घर घुसकर महिला से छेड़छाड़, थाने पर किया शिकायत

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार शाम को अपने घर में अकेला थी। पति कही बाहर गया हुआ था। अकेला देखकर पड़ोस का एक युवक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा था। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार को शाम 7 बजे के करीब घर में अकेले थी। पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में अकेला देखकर पड़ोस का एक युवक घर में घुस गया, और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी महिला पर मारपीट, गाली गलौज और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दिया है। मामले की जांच कराकर कारवाई की जायेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *