Category: न्यूज़
Your blog category
-

झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर मनबढ़ युवकों ने किया हमला
संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। भूमि विवाद में मारपीट होने की सूचना पर सोमवार को गुलरिहा के मानीराम टोला में पहुंचे सिपाहियों से मनबढ़ युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों के सामने ही दूसरे पक्ष को वह गाली दे रहे थे।
मोबाइल फोन से वीडियो बनाने पर सिपाहियों को गाली देने के साथ ही धक्का-मुक्की करने लगें। आरोप है कि उन्होंने मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुलरिहा थाना पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के महराजगंज ग्राम पंचायत के मानीराम टोले में रहने वाले गंगाराम और उनके पटीदार कपिल के बीच लंबे समय से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार को कपिल के बेटे छोटू और अभिषेक का गंगाराम के परिजनों से विवाद हो गया।सूचना मिलने पर सरहरी चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों की हरकत को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करना शुरू किया। इसके बाद मनबढ़ युवक पुलिसकर्मियों से ही उलझ पड़े।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक नशे में थे और सिपाहियों से धक्का-मुक्की करते हुए उनका मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे।मौके पर मौजूद दूसरे व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि निष्पक्ष टुडे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।घटना की जानकारी मिलते ही सरहरी चौकी प्रभारी विशाल राय मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। -

दो पक्षों में हुई मारपीट में 10 लोगों पर केस दर्ज
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज कस्बे मे दो पक्षो मे मारपीट मे 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया हैं।
जुबेर अंसारी की तहरीर पर 05 व पीर मुहम्मद की तहरीर पर 05 लोगों पर गंभीर धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में लगी हैं।कस्बे के पुराना गोला मुहल्ला निवासी जुबेर अंसारी ने तहरीर में कहा है कि 04 मई की रात उसके भाई पप्पू अंसारी के किराने की दुकान पर छोटू व आलम पुत्रगण पीर मुहम्मद आकर उधार में सामान मांगने लगे। उधार से मना करने पर गाली-गलौज करते हुए चले गये। थोड़ी देर बाद छोटू, आलम, जाहिद, वाहिद व पीर मुहम्मद लाठी डण्डा लेकर हमला बोल दिया। वही पीर मुहम्मद ने कहा है कि हमारे पान की दुकान पर पान लेने के बाद पैसा मांगने पर विवाद करने लगे। बाद मे उक्त लोग लाठी, डण्डे से मुझे व परिवार पर हमला बोल दिया। जिससे हमलोग घायल हो गये।
-

तीन के खिलाफ दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या, मारपीट का केस
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन निवासी सुनील पासवान पुत्र स्व बगेदु जो भोजन बनाने का काम करता है। रविवार को पत्नी और बेटी घर पर थी। इसी दिन शाम 6 बजे के करीब बेटी पड़ोस के घर चली गई थी। उसे बुलाने गई तो बेटी आने को तैयार नहीं हो रही थी। इसके बाद आरोपी युवक महिला को गाली गुप्ता देने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी की मां बहन मिलकर पीड़ित की पत्नी को लाठी, डंडे, ईट, पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिए। जिससे पत्नी बेहोश हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र, बहन खुशबू पासवान, मां मीरा देवी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
-

बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज
संवाददाता – एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के रिठुआखोर निवासी रघुवर प्रसाद टहल रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका खलीलाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिनका सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गया। मृतक के बेटे मोहन की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-

मजूरी खास में तालाब को पाट रहे भू माफिया, सीएम को पत्र दे कार्रवाई की मांग
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): गगहा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मजूरी खास में कुछ दबंग भू माफिया तालाब को पाट रहे हैं। साथ ही आबादी की जमीन पर भी जबरन कब्जा कर रहे हैं। जिम्मेदार मौन साधे पड़े हैं। गांव निवासी एक महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र दे तालाब व आबादी के जमीन को भू माफिया से बचाने की गुहार लगाई है।
मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश को दिए शिकायती पत्र में मजुरी खास निवासी निर्मला देवी पत्नी झन्कू ने लिखा है कि गांव के ही कुछ दबंग भू माफिया आबादी की भूमि तथा गाटा संख्या 154 व 151 जो तालाब के रूप में दर्ज है और लगभग 1.5 बीघे क्षेत्रफल का है, पर लगतार खनन माफिया के साथ मिल कर उस तालाब की जमीन पर भू माफिया द्वारा ट्रेक्टर ट्राली से मिट्टी गिरा तालाब को पाट अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।ऐसी दशा में माननीय मुख्यमंत्री जी आपसे आग्रह की तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त करा उसका सुंदरीकरण कराने की कृपा करें।
-

सीओ के आदेश पर छः आरोपियों के खिलाफ दर्ज होगा केस
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा थाना क्षेत्र के भरसाड टोला तेलियाडीह में 25 अप्रैल को लड़की के शादी में फोटोग्राफ सहित लड़की पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के भरसाड थाना तेलियाडीह निवासी रामनवमी, रामदरश, राहुल, किशन ने मंगलवार को सीओ गीडा को प्रार्थना पत्र देखकर आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति के लड़की की शादी 25 अप्रैल को थी। जिसमें निमंत्रण मिला था, और शादी में शामिल हुए थे। शादी में एक फोटोग्राफर आया था। जो शादी में आए लोगो का फोटो खींच रहा था। जब पीड़ितों ने उससे फोटो खींचने के लिए कहा तो वह शराब के नशे में सभी को गाली गुप्ता देने लगा। जिसका विरोध किया तो लड़की पक्ष के पांच लोग लाठी डंडा से हमला कर मारपीट दिए, और जान मारने की धमकी दिए। और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए। थाने पर तहरीर दिया गया था। लेकिन पुलिस ने उल्टे पीड़ितों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया था।इस संदर्भ में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आदेश दिया गया हैं।
-

घर घुसकर महिला से छेड़छाड़, थाने पर किया शिकायत
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार शाम को अपने घर में अकेला थी। पति कही बाहर गया हुआ था। अकेला देखकर पड़ोस का एक युवक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा था। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार को शाम 7 बजे के करीब घर में अकेले थी। पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में अकेला देखकर पड़ोस का एक युवक घर में घुस गया, और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी महिला पर मारपीट, गाली गलौज और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दिया है। मामले की जांच कराकर कारवाई की जायेगी। -

जमीनी खुन्नस में बरामदे में सो रहे युवक को मारपीट कर किया घायल, केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर) ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली निवासिनी मान्डवी देवी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 30 अप्रैल को रात 9 बजे के करीब हमारे पति सच्चिदानंद बरामदे में सो रहे थे। तभी जमीनी खुन्नस में गांव के ही भीम गुप्ता, दीपक गुप्ता, गुरुदयाल और उनकी पत्नी जमीनी रंजिश को लेकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीटकर मेरे पति सच्चिदानन्द मिश्र को घायल कर दिए। गम्भीर चोट लगने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दवा इलाज के बाद पीड़िता मांडवी ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्र ने बताया कि मांन्डवी देवी की तहरीर पर भीम गुप्ता, दीपक गुप्ता पुत्र गण स्व. शिवमूरत गुप्ता, गुरुदयाल गुप्ता पुत्र हरीराम और गुरदयाल की पत्नी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। -

एनएफआईआर की महामंत्री डॉ एम राघवैया ने दिया समस्याओं को दूर करने का आश्वासन
आज दिनांक 5 मई 2025 को श्री रमेश मिश्रा, वर्किंग प्रेसिडेंट पीआरकेएस एवं जोनल सेक्रेटरी NFIR, PRKS के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी NFIR गोरखपुर से श्री विनोद राय जी एवं IRHOTA यूनियन के महा मंत्री श्री गौरी शंकर एवं प्रेसिडेंट श्री खजांची जी, सहायक महामंत्री ओ टी ए संघ श्री यशपाल जी, श्री दिनेश अंजारा जी , श्री पीतांबर जी आज अपने ओटी असिस्टेंट के 2000 /एंटी ग्रेड के लिए तथा 4200 / ग्रेड के लिए एन एफ आई आर के महामंत्री डॉ एम राघवैया साहब से चर्चा किए । एनएफआईआर की महामंत्री डॉ एम राघवैया साहब ने आश्वासन दिया कि 6/5 /2025 को रेलवे बोर्ड की पी एन एम में आप लोगों के ग्रेडपे के विषय में चर्चा की जाएगी और 2000 एंट्री ग्रेड 1 /1 /2016 से लगवाने की विषय में बात की जाएगी उन्होंने आश्वासन दिया कि हम आपका ग्रेड पे 2000 / एंट्री ग्रेड 1/1 / 2016 से दिला कर के रहेंगे क्योंकि आपको 7 वा पे कमीशन भारत सरकार ने दिया हैं , वह ग्रेड पे 01/01 /2016 से लेने के लिए NFIR इस लड़ाई को छोड़ेगी नहीं और ओटी असिस्टेंट को हक दिला करके रहेगी ऐसा उन्होंने आश्वासन दिया है ।









