Category: न्यूज़

Your blog category

  • ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किया जाए: सीडीओ

    ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किया जाए: सीडीओ

    गोरखपुर। मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने जनपद में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किये जाने के सम्बन्ध में विकास भवन में स्थित समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों और संबंधित पटल प्रभारियों के साथ विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की। सीडीओ ने सभी विभागाध्यक्षों एवम् पटल प्रभारियों को ई–ऑफिस से संबंधित समस्त कार्यवाहियों को आगामी चार दिवसों में अनिवार्य रूप से पूरा करते हुए अपने–अपने विभाग/पटल से समस्त पत्रावलियों का परिचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली का संचालन शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में सम्मिलित है, इसको शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कागजों की बचत के साथ ही शासकीय कार्यों को गति प्रदान करना है, इसमें किसी भी समय निर्धारित दस्तावेज को खोलकर देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि ई–ऑफिस प्रणाली के संचालन के स्थिति की शासन स्तर से भी नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी विभागगाध्यक्ष एवम् पटल प्रभारी इस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को गंभीरता से लें और समयबद्ध रूप से इसमें कार्यवाही सुनिश्चित करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पटल पर कोई भी प्रकरण लंबित न रहे सभी प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने सभी विभागाध्यक्षों को ई–ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन एवम् संचालन की स्वयं भी पूर्ण जानकारी रखने और अपने-अपने विभाग से संबंधित पटलों की नियमित स्वयं भी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

    बैठक में जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा ने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई–ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन का विस्तृत जानकारी दिए इस अवसर पर परियोजना निदेशक संदीप सिंह डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह समाज कल्याण अधिकारी सप्तऋषि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

  • आज की रात आसमान में दिखेगा रहस्यमयी ‘स्ट्रॉबेरी मून’, फिर 2043 तक नहीं दिखेगा ऐसा नजारा

    आज की रात आसमान में दिखेगा रहस्यमयी ‘स्ट्रॉबेरी मून’, फिर 2043 तक नहीं दिखेगा ऐसा नजारा

    आकाशदर्शियों के लिए 11 जून 2025 की रात बेहद खास होने वाली है। आज की रात आसमान में दिखेगा रहस्यमयी ‘स्ट्रॉबेरी मून’, फिर 2043 तक नहीं दिखेगा ऐसा नजारा। जून माह की आखिरी पूर्णिमा को रात में स्ट्रॉबेरी मून दिखेगा। इस साल यह एक माइक्रो मून भी होगा, जो पृथ्वी से थोड़ा अधिक दूर होने के कारण सामान्य से थोड़ा छोटा और धुंधला भी दिखाई देगा। इस बार का स्ट्रॉबेरी मून सिर्फ नाम या रंग की वजह से नहीं, बल्कि इसके ‘माइक्रो मून’ और ‘मेजर लूनर स्टैंडस्टिल’ की वजह से भी बेहद खास है।

    हालांकि, इसका रंग स्ट्रॉबेरी जैसा नहीं होता, लेकिन इसका नाम अमेरिकी आदिवासी परंपराओं से जुड़ा है, जहां जून में स्ट्रॉबेरी की कटाई की शुरुआत इसी पूर्णिमा के बाद होती थी। इस वर्ष चंद्रमा पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होगा, जिसके कारण यह सामान्य से छोटा और नीचा दिखेगा। यह स्थिति हर 18.6 साल में एक बार आती है और अगली बार ऐसा चांद 2043 में ही नजर आएगा। भारत में स्ट्रॉबेरी मून को सूर्यास्त के बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में देखा जा सकता है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में यह दृश्य रात 7 बजे के बाद दिखाई देगा।

  • विभिन्न विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण

    विभिन्न विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):  बडहलगंज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कार्य किया गया।

    मंगलवार को चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रीति उमर के साथ उपनगर के पॉवर हाउस पर लगभग साढ़े सात करोड़ से ऊपर के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणा से बड़हलगंज नगर पंचायत सहित समूचे चिल्लूपार का तेजी से विकास हो रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि विभिन्न वार्डों में बिजली के तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने, बिजली पोल लगाने, जल निकासी के लिए आरसीसी नाला, आंबेडकर पार्क में ओपन जिम, बेईली व भैंसौंली में स्ट्रीट लाइट व आंबेडकर पार्क में वेंडिंग जोन, चरण पादुका कुटी में फाउंटेन जैसे विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। इस दौरान एक्सियन संतोष त्रिपाठी, एसडीओ बुद्धिराम सहाय, जेई धनंजय सिंह, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, सभासद ममता मद्धेशिया, राजीव मिश्रा, राकेश राय, सुनील यादव, रामदास मद्धेशिया, ऋषि चंद, लक्ष्मण साहनी, रवि साहनी, संजय सोनकर, नियाज़ कुरैशी, दीपक गौंड, श्रीकांत सोनी, मो० तैय्यब, श्रीराम मद्धेशिया, श्रीनिवास सोनी, राजू गुप्ता, राजकुमार भारती, अनूप जायसवाल, अरविंद सिंह, रमेश शाही, प्रकाश चंद पांडेय, मनमोहन पटवा, रवि मद्धेशिया, संजय कसेरा, निखिल गुप्ता, राजू शर्मा, बृजेश उमर, सुनील कुमार, संजय शर्मा, ओमप्रकाश यादव, डब्लू सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

    शासन की मंशा के अनुसार बन रहा वेंडिंग जोन

    नगर पंचायत में बन रहें वेंडिंग जोन शासन की मंशा के अनुसार नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास के तहत बनाए जा रहें हैं। यह पूरा कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के नो ऑब्जेक्श सार्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कराया जा रहा है। शासन की ही मंशा है कि वेंडर जोन बने और इसके लिए शासन निकायों को धन दे रही है। इससे न सिर्फ नगर पंचायत की आय बढ़ेगी बल्कि फुटपाथ व ठेले खोमचे आदि को भी व्यापार का एक स्थान मिल सकेगा।

  • पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में समर कैंप का हुआ समापन

    पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में समर कैंप का हुआ समापन

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    पीएम श्री कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरीडांड़ क्षेत्र सहजनवा गोरखपुर में समर कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा ने समर कैंप में आयोजित सत्रों के बारे में बच्चों से फीडबैक लिया। साथ ही अभिभावकों से इस कार्यक्रम से क्या लाभ मिला तथा यह कार्यक्रम आगामी अवकाश पर भी आयोजित किए जाए या नहीं फीडबैक लिए। अभिभावकों ने कहा सरकार को इस कार्यक्रम को आगे भी संचालित करना चाहिए। इससे बच्चों के लर्निंग में जो लम्बा गैप हो जाता था उसकी भरपाई हो जाएगी। बच्चों द्वारा भी इस सत्रह दिनों में जो कुछ भी सीखा था उसका चार्ट पेपर का टीएलएम बनाकर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, ग्राम प्रधान विजय कुमार प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राय, सहायक अध्यापिका प्रतिमा राय तथा इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक अनुषा देवी एवं अनुराधा सहित अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।

  • एन० सी० सी ० बटालियन के तत्वाधान लगाया गया प्रशिक्षण शिविर

    एन० सी० सी ० बटालियन के तत्वाधान लगाया गया प्रशिक्षण शिविर

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर।

    खजनी तहसील युवाओ की संगठित एवम् व्यवस्थित शक्ति ही राष्ट्र की गौरव शाली परम्परा रही है और इसी शक्ति से राष्ट्र का स्वर्णिम भविष्य भी सुसज्जित और सुव्यवस्थित है।
    उक्त बातें 45 यू० पी० एन० सी० सी ० वटालियन के तत्वाधान मे एस० डी० डी० इन्टर कालेज खजनी मे 155 वी संयुक्त प्रशिक्षण शिविर मे वतौर मुख्य अतिथि कमान प्रमुख कर्नल जयवीर सिंह (सेना मेडल) ने कही। वे शिविर के उद्घाटन सत्र मे 600 छात्रसैनिको भारतीय सेना के ख्याति प्राप्त विभिन्न पदक्रम के अनुदेशको को सम्बोन्धित कर रहे थे।

    कर्नल सिंह ने ने कहा कि एन० सी० सी० देश का ही नही विश्व का सबसे वडा युवा संगठन है। आजादी से पूर्व और उसके वाद आज तक जिन जिन क्षेत्रो मे परिवर्तन – परिमार्जन और परिवर्द्धन हुए है, उसमे युवाओ की भूमिका सर्वाधिक रही है।
    उन्होंने कहा कि उसी परम्परा को सुव्यवस्थित विस्तार के लिये राष्ट्रीय कैडेट कोर का यह प्रशिक्षण है।

    देश के संवेदन शील सीमाओ – रंग – भाषा – धर्म जाति के नाम पर हो रहे विदेशी साजिश पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, छात्र सैनिक इस प्रशिक्षण के माध्यम से इसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर एन० सी० सी० के उद्देश्य को सार्थक करें।

    उप कमान प्रमुख लेफ्टिनेन्ट कर्नल रोहित चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण मे प्रस्तावित ड्रील, फायरिंग रेंज पर अत्य आधुनिक शस्त्रो का अध्ययन  एवम् उनका संचालन, दुश्मन के क्षेत्रो मे एम्बुश, मानचित्र अध्ययन आदि अनेक विधाओ का जिक्र किया तथा उपस्थित सभी भारतीय थल सेना के अनुदेशको को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

    इस अवसर पर सुवेदार मेजर राकेश कुमार सहित सभी सहायक एन० सी ० सी० अधिकारी उपस्थित थे।

  • परिषदीय विद्यालयों मे समर कैंप का हुआ समापन

    परिषदीय विद्यालयों मे समर कैंप का हुआ समापन

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर । शासन के मंसानुसार परिषदीय कंपोजिट विद्यालयों में 21मई से 10 जून के मध्य समर कैंप का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पीएम श्री कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसगांव मे समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार के आर्ट क्राफ्टिंग एवं अनेक अनेक शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्यों को कराकर उनके अंदर जागरूकता पैदा की गई। समापन समारोह खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय सभासद विनय सिंह, बृज बिहारी गुप्ता–एवं अन्य वार्डों के सभासद महोदय भी उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।
    ब्लॉक मंत्री संग्राम सिंह ने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामना दिया। इस समर कैंप समापन के अवसर पर वार्ड नंबर 2 के सभासद बृज बिहारी गुप्ता ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में दसवां रैंक पाने वाली छात्रा गुड़िया गुप्ता को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान किया। शिक्षक नूरआलम रंजीता सिंह ने समर कैंप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समर कैंप के संचालन अनुदेशक धर्मेंद्र यादव ने किया।

  • रेडक्रॉस एवं खाद कारखाना के रक्तदान शिविर में 45 महादानियों ने किया रक्तदान

    रेडक्रॉस एवं खाद कारखाना के रक्तदान शिविर में 45 महादानियों ने किया रक्तदान

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (खाद कारखाना) गोरखपुर के संयुक्त सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन फ़र्टिलाइज़र के प्रशासनिक भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गोरखपुर खाद कारखाना यूनिट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप्तेन रॉय,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा,रेडक्रॉस के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह,सचिव अजय प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

    इस रक्तदान शिविर के अवसर पर गोरखपुर यूनिट के उपाध्यक्ष दीप्तेन रॉय ने कहा कि फर्टीलाइजर के इस यूनिट से जहाँ पूर्वांचल के किसानों को अच्छी खाद उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं पूर्वांचल की जनता एवं किसानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर मानव जीवन के लिए रक्तदान का भी आयोजन भी किया जाता है। रक्तदान शिविर के आयोजन में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भविष्य में भी हम रेडक्रॉस के साथ मिलकर अन्य अनेक मानवीय कार्य करते रहेंगे।

    रक्तदान शिविर के उद्धाटन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने कहा कि रक्तदान मानवजीवन की रक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण महादान है।एक यूनिट ब्लड से चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर और रेडक्रॉस द्वारा अत्यधिक संख्या में रक्तदान कराकर प्रशंसनीय कार्य किया गया है।

    इस अवसर पर रेडक्रॉस के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा की मानव जीवन के रक्षार्थ रेडक्रॉस सोसाइटी सदैव उल्लेखनीय कार्य करती रही है, भविष्य में भी फ़र्टिलाइज़र यूनिट के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहेंगे।

    इस अवसर पर रेडक्रॉस के सचिव अजय प्रताप सिंह ने फर्टिलाइजर यूनिट के सभी अधिकारीगण और रक्तदान करने वाले महादानियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी अन्य मानवीय कार्य करते रहने की घोषणा किया।

    रक्तदान शिविर में रक्त के सभी महादानियों को रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल एवं रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा ने रेडक्रॉस के तरफ से लव आफ टोकेन एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

    जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर प्रशांत अस्थाना,मेडिकल ऑफिसर डा ए. के. सिन्हा,गीता यादव,दिलीप उपाध्याय,रमेश मिश्रा,रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य विवेक जायसवाल,पंकज पांडेय,अनन्त कुमार त्रिपाठी, आदित्य निगम,उमेश चंद यादव, भारतेन्दु त्रिपाठी,शैलेश शर्मा,घनश्याम यादव, इश्तियाक अली, अशोक यादव, अजीत यादव,महेन्द्र यादव आदि ने महत्वपूर्ण योगदान किया।

    इस रक्तदान शिविर में फ़र्टिलाइज़र के मानव संसाधन के मुख्य प्रबंधक संत सिंह, सहायक प्रबंधक लक्ष्मी नारायण पांडेय,बंधन बैंक की प्रीति सिंह सहित 45 मदानियों ने रक्तदान किया।यह बातें

    News Courtesy : ज्ञानेंन्द्र ओझा (रक्तदान प्रभारी) इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर।

  • विश्व भर में सबसे ज्यादा और अधिक वैरायटी का आम भारत में होता है

    विश्व भर में सबसे ज्यादा और अधिक वैरायटी का आम भारत में होता है

    “देश भर को गर्व है अपने “आम राजा” पर , पूरी दुनिया को खिलाता है 40 प्रतिशत आम”

    दुनियाभर में हर साल 20 मिलियन टन आम पैदा होता है, इसका 40 फीसदी आम सिर्फ भारत में उगता है. यही वजह है दुनियाभर में भारत आम की पैदावार के मामले में सबसे आगे है. आंकड़े बताते हैं कि कैसे दुनियाभर में भारतीय आम का डंका बज रहा है. भारतीय आमों का डंका क्‍यों बज रहा है, आइए समझ लेते हैं. नेशनल हॉर्टीकल्‍चर बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, आम के उत्पादन के मामले में भारत पहले पायदान पर है. भारत के बाद चीन, थाइलैंड, मेक्सिको, पाकिस्‍तान फ‍िलीपींस, इंडोनेशिया, नाइजीरिया और इजिप्‍ट है. दुनियाभर में भारतीय आम की मांग है क्‍योंकि भारतीय आम की कई वैरायटी दुनियाभर में पॉपुलर हैं. दुनिया के कौन-कौन से देश भारत से सबसे ज्‍यादा आम खरीदते हैं. भारत से आम खरीदने के मामले में सबसे आगे है मुस्लिम देश संयुक्‍त अरब अमीरात है. वित्त वर्ष 2023-2024 में UAE ने भारत से 15336 मीट्रिक आम खरीदे. यह देश भारतीय आमों के लिए सबसे बड़ी मार्केट है. भारत से आम खरीदने में दूसरे पायदान पर ब्र‍िटेन है. ब्रिटेन हर साल भारत से 4706 मीट्रिक टन आम खरीदता है. तीसरे पायदान पर नेपाल (3,106.6 मीट्रि‍क टन), चौथे पर अमेरिका (3,106.5 मीट्रि‍क टन) और पांचवे पर कतर (1,304.2 मीट्रि‍क टन) है. इसके अलावा छठे पर कुवैत (964 मीट्रि‍क टन), सातवें पर ओमान (959.4 मीट्रि‍क टन), आठवें पर कनाडा (700 मीट्रि‍क टन), नौंवे पर भूटान (537.7 मीट्रि‍क टन) और दूसवें पर बहरीन (473.6 मीट्रि‍क टन) है. भारतीय आमों की दुनियाभर में इतनी डिमांड क्‍यों है अब इसे भी जान लेते हैं. भारत के अल्‍फांसो, दशहरी और केसर की सबसे ज्‍यादा डिमांड है. ये अपनी खास तरह की मिठास, खुशबू और स्‍वाद के लिए जाने जाते हैं. अल्‍फांसो को आमों का राजा कहा जाता है. दशहरी को मिठास के लिए जाना जाता है और केसर आम की खुशबू सबसे अलग तरह की होती है.

  • मॉडल चाय वाली सिमरन के साथ पुलिस में किया अभद्र व्यवहार व मारपीट

    मॉडल चाय वाली सिमरन के साथ पुलिस में किया अभद्र व्यवहार व मारपीट

    “मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल”

    लखनऊ। पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से मॉडलिंग की दुनिया छोड़कर चाय की दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाली सिमरन गुप्ता से आधी रात को पुलिस ने अभद्र व्यवहार व मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिमरन गोरखपुर की रहने वाली है। सबसे पहले उसने गोरखपुर के हरिओम नगर तिराहे पर मॉडल चाय वाली के नाम से दुकान खोली। फिर यहां से वह लखनऊ चली गई और वहां पर अभी वह पैर जमा रही थी कि सिमरन का आरोप है कि पुलिस वाले उसे अवैध वसूली की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर आधी रात को उसके दुकान पर पहुंचकर भद्दी भद्दी गलियां दी और मारपीट की गई।

  • दबंग दामाद के द्वारा मानसिक प्रताड़ना से सास को आया हार्ट अटैक

    दबंग दामाद के द्वारा मानसिक प्रताड़ना से सास को आया हार्ट अटैक

    “आरोप, दामाद अपने ही सास की बैनामासुदा जमीन को कर रहा जबरन कब्जा”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवां तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अनंतपुर में सास दामाद का जमीनी विवाद इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।
    बताते चले कि गेना देवी निवासी हरिहरपुर संत कबीर नगर ने दामाद राजेश गुप्ता निवासी अनंतपुर हरपुर बुदहट के साथ भूमि गाटा संख्या 418 में 5 डिसमिल बैनामा कराया था। जिसमें दोनों लोग 1/2 ,1/2 के बराबर हिस्सेदार थे। सास छत्तीसगढ़ के भिलाई में निवास करती हैं। जमीन के देखरेख की जिम्मेदारी दामाद को थी। सास ने आगे बताया कि दामाद द्वारा अपने हिस्से की जमीन को अपने ही बेटे आर्यन कुमार को आगे की चौहद्दी दिखाकर दान कर दिया गया। उसके बाद दामाद द्वारा स्थानीय नेता व पुलिस प्रशासन के सहयोग से रात दिन मिला कर निर्माण कार्य भी पूरा करा लिया। जब इसकी जानकारी सास गेना देवी को हुई तो वह आनन फानन में भिलाई से अनंतपुर अपने ज़मीन पर पहुंची और तो हो रहे निर्माण कार्य को रोकने का विरोध किया तो दामाद द्वारा वहां से भगा दिया गया और उस जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। वहीं बुजुर्ग पीड़ित महिला ने बताया की तहसील और थाने से लेकर न्याय के लिए चक्कर लगाती रही, लोग मुझे इधर से उधर सिर्फ घुमाते रहे। किसी ने मेरी एक नहीं सुनी उल्टा ही हमारे बेटे को थाने में बंद कर दिया गया और निर्माण कार्य चल रहा था।

    वहीं पीड़ित गेना देवी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रही है। अभी यह मामला चल ही रहा था तब तक पीड़ित गेना देवी ने बताया कि हमारे दामाद व नाती द्वारा हमको इतना मानसिक तनाव दिया जा रहा है कि हमको हार्ट अटैक हो गया और मैं एक निजी हास्पिटल मे अपना इलाज करा रही हूं। वही पीड़ित गेना देवी न्याय के लिए अब मुख्यमंत्री के दरबार में जाएगी और उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।