर मे कहा है कि 03 मई की देर रात पारिवारिक विवाद होने पर ससुर हरि यादव ने उनके पति अनूप यादव व देवरानी सुप्रिया यादव पर गोली चला दी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गयें। इलाज के दौरान मेरे पति अनूप की मृत्यु हो गई। जब कि देवरानी का इलाज मेडिकल कालेज मे चल रहा हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा सुनील कुमार, संजय कुमार पाल, कां0 आशीष पांडेय व महिला कां0 दिव्या मिश्रा शामिल रही। -

पढ़ने की चाह वाले छात्रों के लिए बेहतर साधन है लाइब्रेरी
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज पुस्तकालय वह स्थान है जहां पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित किया जाता है जिससे छात्रों की आत्मनिर्भरता बढ़ती है और पढ़ने की चाह रखने वाले छात्रों को एक बेहतर साधन उपलब्ध कराता है।यह विचार रविवार की शाम कालेज रोड बड़हलगंज पर स्थित विजन लाइब्रेरी का फीता काट उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान तिवारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी गोपाल उर्फ झिन्नू यादव ने व्यक्त किया।
संचालक विजयेन्द्र तिवारी ने बताया कि छात्रों के बढ़ने, सीखने, कौशल बढ़ाने एवं खुद को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कालेज रोड पर “विजन” लाइब्रेरी स्थापित की गई है।आज के परिवेश में खासकर बड़हलगंज क्षेत्र में शिक्षा को लेकर लोग जागरुक है परंतु आधुनिक सुविधाओं के अभाव में लोग बेहतर शिक्षा नहीं पा सकते हैं। यह लाइब्रेरी बेहतर शिक्षा के लिए स्थापित की गई है जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए फ्री वाई-फाई, मोबाइल एवं लैपटॉप चार्जिंग की व्यवस्था, न्यूजपेपर, ऐतिहासिक पुस्तकें आदि की व्यवस्था रहेगी।पूरा कैम्पस पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरा से लैस होने के साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर माहौल के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस मौके पर शिवेंद्र तिवारी, अनीस यादव, साहिल पाण्डेय, नीतीश गुप्ता, प्रीति यादव,अर्चना गौंड, सेजल, अनुभव,दीपक,नितिन, सत्यम, मंजीत आदि उपस्थित रहें। -

पुलिस पर एक पक्षीय कारवाई करने का आरोप, पीड़ित ने सीओ से की शिकायत
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भेलाखरग गाव में बीते 20 अप्रैल को शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर हरपुर बुदहट पुलिस पर एक पक्षीय कारवाई करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी गीडा रत्नेस्वर सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा है। सीओ ने मामले के जांच के आदेश दिए है।
भेलाखरग निवासी पीड़ित गणेश शुक्ला ने सीओ गीडा को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि 20 अप्रैल को अपराह्न 2 बजे उनके बेटे कृष्ण मोहन शुक्ल और पड़ोस गांव के कुछ लड़को से शराब पीने की बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद मेरे लड़के कृष्णमोहन शुक्ला को मनबढ़ों ने रास्ते में पकड़ कर मारपीट कर घायल कर दिया। वही एक आरोपी बाइक से भागने की कोशिश में सड़क पर गिर गया। जिसको खड़ंजे के ईंट से सर में चोट लग गयी। थाने में जाकर उसने फर्जी केस दर्ज करा कर मेरे बेटे को जेल भेज दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने भी उसी दिन पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत की थी, लेकिन 15 दिन बाद भी उनका मुकदमा नही दर्ज हुआ।इस संदर्भ में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि प्रकरण की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष को जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है।
-

जेएस विश्वविद्यालय के चांसलर व रजिस्ट्रार की जमानत खारिज, फर्जी डिग्री मामला
अब हाईकोर्ट में अपील की तैयारी, याचिका खारिज होने से विश्वविद्यालय को लगा झटका
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। फर्जी डिग्री प्रकरण में जयपुर जेल में बंद जेएस विवि के चांसलर डॉ सुकेश यादव व रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा की जमानत याचिका पर जिला न्यायालय जयपुर में सुनवाई हुई।
सुनवाई के बाद जिला न्यायालय ने चांसलर व रजिस्ट्रार की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
जिला कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद परिजनों ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
लेकिन चांसलर व रजिस्ट्रार की जमानत खारिज होने के बाद विवि प्रबंधन मायूस है।
जयपुर में शारीरिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जेएस विवि के नाम की फर्जी डिग्री के बल पर कई आवेदकों ने शारीरिक शिक्षक की नौकरी पाई थी।
जब सभी शिक्षकों की डिग्री की जांच की गई तो जेएस विश्वविद्यालय की डिग्री से बने शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई।
जिसके आधार पर राजस्थान सरकार ने सभी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था।
पूरे प्रकरण की जांच एसओजी जयपुर को दी गई थी। एसओजी ने जांच के दौरान विश्वविद्यालय की भूमिका संदिग्ध पाई। फर्जी डिग्री प्रकरण के आधार पर एसओजी ने विवि के रजिस्ट्रार व चांसलर को गिरफ्तार कर दिया।
एसओजी ने पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया। उसके बाद परिजनों ने जमानत के लिए जिला न्यायालय में याचिका दाखिल की।
2 मई को याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जिला न्यायालय ने दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
जिसके बाद से परिजनों ने हाईकोर्ट में जाने का फैसला किया है।चांसलर के परिजनों ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है।
*शिकोहाबाद पुलिस ने रिमांड पर लेकर की थी पूछताछ*
फर्जी डिग्री के मामले में शिकोहाबाद में छात्रों की शिकायत पर दो मुकदमा दर्ज किए गए थे।
छात्रों ने फर्जी डिग्री के मामले में विवि के चांसलर, रजिस्ट्रार,प्रतिकुलाधिपति डॉ पीएस यादव, महानिदेशक डॉ गौरव यादव सहित कृषि संकाय के एचओडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने फर्जी डिग्री के मामले में कोर्ट से 48 घंटे की रिमांड मांगी जिसके आधार पर 30 अप्रैल को जयपुर से रिमांड पर लेकर आई
जहां चांसलर, रजिस्ट्रार से पुलिस ने 200 से अधिक प्रश्न पूछे।
48 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को जयपुर जेल भेज प्रशासन को सौप दिया था।
*भागे आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें*
शिकोहाबाद में प्रतिकुलाधिपति डॉ पीएस यादव, महानिदेशक डॉ गौरव यादव सहित कृषि संकाय के एचओडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तीनों आरोपी भागे हुए हैं।
पुलिस अभी तक उनका सुराग नहीं लगा पा रही है। कभी रिश्तेदारों तो कभी इनकी ससुराल में छापामारी कर रही है लेकिन आरोपी कहीं छिप गए हैं।
अपने मोबाइल भी चांसलर की गिरफ्तारी के बाद से नहीं खोले गए हैं।
*प्रशासन की कार्रवाई धीमी हुई*
जेएस विवि के खिलाफ जिस तरह से जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की थी।
अधिकारियों की टीमों को लेकर विवि के नक्शे से लेकर जमीन तक की जांच कराई थी।
विकास प्राधिकरण ने तब कई खामियां मिलने की बात कही थी।
तहसील प्रशासन शिकोहाबाद ने भी जमीन की खरीद में नियमों की अनदेखी की बात कही थी।
लगातार अधिकारी विवि में डेरा डाले रहे लेकिन अब पिछले एक माह से पूरे मामले की कार्रवाई धीमी हो गई है।
अब कोई जांच अधिकारी जेएस में दस्तक नहीं दे रहा जिससे विवि प्रशासन भी राहत की सांस ले रहा है।
फिलहाल लोगों की निगाहें शिकोहाबाद पुलिस द्वारा की जा रही मुकदमों की कार्रवाई पर टिकी है।
-

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर मे हुआ आईडी कार्ड वितरण एवं नव मनोनीत पदाधिकारीयों का हुआ सम्मान
संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर के सभी सदस्यों का महानगर गर्ल्स इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर गोरखनाथ गोरखपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह के देखरेख में आईडी कार्ड का वितरण हुआ एवं नव मनोनीत पदाधिकारीयों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सदर तहसील के अध्यक्ष पंकज पांडेय ने नव मनोनीत पदाधिकारी क्रमशः राम जी वर्मा उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष ,सूर्य प्रकाश ओझा मंत्री, परशुराम विश्वकर्मा संयुक्त मंत्री आदित्य अंचल श्रीवास्तव प्रचार मंत्री बनने मे शुभकामनायें दिया एवं भविष्य में पत्रकारों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से दूर करने का विश्वास भी दिलाया। इस कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री अमर सिंह ने कहा कि पत्रकारों को जब भी आवश्यकता पड़ेगा संगठन सदैव पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।मंडल कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने सभी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पत्रकार कलम की सिपाही होता हैं वो समाज को आईना दिखाते हैं समाज की समस्याओं को शासन प्रशासन के सामने उठाने का कार्य पत्रकारों का ही है। मंडल प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कहा कि पत्रकार जब भी आवाज देंगे हम सदैव उनके साथ प्रथम पंक्ति में खड़े मिलेंगे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी की तरफ से राणा रणजीत सिंह ने प्रतिभाग किया एवं पत्रकारों के हितों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। इस कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार श्रीवास्तव संगठन मंत्री तहसील सदर ने किया। सदर तहसील के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। सदर उपाध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों का जोर दार स्वागत किया।सदर तहसील के महामंत्री अमित कुमार भारती ने सभी सदस्यों की तरफ से मुख्य अतिथि को विश्वास दिलाया कि जब भी कभी हम लोगों की जरूरत रहेगी हम संगठन के साथ खड़े मिलेंगे। धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सदैव संगठन के प्रति वफादारी से काम करते रहेंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इमरान खान प्रवक्ता, मिन्हाज अली सिद्दीकी विधि प्रकोष्ठ प्रभारी,आडिटर उदय प्रताप सिंह, सूरज कुमार पाठक सुशील कुमार सिंह मनोज कुमार गुप्ता सुनील मणि त्रिपाठी हिमांशु श्रीवास्तव,प्रिया शुक्ला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी आदि पत्रकारों ने प्रतिभाग किया और और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
-

महराजगंज सोनौली बस स्टैंड के पास पुलिस की मिली भगत से चल रहा अवैध पार्किंग, प्रशासन मौन
रिपोर्ट: अरविंद कुमार
सोनौली : महराजगंज सोनौली कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड के पास अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग की जा रही है । बावजूद उसके प्रशासन मौन हैं। दो दिन पूर्व में ही जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार, सोनौली नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राहुल यादव, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में अवैध रूप से चल रही है एक पार्किंग को बंद कराया था लेकिन उसके बावजूद मौजूदा समय में एक पार्किंग अवैध रूप से चल रही है। अब देखने वाली बात क्या होगी की खबर चलने के बाद से क्या कुछ कार्रवाई होती है। अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
-

अंडरपास को लेकर ग्रामीणों में दिखा आक्रोश, हुई नारेबाजी
“दर्जनों गांवों को जोड़ता है यह मार्ग -राजीव रंजन चौधरी”

“अंडरपास खुलवाने के लिए हर स्तर पर होगा प्रयास-राजीव रंजन चौधरी”

मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर जिले के नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 12,वार्ड नंबर 13 में निर्मित हो रहे फोरलेन बाईपास के बगल में जंगल के रास्ते लगभग दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर अंडरपास न बनने को लेकर युवा नेता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव रंजन चौधरी के अगुआई में सैकड़ों ग्रामीणों के मौजूदगी में अंडरपास को लेकर नारेबाजी करते हुए अंडरपास बनवाने की मांग किया गया।
वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए युवा लोकप्रिय नेता राजीव रंजन चौधरी ने कहा कि यह जंगल से जाने वाला मार्ग जोकि दर्जनों गांवों को जोड़ता है यह रास्ता विगत कई वर्षों से संचालित है अगर अंडरपास नहीं बन पाएगा तो आसपास के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को विद्यायल जाने के लिए काफी लंबा दूरी तय करना पड़ेगा और महिलाओं बच्चों को आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा वही रास्ता बंद होने की सूचना मिलने पर बच्चों के अभिभावक काफी दुःखी और आक्रोशित है। इसलिए शासन प्रशासन से यही मांग है कि इस रास्ते पर अंदर पास देने का कष्ट करे ताकि जनता जनार्दन को आने जाने में कोई समस्या न हो सके और अगर अंडरपास नहीं खुलता है तो हम लोग मुख्यमंत्री जी से मिलकर अपनी बातों को रखेंगे ।-
वहीं महिला ने अंडरपास को लेकर कहा कि यह हम लोगों का मुख्यमार्ग है अगर यह मार्ग बंद हो गया तो भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सरकार हमारी बातों को सुने और अंडरपास बनवाने का कष्ट करें।
-

महामंत्री विनोद राय ने पाॅइन्ट्स मैन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वार्ता किया
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री और सहायक महामंत्री एनएफआईआर विनोद राय से पॉइंट्स मैन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर के वार्ता किया गया।
प्वांइट्स मैन संगठन के पदाधिकारी ने महामंत्री विनोद राय को एक ज्ञापन सोपा रेलवे बोर्ड के मीटिंग में 5, 6 व 7 को होने वाली है। उसमें समस्याओं को उठाने के लिए और निदान करने के लिए कर्मचारियों ने और पदाधिकारी ने अनुरोध किया। महामंत्री विनोद राय ने महामंत्री एनएफआईआर से तत्काल वार्ता किया और निदान करने के लिए अनुरोध किया गया। महामंत्री ने कहा इस मामले को टेक अप किया जाएगा और करने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन देने में सुनील कुमार बर्मा संयुक्त मंडल सचिव दिनेश मल्ल राजेश दिनेश कुमार और तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ज्ञापन में मुख्य मांग पॉइंट्स मैन का ड्रेस कोड और 12 घंटे ड्यूटी समाप्त करने के लिए, पूर्वोत्तर रेलवे पर सभी खाली जगह पर प्रमोशन करने के लिए, 8 घंटे का ड्यूटी रोस्टर लागू करना, आप साइड में कर्मचारियों को ड्रेस बदलने के लिए गुमटी बनवा जाए, हार्ड रिक्स अलाउंस देने के लिए फोर्थ पे स्ट्रक्चर की प्रक्रिया जल्द से जल्द लागू किया जाए, कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने के लिए जो काम उनका नहीं है वह काम न कराया जाए, और बहुत से समस्याओं को उन लोगों ने लिखित रूप से दिया। इस पर महामंत्री विनोद राय ने आश्वासन दिया है कि यह सभी मुद्दों को रेलवे बोर्ड के समक्ष रखकर के निदान करने का प्रयत्न किया जाएगा।
-

संपूर्ण समाधान दिवस बना आश्वासन दिवस
“प्रशासनिक सुस्ती और जनता के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया”
ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी सम्पूर्ण समाधान दिवस महज औपचारिकता, समस्याएं दर्ज तो होती हैं लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन जन समस्याओं का निस्तारण रहा ना के बराबर, शिकायतों का अंबार।
खजनी, गोरखपुर 3 मई को जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दावे के साथ आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील खजनी में सम्पन्न हुआ, लेकिन नतीजे निराशाजनक रहे। खजनी तहसील में उपजिलाधिकारी खजनी व तहसीलदार खजनी के अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मात्र 5 का मौके पर निस्तारण हो सका।
उप जिलाधिकारी खजनी ने अधिकारियों को शेष शिकायतों के लिए स्थलीय निरीक्षण करके निर्देश दिए, लेकिन इस तरह के आयोजनों में बार-बार कम निस्तारण दर प्रशासनिक सुस्ती और जनता के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस महज औपचारिकता बनकर रह गया है, जहां समस्याएं दर्ज तो होती हैं, लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिलते हैं।इस अवसर पर नायाब तहसीलदार खजनी राजस्व निरीक्षक लेखपाल पुलिस साहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में प्रशासन चूक रहा। सवाल उठता है कि जब सम्पूर्ण समाधान दिवस जैसे आयोजन भी जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाते, तो आम नागरिक अपनी शिकायतें लेकर कहां जाए।











