Category: न्यूज़

Your blog category

  • राप्ती नदी में नहाते समय डूब गई चार किशोरियां

    राप्ती नदी में नहाते समय डूब गई चार किशोरियां

    कैंपियरगंज इलाके में कल मंगलवार को राप्ती नदी में नहाते समय चार किशोरियां डूब गई। शोर मचाने पर एक किशोरी को ग्रामीणों ने बचा लिया और तीन अन्य किशोरियां गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गई। उनकी तलाश के लिए पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम तलाश में लगाई गई है। डूबने वाली किशोरियों में मिरहिरिया गांव की आफरीन (16), साबरीन (14) और नाजिया (12) का नाम शामिल है।

    पुलिस के मुताबिक, चारो किशोरियां अपराह्न करीब चार बजे राप्ती नदी में नहाने गई थी। अचानक गहरे पानी में जाने की वजह से वें डूब गई।

  • बिना मुआवजा दिए भूमि अधिग्रहण का आरोप

    बिना मुआवजा दिए भूमि अधिग्रहण का आरोप

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसमें नेतवार गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मुआवजा दिए विभाग किसानों की भूमि अधिग्रहण कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि का बिना मुआवजा दिए विभाग चिंन्हाकन करा रहा है। न मुआवजा दिया गया और न ही कोई सूचना दिया गया। बगैर सूचना के राजस्व व सड़क निर्माण विभाग हम लोगों की जमीन को कब्जा करना चाहता है।
    मंगलवार को नेतवार गांव पहुंचे नायब तहसीलदार रमाकांत चौहान व राजस्व कर्मचारियों ने जमीन का सीमांकन करना शुरू किया तो ग्रामीणों ने विरोध जताया, जिस पर अधिकारियों का कहना था कि जमीन सड़क निर्माण के लिए चिंहित है। इस रास्ते सड़क जा रही है। वहीं ग्रामीण सतदेव यादव, गिरिजाशंकर त्रिपाठी, अर्जुन यादव, शेषनाथ यादव, मृत्युंजय राय, रवींद्र यादव, अंगद शुक्ल, शेरू यादव, जयप्रकाश यादव आदि का कहना है कि हम लोगों की किमती जमीन को जबरदस्ती सड़क निर्माण के लिए चिंहित किया गया है। अगर सड़क में हम लोगों की जमीन जा रही है तो हम लोगों को सूचना देकर मुआवजा मिलना चाहिए लेकिन बिना सूचना व मुआवजा के जबरदस्ती हम लोगों के जमीन का सीमांकन कर जमीन लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री व डीएम को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग करेंगे। नायब तहसीलदार रमाकांत चौहान का कहना है कि मौके पर चिन्हांकन के लिए टीम आई है। ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं उन्हें मुआवजा नहीं मिला है और उनकी जमीन जा रही है। अभी बातचीत कर देखा जा रहा है।

  • सहजनवां मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक का पूर्णतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

    सहजनवां मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक का पूर्णतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

    “सहजनवां तहसील इकाई के पत्रकारों ने पूर्णतिथि के साथ बिचार गोष्ठी का किया आयोजन”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सहजनवां तहसील इकाई के द्वारा पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन आयोजनों में श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी और पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों को किया गया। वही तहसील अध्यक्ष हरिगोबिन्द चौबे ने कहा कि स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी का योगदान पत्रकार हितों को लेकर हमेशा रहा। उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए किया था। आज यह संगठन पूरे प्रदेश में कार्यरत है और पत्रकारों के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करता है।
    वही पत्रकारों के लिए एकजुटता बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारों को एक मंच पर लाने के लिए काम किया और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उनके आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।वही तहसील इकाई सहजनवां के सभी पदाधिकारियों ने सहजनवां मे स्थित तहसील कार्यालय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि पर विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, विचार गोष्ठी आयोजित की गई और पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किए गए।वही इसी क्रम में सहजनवां तहसील के पदाधिकारियों ने बड़े ही धूमधाम से कार्यक्रम को मनाया।कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रधान प्रवासी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेचन शर्मा उपाध्यक्ष रवि निषाद, शिवेन्द्र कुमार,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल उपाध्यक्ष अशोक चौधरी गुड्डी देवी, संतराज यादव, विवेक पांडेय,डीके पांडेय, नितेश शुक्ला, सतेंद्र कुमार, स्कंद गिरी, यादवेंद्र यादव, सुदर्शन शुक्ला, देवतादीन गुप्ता, सिंटू मिश्रा, राहुल सिंह, रमेश चंद्र तिवारी, राघवेंद्र सिंह, सूर्यप्रताप सिंह समेत सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे।इन आयोजनों में पत्रकारों ने बालेश्वर लाल जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

  • रोहित मौर्या ने एसडीएम सदर का पदभार संभाला

    रोहित मौर्या ने एसडीएम सदर का पदभार संभाला

    “शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदर तहसील का चौमुखी विकास करने में अपना अहम योगदान देंगे”

    गोरखपुर। 2020 बैच के पीसीएस अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने वाले मिलनसार हंसमुख रोहित कुमार मौर्या एसडीएम सदर का पदभार संभाला जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने श्री मौर्या पर भरोसा करते हुए सदर तहसील का एसडीएम नियुक्त किया आज 10 बजे अपने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभालते ही कार्यालय में विचाराधीन,अधूरा, बाकी फाइलों पर हस्ताक्षर कर निस्तारण करने का कार्य किया। श्री मौर्या अक्टूबर 2022 में उप जिला अधिकारी का पदभार ग्रहण किया था श्री मौर्या कैंपियरगंज, गोला, चौरी चौरा में एसडीएम ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं को अमली जामा पहनाने में अपना अहम योगदान दे चुके हैं। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने श्री मौर्या के ईमानदारी निष्पक्ष कार्यों को देखते हुए जनपद के महत्वपूर्ण तहसील सदर का एसडीएम नियुक्त किया श्री मौर्या ने बताया कि शासन और जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए सदर तहसील अंतर्गत शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए चौमुखी विकास करने में अपना अहम योगदान देंगे। श्री मौर्या ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय ने जो
    दायित्व सौंपा है उसे ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए आम जनता की समस्याओं का समाधान करने का कार्य करेंगे कार्यालय में आने वाले जनता की समस्याओं का समाधान बिना किसी भेद भाव के निस्तारण करने का कार्य करेंगे। सदर तहसील के किसी कर्मचारियों के काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना ही पहला कर्तव्य होगा। आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण कराना व त्वरित न्याय पर ध्यान दिया जाएगा शासन की योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा जिससे सदर तहसील की आम जनता का चौमुखी विकास हो सके। हरदोई निवासी श्री मौर्या गोरखपुर आने से पहले बलरामपुर में ईमानदारी के साथ अपनी सेवा दे चुके हैं।

  • पति को शराब पिलाकर जमीन बैनामा कराने जा रहा आरोपी महिला को मारपीट

    पति को शराब पिलाकर जमीन बैनामा कराने जा रहा आरोपी महिला को मारपीट

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत, टोला भरपूरवा निवासी एक महिला के पति को टेकुआपाती निवासी एक व्यक्ति ने शराब पिला कर अपने घर रखा हुआ है, और जमीन बैनामा कराने ले जा रहा था। महिला द्वारा विरोध करने पर मनबढ़ ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के भीटी रावत टोला भरपूरवा निवासी राधिका पत्नी बहराइची, जिसका पति शराब पीने का आदी है। जिसके नाम से कुछ जमीन है। पड़ोस के गांव का एक व्यक्ति उसे बहला फुसला कर अपने घर पर रखा हुआ था। सोमवार को वह पति को शराब पिला कर जमीन बैनामा कराने ले जा रहा था। जिसकी जानकारी महिला को हो गई। तो आरोपी से जमीन बैनामा कराने से मना किया तो वह गाली गलौज करते हुए मारापीटा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

    इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है।

     

  • अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

    अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

    प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    “अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी खजनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत का मामला”

    उनवल/गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक कस्बे की लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ बार-बार रेप करता रहा लोक लाज के कारण लड़की अपने परिवार को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी लड़की ने चौकी में पहुंचकर आप बीती बताई मेरे बगल का लड़का मुझे झांसे में लेकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया और मेरा अश्लील वीडियो बना लिया अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर मेरे साथ जबरदस्ती रेप करता रहा मेरी शादी भी तय हुई थी लेकिन मेरे होने वाले पति के मोबाइल पर मेरा अश्लील वीडियो भेज कर मेरा शादी को भी तुड़वा दिया मुझे बार-बार मिलने का दबाव बनाने लगा मना करने पर युवक ने लड़की के घर पर चढ़कर लड़की और उसकी मां को गोली मारने की धमकी दी। लड़की ने बताया मेरा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर मुझे बदनाम कर दिया।
    थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है,मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जायेगा।

     

  • नवागत सिटी मजिस्ट्रेट ने पदभार किया ग्रहण

    नवागत सिटी मजिस्ट्रेट ने पदभार किया ग्रहण

    गोरखपुर। नवागत सिटी मजिस्ट्रेट ने पद भार ग्रहण किया। 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव ने सिटी मजिस्ट्रेट का पदभार ग्रहण किया सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि  पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता अपनी समस्या को लेकर कभी भी कार्यालय में मिल सकती है। काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना ही पहला कर्तव्य होगा। आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण कराना व त्वरित न्याय पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं तथा कार्यक्रमों को प्राथमिकता से क्रियान्वित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा शासन के मंशा के अनुरूप विवादों का निस्तारण किया जाएगा। वाराणसी निवासी श्री श्रीवास्तव गोरखपुर आने से पहले जौनपुर सिद्धार्थ नगर संत कबीर नगर में ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं 20 मई 2025 को शासन ने श्री श्रीवास्तव को सीएम सिटी का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया 24 मई को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर अपना पदभार संभाले आज सोमवार को अपने कार्यालय का दायित्व संभाल लिया।

     

  • सीआरओ ने पदभार संभाला, शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना पहला कर्तव्य

    सीआरओ ने पदभार संभाला, शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना पहला कर्तव्य

    “कार्यालय के कर्मचारियों के काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी : सीआरओ”

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। हंसमुख मिलनसार अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने वाले सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा को शासन ने 20 मई 2025 को सीएम सिटी का वित्त एवं राजस्व अधिकारी नियुक्त किया था दो दिन बाद शासन ने अपने आदेशों को परिवर्तित करते हुए श्री वर्मा को सीएम सिटी का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया श्री वर्मा मुख्य राजस्व अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद बताया कि शासन ने जिस तरह हमें 16 अगस्त 2024 को सिटी मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा था हम अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए कार्य कर रहे थे शासन द्वारा हमें मुख्य राजस्व अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है उसे हम बखूबी निर्वहन करते हुए शासन के उम्मीदों पर खरे उतारने का कार्य करेंगे। श्री वर्मा 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं श्री वर्मा मूलतः बाराबंकी जनपद के निवासी अलीगढ़ आगरा मुरादाबाद गाजियाबाद गौतम बुद्ध नगर में सेवा करने के बाद गोरखपुर में 16 अगस्त 2024 से सिटी मजिस्ट्रेट का दायित्व ईमानदारी के साथ निर्वहन कर रहे थे अब मुख्य राजस्व अधिकारी का दायित्व निभाएंगे श्री वर्मा ने कहा कि शासन ने सीएम सिटी का मुख्य राजस्व अधिकारी का दायित्व सौंपा है उसे ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समस्याओं का समाधान करने का कार्य करेंगे सीआरओ ने कहा कि जिस तरह सिटी मजिस्ट्रेट रहते हुए अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए पीड़ित जनता को न्याय दिलाने का कार्य किया है उसी तरह अब जनता की समस्या का निस्तारण करने का कार्य करेंगे।श्री वर्मा ने कहा कि कार्यालय के कर्मचारियों के काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना ही पहला कर्तव्य होगा। आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण कराना व त्वरित न्याय पर ध्यान दिया जाएगा शासन की योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा।

     

  • दुर्गावती ग्रुप, राधिका देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया प्रसाद वितरण

    दुर्गावती ग्रुप, राधिका देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया प्रसाद वितरण

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर दुर्गावती ग्रुप एंड कंपनी के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राधिका देवी चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी चौराहा स्थित प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण किया गया जिसमें विशिष्ठ अतिथि के तौर पर भाजपा नेता राणा राहुल सिंह तथा मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत श्रीमती कनुप्रिया शाही उपस्थित रहे।

    इस दौरान मुख्य रूप से राधिका देवी चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गावती ग्रुप एंड कंपनी के उद्देश्य प्रताप शाही, रवि प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, विकास राव तथा विकास सिंह, उद्भव सिंह, विकास सिंह श्रीनेत, सम्राट मिश्रा, अष्टभुजा सिंह श्रीनेत, अंकुश विश्वकर्मा, रितेश मिश्रा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • सीओ ने कोतवाली का किया निरीक्षण

    सीओ ने कोतवाली का किया निरीक्षण

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज सीओ गोला मनोज कुमार पांडेय ने बड़हलगंज कोतवाली का निरीक्षण कर मातहतों को फरियाद लेकर आने वाले पीड़ितों के लिए गुड़ व शीतल जल का इंतजाम करने का निर्देश दिया।

    रविवार को श्री पांडेय मालखाना, अपराध रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीएनएस कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष व असलहों के रखरखाव का निरीक्षण किया। कम्प्यूटर आपरेटर दीपक पांडेय ने सीओ को कम्प्यूटर पर संचालित हो रहे कार्य को दिखाया। तो वही जनसुनवाई कार्य देख रहे दिलीप कुमार ने जनसुनवाई रजिस्टर दिखाया। सीओ श्री पांडेय ने कहा कि कोतवाली मे पहुंचने वाले पीड़ित के साथ अच्छे से पेश आये। इस भीषण गर्मी में उन्हें सबसे पहले गुड़ व शीतल जल पिलायें। इस दौरान कोतवाल चंद्रभान सिंह, एसएसआई कृष्ण कुमार गुप्ता, एसआई सुशील कुमार, विनय पांडेय, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहें।