Category: न्यूज़
Your blog category
-

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 12 शिकायतें, 5 निपटी
खजनी। गोरखपुर शासन के निर्देश पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया खजनी थाने पर क्षेत्राधिकार खजनी उदय प्रताप सिंह के अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ थाना समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। थाना समाधान दिवस पर राजस्व संबंधित 12 मामले आए इसमें मौके पर पांच का निस्तारण
-

बच्चा गायब होने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप 12 घंटे के भीतर मां को किया सुपुर्द
“बच्चा गायब होने की सूचना पर हलकान हुई खजनी पुलिस, सबेरे बरामद कर मां को सुपुर्द किया”
ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव में बीती शाम लगभग 7:00 बजे एक 10 वर्षीय लड़का अभिषेक पुत्र सुग्रीव चौहान मां की डांट से नाराज होकर घर से चला गया, परिवारजनों द्वारा देर तक तलाश करने के बाद रात लगभग 12:00 बजे 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।
बच्चा गायब होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो टीमें बनाकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर शक जताने पर आरोपियों से पूछताछ भी की गई। पूरी रात तलाश के बाद सबेरे दुकान पर सो रहे बच्चे को 12 घंटे के भीतर बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे ने बताया कि वह अपनी मां से नाराज होकर उसकी डांट के डर से घर से दूर चला गया था वह सुरक्षित है और अपने परिजनों के साथ जाना चाहता है। वहीं मां ने खुशी जताई और खजनी पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
-

गोरख यादव सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में देश का करेंगे प्रतिनिधित्व
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।क्षेत्र के उज्जीखोर निवासी गोरख यादव इंडोनेशिया के बाली में 17 जून से होने वाले सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। वे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम के साथ 15 जून को रवाना होंगे।
सहजनवां क्षेत्र के उज्जीखोर निवासी फूलचन्द्र यादव के बेटे गोरख यादव पुणे के आर्मी स्पोर्ट इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग ले रहे हैं। गोरख यादव ने इससे पूर्व राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर गोरखपुर तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। वर्तमान में वे पुणे में चल रहे नेशनल कैंप में भाग ले रहे हैं। इसके बाद सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए टीम के साथ इंडोनेशिया रवाना होंगे।
-

बांसगांव में सीओ पर जातिवादी व्यवहार का आरोप, प्रधानों ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन
बांसगांव। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने बांसगांव के क्षेत्राधिकारी (सीओ) पर जातिगत भेदभाव और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाते हुए डीआईजी गोरखपुर को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने दावा किया कि सीओ जनता की समस्याएं लेकर पहुंचने वाले ग्राम प्रधानों से उनकी जाति पूछते हैं और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं।
प्रधानों का कहना है कि सीओ ने कई बार सामूहिक रूप से प्रधानों को अपशब्द कहे हैं, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। संगठन इससे पहले जिलाधिकारी करुणेश कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरन अय्यर को भी ज्ञापन दे चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण अब उन्होंने डीआईजी से शिकायत की है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में ई. रुद्र प्रताप सिंह, रामप्रवेश यादव, विकास सिंह, अतुल सिंह, मनीष पांडेय, अमरेन्द्र पाल, कृष्ण मोहन साहनी, अखिलेश पांडेय, धर्मवीर यादव, अनूप सिंह, ज्ञान मौर्य, भावेश मिश्रा, रमाकांत शर्मा, गणेश यादव, दिनेश यादव, अंकित चंद, सुनील, मुनीन्द्र राय, राकेश द्विवेदी समेत कई प्रधान शामिल रहे।
उधर, सीओ बांसगांव ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि वे पूरी निष्पक्षता से जनता की सेवा कर रहे हैं और आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं।
-

ससुराल से प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता को भाई ने पकड़ा, किया हंगामा
“सहजनवा चौराहे पर हंगामा देख भाई पहुंचा थाने”
“समझौते के बाद प्रेमी संग चली गई प्रेमिका”
“10 जून को शादी कर ससुराल पहुंची थी विवाहिता”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।ससुराल पहुंची विवाहिता शुक्रवार को भोर में 4 बजे के करीब पति को धोखा देकर फरार हुई। युवती को भाई ने गोरखपुर में पकड़ लिया था, और उसे घर ला रहा था। अपराह्न में 1 बजे के करीब जैसे ही प्रेमिका प्रेमी सहजनवा चौराहे पर पहुंचे तो दोनों मिलकर भाई से हंगामा करने लगे। इसके बाद परेशान भाई सहजनवा थाने पर पहुंच कर मौखिक शिकायत कर दिया।
पुलिस प्रेमी और प्रेमिका को थाने पर लाई। पुलिस ने विवाहिता से पूछताछ किया तो बताया कि घनघटा थाना जिला संतकबीरनगर के एक गांव के रहने वाले है। दोनो 6 वर्ष से प्रेम करते है। विवाहिता ने बताया कि परिजन जबरजस्ती शादी किया है। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग भी थाने पर पहुंच गए। लेकिन विवाहिता ससुराल जाने के लिए इंकार करते हुए प्रेमी संग जाने को तैयार थी। पुलिस ने दोनो बालिग होते देख कोई भी कानूनी कारवाई करने से इंकार कर दिया। इसके बाद विवाहिता ने अपने ससुराल के लोगो से समझौता कर प्रेमी संग चली गई।
इस संदर्भ में उपनिरीक्षक धनश्याम उपाध्याय ने कहा कि प्रेमी प्रेमिका बालिग थे, और और ससुराल पक्ष के लोगो के समझौता कर प्रेमी संग चली गई।
-

नाली निर्माण की मांग को लेकर प्रधान ने बीडीओ से किया शिकायत
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवां, ( गोरखपुर )सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली के राजस्व ग्राम माधोपुर-कररिया की ग्राम प्रधान रीना यादव ने खण्ड विकास अधिकारी पाली बृजेश यादव से कररिया हरिजन बस्ती से माधोपुर की ओर जा रही नाली जो टूट गई है, जिसमे लगभग 150 घरों का पानी उस नाली में जाता है। ग्राम प्रधान रीना यादव ने अपने पत्रक में लिखा है कि नाली जर्जर हो चुकी है, जिससे जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी पाली से अनुरोध किया है कि जनहित में नाली निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। ताकि स्थानीय लोगो को इस समस्या से निजात मिल सके।
इस संदर्भ में खण्ड विकास अधिकारी पाली बृजेश यादव ने कहा कि प्रधान का शिकायत मिला है, वर्तमान समय में ग्राम सचिव से बात हुई हैं। धन, खाते में नहीं है। धन आते ही कार्य शुरू करा दिया जायेगा।
-

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
बड़हलगंज/ गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज नगर पंचायत में आयोजित शोक सभा कार्यक्रम में अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि देकर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शुक्रवार को नगरपंचायत बड़हलगंज के विश्वनाथ उमर सभागार में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा के दौरान अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना के साथ घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकार राम समुख, सभासद जितेन्द्र पासवान, रवि साहनी, राकेश राय, लक्ष्मण साहनी, सुनील कुमार (लिपिक) सन्तोष जायसवाल, अनूप जायसवाल,
कृष्ण कुमार गुप्ता, अजय सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव (सोनू ), सुरेश उमर, राजेश जायसवाल, हिमांशु गौड़, बिपुल साहनी, रविन्द्र, जुनैद, पप्पू यादव, उमेश यादव, राजेश पटेल, विकास गौड़, पंकज पाण्डेय, विजय राजभर, राजकुमार जायसवाल, नियाज़ अहमद, विजय शर्मा ( लल्लू ), विष्णु गुप्ता, मनीष उमर आदि मौजूद थे। -

गैंग बना कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कर रुपए हड़पने वाले सक्रिय गैंग पर गैंगस्टर की कारवाई
“सक्रिय अपराध को देखते हुए गीडा पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों पर किया गैंगस्टर की कारवाई”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे को जमीन बेचने वाले आधा दर्जन जालसाजों के खिलाफ गैंगस्टर की कारवाई किया है। मिली जानकारी से गुडुवा पुत्र राजबली निवासी हरैया थाना गीडा का आधार कार्ड और पेन कार्ड पर अपना फोटो लगाकर दूसरे को भूमि को बेचकर जालसाजों ने रुपया हड़प लिया था। वहीं 2 अक्टूबर 2024 को परदेशी पुत्र राम लखन निवासी तालनवार थाना गीडा के आधार कार्ड, और पेन कार्ड पर अपना फोटो लगाकर दूसरे को भूमि बेचकर रुपया हड़प लिया गया था। गिरोह द्वारा जिले में किए जा रहे सक्रिय अपराध को देखते हुए गीडा पुलिस ने गोविंद साहनी पुत्र मिथिलेश साहनी, सद्दाम हुसैन पुत्र करामत अली, रंजित रणजीत चौधरी पुत्र राजेंद्र चौधरी निवासी हरैया थाना गीडा, सुरेश यादव पुत्र भागवत यादव निवासी गडैना भैसा बाजार थाना बांसगांव, सागर कुमार निषाद पुत्र रामकरन निषाद निवासी नौसढ़ थाना गीडा, मनोज कुमार भगत प्रसाद निवासी बिछिया, शाहपुर गोरखपुर के खिलाफ गैंगस्टर की कारवाई किया है।
-

युवती को बहला फुसला कर भगाया, केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती को गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक बहला फुसला कर भगा ले गया है। युवती के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रिंस गुप्ता पुत्र जसवंत गुप्ता निवासी भरसाड थाना गीडा के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
-

रास्ते में गोबर फेकने से मना करने पर मनबढ़ों ने पीटा, चार पर केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के चडराव निवासी एक व्यक्ति द्वारा रास्ते में गोबर फेकने से मना कर पर मनबढ़ों ने पीड़ित के घर पर चढ़ कर मारा पीटा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के चडराव निवासी सन्नी सिंह पुत्र स्व रामानन्द सिंह के पड़ोसी आए दिन रास्ते में गोबर फेक कर रास्ता अवरुद्ध कर रहे थे, जिसका विरोध किया तो आरोपी घर पर चढ़ आए, और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। बचाव करने पहुंचे पड़ोसी महेंद्र सिंह, संध्या, नेहा को भी मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजय सिंह, पप्पू सिंह उर्फ महिपाल सिंह, संजय सिंह, श्याम मोहन सिंह कर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।









