Category: न्यूज़

Your blog category

  • फरियादियों की समस्या का किया जाए समयबद्ध निस्तारण: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट solution of problems

    फरियादियों की समस्या का किया जाए समयबद्ध निस्तारण: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट solution of problems

    “समाधान दिवस में 161 मामले आए 10 का किया गया मौके पर निस्तारण”

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। तहसील समाधान दिवस में आज तहसील सदर सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षा में फरियादियों की सुनी गई फरियाद आज सदर तहसील सभागार में 161 फरियादी अपनी अपनी फरियाद बारी-बारी से सभागार में आए सभी फरियादियों के समस्याओं को बारी बारी से सुना गया 10 फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को आए हुए फरियादियों के समस्या का समयबद्ध निराकरण करने का निर्देश दिया कहा कि शासन के निर्देशन पर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील समाधान दिवस आयोजित कर एक छत के नीचे फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश है जिसके अनुपालन में आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है आज तहसील सदर सभागार में अधिकतर मामले जमीनी व पारिवारिक विवाद के आए हुए थे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आए हुए प्रार्थना पत्र का केवल कागजी खाना पूर्ति ना किया जाए जमीनी विवाद में मौके पर राजस्व विभाग पुलिस विभाग के साथ मिल कर जमीनी स्तर पर काम करते हुए मामले का निस्तारण करे जिससे फरियादियों को परेशान ना होना पड़े।
    समाधान दिवस के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह नायब तहसीलदार अरविन्द नाथ पांडेय नायब तहसीलदार नीरू सिंह नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • कैंपियरगंज तहसील में एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में सुनी गई फरियादियों की फरियाद

    कैंपियरगंज तहसील में एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में सुनी गई फरियादियों की फरियाद

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुरूषोत्तम दास गुप्ता ने किया ।सम्पूर्ण समाधान में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता दिलीप मिश्र ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके घर के सामने नगर पंचायत पीपीगंज द्वारा अभी तक सड़क निर्माण नहीं कराये जाने से नागरिकों को काफी दिक्कतें हो रही है। उक्त निर्माण को अविलम्ब किये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत पीपीगंज को निर्देशित किया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 33 प्रार्थना पत्र आये जिसमे 01 निस्तारण हुआ।शेष संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ पाठक,प्रभारी तहसीलदार प्रकाश सिंह,नायाब तहसीलदार हंसराज सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • संपूर्ण समाधान दिवस: खजनी में आईं 45 शिकायत, केवल पांच का निस्तारण

    संपूर्ण समाधान दिवस: खजनी में आईं 45 शिकायत, केवल पांच का निस्तारण

    “संपूर्ण समाधान दिवस के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी तहसीलदार खजनी”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी/गोरखपुर संपूर्ण समाधान दिवस में 45 प्रार्थना पत्र पहुंचे। इसमें पांच प्रार्थना पत्रों पर समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया गया जबकि अन्य प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारीयों को मौके पर जब कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
    आज 17 मई को खजनी तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लेखपाल संघ खजनी एक सामुहिक मांग पत्र दिये जिसको तहसीलदार खजनी समस्याओं को सुनकर तुरंत विस्तारित कर दिया।
    अधिकतर समस्याएं राजस्व, विद्युत और शिक्षा से संबंधित रहीं। उपजिलाधिकारी के साथ क्षेत्राधिकार खजनी उदय प्रताप सिंह नायब तहसीलदार खजनी नायब तहसीलदार सिकरीगंज सभी राजस निरीक्षक लेखपाल एवं सभी तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • भरोहिया गोली कांड में शामिल पांचवां आरोपी गिरफ्तार

    भरोहिया गोली कांड में शामिल पांचवां आरोपी गिरफ्तार

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी/ गोरखपुर। भरोहिया गोलीकांड में शामिल पांचवां आरोपी निलेश पांडेय निवासी करनपुरा को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बभना पुलिया के पास से शनिवार सुबह लगभग 10 बजे खजनी पुलिस ने गिरफ्तार विधिक कार्रवाई करते हुये जेल भेज दिया। पकड़े गये आरोपी पर स्थानीय थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।
    बताते चलें कि तहसील क्षेत्र के भरोहिया में बीते 10 मई को डीह आबादी की जमीन विवाद को लेकर एक राय होकर राजेश शर्मा की तरफ से जान माल की धमकी देते हुए फायरिंग करना, फायरिंग के दौरान मुस्कान गुप्ता व सलोनी गुप्ता को गोली लग जाने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। नीलेश पांडेय निवासी करनपुरा गोली कांड में आरोपित था तभी वह फरार चल रहा था। यह जानकारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने दी है।

    “हल्का इंचार्ज पर गिरी गाज, सस्पेंड”

    थाना क्षेत्र के भरोहिया में बीते दिनों हुए गोली कांड की गहनता से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच की। जांच के दौरान हलका इंचार्ज राहुल मिश्रा गोली कांड में संलिप्त पाए गये, जिस कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।

  • परिवार ने नाराज होकर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

    परिवार ने नाराज होकर युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के महुआपार टोला तेतरिया निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने परिवार से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र महुआपार टोला तेतरिया निवासी संजू गोंड पुत्री राजेंद्र गोंड 20 वर्ष, चार भाई और चार बहने है। बड़े भाई और बहन की शादी हो चुकी है। शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब उसके परिजन नौका विहार घूमने के लिए गए थे। युवती घर पर थी। परिजनों ने उससे ड्रम में गेहूं रखने के लिए कहा था। घूमने न जाने से युवती काफी नाराज थी। इसलिए उसने गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोली खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी मिलने पर आनन फानन परिजन घर पहुंचे और युवती को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवां लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां पर युवती का इलाज चल रहा था। शनिवार को सुबह 8 बजे के करीब युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • दरवाजे का लॉक तोड़कर चोरी, केस दर्ज

    दरवाजे का लॉक तोड़कर चोरी, केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के डोहरिया घघसरा रोड पर स्थित मकान के दरवाजे का लॉकर तोड़कर चोरों ने कमरे में रखा सामान चुरा ले गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के डोहरिया घघसरा रोड पर श्रेष्ठा श्रीवास्तव पुत्री कृष्णचंद श्रीवास्तव का मकान है। वृहस्पतिवार को चोरों ने मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर, उसमें रखा कंक्रीट ड्रिल मशीन, गैलेंडर मशीन, गैस सिलेंडर, चुरा ले गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • तहसील समाधान दिवस में आए कुल 51 मामले, सिर्फ 7 का हुआ निस्तारण

    तहसील समाधान दिवस में आए कुल 51 मामले, सिर्फ 7 का हुआ निस्तारण

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    तहसील समाधान दिवस सहजनवा तहसील सभागार में एडीएम राजस्व एवं वित्त विनीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस समाधान दिवस में पूरे तहसील से दूर दराज के लोग अपनी फरियाद लेकर के आए। जिसमें राजस्व के 42, विकास के 3, पुलिस के 6, कुल 51 मामले आए। मौके पर सात राजस्व मामलों का निस्तारण हुआ। जितने भी आवेदन आए थे जिस विभाग के थे उस विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया और निर्देशित किया गया की जांच करके जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

    इस मौके पर उप जिला अधिकारी सहजनवा दीपक कुमार गुप्ता, तहसीलदार राकेश कुमार कनौजिया, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, सीओ रत्नेश्वर सिंह, बीडीओ पाली बृजेश यादव, वीडीओ सहजनवा सत्यकांत तोमर एवं तहसील के सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

  • गुमशुदा बच्चे की परिवार तक पहुंचने में करें सहायता

    गुमशुदा बच्चे की परिवार तक पहुंचने में करें सहायता

    यह बच्चा रानी बाग बड़गो वार्ड के वर्तमान पार्षद विनोद पासवान जी के घर पर है । नहर रोड पर मिला है । यह बच्चा अपने घर का पता सही रूप से बात नहीं पा रहा है और ना ही अपने मां-बाप का पूर्ण रूप से परिचय। पार्षद जी द्वारा इसकी मौखिक रूप से सूचना रामगढ़ ताल थाना के जिम्मेदार व्यक्तियों को दे दिया गया है। वह बच्चे को अपने बच्चों की तरह पूरा ख्याल रख रहे हैं। ग्रुप के सभी सम्मानित सदस्यों से निवेदन है इस न्यूज़ को इतना शेयर करें ताकि इस बच्चे की मां-बाप तक यह खबर पहुंच सके और उनको ढूंढने में सहायता मिले।

    कृपया इसे इसके मां बाप तक पहुचाने मे मदद करें। विनोद कुमार पासवान ( पार्षद ) वार्ड नंबर 11 बड़गों।

  • गोजए और प्रेसक्लब द्वारा पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी और पत्रकारों का होगा सम्मान

    गोजए और प्रेसक्लब द्वारा पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी और पत्रकारों का होगा सम्मान

    “पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को अर्पित की जाएगी श्रद्धांजलि”

    गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन और प्रेस क्लब गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 मई 2025 को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक गंभीर विचार गोष्ठी और वृहद सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. यह जानकारी देते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव गणेश और मंत्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर क्लब सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर श्री प्रकाशमणि त्रिपाठी करेंगे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय सहारा कानपुर के संपादक मनोज तिवारी, मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉक्टर चितरंजन मिश्रा और विशिष्ट वक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अशोक नारायण धर दूबे भाग लेंगे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पत्रकारिता विषयक इस संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय चौक महाराजगंज के प्राचार्य डॉक्टर श्री भगवान सिंह करेंगे. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शफी आजमी, आनंद राय, राजीव ओझा सहित आकाशवाणी की वरिष्ठ समाचार वाचिका सुकिर्ति अस्थाना और वरिष्ठ उर्दू साहित्यकार एवं पत्रकार डॉक्टर ताजवर को मृत पत्रकार साथियों और विभूतियों क्रमशः स्वर्गीय योगेश्वर सिंह,स्वर्गीय डीके गुप्ता,स्वर्गीय धर्मेंद्र मिश्र, स्वर्गीय श्रीमती मैनावती श्रीवास्तव और स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला शुक्ल को श्रद्धांजलि के उपरांत उनकी स्मृति में सम्मान से विभूषित किया जाएगा. इस दौरान गोजए द्वारा संचालित पत्रकार फूल नारायण धर दुबे स्मृति वाचनालय के साथ संस्था के सम्मानित सदस्यों को जारी वाहन स्टिकर का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा कराया जाएगा.
    साथ ही समारोह के समापन पर पहलगाम सहित ऑपरेशन सिंदूर में मृत भारतीय नागरिकों और सैन्य कर्मियों के साथ हाल के दिनों में मृत पत्रकार साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी.

  • गोरखपुर में बर्ड फ्लू की दस्‍तक से हड़कंप, चिड़ियाघर में मृत बाघिन शक्ति की रिपोर्ट में हुई पुष्टि, अधिकारियों-कर्मचारियों की भी हुई जांच

    गोरखपुर में बर्ड फ्लू की दस्‍तक से हड़कंप, चिड़ियाघर में मृत बाघिन शक्ति की रिपोर्ट में हुई पुष्टि, अधिकारियों-कर्मचारियों की भी हुई जांच

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव

    गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्‍ला खां प्राणि उद्यान में 7 मई को मरी बाघिन शक्ति की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है. इसके कुछ दिन पूर्व 4 मई को मरी बहराइच से लाई गई भेड़िया भैरवी और 8 मई को तेंदुआ मोना की मौत के बाद दोनों बिसरा जांच रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है. बाघिन शक्ति की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद चिड़ियाघर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. चिड़ियाघर को एहतियात के तौर पर सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है. सैनेटाइजेशन के साथ काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों की बर्ड फ्लू जांच की गई है. इस संदर्भ में डीएफओ विकास यादव ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी.

    गोरखपुर में एक के बाद एक जानवरों की मौत के बाद चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी सकते में आ गए. भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान की जांच में 7 मई को मरी बाघिन शक्ति की मौत में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार 14 मई को आरएमआरसी (रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर) की टीम ने चिड़ियाघर पहुंचकर 105 कर्मियों का सैंपल लिया. संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पूरे चिड़ियाघर को सैनिटाइज किया गया है. इसके बाद से ही चिड़ियाघर को 20 मई तक बंद कर दिया गया है. इस बीच उसके इलाज और देखभाल में लगे सभी कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया.

    7 मई को बाघिन शक्ति ने मौत से पहले छह मई को खाना और पीना छोड़ दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मल्टी आर्गन फेल्योर की बात सामने आई, लेकिन संक्रमण का पता नहीं चला. इस पर विसरा जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजा गया, जहां जांच में मौत की वजह बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई. बाघिन शक्ति को बीते साल 10 मई को दुधवा रिजर्व के मैलानी रेलवे लाइन के किनारे घायलावस्था में मिली मादा शावक शक्ति को गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया था. उस वक्‍त वो 10 माह की थी. उसके पैर में चोट होने की वजह से वो खड़ी नहीं हो पा रही थी. ठीक होने के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर में रखा गया. इसके बाद उसे बाड़े में छोड़ दिया गया. कुछ दिनों बाद अस्वस्थता की वजह से उसे दोबारा रेस्क्यू सेंटर में लाया गया.

    इसके पहले गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघ केसरी की 30 मार्च को मौत हो गई थी. उसे पीलीभीत से गोरखपुर लाया गया था. इसके बाद 4 मई को बहराइच से रेस्क्यू कर लाई गई आदमखोर भेड़िया भैरवी की 4 मई को मौत हो गई. इसके पोस्‍टमार्टम में मल्‍टी आर्गन फेल्‍योर की बात सामने आई है. 8 मई को तेंदुआ मोना की मौत हो गई. वो कैंसर से पीड़ित रही है. मंगलवार 13 मई को आरएमआरसी की टीम ने चिड़ियाघर पहुंच कर 105 कर्मियों के सैंपल लिए हैं. इन नमूनों की जांच रिपोर्ट बुधवार को आने की उम्मीद है.

    चिड़ियाघर में हाल के दिनों में चार जानवरों की मौत से हड़कंप मचा है. वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी 9 मई को चिड़ियाघर पहुंचकर हालात का जायजा ले चुके हैं. वहीं बीमार शेर पटौदी को इंफेक्शन फैलने के खतरे को देखते हुए इलाज के लिए कानपुर जू भेजा जा चुका है. चिड़ियाघर के निदेशक विकास यादव ने बताया कि बाघिन शक्ति की बर्ड फ्लू से मौत की पुष्टि के बाद चिड़ियाघर के 105 कर्मियों और अधिकारियों के सैंपल आरएमआरसी की टीम ने लिए हैं. सभी को क्वारंटीन किया गया है. सभी बड़े वन्य जीवों की जांच भी जल्द होगी. चिड़ियाघर को एहतियात के तौर पर 20 मई तक बंद कर दिया गया है.