Category: न्यूज़

Your blog category

  • बड़हलगंज में रसोई गैस की भारी किल्लत, जनता परेशान

    बड़हलगंज में रसोई गैस की भारी किल्लत, जनता परेशान

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। वहीं कुछ लोगों द्वारा कालाबाजारी करने का प्रयास किया जा रहा है। रसोई गेस की किल्लत से जनता परेशान हो रही है।

    कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने से उपभोक्ताओं को एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को घंटों कतार में लगकर गैस लेने की मजबूरी बनी हुई है। क्षेत्र में तीन एचपी गैस की एजेंसी है। इन एजेंसिओं से करीब 40 हजार से ऊपर उपभोक्ता जुड़े हैं। पिछले एक माह से यह सप्लाई कम आ रही है। किन परिस्थितियों में सिलेंडर की आपूर्ति कम कर दी गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर में गैस सिलेंडर की आपूर्ति होने से लोग लकड़ी-गोइठा पर खाना बनाना बंद कर दिए हैं। गैस सिलेंडर प्राप्त करने में उपभोक्ताओं को बुकिग कराने से लेकर प्राप्त करने में दो से तीन दिन का समय लग जा रहा है। गैस की किल्लत शुरू होते ही बिचौलिए हावी हो गए हैं। कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है। नियमों को दरकिनार कर होटल एवं छोटे घरेलू उद्योग में गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। रिफलिंग का कारोबार भी खुलेआम किया जा रहा है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस पर रोक लगाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। क्षेत्रीय लोग बबलू राय, अंकित गुप्ता, शिवम प्रजापति, सचिन विश्वकर्मा, नमुंदर यादव, बबलू यादव, छोटू यादव, संजय यादव, मनोज निगम आदि ने कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग किया है।

  • पूरे शरीर को प्रभावित करती है लिवर की समस्या: डा. उपेंद्र

    पूरे शरीर को प्रभावित करती है लिवर की समस्या: डा. उपेंद्र

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। जो पाचन, पोषण और शरीर की सफाई में अहम भूमिका निभाता है। इसके खराब होने पर शरीर कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है। यह भोजन पचाने, पाचन तंत्र सही रखने और रक्त साफ करने का काम करता है। लिवर में होने वाली छोटी सी समस्या का पूरे शरीर की सेहत पर असर पड़ता है। लिवर की सेहत का ख्याल रखकर कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।

    यह बातें इन्द्रलोक गैस्ट्रो लिवर क्लिनिक के गैस्ट्रोएंटरोलाजिस्ट डा. उपेंद्र गुप्ता ने कही। वे बड़हलगंज कस्बे के रामधनी मेमोरियल हास्पिटल पटना चौराहे पर निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 180 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें सलाह दे रहे थे। कहा कि लिवर की बढ़ती बीमारियों के लिए कोई एक कारण नहीं है। हमारी दिनचर्या और आहार में गड़बड़ी ने समय के साथ इस अंग को गंभीर क्षति पहुंचाई है। जिन लोगों को अक्सर हाई ब्लड प्रेशर या शुगर बढ़े रहने की समस्या रहती है उनमें भी लिवर की बीमारियों का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

  • चोरी के जेवर व नगदी सहित शातिर चोर गिरफ्तार

    चोरी के जेवर व नगदी सहित शातिर चोर गिरफ्तार

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी संदीप डोम को चोरी के जेवर व 10200 रुपए नगदी के साथ साथ गिरफ्तार किया ।
    कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि 22 मई को जैतपुर देवार की महिला रीता देवी कस्बे में बाजार करने आयी थी इस बीच पटना चौराहे पर आरोपी संदीप ने उनके पर्स से आभूषण चुरा लिया। जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वही 17 मई को बांसगांव थाना क्षेत्र मे इसने लूट किया था। दोहरीघाट थाना में भी 2020 में 379/411 के तहत इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम मे एसआई अभिनव पटेल, विनय पांडेय, का0 हरिओम, उपेन्द्र कुशवाह, रमेश शामिल रहे।

  • चिल्लूपार विधायक के नेतृत्व मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

    चिल्लूपार विधायक के नेतृत्व मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में मुक्तिपथ स्थित शहीद स्मारक से पटना चौराहा होते हुए हिन्दु-मुश्लिम एकता द्वार तक आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। यात्रा में भारी भीड़ मौजूद रही।

    भारत माता की जय, वंदेमातरम के साथ निकली यात्रा में जोश का जज्बा हिलोरे ले रहा था। विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि निर्दोष पर्यटको की हत्या का बदला हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दुनिया को बताया कि आज का भारत नया भारत है जो गोली का जवाब गोला से देता हैं। विहिरप के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अंखडता का प्रतीक हैं। यात्रा में भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, वेदप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व मंडल अखंड शाही, रमेश शाही, प्रिया गुप्ता, स्वतंत्र सिंह, बृजेश वर्मा, राजीव पांडेय, योगेन्द्र सिंह, अष्टभुजा सिंह, प्रशांत शाही, श्रीकांत सोनी, अंकित पटेल, विनय तिवारी, अजीत राव,सुनील सिंह आदि सहित सैकड़ो देशभक्त मौजूद रहे।

  • विद्युत बिल जमा कराने के नाम पर विद्युत संविदा कर्मी ने 41 हजार हड़पा

    विद्युत बिल जमा कराने के नाम पर विद्युत संविदा कर्मी ने 41 हजार हड़पा

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के वार्ड 4 केशोपुर निवासी एक पीड़ित परिवार को विद्युत विभाग में तैनात संविदा कर्मी ने बकाया बिल कम कराने के नाम पर 41 हजार रुपया हड़प लिया है। पीड़ित ने जालसाज संविदा कर्मी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया हैं।
    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के वार्ड 4 केशोपुर निवासी मैनुद्दीन अहमद पुत्र अली रजा का 2023 में 90 हजार रुपया बिल बकाया था। जिसकी वजह से विभाग ने बिल कनेक्शन को काट दिया था। उसी दौरान विद्युत विभाग में तैनात गहासाड निवासी संविदा कर्मी पीड़ित के घर आया। और झांसा दिया कि बिल कम करा देने 40 हजार रुपया देना पड़ेगा। पीड़ित झांसे में आकर पत्नी से 20 हजार रुपया नकद दिया। और करीब 21 हजार से अधिक रुपया जालसाज के मोबाइल नंबर पर फोन पे किया। लेकिन बिल जमा नहीं किया। पीड़ित रिश्तेदारों से कर्ज लेकर बकाया विद्युत जमा किया। रुपया वापस मांगने पर आनाकानी करते हुए गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने जालसाज संविदा कर्मी के खिलाफ रुपया हड़पने की तहरीर दिया है।

    इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा की तहरीर मिली है। जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

  • थाना समाधान दिवस पर आए 25 मामले, 3 का हुआ निस्तारण

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    शनिवार को थाना समाधान दिवस पर सहजनवां थाने में अध्यक्षता तहसीलदार सहजनवा राकेश कन्नौजिया ने किया। इस दौरान 8 मामले आए थे, जिसमें 2 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। सभी मामले राजस्व से संबंधित थे।
    गीडा थाने में समाधान दिवस के अध्यक्षता नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने किया। यहां कुल 11 मामले आए थे। जो राजस्व से संबंधित थे। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।

    हरपुर बुदहट थाने में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार रामसूरत ने किया । यहां 6 मामले आए थे। सभी मामले राजस्व से संबंधित थे। 1 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। राजस्व संबंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित किया गया है।

    इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह, एसओ महेश कुमार चौबे, एसओ मदन मोहन मिश्र, एसआई राकेश सिंह, जितेंद्र यादव सहित अनेक राजस्व कर्मी मौजूद थे।

  • समाधान दिवस पर कुल 25 मामले आयें, 04 का निस्तारण

    समाधान दिवस पर कुल 25 मामले आयें, 04 का निस्तारण

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस पर कुल 25 मामले आयें जिसमे मौके पर 04 मामले का निस्तारण किया गया। सभी मामले राजस्व से संबंधित थे। इस दौरान सीओ मनोज कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार जयप्रकाश, कोतवाल चंद्रभान सिंह, एसआई रवि निगम, सुनील कुमार सिंह, प्रितेश तिवारी सहित हल्का लेखपाल मौजूद रहे।

  • दूल्हें की कार में बैठने से मना करने पर बाराती ने दूल्हे सहित परिजनों को पीटा

    दूल्हें की कार में बैठने से मना करने पर बाराती ने दूल्हे सहित परिजनों को पीटा

    प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    बारात में साथ गये उसी गाँव के बाराती धर्मेन्द्र प्रजापति ने दूल्हे की गाड़ी में बैठने को लेकर घर आने पर दूल्हे के घर चढ़ लाठी डंडो से उनके परिजनों को पीटा।

    दूल्हे के पिता जोखन प्रजापति पुत्र सुखम प्रजापति ग्राम विश्वनाथपुर थाना खजनी का आरोप है कि उनके लड़के अजय की कल शादी उत्तरी जगदीशपुर में हुई है। हमारे ही गांव के बारात गए बाराती रात 12:00 बजे धर्मेंद्र प्रजापति को दूल्हे की गाड़ी में बैठने को लेकर मना करने पर, वह हम लोगो से विवाद करने लगा। सुबह जब बारात घर विश्वनाथपुर आई तब धर्मेंद्र प्रजापति पुत्र रामबृक्ष प्रजापति, अपने सहयोगियों संग रणवीर बेलदार पुत्र सुरेश बेलदार, संदीप पुत्र राम मूरत,राजकुमार बेलदार पुत्र सुरेंद्र ने मिलकर उनके घर पहुंच लाठी डंडे से उनकी बहन कौशल्या,भांजा संदीप और मंझे लाठी डंडे से मारा जिसमे मेरा सिर फट गया और मेरी बहन व भांजे के सर में भी गम्भीर चोट लगी है। लड़का अजय को भी मारने-पिटने साथ ही उसका कपड़ा भी फाड़ डाला और जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत हमने खजनी पुलिस को दे दी है।

     उक्त के सम्बंध में इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

  • भाग्यशाली को मिलता है समाज सेवा का मौका- आनंद दुबे

    भाग्यशाली को मिलता है समाज सेवा का मौका- आनंद दुबे

    “समाजसेवी आनंद दुबे का खजनी तिराहे पर पुष्पमालाओं से हुआ भव्य स्वागत”

    ब्यूरों प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी तिराहे पर समाजसेवी आनंद दुबे व कथावाचक ब्रम्हानंद शास्त्री का रुद्रपुर खजनी क्षेत्र के बिहारी बुजुर्ग आगमन पर खजनी कस्बे में भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।

    आनंद दुबे ने कहा ने समाज सेवा का अवसर भाग्यशाली व्यक्ति को ही मिलता है। आज जो सम्मान मुझे मिला है यह सम्मान मेरा नहीं हमारे गुरुजनों का व हमारे चाहने वालों का सम्मान है जिन्होंने मुझे अच्छी शिक्षा, अच्छे विचार और अच्छे संस्कार दिए हैं। जीवन में मेहनत का बड़ा योगदान होता है। समाज और सामाजिक कार्य करने से कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है जो ईश्वर कृपा से ही मिलती है।

    इस दौरान भाजपा नेता आदर्श राम त्रिपाठी, राहुल पांडेय समाजसेवी, प्रेम शंकर मिश्रा, गिरिवर मिश्रा ,जगदम्बा शुक्ल, जगरनाथ चौबे, विनय तिवारी,अमर मिश्रा, अनूप मिश्रा, ओमवीर यादव, विमल कुमार, हृदयनारायण पांडेय,प्रहलाद पांडेय, रितेश पांडेय, हनुमान पांडेय, प्रभात दूबे, रोहित सोनू,चंदन ,केशव मिश्रा, प्रशांत पांडेय, सुनील पांडेय, अजय पांडेय, अंश आयुष, सहित सैकड़ो युवा उपस्थित रहे।

  • सरकार सबकी देखी नहीं दिखा विकास – जनता का दर्द

    सरकार सबकी देखी नहीं दिखा विकास – जनता का दर्द

    “खजनी विधानसभा क्षेत्र में तीन विधायक दो सांसद होने के बावजूद अब तक नहीं हुआ कोई विकास हल्की बारिश से खजनी कस्बे में जलजमाव की समस्या”

    प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी। गोरखपुर हल्की बारिश होने से ही खजनी कस्बे व सीबी सिंह गली में जलजमाव की समस्या होती रहती हैं।खजनी कस्बे में जमा हुआ पानी का बहाव न होने से समस्या होने लगतीं हैं।हल्की बारिश से पूरे खजनी कस्बे में कई दुकानों में पानी घुस जाता है। जिससे दुकानदारों का काफी सामान खराब हो गया। दुकानदारों ने प्रशासन से पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

     रामवृक्ष वर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया खजनी कस्बे में हल्के बारिश से व्यवसायियों का लगभग लाखों का नुकसान होता है। नली न होने की वजह से समस्याएं होती हैं।

     राधेश्याम कसौधन ने बताया बारिश से खजनी कस्बे सहित गली-मोहल्लों की सड़कों के साथ लोगों के घरों, मकान-दुकानों में भी अधिक पानी भर गया। इससे लोगों के घरों का सामान बर्बाद हो गया और व्यापारियों को भी लाखों का नुकसान हुआ है।

     रामजी कसौधन ने अपना दर्द बताया खजनी कस्बा में नाला न होने के कारण दुकान व मकान में बड़ा मात्रा में गंदा पानी घुस गया। इससे हम सभी व्यापारियों के साथ अन्य लोगों का लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो गया।

     गिरजा शंकर वर्मा स्वर्णकार ने बताया मुख्यमंत्री बनने के बाद हम सभी को विश्वास था की इस क्षेत्र का विकास होगा लेकिन खजनी क्षेत्र में कुछ भी नहीं हुआ जब भी बारिश का समय आता है तो दुकान सहित घरों में गंदा पानी भर जाता है। और हम सभी लोग बाध्य होकर घर और दुकान से पानी निकालते हैं जिससे हम सभी व्यापारियों का भारी नुकसानों का सामना करना पड़ता है।

     मोहम्मद इस्लाम ने बताया खजनी कस्बे में थाना, ब्लॉक तहसील स्वास्थ्य केंद्र लगभग एक दर्जन से अधिक बैंक है साथ ही साथ खजनी में लगभग 30 किलोमीटर से दूर व्यापारी आते हैं। मार्केट करने लेकिन आज तक खजनी में 50 साल से कोई विकास नहीं हुआ।

     त्रिलोकी ने बताया जब चुनाव का समय आता है तो सभी पार्टी के नेता लोग आते हैं और आश्वासन देते हैं कि हमको वोट दीजिए और विजई बनाए क्षेत्र कस्बे में विकास की गंगा बहा देंगे लेकिन जब जीत जाते हैं तो विकास तो नहीं होता है। उनका विकास होता है। हम सभी के घरों और दुकानों में गंदा पानी घुसने से नुकसान सहित गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का डर लगा रहता है।