ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर रही महिला ने दांत से महिला सिपाही का काटा हाथ

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

नगर पंचायत सहजनवां के एक वार्ड में विद्युत विभाग द्वारा सरकारी भूमि में चबूतरा बना कर रविवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया जा था। पड़ोस की एक महिला ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर रही थी। मौके पर पहुंचे सहजनवा थाने से एक दरोगा और महिला सिपाही द्वारा महिला को समझाने बुझाने की कोशिश किया गया, लेकिन वह हरहाल में ट्रांसफार्मर लगने के विरोध में थी। यहां तक कि चबूतरे पर रखे ट्रांसफार्मर के ऊपर जाकर बैठ गई और तार जोड़ने नहीं दे रही थी। जिसके बाद मौके पर मौजूद थाने की एक महिला सिपाही उसे ट्रांसफार्मर से उतारने की कोशिश किया तो, महिला ने उस महिला सिपाही हाथ दांत से जोर से काट लिया। जिससे महिला सिपाही दर्द से कराह उठी। इसके बाद मौके पर मौजूद दरोगा ने घटना की जानकारी थाने पर दी। जिसके बाद करीब आधा दर्जन की संख्या में पहुंची महिला सिपाही ने उसे खींच कर थाने लाई। वहीं महिला के परिजन इस घटना को लेकर परेशान दिखाई दे रहे थे।

इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि महिला को थाने लाकर पाबंद कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *