बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज के समीप खड़ेसरी गांव में श्री किन्नू प्रसाद का घर आग लगने से पूरा जल गया है। इसके पूर्व किन्नू प्रसाद का घर कंसासुर में था जहां पर बाढ़ में घर बह जाने के बाद 6 साल पहले खड़ेसरी में छप्पर डालकर जीवन यापन करते थे।परन्तु अब यहां पर आग लग जाने से इनका पूरा आशियाना जलकर राख हो गया जिसकी सूचना मिलने पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा तिरपाल,बर्तन, बाल्टी एवं अन्य उपयोगी वस्तुयें प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य पुष्पराज दूबे, शिवेंद्र प्रताप उपाध्याय, रितेश राय, हरे कृष्णा तिवारी उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, राजकुमार, राधे कृष्णा सिंह, अजीत सिंह, धनंजय दुबे, बाबूराम गौतम, हरिलाल निषाद मिडिया प्रभारी , रामवृक्ष उपाध्यक्ष प्रा.शि.सं.बड़हलगंज , हंसा यादव धर्मेंद्र कुमार, अनन्त कुमार सहित अन्य गणमान्य जन ने आशा व्यक्त किया कि स्वयं सेवी संस्थाओं एवं लोगों के मदद से यह परिवार अपना जीवन यापन शुरू हो सकेगा।
Leave a Reply