Category: न्यूज़

Your blog category

  • विकलांगो को वितरीत किया ट्राइसाईकिल व कम्बल

    विकलांगो को वितरीत किया ट्राइसाईकिल व कम्बल

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खंड के मरकड़ी गांव स्थित लक्ष्मी सर्व विकलांग सेवा संस्थान मानसिक मंदित आश्रय गृह में विकलांग बच्चो व बुजुर्गो को ट्राइसाईकिल व कम्बल वितरण किया गया। ट्राइसाईकिल पाकर बच्चे खुश हुए तो वही कम्बल पाकर बुजुर्गो के चेहरे खिल उठे। संस्था के प्रबंधक देवराज सिंह ने कहा कि विकलांग बच्चो के लिए संस्था हमेशा से खड़ी रही है। मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि विकलांग की सेवा करना पुनीत कार्य है। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार बृजानंद मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में विकलांगो के लिए जज्बा दिखाते हुए, जो वीणा देवराज सिंह ने उठाया है उसकी जितनी सराहना की जाय कम है। ऐसे कार्यो के लिए समाज में हम सभी को आगे आने की जरुरत है। कार्यक्रम को भाजपा नेता राजेश तिवारी व राणा प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। सभी आये आगन्तुको का प्रबंधक ने आभार प्रकट कर धन्यबाद ज्ञापित किया। संचालन अंजलि ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राघवेन्द्र मिश्र, किरन, नीतेश, यास्मीन, साधना मिश्रा, बलिस्टर यादव आदि लोग मौजुद थे।

  • ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर रही महिला ने दांत से महिला सिपाही का काटा हाथ

    ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर रही महिला ने दांत से महिला सिपाही का काटा हाथ

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    नगर पंचायत सहजनवां के एक वार्ड में विद्युत विभाग द्वारा सरकारी भूमि में चबूतरा बना कर रविवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया जा था। पड़ोस की एक महिला ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर रही थी। मौके पर पहुंचे सहजनवा थाने से एक दरोगा और महिला सिपाही द्वारा महिला को समझाने बुझाने की कोशिश किया गया, लेकिन वह हरहाल में ट्रांसफार्मर लगने के विरोध में थी। यहां तक कि चबूतरे पर रखे ट्रांसफार्मर के ऊपर जाकर बैठ गई और तार जोड़ने नहीं दे रही थी। जिसके बाद मौके पर मौजूद थाने की एक महिला सिपाही उसे ट्रांसफार्मर से उतारने की कोशिश किया तो, महिला ने उस महिला सिपाही हाथ दांत से जोर से काट लिया। जिससे महिला सिपाही दर्द से कराह उठी। इसके बाद मौके पर मौजूद दरोगा ने घटना की जानकारी थाने पर दी। जिसके बाद करीब आधा दर्जन की संख्या में पहुंची महिला सिपाही ने उसे खींच कर थाने लाई। वहीं महिला के परिजन इस घटना को लेकर परेशान दिखाई दे रहे थे।

    इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि महिला को थाने लाकर पाबंद कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया है।

  • युवक को बंधक बना कर पीटने वाले आरोपियों के खिलाफ चाचा ने किया शिकायत

    युवक को बंधक बना कर पीटने वाले आरोपियों के खिलाफ चाचा ने किया शिकायत

    * दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस के निगरानी में जिला अस्पताल में चल रहा इलाज हालत नाजुक *

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक पर गांव के ही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। जिसके खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोप है कि, युवक को किशोरी के परिजन ने पकड़ लिया था, और बंधक बना कर बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। हालत नाजुक होने पर पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा था। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    युवक के चाचा ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि भतीजे का गांव के एक लड़की से करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। शुक्रवार को भोर में 4.30 बजे किशोरी ने फोन कर युवक को सीवान के बाहर बुलाया था। उसी दौरान किशोरी के परिजन को इस बात की जानकारी हो गई, और युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। और उसे घर पर उठा लाए। और कमरे में बंधक बना कर चार लोगों ने उसे बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। और युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी दर्ज करा दिया। युवक की हालत गंभीर होने पर आरोपी का जिला अस्पताल में पुलिस के निगरानी में इलाज चल रहा है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा।

  • जूस विक्रेता ने बर्तन साफ करने की बात को लेकर चाकू से युवक पर किया हमला, केस दर्ज

    जूस विक्रेता ने बर्तन साफ करने की बात को लेकर चाकू से युवक पर किया हमला, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी एक युवक को जूस विक्रेता से बर्तन साफ करने की बात कहना महंगा पड़ गया। युवक को मनबढ़ो ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी रवि निषाद पुत्र धम्मन निषाद जो वृहस्पतिवार को बाघागाड़ा में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात्रि में 10.30 बजे के करीब चौराहे पर स्थित एक दुकान पर जूस पीने गया, तो जूस विक्रेता बिना बर्तन साफ किए जूस बनाने लगा, तो उसने बर्तन साफ करने की बात कही तो आरोपी आग बबूला हो गया, और गाली गलौज करते हुए अपने परिजन के साथ मिलकर मारना पीटना शुरू कर दिया, और दुकान में रखे नारियल काटने वाले चाकू से युवक पर कई बार हमला कर घायल कर दिया।

    पुलिस ने पीड़ित के चाचा भवन निषाद पुत्र स्व परदेशी निषाद की तहरीर पर आरोपी दिग्विजय निषाद अजय, विजय, महेंद्र, सतवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

  • भूमि खरीदने के लिए दिया गया रुपया हड़पने की, सास और साले मिलकर कर रहे साजिश

    भूमि खरीदने के लिए दिया गया रुपया हड़पने की, सास और साले मिलकर कर रहे साजिश

    “अपने हिस्से की भूमि बेचने के लिए सास और साले ने लिया है 10.20 लाख रुपया”

     “साजिश कर सास और साले मिलकर हड़पना चाह रहे है रुपया”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के अनंतपुर निवासी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा 2009 में आराजी संख्या 418 में ढाई डिसमिल भूमि का बैनामा कराया गया था। उस भूमि पर इनके द्वारा मकान और दुकान का निर्माण कराया जा चुका है। उसी गाटा संख्या में पीड़ित की सास गेना देवी जो छत्तीसगढ़ में परिजन के साथ रहती है। ढाई डिसमिल भूमि का बैनामा कराकर नींव और पेड़ पौधे लगा कर रखा है। बाद में सास और साले ने भूमि बेचने की इच्छा जाहिर किया और एवज में 10.20 लाख रुपए विभिन्न तिथियों में लिया। लेकिन बैनामा अभी तक नहीं किया। वर्तमान समय में रुपया मांगने पर साजिश कर रही है, और लिया गया रुपया न देने पड़े उसके के लिए तरह तरह की साजिश कर दबाव बना चाह रही है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग किया है। कि मामले की जांच करा कर सास और साले पर कारवाई कराई जाय।

  • उधार का पैसा मांगने पर मारपीट कर किया घायल, केस दर्ज

    उधार का पैसा मांगने पर मारपीट कर किया घायल, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ गोडीयाना टोला निवासी एक व्यक्ति को उधार का दिया गया पैसा मांगना महंगा पड़ गया। उसे मनबढ़ ने अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर कर पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के नौसढ़ गोडीयाना टोला निवासी राजदेव मझवार पुत्र मिठाई मझवार ने दो वर्ष पूर्व गांव के एक व्यक्ति को आटो खरीदने के लिए 1.50 लाख रुपया दिया था। पांच माह पूर्व आरोपी के लड़के की तबियत खराब होने पर पीड़ित ने स्वर्णकार को अपनी सोने की अंगूठी बंधक में रख कर दिया। तथा 10 हजार नकद दिया और पीड़ित ने कुल 1.75 लाख रुपए दिया है। शुक्रवार की रात में करीब 10 बजे जब दिया गया रुपया आरोपी से मांगा तो देने से इंकार करते हुए गाली गलौज करने के साथ अपने भाई और भाभी के साथ मिलकर लात मुक्कों तथा ईट से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दीपक, किशन, राधिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • मजाक की बात को लेकर घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज

    मजाक की बात को लेकर घर में घुसकर पीटा, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रानीडीह में मजाक की बात को लेकर मनबढ़ो ने घर में घुसकर पीड़ित को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के रानीडीह निवासी राहुल पुत्र स्व. सत्यदेव मौर्य को 31 मई को सुबह 6 बजे के करीब मजाक की बात को लेकर गांव के मनबढ़ो ने उसके घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत मौर्य उर्फ नाटे पुत्र स्व. बरखू मौर्य तथा दो अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

  • 200 लीटर कच्ची शराब बरामद, 350 किलो लहन नष्ट

    200 लीटर कच्ची शराब बरामद, 350 किलो लहन नष्ट

    संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। जंगल कौड़िया क्षेत्र मे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश पर उप आबकारी आयुक्त, गोरखपुर प्रभार और जिला आबकारी अधिकारी, गोरखपुर के निर्देशानुसार, आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक श्याम कुमार गुप्ता और आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम शिवरिया में छापेमारी की। इस दौरान 200लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, 350 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया, और लगभग एक दर्जन भट्टियों को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए। ग्रामीण का कहना है कि जिम्मेदारों के मिली भगत से क्षेत्र की जगत बेला, डोहरिया बाजार, सिहोरवा, मीरपुर ,में देसी शराबऔर अंग्रेजी शराब की दुकाने सुबह 6बजे से लेकर रात्रि 11बजे तक खुली रहती है। पार्ट टाइम में मूल बढ़कर बिक्री की जाती है।

  • मकरंदपुर में अशोक स्तंभ का एमएलसी ने किया लोकार्पण

    मकरंदपुर में अशोक स्तंभ का एमएलसी ने किया लोकार्पण

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकरंदपुर ( पैकौली ) में स्व निधि निर्मित से बना अशोक स्तंभ का विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने लोकार्पण किया।

    लोकार्पण के पश्चात एम एल सी देवेन्द्र प्रताप सिंह डॉ. ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अनवरत गांव के विकास के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं के जरिए काम कर रही है। ज्यादातर योजनाएं ब्लॉक स्तर पर संचालित हो रही हैं। इन योजनाओं को गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रधानों की है। इसके लिए ग्राम प्रधान स्वतंत्र सिंह ने लगकर अपने गांव के विकास लिए सदैव तत्पर रहते हैं। भाजपा जिला मंत्री व प्रधान स्वतंत्र सिंह ने आये हुए आगुन्तको के प्रति आभार करते हुए कहा कि ब्लॉक व गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के योगदान से ब्लॉक व गांव विकसित हो रहा है । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा ने की।

    इस अवसर पर शिक्षक संतविजय सिंह, रमेश शाही, देवेन्द्र शाही, अंगद शाही, अतुल शाही, अरविंद सिंह बबलू, अजित राव, धीरेंद्र तिवारी, रविंद्र राय, राम पाल सिंह, कृष्ण कुमार राय बबलू, संदीप शाही गुड्डू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • तोड़े जा रहे मकान के मुआवजा को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

    तोड़े जा रहे मकान के मुआवजा को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर )।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के रहीमाबाद के एनएच 28 के किनारे बने मकान को बिना मुआवजा दिए ठेकेदार द्वारा तोड़ा जा रहा है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव पर ही प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी सहजनवा को ज्ञापन सौंप कर मुआवजा दिलाने की मांग किया है।

    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अशोक कुमार ने कहा कि, वर्तमान समय में एनएच 28 का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। जब की ग्रामीणों का मकान 40 वर्ष पूर्व से बना हुआ है। इससे पूर्व जब सड़क का चौड़ीकरण हुआ था तो विभाग द्वारा 20 मीटर दूरी पर पीलर लगाया गया था। वर्तमान समय में पिलर फिर 26 मीटर पर लाकर गाड़ दिया गया है। जिससे अनेक ग्रामीणों का मकान इसके चपेट में आ गया है। बिना नोटिस और मुआवजा दिए ठेकेदार मकान को तोड़ रहे है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। प्रशासन से मांग है कि तोड़े जा रहे मकान का मुआवजा दिलाया जाय।

    इस संदर्भ में एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत संबंधित विभाग को भेज कर मुआवजा दिलाया जायेगा। प्रदर्शन करने वालो में अभिषेक, सुरेश, लालबिहारी,
    राम उजागिर, राजेंद्र, रामकेश, आनंद, राजकेश, छोटेलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।