Category: न्यूज़
Your blog category
-

लखीमपुर खीरी में हैरान कर देने वाला मामला, पत्नी से डरकर पति ने करवा दी उसकी शादी प्रेमी से
लखीमपुर खीरी से सामने आया अजीबोगरीब मामला
तीन बच्चों की मां का ताऊ के बेटे से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पति को शक हुआ कि पत्नी उसकी जान ले सकती है, तो पंचायत बुलाकर प्रेमी देवर से करवा दी उसकी शादी
प्रेमी देवर ने महिला और उसके बच्चों की जिम्मेदारी भी ली
लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली क्षेत्र के चखरा गांव का मामला
-

एक देश एक चुनाव को लेकर किसान मोर्चा की बैठक, निकली शौर्य तिरंगा यात्रा
प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
उनवल-नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में नगरपंचायत कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर के पदाधिकारियों द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन कर लोगो को ऐसा होने से राष्ट्र हित मे होने वाले फायदे को बताया(गिनाया) गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडे रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने किया और संचालन नगरपंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दूबे द्वारा किया गया।तद उपरांत भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया गया।जो नगरपंचायत उनवल कार्यालय से निकल भारत माता की जय,हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते पुरानी बाजार होते हुए उनवल नई बाजार के रास्ते उनवल टेकवार चैराहे पर अम्बेडकर मूर्ति स्थल के पास पहुंच समाप्त हुई।
उस दौरान राजेश सिंह,देवेन्द्र प्रताप सिंह,देवानंद शुक्ल,राणा प्रताप सिंह,इन्द्र जीत सिंह,उनवल मण्डल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम,हरिशंकर तिवारी ,पूर्व चेयरमैन उमाशंकर निषाद,योगेन्द्र साहनी,श्री प्रकाश गुप्ता,सचिंद्र नाथ मिश्रा,विनय बजरंगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहें।
-
मनरेगा के कच्चे पक्के काम में हो रहा खेला, करीबियों को मलाई
“फील गुड के बाद ही फाइल होती है पास”
“शासन की फ्लैगशिप योजना आंगनबाड़ी केंद्र में भी हो रही वसूल”
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज मनरेगा में 60 कच्चा व 40 फीसद पक्का काम का अनुपात ग्रामप्रधानों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। कच्चे काम पर धनराशि खर्च न होने से पक्का काम नहीं हो पा रहा है, जिससे जॉब कार्डधारकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं चहेतों के लिए अनुपात को ताक पर रख फील गुड कर फाइलें आसानी से पास हो जा रही हैं।
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत आवंटित धनराशि का 60 फीसद तालाब, सड़क व नाला खोदाई में खर्च करने का प्रावधान है। शेष 40 फीसद धनराशि को ग्राम पंचायत पक्के कार्य कराने में खर्च करती है। मनरेगा के सृजन के बाद युद्धस्तर पर तालाबों की खुदाई तथा सड़कों पर मिट्टी डालने का काम किया गया, जिससे अधिकांश गांवों में कच्चे काम की गुंजाईश कम रह गई है। उधर, कच्चे काम के न होने से पक्का काम भी बाधित है। मनरेगा विशेषज्ञों की मानें तो 60:40 का अनुपात ग्राम पंचायत स्तर से पूरा न हो तो न्याय पंचायत स्तर पर पूरा होना चाहिए। ऐसा भी संभव न हो तो ब्लाक अथवा जिला स्तर पर पूरा किया जाना चाहिए। स्थानीय अधिकारियों का दबाव है कि हर हाल में कच्चे व पक्के कार्य का अनुपात ग्राम पंचायत स्तर पर पूरा किया जाए। ऐसी हालत में अनेक ग्रामसभाओं में कच्चा काम न होने से पक्के काम भी नहीं हो पा रहे हैं। पर्याप्त काम न मिलने से जॉब कार्डधारक हाथ पर हाथ रखे बैठने को विवश हैं। कच्चे व पक्के काम के चलते 25 फीसद ग्रामसभाओं में योजना का कार्य ठप है। अब अधिकारी तो जान ही रहे हैं कि यदि जिले स्तर पर भी अनुपात पूरा है तो कोई दिक्कत नहीं आने वाली। इसी आधार पर पक्का कार्य आवंटन में जमकर खेला हो रहा है। बड़हलगंज विकास खण्ड में चहेतों को जमकर लाभ पहुंचाया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों का कार्य देखा जाए तो तमाम ग्राम पंचायतों में अनुपात ठीक उल्टा दिखेगा। इनमें कई ग्राम पंचायतों के प्रधान सत्ताधारी दल से सीधे जुड़े हैं। उनपर पार्टी के बड़े नेताओं का हाथ है। उनकी ग्राम पंचायतों में 60:40 का अनुपात कोई मायने नहीं रखता। ऐसा लाभ लेनी वाली कुछ ऐसी भी ग्राम पंचायतें हैं जो साहब से जुड़ी हैं और भरपूर मजे कर रही हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ प्रधानों ने बताया कि फाइल पास कराने की जो अग्रिम धनराशि ली जा रही है, उसे देना हमारे लिए संभव नहीं है।इसलिए न हमें पक्का मिल रहा है, न कच्चा। कई प्रधानों ने तो यहां तक बताया कि अधिकारियों के दबाव पर उधार लेकर आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं। केंद्र निर्माण के लिए मनरेगा से मिलने वाली धनराशि के भुगतान हेतु भी अग्रिम धनराशि मांगी जाती है। मजबूरी में उसके लिए भी कर्ज लेना पड़ता है।हमारी कोई सुनने वाला नहीं। शिकायत कर के भी कुछ मिलने वाला नहीं। यहां तो कुएं में ही भांग घुली पड़ी है।
-

पवहारी महाराज के कुटी स्थल पर बनेगा छाया कुंज
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज उपनगर के चरण पादुका अर्थात पवहारी महाराज की कुटी स्थल पर पवहारी महाराज की गद्दी पर छाया कुंज का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए पवहारी महाराज के निर्देशानुसार अमृत मुहूर्त में चेयरमैन प्रीति उमर ने स्थानीय सभासद रवि साहनी के साथ भूमि पूजन किया।
बुधवार को उपनगर के चरण पादुका कुटी स्थल में पवहारी महाराज के गद्दी पर नगर पंचायत राज्य वित्त के द्वारा छाया कुंज का निर्माण करेगा। पवहारी महाराज के बताए समय के अनुसार अमृत मुहूर्त में चेयरमैन प्रीति उमर ने कई सभासदों के मौजूदगी में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि पवहारी महाराज द्वारा लंबे समय से उनके गद्दी पर छाया कुंज के निर्माण की मांग की जा रही थी। गौरतलब हो कि रथ यात्रा के मेले के दौरान पवहारी महाराज का वहीं पर विश्राम होता है, चुकी गद्दी खुले आसमान के नीचे थी, ऐसे में बारिश व तपिश भरी धूप का भी सामना करना पड़ता था। अतः इन परेशानियों के मद्देनजर पवहारी महाराज के मांग पर छाया कुंज का निर्माण किया जा रहा है, जिसका लोकार्पण रथ यात्रा मेला के दौरान उन्हीं के कर कमलों व चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी तथा चेयरमैन प्रीति उमर के मौजूदगी में किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सभासद सूरज सोनकर, राकेश राय, ऋषि चंद, रामदास मद्धेशिया, सुनील यादव, राजीव मिश्रा, दीपक शर्मा, जितेंद्र पासवान, अमूल्य चंद चतुर्वेदी, श्रीनिवास सोनी, गंगा तिवारी, अनिल जायसवाल, सुरेश उमर, अमलेश कुमार, कृष्णा गुप्ता, संतोष जायसवाल, दिनेश यादव, भुआल सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
-

गोरखपुर के सुंदरम शुक्ला बने सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त
गोरखपुर | भारत स्काउट्स और गाइड्स उत्तर प्रदेश, मंडल प्रयागराज में गोरखपुर जिले के ऊर्जावान, कर्मठ एवं समर्पित स्काउटर सुंदरम शुक्ला को सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (Assistant State Organization Commissioner) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके इस चयन से पूरे जिले में गौरव की अनुभूति और उत्साह की लहर फैल गई है।
सुंदरम शुक्ला की नियुक्ति न केवल उनकी अथक सेवाओं और अनुशासित नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि गोरखपुर की स्काउटिंग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण भी है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भारत स्काउट्स और गाइड्स, जिला संस्था गोरखपुर के जिला मुख्यायुक्त राम जनम सिंह, जिला आयुक्त स्काउट डा दिनेश मणि त्रिपाठी,जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेन्द्र ओझा, जिला सचिव रंजन राय, जिला कोषाध्यक्ष सुबाष शाही,जिला आयुक्त रोवर स्काउट वाचस्पति शुक्ला, जिला गाइड कमिशनर विनीता,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय सिंह,डी टी सी गाइड प्रतिमा शुक्ला,सहायक जिला गाइड कमिश्नर सुषमा त्रिपाठी, चंद्रकांति गुप्ता,लक्ष्मी प्रजापति ने संयुक्त रूप से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री शुक्ला को शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त किया कि स्काउटिंग गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।
-

भाई के साथ ससुराल पहुंची विवाहिता को पति और ससुराल के लोगो ने पीटा, चार पर केस दर्ज
“पुलिस ने पति की भी तहरीर पर दर्ज किया केस”
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।महराजगंज जिले के ग्राम नरकटहा थाना पनियरा निवासी नीलम शर्मा पुत्र स्व बुद्धिराम शर्मा की शादी 4 वर्ष पूर्व अलगटपुर निवासी नीरज शर्मा पुत्र अजय शर्मा के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके लिए कई बार पंचायत भी हुआ। 2024 में ससुराल के लोग दहेज के लिए घरेलू हिंसा भी किया। इस बीच पीड़िता की तबियत अचानक खराब हो गई, तो भाई और रिश्तेदार ससुराल आकर इलाज कराने के लिए ले आए।साथ में 3 वर्ष की बच्ची भी आई थी। 20 दिन बाद पति मायके आया और बच्ची को घर उठा लाया। उससे गुहार लगाती रही लेकिन उसने बच्ची को नहीं दिया। मंगलवार को अपने भाई सुरज शर्मा के साथ बच्ची को लेने ससुराल पहुंची तो पति और ससुराल के लोग गाली गलौज करते हुए ईट पत्थर से मारपीट कर पीड़िता के भाई को घायल कर दिए और बाइक तोड़ दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति नीरज शर्मा, सास मीरा देवी ननद स्नेहलता, पंकज शर्मा, के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट तोड़फोड़ का केस दर्ज कर लिया है।
वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष से नीरज शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी अलगटपुर की तहरीर पर पत्नी नीलम शर्मा, साला सुरज शर्मा, सुनील शर्मा के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
-

किशोरी को बहला फुसला कर भगाया, केस दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के गांव का एक युवक उसे बहला फुसला कर भा ले गया है। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी सोमवार को अपराह्न 2 बजे घर से निकली थी। लेकिन देर रात्रि तक घर वापस नहीं लौटी, खोजबीन के पता चला कि पड़ोस के गांव का एक युवक अपने मां के सहयोग से किशोरी को भगा ले गया। वही शिकायत करने पर आरोपी की मां गाली गलौज कर रही है। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राम ज्ञान निषाद पुत्र अमरजीत निषाद, निवासी सराय छपिया और इसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-

एसडीएम के खिलाफ हुंकार भरे अधिवक्ता, जमकर किया नारेबाजी
*एसडीएम कोर्ट के कार्य का कर रहे बहिष्कार।*
*एसडीएम पर धन उगाही तथा धन न मिलने पर फ़ाइलों को लंबित रखने का लगा रहे थे आरोप।*
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )।सहजनवा तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी सहजनवा के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए। और एसडीएम कोर्ट के कार्य का बहिष्कार किया है।
बुधवार को तहसील बार एसोशिएशन सहजनवा के अध्यक्ष के के त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। और आरोप लगाया कि एसडीएम कोर्ट में प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा धन उगाही कर फाइलों का निस्तारण किया जा रहा है। जिस फाइलों में धन नहीं मिलता हैं, उसे लंबित कर दिया जाता हैं।
इस संदर्भ में एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि जो आरोप लगाया जा रहा है बेबुनियाद है। किसे के दबाव में आकर फाइलों का निस्तारण नहीं किया जायेगा।
प्रदर्शन करने वालो में बुद्धिसागर यादव, योगेंद्रलाल श्रीवास्तव, शनि शुक्ल, गणेश कन्नौजिया, सुनील शुक्ला, रमाकांत उपाध्याय, इंद्रदेव मिश्र, हरिद्वार मणि त्रिपाठी, जितेंद्र पाल गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, दिनेश उपाध्याय सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे। -

प्रधान पर भैंस चरवाहे और दूसरे गांव के मजदूरों की हाजिरी भर धन का बंदर बांट करने का आरोप
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )।पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत डोहरिया कला के प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्य के एवज में मस्टरोल में भैंस चरवाहे और दूसरे गांव के व्यक्तियों का फोटो अपलोड कर मजदूरी भर कर सरकारी धन का बंदर बांट करने का आरोप लगाते हुए राजेश्वर पांडेय पुत्र अयोध्या पांडेय निवासी डोहरिया कला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया है।
आरोप है कि धोबहिया पोखरे की खुदाई 18 मई को शुरू कराया गया। जिसमें 18 मजदूर कार्य पर लगे थे। उसी दिन 13 मस्टररोल पर 126 मजदूरों का हाजिरी भरी गई। जब की 18 मजदूर का फोटो अपलोड किया गया। 19 मई को 14 मस्टररोल पर 128 मजदूरों की हाजिरी भरी गई। 20 मई को 13 मस्टररोल पर 126 मजदूर, 21 मई को 12 मस्टररोल पर 116 मजदूर, 22 मई को 13 मस्टररोल पर 126 मजदूर, 23 मई को 126 मजदूर की हाजिरी भरी गई। मुडकटीया बाग के पश्चिम पोखरे पर किसी अन्य गांव के मजदूर का फोटो अपलोड किया गया है। जबकि मस्टररोल में नाम, गांव के तीन व्यक्तियो के नाम से हाजिरी भरी गई हैं। इस तरह प्रधान और सचिव द्वारा सरकारी धन का बंदर बांट किया जा रहा है।
इस संदर्भ में डीसी मनरेगा रघुनाथ सिंह ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कारवाई की जायेगी।








