Category: न्यूज़

Your blog category

  • दो वर्ष पूरे होने पर उत्कृष्ट कर्मियों को दिया प्रोत्साहन: बड़हलगंज नगर पंचायत

    दो वर्ष पूरे होने पर उत्कृष्ट कर्मियों को दिया प्रोत्साहन: बड़हलगंज नगर पंचायत

    “विकास की नींव में शामिल है कर्मचारियों का पसीना – महेश उमर”

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज नगर पंचायत बड़हलगंज की अध्यक्ष प्रीति उमर के कार्यकाल के 02 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने दायित्वों के प्रति समर्पित कर्मचारियों को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

    बुधवार को नगर पंचायत कैंप कार्यालय बड़हलगंज स्थित विश्वनाथ उमर स्मृति सभागार में चेयरमैन प्रीति उमर के कार्यकाल का 02 वर्ष पूरा होने पर आयोजित नगरपंचायत कर्मी प्रोत्साहन एवं सम्मान कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि किसी भी नगर की स्वच्छता, सुंदरता और विकास की नींव में शामिल है वहां कार्यरत उन कर्मचारियों का पसीना, जो अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करते है। नगर पंचायत के प्रत्येक कर्मचारी का उसके कार्यक्षेत्र में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है, उन्होंने कर्मचारियों को उनके कर्तव्यनिष्ठा के पालन हेतु आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्री उमर ने विगत दिनों नगर में जनसेवा संस्था द्वारा आयोजित किए गए सामूहिक विवाह, स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान समेत अनेक कार्यक्रमों में बिना थके, बिना रुके अपने कार्य को अंजाम देने वाले सफाई कर्मियों और अन्य कर्मियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया और अन्य कर्मियों को ईमानदारी पूर्वक अपना कार्य सम्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित किया।
    कार्यक्रम में सभासद दीपक शर्मा, सभासद प्रतिनिधि रामदास की मौजूदगी में सफाई नायक अमन पटवा, रवि कन्नौजिया, उमा यादव, जुनैद, सच्चिदानंद, लाइट मैंन घनश्याम, सन्नी, पलंबर धीरू, ड्राइवर राहुल सोनकर, शेरू, राजेश, कम्प्यूटर ऑपरेटर विपुल साहनी, पंकज पाण्डेय, परमहंस समेत सफाई कर्मचारी किरण, आरती, खुशबू, निर्मला, जीरा देवी, सपना, किस्मती, उषा, किरण, सीमा, पलटू, अखिलेश, सुनील, धर्मेंद्र, रफीक, अर्जुन2, अच्छे, सोनू, विजय2, मोहन, इंद्रजीत को सम्मानित किया गया।

  • विगत वर्षों से नगर पंचायत में घाघसरा पुलिस चौकी के नाक के नीचे लगता है भारी जाम, जिम्मेदार मौन

    विगत वर्षों से नगर पंचायत में घाघसरा पुलिस चौकी के नाक के नीचे लगता है भारी जाम, जिम्मेदार मौन

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के पाली ब्लाक अंतर्गत स्थित नगर पंचायत घघसरा में, सहजनवा बखिरा मार्ग सहित पूरे घघसरा बाजार में पटरी व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण, जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
    आप सोच रहे होंगे, यह समस्या क्यों इतनी गंभीर है? तो सुनिए, आलम यह है कि बाजार में जहाँ तक सड़क का किनारा है, वहाँ तक व्यवसायियों का कब्जा है। सड़क पर भारी वाहन खड़े होने के कारण, आने-जाने वाले लोगों को जाम में इस तपती धूप में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    बात करें बाजार के मुख्य चौराहे की, तो यह गोरखपुर, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर तीनों जनपदों को जोड़ती है। यहाँ से छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों का आवागमन हर रोज़ होता है। इतना ही नहीं, टेम्पो स्टैंड भी मुख्य बाजार में स्थित है, जहाँ से हर रोज़ सवारी भरकर फर्राटे भरते हैं। लेकिन, जब जाम की स्थिति बनती है, तो स्थानीय पुलिस प्रशासन का कोई भी सदस्य मौके पर दिखाई नहीं देता।

    यहाँ सवाल उठता है कि इस जाम की समस्या का समाधान कैसे किया जाए?

    इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने बताया। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चौकी को निर्देशित कर पुलिस ड्यूटी लगवाया जाएगा ताकि दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न ना हो।

  • संजय शुक्ला बने उत्तर प्रदेश कांम्बैट स्पोर्टस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, खेल प्रेमियों में हर्ष

    संजय शुक्ला बने उत्तर प्रदेश कांम्बैट स्पोर्टस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, खेल प्रेमियों में हर्ष

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    कांम्बैट फेडरेशन आफ इंडिया के द्वारा कोड़रा निवासी संजय शुक्ला को उत्तर प्रदेश कांम्बैट स्पोर्टस एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

    संजय शुक्ला समाज सेवा के कार्यो के साथ साथ लंम्बे समय से खेल और खिलाड़ियों के सहायतार्थ सदैव समर्पित रहते हैं। समाज सेवा एवं खेल हित में इन के द्वारा निरंतर किए जा रहे सहयोग को देखते हुए कांम्बैट फेडरेशन आफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा उत्तर प्रदेश में कांम्बैट खेल एवं खिलाड़ियों के विकास हेतु संजय शुक्ला को यह बडी जिम्मेदारी सौपी गयी है।

    संजय शुक्ला को उत्तर प्रदेश कांम्बैट स्पोर्टस एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों में काफी हर्षोल्लास है।

    श्री शुक्ला के उपलब्धि पर सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला, चरगांवा प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, अंर्तराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक एवं क्रीडा अधिकारी एन ई आर चंन्द्र विजय सिंह, उत्तर प्रदेश केसरी भोरिक यादव, शत्रुधन राय पहलवान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सरदार नगर हरेंद्र यादव, पहलवान विवेका तिवारी, माया शंकर शुक्ला पहलवान सदस्य जिला पंचायत सहित आदि लोगों ने बधाई देने के साथ साथ उज्वल भविष्य की कामना किए हैं।

  • समाजसेवी को पितृ शोक

    समाजसेवी को पितृ शोक

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज क्षेत्र के भांटपार निवासी समाजसेवी बबुल्ले तिवारी के पिता 60 वर्षीय व्यवसायी आशुतोष तिवारी लम्बी विमारी के वाद वाराणसी बीएचयू अस्पताल में रविवार की रात निधन हो गया । उनके निधन की खबर सुनते ही गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके घर शुभचिंतको का तांता लग गया।आशुतोष तिवारी अपने भाइयों में सबसे छोटे थे तथा सामाजिक कार्यों में सबसे अगली पंक्ति में खड़े रहने वाले एवं कुशल व्यक्तित्व के धनी थे ।वे एक कुशल व्यवसायी रहे हैं एवं उनका समाज में बहुत योगदान रहा है।उन्होंने अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र और एक पुत्री सहित पूरा परिवार छोड़ गए।सोमवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर किया गया।मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राजन तिवारी ने दिया।
    उनके असामयिक निधन पर चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी,विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह, चेयर प्रतिनिधि महेश उमर, दुर्गेश मिश्र, अजित राव, धीरेंद्र तिवारी, चिल्लूपार संघर्ष समिति के अध्यक्ष बबलू राय ,पूर्व अध्यक्ष रामदरश विद्या र्थी , पूर्व प्रमुख रामवेलास तिवारी, विजय कुमार यादव, प्रमुख राम आशीष राय,रामनिरंजन दूबे, संतकुमार राय, रमेश शाही, दिग्विजय राय, शैलेन्द्र राय पिन्टू, अंगद शाही, अतुल शाही, आनंद तिवारी, राजीव पाण्डेय, गुड्डू मिश्र, धीरज राय, विपिन राय, गिरजेश यादव, नरेन्द्र राय, निले शाही, प्रदीप सिंह, हरिकिशोर राय, आदि ने शोक प्रकट किया है।

  • आलू प्याज विक्रेता को मनबढ़ो ने पीटा, केस दर्ज

    आलू प्याज विक्रेता को मनबढ़ो ने पीटा, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के बन्नीबारी निवासी दयाशंकर यादव पुत्र मोतीलाल यादव, जो नवीन मंडी समिति सहजनवा में आलू और प्याज बेचने का कार्य करते है। शनिवार को शाम 7.30 बजे के करीब दुकान बंद कर घर जा रहे थे। गीडा थाना क्षेत्र के बनगावा गांव के पास पहुंचे थे की चार की संख्या में मनबढ़ो ने घेर लिया, और लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। बचाव करने पहुंचे भाई देवेंद्र को भी मारपीट कर घायल कर दिए।
    पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अमरजीत यादव पुत्र मेवालाल निवासी चकिया, राम भवन यादव पुत्र भगवानदास निवासी कुआवल कला तथा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

     

  • फिल्मी स्टाइल में बोलेरो सवार युवक किशोरी को लेकर फरार, केस दर्ज

    संवाददात– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी अपनी दादी के साथ खेत में जा रही थी। उसी दौरान एक बोलेरा में सवार तीन युवक आए और उसे फिल्मी स्टाइल में बैठा कर फरार हो गए। किशोरी की दादी ने बचाने की कोशिश किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई। किशोरी के मां के तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण और पास्को एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी शनिवार को सुबह 10 बजे के करीब अपने दादी के साथ खेत में जा रही थी। उसी दौरान एक बोलेरो में सवार तीन युवक आए और गाड़ी को फिल्मी स्टाइल में घूमते हुए किशोरी को खींच कर गाड़ी में बैठा लिया, और फरार हो गए। दादी ने किशोरी को बचाने की बहुत कोशिश किया, लेकिन सफल नहीं हुई।

    किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विशाल सिंह, आदर्श सिंह, सुजीत सिंह के खिलाफ अपहरण और पास्को एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।

  • भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की गई चीनी मूल की पीएल-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का मलबा प्रदर्शित किया

    भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की गई चीनी मूल की पीएल-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का मलबा प्रदर्शित किया

     

    भारतीय सेना द्वारा मार गिराए गए तुर्की मूल के YIHA और सोंगर ड्रोन के मलबे को भी प्रस्तुत किया गया।

    ऑपरेशन सिंदूर पर अपडेट के हिस्से के रूप में सेना, नौसेना और वायु सेना के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) द्वारा एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ये विवरण साझा किए गए।

     

  • स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, दो मवेशी भी गंभीर रूप से घायल, केस दर्ज

    स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, दो मवेशी भी गंभीर रूप से घायल, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिससे 45 वर्षीय अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद स्कॉर्पियो चालक अनियंत्रित होकर दो मवेशियों को भी रौंद दिया। जिससे दोनों मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के बड़गहन निवासी शिव कुमार पांडे पुत्र सुरेश पांडेय (45 वर्ष) रविवार को बाइक से किसी काम के लिए नौसढ़ गए हुए थे। बड़गहन गांव के करीब पहुंचे ही थे की अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने इनकी बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कुन्नार सिंह के दो मवेशियों को भी रौंद दिया। जिससे दोनों मवेशी गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे मयंक पांडे के तहरीर पर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

     

     

     

  • अंडा विक्रेता को अपहरण कर पीटा, चलती कार से फेंका

    अंडा विक्रेता को अपहरण कर पीटा, चलती कार से फेंका

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा बाजार निवासी एक अंडा विक्रेता को मनबढ़ो ने पहले तो अपहरण कर खूब पिटाई करने के बाद उसे लुचूई ओवरब्रिज पर फेक कर फरार हो गए थे। रात्रि में पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजन को दी, और रात्रि में ही उसका एक निजी अस्पताल में उपचार हुआ। पीड़ित ने अज्ञात कार सवार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
    मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के घघसरा निवासी विकास सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह जो चौराहे पर अंडा और पानी का बोतल बेचने का कार्य करता है। रविवार की रात्रि में 10 बजे के करीब एक कार में सवार चार लोग आए, और दुकान पर अंडा खाया और पानी लिया। भुगतान के लिए कहा तो कार में सवार चारों युवकों ने कहा चलो यहां भुगतान कर दे। करीब 150 रुपया का भुगतान मनबढ़ों ने ऑनलाइन करने के बाद चारो जबरजस्ती कार में खींच कर बैठा लिए। चौराहे पर रात्रि की वजह से सुनसान था। कार में चारों युवकों ने मिलकर अंडा विक्रेता की खूब धुनाई करने के बाद लुचूई ओवरब्रिज पर चलती कार से फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन युवक को तत्काल एक निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया और अज्ञात कार सवार के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि मामला संज्ञान में हैं, सीसीटीवी कैमरे और ऑनलाइन किए गए भुगतान से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

     

  • धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी खनन का गोरखधंधा मिट्टी माफिया हो रहे हैं मालामाल

    धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी खनन का गोरखधंधा मिट्टी माफिया हो रहे हैं मालामाल

    “प्रशासन मौन: खजनी क्षेत्र में बेखौफ हैं खनन माफिया रात के अंधेरे में धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी का धंधा पन्द्रह सौ रुपया प्रति ट्रॉली”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी थाना क्षेत्र के उनवल व महुआ डाबर चौकी सहित अन्य क्षेत्रों में रात के अंधेरे में बेखौफ माफिया कर रहे मिट्टी खनन का कारोबार जोर पकड़ रहा हुआ है।अवैध खनन करने वाले माफिया बिना किसी डर के खनन कर रहे हैं।
    शासन प्रशासन अवैध मिट्टी खनन रोकने में हो रहे है।विफल शाशन स्तर से रोक लगी होने के बाद भी खनन माफिया अवैध ढंग में मिट्टी का खनन करते हुए खुलेआम और धड़ल्ले के साथ सरकारी राजस्व को रोजाना लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं। परंतु कोई भी विभाग अवैध खनन के गोरखधंधे पर हाथ डालने को तैयार नहीं है, जिससे मिलीभगत या सियासी दबाव होने को लेकर लोगों में खूब चर्चा चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार
    आप को बतादें-स्थानीय लोगों के मुताबिक खनन का काम जोरों पर चल रहा है। जिससे रोड से लेकर खेत तक में गड्ढे होते जा रहे है, बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन पर भी असर पड़ेगा।
    ग्रामीण का कहना है रात को ट्रैक्टर में तेज आवाज में गंदा गाना लगाकर चल रहे हैं। सोना भी दुभर हो गया है। नाबालिक बच्चे गाड़ी चला रहे हैं जिससे बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। शासन और प्रशासन देखकर भी नजरअंदाज कर दे रहा है।
    उक्त विषय में क्षेत्राधिकार खजनी से बात करने पर उन्होंने बताया यह मामला राजस्व विभाग का टीम रहेगी तो साथ हम भी रहेंगे।
    रात में उप जिलाधिकारी खजनी का फोन मिलाने पर उनका फोन नहीं उठा। कोई कार्रवाई न होने पर अवैध मिट्टी कारोबारी का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है।