रास्ते में गोबर फेकने से मना करने पर मनबढ़ों ने पीटा, चार पर केस दर्ज

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा थाना क्षेत्र के चडराव निवासी एक व्यक्ति द्वारा रास्ते में गोबर फेकने से मना कर पर मनबढ़ों ने पीड़ित के घर पर चढ़ कर मारा पीटा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के चडराव निवासी सन्नी सिंह पुत्र स्व रामानन्द सिंह के पड़ोसी आए दिन रास्ते में गोबर फेक कर रास्ता अवरुद्ध कर रहे थे, जिसका विरोध किया तो आरोपी घर पर चढ़ आए, और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। बचाव करने पहुंचे पड़ोसी महेंद्र सिंह, संध्या, नेहा को भी मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजय सिंह, पप्पू सिंह उर्फ महिपाल सिंह, संजय सिंह, श्याम मोहन सिंह कर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *