Category: न्यूज़

Your blog category

  • खनन माफियाओं को पर्यावरण से नहीं डर, राप्ती नदी के छोर तक कर डाल रहे अवैध खनन

    खनन माफियाओं को पर्यावरण से नहीं डर, राप्ती नदी के छोर तक कर डाल रहे अवैध खनन

    “सहजनवा तहसील क्षेत्र के बड़गहन के सीवान शंभूचक सेमरा में सक्रिय है खनन माफिया”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं को प्रशासन और पुलिस से डर नहीं लगता। चाहे दिन हो या रात्रि दोनो समय विभाग के जिम्मेदारों को खुली चुनौती देते हुए अवैध खनन कर मालामाल हो रहे है। ऐसा भी नहीं कि इस अवैध कार्य की स्थानीय प्रशासन को भनक नहीं है। अब कुछ मामला साठगांठ से भी चल रहा है।

    वर्तमान समय में देखा जाय तो तहसील क्षेत्र के बड़गहन सीवान के शंभूचक सेमरा में खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय है। दिन हो रात्रि उनके वाहन इस अवैध कार्य में फर्राटे भरते मिलेंगे। यही नहीं खनन माफिया राप्ती नदी के छोर को खनन कर तालाब बना चुके है। इस समय बरसात का मौसम भी आ गया है। जैसे ही नदी का जलस्तर बढ़ेगा, तटीय बंधे के लिए खतरा बन जायेगा। साथ ही खनन माफिया पर्यावरण को भी खुली चुनौती देते हुए मालामाल होने में सक्रिय है। वहीं स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

    इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी सहजनवा दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। अवैध खनन की जांच कराकर कारवाई की जायेगी।

  • जर्जर पोल बदलने की शिकायत

    जर्जर पोल बदलने की शिकायत

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    नगर पंचायत सहजनवां के वार्ड 5 सहबाजगंज निवासी आधा दर्जन ग्रामीणों ने जर्जर पोल बदलने की मांग को लेकर एसडीओ सहजनवा से शिकायत किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 1 वर्ष से जर्जर पोल बदलने की मांग किया जा रहा हैं। लेकिन स्थित जस की तस बनी हुई है।

    इस संदर्भ में एसडीओ सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जायेगा।
    इस दौरान अनिल कुमार विश्वकर्मा, कृतजकांत, उमाकांत, पारस, काशीनाथ वर्मा मौजूद थे।

  • पत्रकार हितों के चलते संगठन बना रहा अपना एक मुकाम:आशीष

    पत्रकार हितों के चलते संगठन बना रहा अपना एक मुकाम:आशीष

    “निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा मूल मंत्र- डॉ सतीश”

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर संगठन में पत्रकारों का हित सर्वोपरि है और इसी के चलते भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ ने अपना एक मुकाम हसिल कर लिया है। आज कहीं भी पत्रकार उत्पीड़न होता है तो संगठन उसे स्वतः संज्ञान में लेकर कार्यवाही कराता है।’ उक्त बातें गोरखपुर नगर के झरखण्डी वार्ड में स्थित आरएसएम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संगठन की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हए इसके जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहीं।
    इस अवसर पर संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉक्टर सतीश शुक्ला ने कहा कि हमारे संगठन में निष्पक्ष पत्रकारिता को ही मूल मंत्र के रूप में अपनाया गया है। बैठक को संगठन के मण्डल प्रभारी कृष्णचन्द्र चौधरी, तहसील अध्यक्ष बबलू कुमार, खेल प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी संजय वर्मा ने भी सम्बोधित किया।

    बैठक में राकेश कुमार प्रजापति, अरविंद कुमार, मुकेश, गणेश जी उपाध्याय, विश्वानाथ जी उपाध्याय, कमलेश्वर त्रिपाठी, सुनील कुमार गुप्ता एडवोकेट, सचिन कुमार, मनीष कुमार, हरिशचंद्र गुप्ता, सुनील कुमार निषाद साहित तीन दर्जन से अधिक पत्रकार एवम संगठन पदाधिकारी अपस्थित थे।

  • भाजपा के शक्ति केन्द्र संयोजक श्री निवास ओझा के मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

    भाजपा के शक्ति केन्द्र संयोजक श्री निवास ओझा के मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज क्षेत्र के ग्राम फरसाड़ में भाजपा ज़िलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी एवं विधायक राजेश त्रिपाठी ने भाजपा के शक्ति केन्द्र संयोजक श्रीनिवास ओझा जी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की । उनके आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से मिलकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी ।

    विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि श्रीनिवास ओझा जी के निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है । भाजपा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    भाजपा ज़िलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में हम श्रीनिवास ओझा जी के परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, अखंड प्रताप शाही, संजय दुबे, नन्हें ओझा, ओमप्रकाश एवं उग्रसेन तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • आबकारी विभाग के द्वारा सरकारी शराब की दुकानों की गई जांच

    आबकारी विभाग के द्वारा सरकारी शराब की दुकानों की गई जांच

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। आबकारी आयुक्त (प्रभार) गोरखपुर के निर्देश पर शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने पीपीगंज की शराब दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक एस.एन. वर्मा के नेतृत्व में कांस्टेबल रितेश सिंह और रणजीत सिंह के द्वारा स्टॉक व बिक्री रजिस्टरों का मिलान किया। साथ ही, शराब की शीशियों की सील, कैप और क्यूआर कोड की गहन जांच की गई। एल्कोहल मीटर के माध्यम से शराब की शुद्धता की जांच की गई, जिसमें एल्कोहल का स्तर निर्धारित मानक 42.8 वी/वी आयतन के अनुरूप पाया गया। जांच के दौरान किसी भी दुकान में मिलावट या अनियमितता का कोई मामला सामने नहीं आया। हालांकि, इस अचानक चेकिंग से दुकानदारों और सेल्समैनों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आबकारी निरीक्षक एस.एन. वर्मा ने बताया कि शराब की गुणवत्ता और बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसी रैंडम जांच की जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी दुकान में अनियमितता या मिलावट पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निरस्ती तक शामिल है।

  • पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    “शिक्षक समाज का दर्पण होता हैं- रामअशीष रॉय”

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत छपिया उमराव में समाजसेवी प्रमोद यादव व पंचायत सहायक कृष्णा नंद तिवारी के द्वारा पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
    जिसमे दसवीं व इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्राओं तथा पुलिस भर्ती में चयनित युवक को सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामअशीष रॉय, खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजित राव फ़ारेस्ट रेंजर शिवजीत सिंह व एडीओ पंचायत संजय पांडेय व शिक्षक नेता कमल उपाध्याय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया ।

    आयोजक प्रमोद यादव व कृष्णा नन्द तिवारी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामअशीष रॉय ने दसवीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्रा अंशु यादव व कुमकुम साहनी को लैपटॉप देकर तथा गांव के ही कांस्टेबल भर्ती में नवचयनित हरेंद्र मौर्य का माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का वह दर्पण हैं, जहाँ से समाज की झलक दिखती हैं। शिक्षक समाज का दर्पण होता हैं।
    कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय में चयनित होनहार बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी व एडीओ पंचायत ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं की ।

    वहीं फ़ारेस्ट रेंजर शिवजीत सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण करके पर्यावरण को बचाना अतिआवश्यक हैं । वन विभाग की द्वारा पच्चीस पौधे रोपित किये गए व उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया गया ।कार्यक्रम का संचालन शिवदत्त तिवारी ने किया
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू तिवारी वीर बहादुर यादव पूर्व प्रधान रामबृक्ष यादव प्रधान राजबिहारी यादव जयचंद यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य सूर्य नाथ यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।

  • ट्रक से कुचल कर दिव्यांग की हुई मौत

    ट्रक से कुचल कर दिव्यांग की हुई मौत

    ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कस्बे के पटना चौराहे पर गुरुवार की रात 01 बजे दिव्यांग (गूंगा-बहरा) अमन पांडेय (20) पुत्र कनक पांडेय निवासी बराव, थाना मदनपुर, देवरिया की ट्रक से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने पिता के साथ 10 वर्षो से पटना रोड पर स्थित छात्रावास के सामने किराये के मकान मे रहता था। पिता ठेले पर फल की दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। अमन गूंगा-बहरा होने के बावजूद काफी जागरूक था। क्षेत्र में घटना-दुर्घटना होने पर पुलिस से पहले पहुंच कर अपने मोबाइल से विडियो के माध्यम से पुलिस को सूचना देता था। अमन दो भाई व दो बहनो में सबसे छोटा था।

    गुरुवार की रात एक बजे अमन बड़हलगंज पटना चौराहे से अपने घर की तरफ जा रहा था कि इस बीच दोहरीघाट की तरफ से आ रहे ट्रक ने देवरिया की तरफ मुड़ते हुए अपने साइड से जा रहे अमन को कुचल दिया और ट्रक लेकर भाग चला। इस दौरान बड़हलगंज चौकी पर चेकिंग कर कर कोतवाल चंद्रभान सिंह व कस्बा इंचार्ज आदित्य उपाध्यक्ष ने ट्रक का पीछा कर होम्योपैथिक मेडिकल कालेज के सामने ट्रक को पकड़ लिया। किन्तु अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक चालक गलत साइड में जाकर अमन को कुचल कर भाग रहा था।

  • पत्रकार अजय शुक्ला के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला

    पत्रकार अजय शुक्ला के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला

    CJI ने कहा कि अजय शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ आपत्तिजनक और स्कैंडलस टिप्पणी की है। यह न्यायपालिका की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाला है। किसी व्यक्ति को इस तरह किसी जज की अवमानना या न्यायपालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

    कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल से इस मामले में सहयोग करने को कहा है। कोर्ट ने उनके यूट्यूब वीडियो को हटाने का आदेश दिया है।

    सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के फैसले पर कोर्ट को धन्यवाद दिया। कहा यह बहुत ही गंभीर मामला है।

    सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी को लेकर अजय शुक्ला ने अपने यूट्यूब चैनल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अगली सुनवाई जुलाई में होगी।

  • दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप

    दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप

    “चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी, दहेज की मांग को लेकर कई बार हुआ था विवाद”

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के अकुवपार निवासी राम नमूना सिंह ने सहजनवा थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री को दहेज के मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। जिसको लेकर गांव के संभ्रांत लोगों के साथ पुत्री के ससुराल वालों के साथ समझौता भी हुआ था। लेकिन बीती रात मेरी पुत्री को जहर देकर हत्या कर दिया गया है। मृतक महिमा के पिता के तहरीर पर सहजनवा थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    मृतक महिमा की शादी चार वर्ष पूर्व सहजनवा थाना क्षेत्र के रामडीह तोड़नी निवासी सतीश सिंह पुत्र फूलदेव सिंह के साथ किए था। शादी में काफी सामान भी दिए थे, लेकिन शादी के बाद से ही मृतका के पति सास और ससुर और देवर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका ने इसकी शिकायत अपने पिता और भाई से भी किया था। मृतका का भाई और पिता ने गांव के लोगों के साथ समझौता भी किया। लेकिन बीती रात मृतका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतका का एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है, जिसका नाम अभय सिंह है। पीड़ित पिता के तहरीर पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

    इस संबंध में थाना प्रभारी सहजनवा ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेजा गया है और पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

  • नीद में सोया प्रशासन, खनन माफियाओं को दे रखी खुली छूट

    नीद में सोया प्रशासन, खनन माफियाओं को दे रखी खुली छूट

    *तहसील क्षेत्र में रात्रि होते ही जगह जगह सक्रिय हो जाते है खनन माफिया *

    *गीडा, सहजनवा, हरपुर बुदहट क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय है खनन माफिया।*

    *पुलिस से खनन माफियाओ को मिलता रहता सहयोग।*

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर )।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र में वर्तमान समय में देखा जाय तो खनन माफिया क्षेत्र में जगह जगह सक्रिय दिखाई देगे। वहीं स्थानीय प्रशासन नींद में सोया दिखाई दे रहा है, जिससे खनन माफिया पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करते हुए मालामाल हो रहे है।

    वर्तमान समय में खनन माफिया गीडा, सहजनवा, हरपुर बुदहट क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय है। गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन में रात्रि 10 बजते ही खनन का कार्य शुरू हो जाता है। शंभूचक सेमरा में तो बड़े पैमाने पर खनन चल रहा है। यहां खनन माफियाओं के वाहन रात्रि दिन खनन वाले स्थान पर हमेशा खड़े मिलेगी। वहीं गीडा क्षेत्र के कई और स्थान है जहां रात्रि होते ही खनन का कार्य सक्रिय हो जाता है। सहजनवा थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर 26 और कसरवल, बाइंडरा, सिसई, पाली, चाँदबारी, भरपही, घघसरा क्षेत्र में खनन माफिया रात्रि होते ही सक्रिय हो जाते है। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में खनन माफिया कविसा, रेवड़ा, बैजलपुर, कटाई टिकर, जबरैला, देवरिया, रामनगर,
    तथा चौकी क्षेत्र सोनबरसा में खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं। जहां खनन माफियाओ को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।
    इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि खनन पर लगाम लगाया जायेगा। इसके लिए एक टीम गठित कर रात्रि में सघन अभियान चलाया जायेगा।