बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज क्षेत्र के चौतिसा गांव में पुत्र के हत्या के आरोपी पिता हरि यादव को लाइसेंसी दो नाली बन्दूक व दो अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए जेल भेज दिया।
कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मृतक अनूप की पत्नी नीतू यादव ने पुलिस को दिये तहरीर मे कहा है कि 03 मई की देर रात पारिवारिक विवाद होने पर ससुर हरि यादव ने उनके पति अनूप यादव व देवरानी सुप्रिया यादव पर गोली चला दी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गयें। इलाज के दौरान मेरे पति अनूप की मृत्यु हो गई। जब कि देवरानी का इलाज मेडिकल कालेज मे चल रहा हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा सुनील कुमार, संजय कुमार पाल, कां0 आशीष पांडेय व महिला कां0 दिव्या मिश्रा शामिल रही।
Leave a Reply