जमीनी खुन्नस में बरामदे में सो रहे युवक को मारपीट कर किया घायल, केस दर्ज

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर) ।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली निवासिनी मान्डवी देवी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 30 अप्रैल को रात 9 बजे के करीब हमारे पति सच्चिदानंद बरामदे में सो रहे थे। तभी जमीनी खुन्नस में गांव के ही भीम गुप्ता, दीपक गुप्ता, गुरुदयाल और उनकी पत्नी जमीनी रंजिश को लेकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीटकर मेरे पति सच्चिदानन्द मिश्र को घायल कर दिए। गम्भीर चोट लगने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दवा इलाज के बाद पीड़िता मांडवी ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्र ने बताया कि मांन्डवी देवी की तहरीर पर भीम गुप्ता, दीपक गुप्ता पुत्र गण स्व. शिवमूरत गुप्ता, गुरुदयाल गुप्ता पुत्र हरीराम और गुरदयाल की पत्नी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *