किशोरी को बहला फुसला कर भगाया, केस दर्ज

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के गांव का एक युवक उसे बहला फुसला कर भा ले गया है। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी सोमवार को अपराह्न 2 बजे घर से निकली थी। लेकिन देर रात्रि तक घर वापस नहीं लौटी, खोजबीन के पता चला कि पड़ोस के गांव का एक युवक अपने मां के सहयोग से किशोरी को भगा ले गया। वही शिकायत करने पर आरोपी की मां गाली गलौज कर रही है। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राम ज्ञान निषाद पुत्र अमरजीत निषाद, निवासी सराय छपिया और इसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *