सीओ के आदेश पर छः आरोपियों के खिलाफ दर्ज होगा केस

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

गीडा थाना क्षेत्र के भरसाड टोला तेलियाडीह में 25 अप्रैल को लड़की के शादी में फोटोग्राफ सहित लड़की पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के भरसाड थाना तेलियाडीह निवासी रामनवमी, रामदरश, राहुल, किशन ने मंगलवार को सीओ गीडा को प्रार्थना पत्र देखकर आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति के लड़की की शादी 25 अप्रैल को थी। जिसमें निमंत्रण मिला था, और शादी में शामिल हुए थे। शादी में एक फोटोग्राफर आया था। जो शादी में आए लोगो का फोटो खींच रहा था। जब पीड़ितों ने उससे फोटो खींचने के लिए कहा तो वह शराब के नशे में सभी को गाली गुप्ता देने लगा। जिसका विरोध किया तो लड़की पक्ष के पांच लोग लाठी डंडा से हमला कर मारपीट दिए, और जान मारने की धमकी दिए। और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए। थाने पर तहरीर दिया गया था। लेकिन पुलिस ने उल्टे पीड़ितों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया था।

इस संदर्भ में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आदेश दिया गया हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *